Rajasthan Board RBSE Class 8 Science Chapter 19 सड़क सुरक्षा
RBSE Solutions for Class 8 Science
RBSE Class 8 Science सड़क सुरक्षा Intext Questions and Answers
बहुविकल्पीय प्रश्न
Question 1.
ऐम्बुलेंस का टेलीफोन नम्बर क्या है?
(अ) 100
(ब) 101
(स) 102
(द) 104
उत्तर:
(स) 102
Question 2.
अस्थाई लाइसेंस प्राप्त करने के लिए न्यूनतम आयु क्या ……………………..
(अ) 14 वर्ष
(ब) 16 वर्ष
(स) 18 वर्ष
(द) 20 वर्ष
उत्तर:
(ब) 16 वर्ष
Question 3.
प्रतिवर्ष भारत में लगभग कितने लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं ……………………..
(अ) 1.38 लाख
(ब) 2 लाख
(स) 3 लाख
(द) 2.38 लाख
उत्तर:
(अ) 1.38 लाख
Question 4.
सड़क दुर्घटना का कौन – सा कारण नहीं है ……………………..
(अ) वाहन की तेज गति
(ब) ड्राइविंग करते समय मोबाइल का प्रयोग करना
(स) हेलमेट का प्रयोग नहीं करना
(द) दिशासूचक संकेत का प्रयोग
उत्तर:
(द) दिशासूचक संकेत का प्रयोग
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
सड़क दुर्घटना क्या है?
उत्तर:
सड़क मार्ग पर चलते समय यदि वाहन चालक नियमों का पालन नहीं करते हैं तो वाहन आपस में टकरा जाते हैं। अर्थात सड़क यातायात की वजह से घातक व कम घातक चोटें लगती हैं। इसे सड़क दुर्घटना कहते हैं।
प्रश्न 2.
आपातकालीन सेवाओं के लिए क्या नम्बर है?
उत्तर:
108
प्रश्न 3.
वाहनों में सीट बेल्ट बाँधना क्यों आवश्यक है? क्या यह केवल वाहन चालक के लिए ही महत्वपूर्ण है या वाहन में सवार सभी व्यक्तियों के लिए भी?
उत्तर:
सीट बेल्ट दुर्घटना की स्थिति में वाहन चालक एवं सवारी को आगे की टक्कर होने से रोकती है। यह वाहन चालक व सवार सभी के लिए महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 4.
विकासशील देशों में सड़क दुर्घटना के लिए चालक की गलती कितने प्रतिशत है?
उत्तर:
64 प्रतिशत से 95 प्रतिशत तक।
प्रश्न 5.
राजस्थान में प्रतिवर्ष कितने लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं एवं कितने घायल होते हैं?
उत्तर:
राजस्थान में प्रतिवर्ष करीब 9000 लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं व 23000 के करीब घायल होते हैं।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
सड़क दुर्घटना होने के प्रमुख कारण बताइए।
उत्तर:
- वाहन की तेज गति
- वाहन चालक की लापरवाही
- नशे में वाहन चलाना
- ट्रैफिक नियमों का पालन न करना
- हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग न करना।
प्रश्न 2.
यदि हम वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करते हैं तो कौन – से अधिनियम के तहत सजा का प्रावधान है?
उत्तर:
यदि हम वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करते हैं तो मोटर – यान अधिनियम, 1988 के तहत सजा का प्रावधान है।
प्रश्न 3.
सड़क दुर्घटना के कारण पीड़ित पर हुए नकारात्मक प्रभाव बताइए।
उत्तर:
पीड़ित पर हुए नकारात्मक प्रभाव निम्न हैं:
- व्यक्ति का अपंग होना या मौत हो जाना।
- परिवार पर आर्थिक भार
- वाहन या प्रॉपर्टी का नुकसान
- प्रशासनिक व कानूनी कार्यवाही।
प्रश्न 4.
आम जनता के लिए उपयोगी कुछ महत्वपूर्ण नम्बर बताइए।
उत्तर:
महत्वपूर्ण नम्बर निम्न हैं:
- पुलिस – 100
- अग्निशमन – 101
- ऐम्बुलेंस – 102
- आपातकालीन सेवाएँ – 108
- जननी सुरक्षा सेवाएँ – 104
प्रश्न 5.
वाहन चालन लाइसेंस के लिए प्रार्थना पत्र देने के लिए उपयुक्त उम्र का होना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदक की उम्र आवेदन की तारीख के दिन 18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक को पूर्णतः यातायात नियमों और विनियमों से परिचित होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि 18 वर्ष की अवस्था में किशोर के अन्दर परिपक्वता आ जाती है और वह समझदार हो जाता है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
सड़क दुर्घटना से बचाव के कुछ उपाय सुझाइए।
उत्तर:
- हेलमेट या सीट बेल्ट का प्रयोग करना।
- वाहन चालक के लिए लाइसेंस की अनिवार्यता।
- सड़क मार्ग पर लगे विभिन्न सूचना संकेतों का पालन करना।
- वाहन को उचित गति से चलाना।
- उचित स्थान पर पार्किंग करना।
- सड़क को पैदल पार करते समय जेब्रा कासिंग का प्रयोग करना।
- नशे में वाहन को नहीं चलाना।
- वाहन चलाते समय लापरवाही नहीं करना।
- अपनी लेन में गाड़ी चलाना।
- लेन को बदलते समय दिशासूचक संकेत का प्रयोग करना।
- ट्रैफिक लाइट की जानकारी होना व उसके संकेतों के अनुसार चलना।
प्रश्न 2.
सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क पर लगे हुए यातायात चिह्नों पर टिप्पणी लिखें।
उत्तर:
सड़क का कोई भी प्रयोगकर्ता नहीं चाहता कि उसके साथ कभी भी सड़क दुर्घटना हो, फिर भी कई बार दुर्घटनाएँ हो जाती हैं। अधिकतर सड़क प्रयोगकर्ता सड़क के इस्तेमाल के बारे में सामान्य नियमों और सुरक्षा उपायों के बारे में अच्छी तरह परिचित होते हैं, किंतु प्रयोगकर्ताओं की असावधानी के कारण दुर्घटनाएँ एवं टक्कर होती हैं। सड़क पर लगे यातायात संकेत कुछ आवश्यक होते हैं एवं कुछ चेतावनी वाले होते हैं। यातायात संकेत त्रिभुजाकार, वृत्ताकार, चतुर्भुजाकार या बहुभुज हो सकते हैं।
कुछ प्रमुख यातायात संकेत निम्न हैं:
आवश्यक संकेत:
चेतावनी संकेत: