RBSE Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 10 स्वतंत्रता के बाद भारत

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 10 स्वतंत्रता के बाद भारत Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these class 8 history chapter 6 questions and answers in hindi and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 8 Social Science Solutions History Chapter 10 स्वतंत्रता के बाद भारत

RBSE Class 8 Social Science स्वतंत्रता के बाद भारत InText Questions and Answers

गतिविधि (पृष्ठ 129) 

प्रश्न 1.
कल्पना कीजिए कि आप 1947 में भारत से जाने वाले एक ब्रिटिश अफसर हैं। उसी समय आप अपने घर वालों के नाम खत लिखते हैं जिसमें आप इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि अंग्रेजों की अनुपस्थिति में भारत का क्या होगा। भारत के भविष्य के बारे में आपकी क्या राय होगी? 
उत्तर:
तत्कालीन परिस्थितियों को देखते हुए तथा एक ब्रिटिश अफसर होने के नाते मेरी राय निम्न प्रकार होगी-

  • अंग्रेजों की अनुपस्थिति में अर्थात् अंग्रेजी शासन के बिना भारत एकीकृत नहीं रह पाएगा और इसके अनेक टुकड़े हो जायेंगे, जैसे विभिन्न भाषा बोलने वालों के बीच तथा ऊँची एवं नीची जातियों, हिंदू एवं मुस्लिम, अमीर एवं गरीब के बीच। 
  • यह देश पुनः कई अमानवीय रीति-रिवाज अपना लेगा और एक असभ्य देश बन जाएगा। 
  • भारतीय जिम्मेदारी लेने हेतु सक्षम नहीं हैं। उनमें अपने कर्त्तव्य एवं काम के प्रति समर्पण की भावना नहीं है, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अतः यह देश पुनः गुलाम बन जाएगा। 
  • आगे चलकर भारत सैनिक शासन के कब्जे में भी आ सकता है। 

(गतिविधि (पृष्ठ 132) 

प्रश्न 1.
अंग्रेजी को भारत की एक भाषा के रूप में बनाए रखने के फैसले से आज की तारीख में होने वाले एक फायदे और एक नुकसान पर अपनी कक्षा में चर्चा कीजिए। 
उत्तर:
फायदे-

  • अंग्रेजी विश्व भाषा है। यह हमें विश्व के अन्य भागों से जोड़ती है। 
  • भारत की एक भाषा के रूप में अंग्रेजी संपूर्ण देश अर्थात् दक्षिण भारत और उत्तर भारत को एक सूत्र में बाँधती है।

नुकसान-

  • अधिकांश भारतीयों के मन में अंग्रेजी हीन भावना उत्पन्न करती है। 
  • अंग्रेजी भारतीयों को अशक्त बना देती है, उन्हें अपने सामाजिक परिवेश से दूर कर देती है और अपने ही देश में उन्हें अजनबी बना देती है।

RBSE Class 8 Social Science Important Questions History Chapter 10 स्वतंत्रता के बाद भारत

RBSE Class 8 Social Science स्वतंत्रता के बाद भारत Textbook Questions and Answers 

फिर से याद करें-

प्रश्न 1. 
नवस्वाधीन भारत के सामने कौन-सी तीन समस्याएँ थीं? 
उत्तर:
नवस्वाधीन भारत के सामने निम्नांकित तीन समस्याएँ थीं। 

  • देश के बँटवारे की वजह से 80 लाख शरणार्थी पाकिस्तान से भारत आ गए थे। इन लोगों को घर एवं रोजगार की तलाश थी। 
  • देशी रियासतों के एकीकरण की समस्या भी थी। तकरीबन 500 रियासतें राजाओं या नवाबों के शासन में चल रही थीं। इन सभी को नए राष्ट्र में शामिल होने के लिए तैयार करना एक टेढ़ा काम था। 
  • इस नवजात राष्ट्र को एक ऐसी राजनीतिक व्यवस्था भी विकसित करनी थी जो यहाँ के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को सबसे अच्छी तरह व्यक्त कर सके। 

प्रश्न 2. 
योजना आयोग की क्या भूमिका थी?
उत्तर:
योजना आयोग का गठन भारत सरकार द्वारा सन् 11950 में किया गया था। इसकी भूमिका निम्न प्रकार थी-
(1) योजना आयोग की भूमिका आर्थिक विकास के लिए नीतियाँ बनाने और उनको लागू करने की थी। 

(2) राज्य और निजी क्षेत्र, दोनों ही उत्पादन बढ़ाने और रोजगार पैदा करने में महत्त्वपूर्ण और परस्पर पूरक भूमिका अदा करेंगे। इसलिए योजना आयोग की भूमिका इन सबको परिभाषित करने की थी कि कौन-से उद्योग सरकार द्वारा और कौन-से उद्योग बाजार द्वारा यानी निजी उद्योगपतियों द्वारा लगाए जाएँगे तथा विभिन्न क्षेत्रों एवं राज्यों के बीच किस तरह संतुलन बनाया जाएगा।

प्रश्न 3. 
रिक्त स्थान भरें : 
(क) केंद्रीय सूची में ............ और .............. विषय रखे गए थे। 
(ख) समवर्ती सूची में ................. और .................. विषय रखे गए थे। 
(ग) वह आर्थिक योजना, जिसमें सरकारी और निजी, दोनों क्षेत्रों को विकास में भूमिका दी गई थी, उसे .............. "मॉडल कहा जाता था। 
(घ) .............. की मृत्यु से इतना जबर्दस्त आंदोलन पैदा हुआ कि सरकार को आंध्र भाषी राज्य के गठन की माँग को मानना पड़ा। 
उत्तर:
(क) कराधान, रक्षा, विदेशी मामलात आदि 
(ख) वन, कृषि आदि 
(ग) मिश्रित अर्थव्यवस्था 
(घ) पोट्टी श्रीरामुलु। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions History Chapter 10 स्वतंत्रता के बाद भारत

प्रश्न 4. 
सही या गलत बताएँ : 
(क) आजादी के समय ज्यादातर भारतीय गांवों में रहते थे। 
(ख) संविधान सभा कांग्रेस पार्टी के सदस्यों से मिलकर बनी थी। 
(ग) पहले राष्ट्रीय चुनावों में केवल पुरुषों को ही वोट डालने का अधिकार दिया गया था। 
(घ) दूसरी पंचवर्षीय योजना में भारी उद्योगों के विकास पर जोर दिया गया था। 
उत्तर:
(क) सही, 
(ख) गलत, 
(ग) गलत, 
(घ) सही। 

आइए विचार करें-

प्रश्न 5. 
"राजनीति में हमारे पास समानता होगी और सामाजिक व आर्थिक जीवन में हम असमानता की राह पर चलेंगे" कहने के पीछे डॉ. अंबेडकर का क्या आशय था?
उत्तर:
(1) उक्त कथन कहने के पीछे डॉ. अम्बेडकर का आशय भारत में व्याप्त सामाजिक-आर्थिक असमानताओं की भयावहता को दर्शाना था। उनके अनुसार राजनीतिक लोकतंत्र के साथ-साथ देश में आर्थिक और सामाजिक लोकतंत्र भी जरूरी है। 

(2) वे कहना चाहते थे कि यदि लोगों को वोट डालने का अधिकार दे दिया जाता है तो इससे अमीर-गरीब या ऊँची और नीची जातियों का फासला अपने-आप खत्म नहीं हो जाएगा। 

(3) उन्होंने कहा कि नए संविधान के साथ भारत अंतर्विरोधों के एक नए युग में प्रवेश करने जा रहा है। राजनीति में हमारे पास समानता होगी और सामाजिक व आर्थिक जीवन में हम असमानता की राह पर चलेंगे। राजनीति में हम एक व्यक्ति, एक वोट और एक मूल्य के सिद्धांत का पालन करेंगे। इसके विपरीत, अपनी सामाजिक एवं आर्थिक संरचना के फलस्वरूप हम सामाजिक और आर्थिक जीवन में एक व्यक्ति, एक मूल्य के सिद्धांत का विरोध करते रहेंगे। 

प्रश्न 6. 
स्वतंत्रता के बाद देश को भाषा के आधार पर राज्यों में बाँटने के प्रति हिचकिचाहट क्यों थी? 
उत्तर:
स्वतन्त्रता के बाद देश को भाषा के आधार पर राज्यों में बाँटने के प्रति हिचकिचाहट इसलिए थी क्योंकि भारत धर्म के आधार पर बँट चुका था। भारत के विभाजन के परिणामस्वरूप, हिंदू और मुस्लिम लोगों के बीच सांप्रदायिक दंगों में दस लाख से अधिक लोग मारे गए थे। इसलिए हमारा देश भाषा के आधार पर इस तरह के और बँटवारे नहीं झेल सकता था। यही कारण था कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उप-प्रधानमंत्री वल्लभभाई पटेल, दोनों ही भाषा के आधार पर राज्यों के गठन की नीति के विरोधी थे। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions History Chapter 10 स्वतंत्रता के बाद भारत

प्रश्न 7. 
एक कारण बताइए कि आजादी के बाद भी भारत में अंग्रेजी क्यों जारी रही? 
उत्तर:
दक्षिण भारत की जनसंख्या का एक विशाल भाग हिन्दी नहीं बोलता था, इसलिए यदि उन पर हिन्दी थोप दी जाती तो वे भारत से अलग होने की धमकी दे सकते थे। 

प्रश्न 8. 
आजादी के बाद प्रारंभिक दशकों में भारत के आर्थिक विकास की कल्पना किस तरह की गई थी? 
उत्तर:
आजादी के बाद प्रारंभिक दशकों में भारत के आर्थिक विकास हेतु भारतीयों को गरीबी से मुक्त कराने तथा आधुनिक तकनीकी एवं औद्योगिक आधार निर्मित करने का लक्ष्य रखा गया। 1950 में सरकार ने आर्थिक विकास के लिए नीतियाँ बनाने और उनको लागू करने हेतु एक 'योजना आयोग' का गठन किया। मिश्रित अर्थव्यवस्था के द्वारा विकास का रास्ता चुना गया। कृषि के साथ-साथ भारी उद्योगों जैसे इस्पात, संयंत्र, पुल, विशाल बाँध आदि के द्वारा विकास की कल्पना की गई। आजादी के बाद ये सभी आधुनिक भारत के विकास का महत्त्वपूर्ण प्रतीक बन गए थे।

admin_rbse
Last Updated on June 1, 2022, 6:51 p.m.
Published June 1, 2022