RBSE Solutions for Class 7 Social Science History Chapter 9 क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science History Chapter 9 क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Solutions History Chapter 9 क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण

RBSE Class 7 Social Science क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण InText Questions and Answers

पृष्ठ संख्या 122

प्रश्न 1. 
पता लगाएँ कि पिछले दस सालों में कितने नए राज्य बनाए गए हैं। क्या इनमें से प्रत्येक राज्य एक अलग क्षेत्र है? 
उत्तर:
पिछले दस सालों (2009 से 2019) में एक नया राज्य तेलंगाना 2014 में बनाया गया है तथा 2019 में एक पूर्ण राज्य (जम्मू एवं कश्मीर) को समाप्त कर उसे दो केन्द्र शासित प्रदेशों-(i) जम्मू एवं कश्मीर तथा (ii) लद्दाख में परिवर्तित किया गया है। हाँ, इनमें प्रत्येक का अपना एक अलग क्षेत्र है।

पृष्ठ संख्या 123 

प्रश्न 1. 
पता लगाएँ कि आपके घर में आप जो भाषाभाषाएँ बोलते हैं, उसका/उनका लेखन में सर्वप्रथम कब प्रयोग हुआ होगा? 
उत्तर:
संभवतः 9वीं शताब्दी में इनका प्रयोग हुआ होगा। 

पृष्ठ संख्या 126

प्रश्न 1. 
पता लगाएँ कि क्या आपके नगर/गाँव में शूरवीरों/वीरांगनाओं की परम्परा रही है? यदि हाँ, तो ये परंपराएँ राजपूतों के वीरतापूर्ण आदर्शों से कितनी समान या भिन्न है?
उत्तर:
हमारे नगर/गाँव में राजपूतों की ही परम्पराएँ रही हैं।

RBSE Solutions for Class 7 Social Science History Chapter 9 क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण

पृष्ठ संख्या 127 

प्रश्न 1. 
इनमें से किसी एक नृत्य रूप के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।
उत्तर:
मणिपुरी-इसे जगोई के नाम से जाना जाता है। यह विशेष रूप से इसके हिन्दू रूप के लिए जाना जाता है। मणिपुरी नृत्य में सामान्यतः राधा-कृष्ण की प्रेम-कहानी को दर्शाया जाता है। इसके अतिरिक्त यह नृत्य शैववाद और शाक्तवाद के विषयों पर भी किया जाता है। 

पृष्ठ संख्या 132 

प्रश्न 1. 
आपके विचार से द्वितीय श्रेणी की कृतियाँ लिखित रूप में क्यों नहीं रखी जाती थीं? 
उत्तर:
हमारे विचार से द्वितीय श्रेणी की कृतियाँ मौखिक रूप में ही निरस्त कर दी जाती थीं। उनकी तिथि प्रमाणित नहीं की जा सकती थी। इसलिए इन्हें लिखित रूप में नहीं रखा जाता था। 

पृष्ठ संख्या 133 

प्रश्न 1. 
यहाँ दिए गए मंदिर की तुलना अध्याय 2 में दिए गए मंदिर से करें। 
उत्तर:
यहाँ जो मंदिर दिखाया गया है उसमें बड़े गुंबद के ऊपर एक बड़ा शिखर है, जबकि अध्याय 2 में दर्शाया गया मंदिर तिकोनी आकृति का है जिसकी बाहरी दीवार पर अनेक देवी-देवताओं की मूर्तियाँ दर्शायी गयी हैं।

RBSE Solutions for Class 7 Social Science History Chapter 9 क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण

RBSE Class 7 Social Science क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण Textbook Questions and Answers

कल्पना कीजिए-

प्रश्न 1.
आप एक राजपूत राजकुमार हैं। आप अपनी कहानी किस प्रकार सुनाना पसंद करेंगे? 
उत्तर:
यदि मैं एक राजपूत राजकुमार हूँ तो मैं अपनी कहानी एक नायक के रूप में सुनाना पसंद करूंगा। मैं उस कहानी में अपनी शूरवीरता, मित्रता, प्रेम, शौर्य क्रोध आदि प्रबल संवेगों का चित्रण करना पसंद करूँगा। 

फिर से याद करें-

प्रश्न 1. 
निम्नलिखित में मेल बैठाएँ-

अनंतवर्मन

केरल

जगन्नाथ

बंगाल

महोदयपुरम्

उड़ीसा 

लीला तिलकम्

कांगड़ा

मंगल काव्य

पुरी 

लघु चित्र

केरल 

उत्तर:

अनंतवर्मन

उड़ीसा 

जगन्नाथ

पुरी

महोदयपुरम्

केरल 

लीला तिलकम्

केरल 

मंगल काव्य

बंगाल 

लघु चित्र

कांगड़ा

RBSE Solutions for Class 7 Social Science History Chapter 9 क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण

प्रश्न 2. 
मणि प्रवालम् क्या है? इस भाषा में लिखी पुस्तक का नाम बताएँ। 
उत्तर:
'मणि प्रवालम्' एक भाषा है। इसका शाब्दिक अर्थ है-हीरा और मूंगा, जो यहाँ दो भाषाओं-संस्कृत और क्षेत्रीय भाषा के साथ-साथ प्रयोग की ओर संकेत करती है। मणि प्रवालम् भाषा का सबसे प्रसिद्ध ग्रंथ 'लीला तिलकम्' है जो व्याकरण और काव्यशास्त्र विषयों पर आधारित है। 

प्रश्न 3. 
कत्थक के प्रमुख संरक्षक कौन थे? 
उत्तर:
राजस्थान (जयपुर) का राजदरबार तथा लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह कत्थक नृत्य के प्रमुख संरक्षक थे। 

प्रश्न 4. 
बंगाल के मंदिरों की स्थापत्य कला के महत्त्वपूर्ण लक्षण क्या हैं? 
उत्तर:
बंगाल के मंदिरों की स्थापत्य कला के महत्त्वपूर्ण लक्षण निम्नलिखित हैं-

  • बंगाल के मंदिरों की आकृति बंगाल की छप्परदार झोंपडियों की तरह दोचाला (दो छतों वाली), या चौचाला (चार छतों वाली) होती थी।
  • चौचाला अति जटिल निर्माण शैली थी। इसके ढाँचे में चार त्रिकोणीय छतें चार दीवारों पर रखी जाती थीं, जो ऊपर तिर्यक रेखा या एक बिन्दु तक जाती थीं। 
  • मंदिर आमतौर पर एक वर्गाकार चबूतरे पर बनाए जाते थे। 
  • मंदिर के भीतरी भाग में कोई सजावट नहीं होती थी। 
  • मंदिर की बाहरी दीवारें चित्रकारियों, सजावटी टाइलों अथवा मिट्टी की पट्टियों से सजी होती थीं। 

RBSE Solutions for Class 7 Social Science History Chapter 9 क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण

आइये विचार करें-

प्रश्न 5. 
चारण भाटों ने शूरवीरों की उपलब्धियों की उद्घोषणा क्यों की? 
उत्तर:

  • चारण भाटों ने शूरवीरों की उपलब्धियों की घोषणा उनकी स्मृति को काव्यों और गीतों में सुरक्षित रखने के लिए की। 
  • इन उपलब्धियों की स्मृति अन्य जनों को भी उन शूरवीरों का अनुकरण करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करेगी। 
  • साधारण जन भी इन कहानियों से आकर्षित होते थे। 
  • इन कहानियों में प्रायः नाटकीय स्थितियों, स्वामीभक्ति, मित्रता, प्रेम, शौर्य आदि प्रबल संवेगों का चित्रण होता था। 

प्रश्न 6. 
हम जनसाधारण की तुलना में शासकों के सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के बारे में बहुत अधिक क्यों जानते हैं? 
उत्तर:
हम जनसाधारण की तुलना में शासकों के सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के बारे में अधिक जानते हैं क्योंकि-
(i) उनके काम महलों में संरक्षित थे। 

(ii) शासक धनी और शक्तिसम्पन्न थे। अतः वे अपनी उपलब्धियों को प्रशिक्षित व्यक्तियों को नियुक्त करके कविता व कहानियों में संरक्षित करवाने में समर्थ होते थे, जबकि जनसाधारण लोग अपनी उपलब्धियों को संरक्षित नहीं कर पाते थे। 

(iii) शासकों की उपलब्धियाँ कविता, वीरता, शौर्य, प्रेम मित्रता आदि के रूप में होती थी, जबकि जनसाधारण के सांस्कृतिक रीति-रिवाज जीवन यापन के रूप में ही होते थे। इसलिए शासकों द्वारा निर्मित कराए गए धार्मिक स्मारकों, चारण-भाटों द्वारा लिखी रचनाओं तथा शासकों द्वारा लगाए गए अभिलेखों से हमें शासकों के ही सांस्कृतिक रीतिरिवाजों की जानकारी अधिक मिलती है, जनसाधारण के सांस्कृतिक रीति-रिवाजों की जानकारी कम मिलती है। 

प्रश्न 7. 
विजेताओं ने पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर पर नियंत्रण प्राप्त करने के प्रयत्न क्यों किए? 
उत्तर:
विजेताओं ने जनता में पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के महत्त्व को समझते हुए जगन्नाथ मंदिर पर नियंत्रण प्राप्त करने के प्रयत्न किए क्योंकि वे सब यह महसूस करते थे कि मंदिर पर नियंत्रण प्राप्त करने से स्थानीय जनता में उनका नियंत्रण स्वीकार्य हो जायेगा।

RBSE Solutions for Class 7 Social Science History Chapter 9 क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण

प्रश्न 8. 
बंगाल में मंदिर क्यों बनाए गए? 
उत्तर:
(i) मंदिर और अन्य धार्मिक भवन अक्सर उन व्यक्तियों या समूहों द्वारा बनाए जाते थे, जो शक्तिशाली बन रहे थे। वे इनके माध्यम से अपनी शक्ति तथा भक्तिभाव का प्रदर्शन करना चाहते थे। 

बंगाल में भी यूरोप की व्यापारिक कंपनियों के आ जाने से नए आर्थिक अवसर पैदा हुए। निम्न सामाजिक समूहों से संबंधित अनेक परिवारों ने इन अवसरों का लाभ उठाया। जैसे-जैसे लोगों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति सुधरती गई, उन्होंने स्मारकों के निर्माण के माध्यम से अपनी प्रस्थिति और प्रतिष्ठा की घोषणा कर दी। 

(ii) जब स्थानीय देवी-देवता, जो पहले गाँवों में छानछप्पर वाली झोंपड़ियों में पूजे जाते थे, को ब्राह्मणों द्वारा मान्यता प्रदान कर दी गई तो उसकी प्रतिमाएँ मंदिरों में स्थापित की जाने लगीं।

admin_rbse
Last Updated on June 10, 2022, 11:08 a.m.
Published June 9, 2022