RBSE Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 5 उद्योग

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 5 उद्योग Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these class 8 history chapter 6 questions and answers in hindi and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 8 Social Science Solutions Geography Chapter 5 उद्योग

RBSE Class 8 Social Science उद्योग InText Questions and Answers

पृष्ठ 48: क्रियाकलाप-

प्रश्न 1. 
कपास के खेत से अपने घर तक अपनी कमीज की यात्रा का पता कीजिए। 
उत्तर:
सर्वप्रथम किसान अपने खेतों में कपास उगाता है। वह कपास को खेतों से चुनकर बाजार में बेचता है। बाजार से मिल-मालिक कपास को खरीदकर उसे साफ करके उसकी ओटाई करके रूई तैयार करते हैं। मिल के अन्दर उस साफ रूई से धागा बनता है तथा उस धागे से कपड़े का निर्माण किया जाता है। कपड़ा निर्माण फैक्ट्री में उस कपड़े से कमीज तैयार होती है वहाँ से तैयार कमीज बाजार में पहुँचती है जिसे हम खरीदते हैं। 

पृष्ठ 49 : क्रियाकलाप-

प्रश्न 1. 
कृषि आधारित उद्योगों के कुछ उदाहरण दीजिए। 
उत्तर:
कृषि आधारित प्रमुख उद्योगों में चीनी उद्योग, गुड़ उद्योग, सूती वस्त्र उद्योग, जूट उद्योग, तंबाकू उद्योग, मसाला उद्योग शामिल हैं। 

पृष्ठ 50: क्रियाकलाप-

प्रश्न 1. 
चमड़े के जूते के विनिर्माण में शामिल निवेश, प्रक्रम और निर्गत को ज्ञात करें। 
उत्तर:
निवेश-पूँजी, कारखाना, मशीनें, कच्चा माल, श्रमिक, आदि। प्रक्रम-इसमें श्रमिक चमड़े को रसायनों से साफ करते हैं, मशीनों से सुखाते हैं तथा कटाई करके मशीनों की सहायता से जूतों का निर्माण करते हैं। निर्गत-चमड़े के जूते।

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 5 उद्योग

RBSE Class 8 Social Science उद्योग Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1. 
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) 'उद्योग' शब्द का क्या तात्पर्य है? 
उत्तर:
उद्योग शब्द का तात्पर्य उन समस्त आर्थिक गतिविधियों से है जो कि वस्तुओं के उत्पादन, खनिजों के निष्कर्षण अथवा सेवाओं की व्यवस्था से सम्बन्धित हैं। 

(ii) वे कौनसे मुख्य तथ्य हैं जो उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करते हैं? 
उत्तर:
उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कारकों में संचार, परिवहन, भूमि, विद्युत, कच्चा माल, श्रम, पूँजी, बाजार, जल आदि शामिल हैं। 

(iii) कौनसा उद्योग प्रायः आधुनिक उद्योग का मेरुदण्ड कहा जाता है और क्यों? 
उत्तर:
इस्पात उद्योग को आधुनिक उद्योगों का मेरुदण्ड कहा जाता है क्योंकि लगभग सभी उद्योगों में इस्पात को कच्चे माल के रूप में प्रयोग किया जाता है। लगभग सभी वस्तुओं के निर्माण में इस्पात का प्रयोग किया जाता है। उद्योगों के लिए आवश्यक मशीनें, पोत, रेलगाड़ियाँ, ट्रक, औजार आदि सभी चीजें इस्पात से ही बनी होती हैं। बिना इस्पात के अन्य उद्योगों का विकास सम्भव नहीं है अतः इस्पात उद्योग को आधुनिक उद्योगों का मेरुदण्ड कहा जाता है। 

(iv) कपास उद्योग मुम्बई में तेजी से क्यों विकसित हुआ हैं?
उत्तर:
कपास उद्योग मुम्बई में तेजी से विकसित हुआ। पहली सफल पंजीकृत वस्त्र मिल मुम्बई में स्थापित की गई थी। कपास उद्योग मुम्बई में तेजी से विकसित हुआ इसके कई कारण थे, जैसे-कोष्ण आर्द्र जलवायु, मशीन आयात के लिए पत्तन, कच्चे माल की पर्याप्त उपलब्धता, दक्ष कारीगरों की उपलब्धता आदि। मुम्बई महत्त्वपूर्ण समुद्री मार्गों से जुड़ा हुआ है अतः वस्त्रों के निर्यात के लिए भी मुम्बई पत्तन सबसे अनुकूल है। 

प्रश्न 2. 
सही उत्तर चिह्नित कीजिए-
(i) फोर्ट गैलेस्टर अवस्थित है-
(क) पश्चिम बंगाल में 
(ख) कैलिफोर्निया में 
(ग) गुजरात में। 
उत्तर:
(क) पश्चिम बंगाल में 

(ii) निम्न में से कौनसा प्राकृतिक रेशा है? 
(क) नायलॉन 
(ख) जूट 
(ग) एक्रिलिक। 
उत्तर:
(ख) जूट 

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 5 उद्योग

प्रश्न 3. 
अन्तर स्पष्ट कीजिए-
(i) कृषि आधारित और खनिज आधारित उद्योग 
(ii) सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग। 
उत्तर:
(i) कृषि आधारित और खनिज आधारित उद्योग-

कृषि आधारित उद्योग 

खनिज आधारित उद्योग

1. कृषि आधारित उद्योग कच्चे माल के रूप में वनस्पति और जन्तु आधारित उत्पादों का उपयोग करते हैं। 

1. खनिज आधारित उद्योग कच्चे माल के रूप में खनिज अयस्कों का उपयोग करते हैं।

2. उदाहरण-वनस्पति तेल उद्योग, सूती वस्त्र उद्योग, डेयरी उद्योग, चर्म उद्योग आदि।

2. उदाहरण-लौह इस्पात उद्योग, मशीन निर्माण उद्योग, रेल के डिब्बों का निर्माण आदि।

(ii) सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग

सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग 

संयुक्त क्षेत्र के उद्योग

1. इसमें वे उद्योग शामिल हैं जिनका स्वामित्व तथा संचालन सरकार के हाथ में होता है।

1. इसमें उद्योगों के स्वामित्व एवं संचालन पर सरकार तथा निजी व्यक्तियों दोनों का हाथ होता है।

2. इसमें सम्पूर्ण पूँजी सरकार द्वारा लगाई जाती है।

2. इसमें सम्पूर्ण पूँजी दोनों द्वारा मिलकर लगाई जाती है।

3. उदाहरण-स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड।

3. उदाहरण-मारुति. उद्योग लिमिटेड।

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 5 उद्योग

प्रश्न 4. 
दिए गए स्थानों में निम्नलिखित के दो-दो उदाहरण दीजिए-
उत्तर:
(i) कच्चा माल : लौह अयस्क और कपास 
(ii) अन्तिम उत्पाद : इस्पात और सूती वस्त्र की कमीज 
(iii) तृतीयक क्रियाकलाप : व्यापार और बैंकिंग 
(iv) कृषि आधारित उद्योग : सूती वस्त्र उद्योग और खाद्य संसाधन उद्योग 
(v) कुटीर उद्योग : खिलौने बनाना और हथकरघा 
(vi) सहकारिता : आनन्द मिल्क यूनियन लिमिटेड और सुधा डेयरी।

admin_rbse
Last Updated on June 3, 2022, 3:05 p.m.
Published June 2, 2022