RBSE Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 भारतीय संविधान

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 भारतीय संविधान Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these class 8 history chapter 6 questions and answers in hindi and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 8 Social Science Solutions Civics Chapter 1 भारतीय संविधान

RBSE Class 8 Social Science भारतीय संविधान InText Questions and Answers

पृष्ठ 6 

प्रश्न 1. 
नेपाल की जनता एक नया संविधान क्यों चाहती थी? 
उत्तर:
नेपाल के लोग लोकतंत्र के रास्ते पर चलना चाहते थे और इसके लिए उन्हें एक नया लोकतांत्रिक आदर्शों से युक्त संविधान चाहिए था। पिछले राजतंत्रात्मक संविधान में वे आदर्श नहीं थे जो वे नेपाल के लिए चाहते थे। 

पृष्ठ 7 

प्रश्न 2. 
नीचे दी गई किस परिस्थिति में मंत्री को अपनी सत्ता के दुरुपयोग का दोषी कहा जायेगा-
(क) जब वह ठोस तकनीकी कारणों से अपने मंत्रालय की किसी परियोजना को नामंजूर कर देता है। 
(ख) जब वह अपने पड़ोसी को अपने सुरक्षाकर्मियों से पिटवाने की धमकी देता है। 
(ग) जब वह थाने में फोन करके पुलिस अधिकारियों पर दबाव डालता है कि उसके किसी दोषी रिश्तेदार के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज न की जाए।
उत्तर:
उक्त में (ख) एवं (ग) परिस्थिति में मंत्री को अपनी सत्ता के दुरुपयोग का दोषी कहा जायेगा। 

पृष्ठ 13 

प्रश्न 3. 
अपने शिक्षक के साथ चर्चा करें कि राज्य और सरकार के बीच क्या फर्क होता है? 
उत्तर:
राज्य-राज्य एक ऐसी राजनीतिक संस्था होती है जो एक निश्चित भू-भाग में रहने वाले संप्रभु लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। राज्य के चार अंग हैं-जनसंख्या, निश्चित भू-भाग, सरकार और संप्रभुता। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार राज्य का एक अंग है। सरकार की जिम्मेदारी होती है कानून बनाना और लागू करना। चुनावों के द्वारा सरकार बदल भी सकती है। राज्य सरकार की तुलना में अधिक व्यापक शब्द है।

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 भारतीय संविधान

पृष्ठ 14

प्रश्न 4. 
अग्रलिखित परिस्थितियों में कौनसे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है-
(क) यदि 13 साल का बच्चा कालीन के कारखाने में मजदूरी करता है। 
(ख) यदि किसी राज्य का कोई नेता दूसरे राज्यों के लोगों को अपने राज्य में काम करने से रोकता है। 
(ग) यदि किसी जन समूह को राजस्थान में तेलुगुमाध्यम का स्कूल खोलने की अनुमति नहीं दी जाती है। 
(घ) यदि सरकार सशस्त्र बलों में कार्यरत किसी अधिकारी को इसलिए पदोन्नति नहीं दे रही है क्योंकि वह अधिकारी महिला है। 
उत्तर:
(क) इसमें शोषण के विरुद्ध अधिकार का उल्लंघन हो रहा है। 
(ख) इसमें व्यवसाय की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन हो रहा है। 
(ग) इसमें सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकार' का उल्लंघन हो रहा है। 
(घ) इसमें समानता के अधिकार का उल्लंघन हो रहा है।

RBSE Class 8 Social Science भारतीय संविधान Textbook Questions and Answers 

प्रश्न 1. 
किसी लोकतांत्रिक देश को संविधान की जरूरत क्यों पड़ती है? 
उत्तर:
किसी लोकतांत्रिक देश को संविधान की जरूरत होने के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं-
(1) आदर्शों को सूत्रबद्ध करने के लिए-संविधान उन आदर्शों को सूत्रबद्ध करता है जिनके आधार पर नागरिक अपने देश को अपनी इच्छा और सपनों के अनुसार रच सकते हैं। यह नियमों का एक ऐसा समूह होता है जिसको एक देश के सभी लोग अपने देश को चलाने की पद्धति के रूप में अपना सकते हैं।

(2) संविधान द्वारा ही यह तय किया जाता है कि उस देश की राजनीतिक व्यवस्था कैसी होगी। 

(3) सत्ता के दुरुपयोग को रोकने के लिए-यद्यपि लोकतन्त्र में जनता राजनेताओं का चुनाव करती है तथापि इस बात की संभावना हमेशा रहती है कि ये नेता सत्ता का दुरुपयोग कर सकते हैं। लोकतांत्रिक समाजों में प्रायः संविधान ही ऐसे नियम तय करता है जिनके द्वारा राजनेताओं के हाथों सत्ता के इस दुरुपयोग को रोका जा सकता है। 

(4) बहुमत की निरंकुशता पर प्रतिबंध लगाने के लिएलोकतांत्रिक समाजों में भी बहुमत की निरंकुशता का खतरा बना रहता है। अल्पसंख्यकों पर बहुसंख्यकों की इस निरंकुशता पर प्रतिबन्ध लगाना भी संविधान का महत्वपूर्ण कार्य है। 

(5) व्यापक हित के सिद्धान्तों की रक्षा के लिएलोकतांत्रिक समाजों में कई बार हम किसी मुद्दे पर बहुत तीखे ढंग से सोचने लगते हैं। ऐसे विचार हमारे व्यापक हितों के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। संविधान हमें ऐसी भावनाओं से बचाने में मदद करता है। इस प्रकार संविधान हमें ऐसे फैसले लेने से रोकता है जिनसे उन बड़े सिद्धान्तों को ठेस पहुंच सकती है जिनमें देश आस्था रखता है। 

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 भारतीय संविधान

प्रश्न 2. 
नीचे दिये गये दो दस्तावेजों के हिस्सों को देखिये। पहला कॉलम 1990 का नेपाल के संविधान का है। दूसरा कॉलम नेपाल के ताजा अंतरिम संविधान में से लिया गया है।

1990 का नेपाल का संविधान

भाग-7 : कार्यपलिका

अनुच्छेद 35 : कार्यकारी शक्तियाँ 

नेपाल अधिराज्य की कार्यकारी शक्तियाँ महामहिम नरेश एवं मंत्रिपरिषद् में निहित होंगी।

 

2015 का नेपाल का संविधान 

भाग-7 : संघीय कार्यपालिका

अनुच्छेद 75 : कार्यकारी शक्तियाँ 

नेपाल की कार्यकारी शक्तियाँ, संविधान और कानून के अनुसार मंत्रिपरिषद् में निहित होंगी।

 नेपाल के इन दोनों संविधानों में 'कार्यकारी शक्ति' के उपयोग में क्या फर्क दिखाई देता है? इस बात को ध्यान में रखते हुए क्या आपको लगता है कि नेपाल को एक नये संविधान की जरूरत है? क्यों? 
उत्तर:
1990 के नेपाल का संविधान इस सिद्धान्त पर आधारित था कि शासन की सर्वोच्च शक्ति राजा के पास रहेगी क्योंकि वह एक राजतंत्र था। 2015 का नेपाल का संविधान लोकतांत्रिक राज्य का संविधान है, इसमें अन्तिम सत्ता जनता के निर्वाचित प्रतिनिधियों से बनी मंत्रिपरिषद् में निहित है। चूँकि संविधान एवं कानून में भी यह व्यवस्था कर दी गई है अतः नेपाल को एक नये संविधान की कोई जरूरत नहीं है। 

प्रश्न 3. 
अगर निर्वाचित प्रतिनिधियों की शक्ति पर कोई अंकुश न होता तो क्या होता? 
उत्तर:
अगर निर्वाचित प्रतिनिधियों की शक्ति पर कोई अंकुश न होता तो वे सत्ता का दुरुपयोग कर सकते हैं। राजनेताओं द्वारा सत्ता के इस दुरुपयोग से लोगों के साथ भारी अन्याय हो सकता है। 

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 भारतीय संविधान

प्रश्न 4. 
निम्नलिखित स्थितियों में अल्पसंख्यक कौन हैं? इन स्थितियों में अल्पसंख्यकों के विचारों का सम्मान करना क्यों महत्वपूर्ण है? इसका एक-एक कारण बताइये। 
(क) एक स्कूल में 30 शिक्षक हैं और उनमें से 20 पुरुष हैं। 
(ख) एक शहर में 5 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं। 
(ग) एक कारखाने के भोजनालय में 80 प्रतिशत कर्मचारी शाकाहारी हैं।
(घ) 50 विद्यार्थियों की कक्षा में 40 विद्यार्थी सम्पन्न परिवारों से हैं। 
उत्तर:
(क) इस स्थिति में महिला शिक्षक अल्पसंख्यक हैं। अल्पसंख्यक महिला शिक्षकों के विचारों का सम्मान करना इसलिए आवश्यक है ताकि बहुमत की निरंकुशता से अल्पसंख्यकों का नुकसान न हो। 

(ख) इस स्थिति में बौद्ध धर्मावलम्बी अल्पसंख्यक हैं। बौद्ध धर्मावलम्बियों के विचारों का सम्मान करना इसलिए महत्वपूर्ण है ताकि अन्तर-सामुदायिक वर्चस्व की स्थापना न हो सके। 

(ग) इस स्थिति में मांसाहारी कर्मचारी अल्पसंख्यक हैं। इस स्थिति में मांसाहारी कर्मचारी अल्पसंख्यकों के विचारों का सम्मान करना इसलिए महत्वपूर्ण है ताकि खान-पान में अल्पसंख्यकों को किसी ऐसी चीज से वंचित न होना पड़े जो बहुसंख्यकों के लिए सामान्य रूप से वर्जित है। 

(घ) इस स्थिति में 10 विद्यार्थी जो सम्पन्न परिवारों से नहीं हैं, अल्पसंख्यक हैं। इस स्थिति में विपन्न परिवारों के बच्चों के विचारों का सम्मान करना इसलिए आवश्यक है कि उन्हें गरीबी के कारण किसी तरह के भेदभाव का सामना न करना पड़े। 

प्रश्न 5. 
नीचे दिये गये बाएँ कॉलम में भारतीय संविधान के मख्य आयामों की सूची दी गई है। दूसरे कॉलम में प्रत्येक आयाम के सामने दो वाक्यों में लिखिये कि आपकी राय में यह आयाम क्यों महत्वपूर्ण है? 

मुख्य आयाम

महत्व

(1) संघवाद 

(2) शक्तियों का बंटवारा 

(3) मौलिक अधिकार 

(4) संसदीय शासन पद्धति 

 

उत्तर:
(1) संघवाद-

  • संघवाद में राष्ट्रीय स्तर के फैसले केन्द्रीय सरकार लेती है और प्रांतीय स्तर के फैसले प्रांतीय स्तर की सरकार लेती है। पंचायती राज व्यवस्था शासन का तीसरा स्तर है। 
  • कार्यक्षेत्र की स्पष्टता के लिए सूचियों के द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया है कि कौनसे स्तर की सरकार किन मुद्दों पर कानून बना सकती है। 

(2) शक्तियों का बंटवारा-

  • सत्ता के दुरुपयोग को रोकने के लिए शक्तियों का बंटवारा तीन अंगों-कार्यपालिका, व्यवस्थापिका और न्यायपालिका-में किया गया है। 
  • शक्तियों के बंटवारे के आधार पर प्रत्येक अंग दूसरे. अंग पर अंकुश रखता है और इस तरह तीनों अंगों के बीच सत्ता का संतुलन बना रहता है।

(3) मौलिक अधिकार-

  • मौलिक अधिकार देश के सभी नागरिकों को राज्य की सत्ता के मनमाने और निरंकुश इस्तेमाल से बचाते हैं। 
  • प्रत्येक नागरिक इस स्थिति में है कि वह अपने अधिकारों की रक्षा के लिए पहल कर सकता है। 

(4) संसदीय शासन पद्धति-

  • सरकार के सभी स्तरों पर प्रतिनिधियों का चुनाव लोग स्वयं करते हैं। 
  • ये प्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं। 

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 भारतीय संविधान

प्रश्न 6. 
उन भारतीय राज्यों के नाम लिखिए जिनकी सीमाएँ निम्नलिखित पड़ोसी देशों से लगती हैं-
(क) बांग्लादेश 
(ख) भूटान (ग) नेपाल। 
उत्तर:
(क) बांग्लादेश से सीमा लगने वाले राज्य-(1) पश्चिम बंगाल (2) असम (3) मेघालय (4) त्रिपुरा (5) मिजोरम। 
(ख) भूटान से सीमा लगने वाले राज्य-(1) पश्चिम बंगाल (2) सिक्किम (3) असम (4) अरुणाचल प्रदेश। 
(ग) नेपाल से सीमा लगने वाले राज्य-(1) उत्तराखण्ड (2) बिहार (3) पश्चिम बंगाल (4) सिक्किम (5) उत्तरप्रदेश।

admin_rbse
Last Updated on June 3, 2022, 7:40 p.m.
Published June 3, 2022