RBSE Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 6 मानव संसाधन

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 6 मानव संसाधन Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these class 8 history chapter 6 questions and answers in hindi and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 8 Social Science Solutions Geography Chapter 6 मानव संसाधन

RBSE Class 8 Social Science मानव संसाधन InText Questions and Answers

पृष्ठ 63 : क्रियाकलाप-

प्रश्न 1. 
(पाठ्यपुस्तक के) चित्र 6.1 का अध्ययन कीजिए और खोजिए : विश्व की कुल जनसंख्या में से किस महाद्वीप में निम्न के अनुसार जनसंख्या है-
(क) केवल 5 प्रतिशत 
(ख) केवल 13 प्रतिशत 
(ग) केवल 1 प्रतिशत 
(घ) केवल 12 प्रतिशत। 
उत्तर:
(क) केवल 5 प्रतिशत - उत्तरी अमेरिका 
(ख) केवल 13 प्रतिशत - अफ्रीका 
(ग) केवल 1 प्रतिशत - ओशेनिया 
(घ) केवल 12 प्रतिशत - यूरोप।

RBSE Class 8 Social Science मानव संसाधन Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1. 
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है? 
उत्तर:
किसी भी देश के लिए लोग अर्थात् जनसंख्या महत्त्वपूर्ण संसाधन होती है क्योंकि मनुष्य ही प्राकृतिक संसाधनों को संसाधित करके उन्हें उपयोग के योग्य बनाता है। अतः कुशल एवं प्रशिक्षित मानव किसी देश का सबसे बड़ा संसाधन होते हैं। 

(ii) विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण हैं? 
उत्तर:
विश्व में जनसंख्या का वितरण काफी असमान है। जनसंख्या के वितरण को अनेक कारक प्रभावित करते हैं जिनमें भौगोलिक कारक, आर्थिक कारक, सांस्कृतिक कारक तथा सामाजिक कारक सम्मिलित हैं। भौगोलिक कारकों में स्थलाकृति, जलवायु, मृदा, जल, खनिज इत्यादि सम्मिलित हैं। विश्व के जिन भू-भागों में इन कारकों की स्थिति जनसंख्या के लिए अनुकूल होती है वहाँ पर अधिक जनसंख्या निवास करती है। इसके विपरीत जहाँ ये कारक निवास हेतु प्रतिकूल होते हैं वहाँ बहुत कम जनसंख्या निवास करती है।

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 6 मानव संसाधन

(iii) विश्व की जनसंख्या अत्यन्त तीव्रता से बढ़ रही है। क्यों?
उत्तर:
विश्व की जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ रही है क्योंकि वर्तमान समय में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास से मृत्यु दर में काफी कमी आई है जबकि जन्म दर अभी भी ऊँची बनी हुई है। 

(iv) जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों की भूमिका का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले दो प्रमुख कारक-

  • जन्म दर-जन्म दर का तात्पर्य प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या के माप से है। यदि किसी देश में जन्म दर ज्यादा होती है तो वहाँ की जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ती है। 
  • मृत्यु दर-मृत्यु दर का तात्पर्य प्रति 1000 व्यक्तियों पर मृतकों की संख्या के माप से है। यदि किसी देश में मृत्यु दर बहुत कम हो तथा जन्म दर बहुत ज्यादा हो तो उस देश में तीव्र गति से जनसंख्या में वृद्धि होती है। 

(v) जनसंख्या संघटन से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
जनसंख्या संघटन-जनसंख्या संघटन जनसंख्या की संरचना को दर्शाता है। अर्थात् किसी देश में जनसंख्या की आयु वर्ग, लिंग, साक्षरता स्तर, स्वास्थ्य दशाओं, व्यवसाय तथा आय के स्तर के आधार पर क्या स्थिति है। एक संसाधन के रूप में लोगों की भूमिका को समझने के लिए उनके गुणों के बारे में जानने की आवश्यकता होती है, जिसका ज्ञान हमें जनसंख्या संघटन की सहायता से होता है। एक देश में जनसंख्या संघटन का अध्ययन करने की एक रुचिकर विधि 'जनसंख्या पिरामिड' है जिसे आयु लिंग पिरामिड भी कहते हैं। 

(vi) जनसंख्या पिरामिड क्या है? ये किसी देश की जनसंख्या को समझने में किस प्रकार मदद करते हैं?
उत्तर:
जनसंख्या पिरामिड-एक देश के जनसंख्या संघटन का अध्ययन करने की एक रुचिकर विधि 'जनसंख्या पिरामिड' है जिसे आयु लिंग पिरामिड भी कहते हैं। यह जनसंख्या के आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण होता है। एक जनसंख्या पिरामिड निम्न बातें दर्शाता है-(i) कुल जनसंख्या विभिन्न आयु वर्गों में विभाजित है, उदाहरणार्थ-5 से 9 वर्ष, 10 से 14 वर्ष तथा इसी प्रकार आगे। 

(ii) कुल जनसंख्या का प्रतिशत इन वर्गों में से प्रत्येक वर्ग में पुरुष और स्त्रियाँ उपविभाजित हैं। अतः जनसंख्या पिरामिड विभिन्न आयु वर्गों में जनसंख्या प्रतिशत, लिंगानुपात, साक्षरता, आश्रित लोगों की संख्या, जन्म स्तर आदि को दर्शाता है, जिससे हमें उस देश की जनसंख्या की संरचना का ज्ञान होता है। 

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 6 मानव संसाधन

प्रश्न 2. 
सही को चिह्नित कीजिए-
(i) जनसंख्या वितरण शब्द से क्या तात्पर्य है? 
(क) किसी विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता है। 
(ख) किसी विशिष्ट क्षेत्र में जन्म लेने वाले लोगों की संख्या के संदर्भ में मृत्यु प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या। 
(ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं। 
उत्तर:
(ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं। 

(ii) वे तीन मुख्य कारक कौन से हैं जिनसे जनसंख्या में परिवर्तन होता है? 
(क) जन्म, मृत्यु और विवाह 
(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास 
(ग) जन्म, मृत्यु और जीवन प्रत्याशा 
उत्तर:
(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास 

(iii) 1999 में विश्व की जनसंख्या हो गई-
(क) 1 अरब 
(ख) 3 अरब 
(ग) 6 अरब
उत्तर:
(ग) 6 अरब

(iv) जनसंख्या पिरामिड क्या है? 
(क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण। 
(ख) जब किसी क्षेत्र का जनघनत्व इतना बढ़ जाता है कि लोग ऊँची इमारतों में रहते हैं। 
(ग) बड़े नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या वितरण का प्रतिरूप।
उत्तर:
(क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण। 

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 6 मानव संसाधन

प्रश्न 3. 
नीचे दिए शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा कीजिएविरल, अनुकूल, परती, कृत्रिम, उर्वर, प्राकृतिक, चरम, घना। 
उत्तर:
जब लोग किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं तब यह घना बसा हुआ बन जाता है। इसे प्रभावित करने वाले कारकों के अंतर्गत अनुकूल जलवायु, प्राकृतिक संसाधनों की आपूर्ति और उर्वर जमीन आते हैं।

admin_rbse
Last Updated on June 3, 2022, 5:22 p.m.
Published June 3, 2022