RBSE Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 हमें संसद क्यों चाहिए?

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 हमें संसद क्यों चाहिए? Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these class 8 history chapter 6 questions and answers in hindi and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 8 Social Science Solutions Civics Chapter 3 हमें संसद क्यों चाहिए?

RBSE Class 8 Social Science हमें संसद क्यों चाहिए? InText Questions and Answers

पृष्ठ 32 

प्रश्न 1. 
सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्यों मिलना चाहिए? इसके पक्ष में एक कारण बताइए। 
उत्तर:
लोकतन्त्र में व्यक्ति या नागरिक ही सबसे महत्वपूर्ण है। सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के माध्यम से ही लोगों का निर्णय लोकतांत्रिक सरकार का गठन करता है और उसके काम-काज के बारे में फैसला देता है। अतः सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का मिलना लोकतंत्र के लिए अति आवश्यक है। 

पृष्ठ 33 

प्रश्न 1. 
विधायक (एम.एल.ए.) कौन होता है और उसका चुनाव कैसे किया जाता है-इस बात को समझाने के लिए 'निर्वाचन क्षेत्र' और 'प्रतिनिधित्व' शब्दों का प्रयोग करें। 
उत्तर:
प्रत्येक राज्य की विधानसभा के प्रतिनिधियों को विधायक (एम.एल.ए.) कहा जाता है। राज्य को बहुत सारे निर्वाचन क्षेत्रों में बांट दिया गया है। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से एक व्यक्ति को चुनकर विधानसभा में भेजा जाता है और वह उस निर्वाचन क्षेत्र के लोगों का विधानसभा में प्रतिनिधित्व करता है। निर्वाचन वयस्क मताधिकार के आधार पर किया जाता है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार आमतौर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य होते हैं। 

प्रश्न 2. 
राज्य विधानसभा और संसद (लोकसभा) के बीच क्या फर्क है-इस बारे में अपने शिक्षक के साथ चर्चा कीजिये। 
उत्तर:
(1) राज्य विधानसभा राज्य स्तर की सरकार के निर्वाचित प्रतिनिधियों की सभा है। इसका कार्यक्षेत्र राज्य है और यह राज्य सूची तथा समवर्ती सूची में दिये गये विषयों पर ही कानून निर्माण कर सकती है। संसद (लोकसभा) केन्द्रीय स्तर की सरकार के निर्वाचित प्रतिनिधियों की सभा है। इसका कार्यक्षेत्र समूचा राष्ट्र है और यह संघ सूची तथा समवर्ती सूची में दिये गये विषयों पर कानून बनाने का अधिकार रखती है। 

(2) राज्य विधानसभा जहाँ राज्य सरकार को नियंत्रित करती है, वहीं लोकसभा केन्द्रीय सरकार को नियंत्रित करती है। 

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 हमें संसद क्यों चाहिए?

प्रश्न 3. 
नीचे दिये गये विकल्पों में से कौनसे काम राज्य सरकार के हैं और कौनसे केन्द्र सरकार के हैं? 
(क) चीन के साथ शांतिपूर्ण सम्बन्ध रखा जाएगा। 
(ख) मध्य प्रदेश के बोर्ड के तहत आने वाले सभी स्कूलों में कक्षा 8 को बोर्ड की परीक्षाओं से बाहर रखा जायेगा। 
(ग) अजमेर और मैसूर के बीच एक नयी रेलगाड़ी चलायी जायेगी। 
(घ) 1000 रुपये का नोट जारी किया जायेगा। 
उत्तर:
(क) केन्द्र सरकार 
(ख) राज्य सरकार 
(ग) केन्द्र सरकार 
(घ) केन्द्र सरकार।

प्रश्न 4. 
निम्नलिखित शब्दों को रिक्त स्थानों में भरें-
सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार, विधायक, प्रतिनिधियों, प्रत्यक्ष रूप से हमारे समय में लोकतांत्रिक सरकारों को आमतौर पर प्रतिनिधिमूलक लोकतंत्र की संज्ञा दी जाती है। प्रतिनिधि| मूलक लोकतंत्र में लोग .............(1).......... हिस्सेदारी नहीं करते बल्कि चुनाव प्रक्रिया के जरिए अपने ...........(2)........... को चुनते हैं। ये ...........(3)........... पूरी जनता के बारे में मिलकर फैसले लेते हैं। आज के दौर में ऐसी किसी सरकार को लोकतांत्रिक नहीं कहा जा सकता जो अपने लोगों को ...........(4)........... न देती हो। इसका मतलब यह है कि देश के सभी वयस्क नागरिकों को वोट देने का अधिकार होता है। 
उत्तर:
(1) प्रत्यक्ष रूप से 
(2) प्रतिनिधियों 
(3) विधायक 
(4) सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार। 

प्रश्न 5. 
आप पढ़ चुके हैं कि पंचायत, राज्य विधायिका या संसद के लिए चुने जाने वाले ज्यादातर निर्वाचित प्रतिनिधियों को 5 साल की अवधि के लिए चुना जाता है। ऐसा क्यों है कि जनप्रतिनिधियों को केवल कुछ सालों के लिए ही चुना जाता है, जीवनभर के लिए नहीं? 
उत्तर:
ज्यादातर निर्वाचित प्रतिनिधियों को 5 साल की अवधि के लिए इसलिए चुना जाता है कि वे प्रतिनिधि अपने कार्यों के लिए जनता के प्रति उत्तरदायी रहें। 5 साल की अवधि के बाद होने वाले चुनावों में जनता उनके कार्यों का लेखा-जोखा करती है और यदि वे जनता की कसौटी पर खरे उतरते हैं तो जनता उन्हें पुनः निर्वाचित कर सकती है। कसौटी पर खरा नहीं उतरने पर जनता उन्हें अगले चुनाव में निर्वाचित नहीं करेगी। यदि जीवन भर के लिए इन प्रतिनिधियों को निर्वाचित कर दिया जायेगा तो वे जनता के प्रति उत्तरदायी नहीं रह सकेंगे।

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 हमें संसद क्यों चाहिए?

पृष्ठ 35 

प्रश्न 1. 
पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 35 पर दी गई तालिका के आधार पर नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दें-
(क) कौन सरकार बनायेगा? और क्यों? 
(ख) विपक्ष किसको कहा जायेगा? उसकी क्या भूमिका
(ग) लोकसभा में चर्चा के लिए कौन उपस्थित होंगे? 
उत्तर:
(क) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बनायेंगी क्योंकि 543 सांसदों की लोकसभा में उसे स्पष्ट बहुमत प्राप्त है। 
(ख) जो दल सरकार में शामिल नहीं होंगे, उन दलों के लोकसभा सांसद मिलकर विपक्ष कहलायेंगे। विपक्षी दल सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की कमियों को जनता के सामने लाते हैं और अपनी नीतियों के लिए जनसमर्थन जुटाते हैं। 
(ग) लोकसभा में चर्चा के लिए सरकार तथा सभी दलों के लोकसभा सांसद उपस्थित होंगे। 

प्रश्न 2. 
(पाठ्यपुस्तक के) पृष्ठ 28 पर दिये गये चित्र में 1962 में हुए तीसरे लोक सभा चुनावों के परिणाम दिखाए गये हैं। इस चित्र के आधार पर निम्नलिखित सवालों के जवाब दें-
(क) लोकसभा में किस राज्य के सांसद सबसे अधिक हैं? आपके विचार से ऐसा क्यों है? 
(ख) लोकसभा में किस राज्य के सांसदों की संख्या सबसे कम है? 
(ग) किस राजनीतिक दल ने सभी राज्यों में सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं? 
(घ) आपके राज्य में कौनसा दल सरकार बनायेगा? कारण बताएँ। 
उत्तर:
(क) लोकसभा में उत्तरप्रदेश राज्य के सांसद सबसे अधिक (86) हैं। इसका कारण उस राज्य की अधिक जनसंख्या तथा बड़े क्षेत्र का होना है।
(ख) लोकसभा में मणिपुर और त्रिपुरा के सांसदों की संख्या (2) सबसे कम है।
(ग) कांग्रेस ने सभी राज्यों में सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। 
(घ) हमारे राज्य राजस्थान में कांग्रेस दल ही सरकार बनायेगा क्योंकि लोकसभा चुनाव परिणामों को देखते हुए अन्य दलों की स्थिति बहुत कमजोर है। 

पृष्ठ 39 

प्रश्न 1. 
पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 39 पर दी गई तालिका को देखने के बाद क्या आप यह कह सकते हैं कि पिछले 65 सालों में चुनावों में जनता की सहभागिता कम हुई है या बढ़ी है या शुरूआती वृद्धि के बाद प्रायः स्थिर रही है? 
उत्तर:
पिछले 65 सालों में अन्ततः चुनावों में जनता की सहभागिता में वृद्धि हुई है। यद्यपि बीच-बीच में इसमें कमी भी आई लेकिन सत्रहवीं लोकसभा के चुनावों में उस ! समय तक का सर्वाधिक मतदान प्रतिशत रहा। 

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 हमें संसद क्यों चाहिए?

पृष्ठ 40 

प्रश्न 2. 
आपको संसद में महिलाओं की कम संख्या का क्या कारण समझ में आता है? 
उत्तर:
संसद में महिलाओं की कम संख्या का प्रमुख कारण (है-पितृसत्तात्मक समाज का होना, महिलाओं में साक्षरता दर कम होना तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर न होना। इन सबके कारण महिलाओं में राजनीतिक जागरूकता का अभाव है और इसी के कारण संसद में महिलाओं की संख्या कम है। दूसरे, राजनीतिक दल भी महिलाओं को आगे लाने में अनिच्छुक दिखाई देते हैं।

RBSE Class 8 Social Science हमें संसद क्यों चाहिए? Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1. 
राष्ट्रवादी आन्दोलन ने इस विचार का समर्थन किस प्रकार किया कि सभी वयस्कों को मत देने का अधिकार होना चाहिए? 
उत्तर:
औपनिवेशिक शासन के अनुभव और राष्ट्रवादी आन्दोलन में तरह-तरह के लोगों की हिस्सेदारी के आधार पर राष्ट्रवादियों को विश्वास हो गया था कि स्वतंत्र भारत में सभी लोग अपने जीवन को प्रभावित करने वाले फैसलों में हिस्सा लेने की क्षमता रखते हैं । इस आधार पर राष्ट्रवादी आन्दोलन ने इस विचार का समर्थन किया कि सभी वयस्कों को मत देने का अधिकार होना चाहिए। 

प्रश्न 2. 
पाठ्यपुस्तक में पृष्ठ संख्या 41 पर 2004 के संसदीय चुनाव क्षेत्रों का नक्शा दिया गया है। इस नक्शे में अपने राज्य के चुनाव क्षेत्रों को पहचानने का प्रयास करें। आपके चुनाव क्षेत्र के सांसद का क्या नाम है? आपके राज्य से संसद में कितने सांसद जाते हैं? कुछ निर्वाचन क्षेत्रों को हरे और कुछ को नीले रंग में क्यों दिखाया गया है? 
उत्तर:

  • पाठ्यपुस्तक में दिये गये संसदीय चुनाव क्षेत्रों के नक्शे में अपने राज्य के चुनाव क्षेत्रों की पहचान छात्र स्वयं करें। 
  • छात्र अपने चुनाव क्षेत्र के सांसद का नाम लिखें। 
  • राजस्थान राज्य से संसद (लोकसभा) में 25 सांसद जाते हैं। 
  • अनुसूचित जाति के निर्वाचन क्षेत्रों को नीले रंग में दिखाया गया है और अनुसूचित जनजाति के निर्वाचन क्षेत्रों को हरे रंग में दिखाया गया है।

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 हमें संसद क्यों चाहिए?

प्रश्न 3. 
अध्याय 1 में आपने पढ़ा था कि भारत में प्रचलित 'संसदीय शासन व्यवस्था में तीन स्तर होते हैं। इनमें से एक स्तर संसद (केन्द्र सरकार) का तथा दूसरा स्तर विभिन्न राज्य विधायिकाओं (राज्य सरकारों) का होता है। अपने क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधियों से संबंधित सूचनाओं के आधार पर तालिका को भरें। 
उत्तर:

 

राज्य सरकार

केन्द्र सरकार 

1. कौन सा/से राजनीतिक दल अभी सत्ता में है/हैं?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भाजपा नीत गठबंधन 

2. आपके क्षेत्र से निर्वाचित प्रतिनिधि कौन है?

(छात्र अपने-अपने क्षेत्र के विधायक का नाम लिखें) 

(छात्र अपने क्षेत्र के लोकसभा सदस्य का नाम लिखें)

3. अभी कौनसा राजनीतिक दल विपक्ष में है?

भाजपा

कांग्रेस

4. पिछले चुनाव कब हुए थे?

2018 में

2019 में 

5. अगले चुनाव कब होंगे?

2023 में

2024 में 

6. आपके राज्य से कितनी महिला प्रतिनिधि हैं?

25

3

admin_rbse
Last Updated on June 4, 2022, 5:44 p.m.
Published June 3, 2022