RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Solutions Geography Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन

RBSE Class 7 Social Science रेगिस्तान में जीवन InText Questions and Answers

पृष्ठ संख्या 67 

प्रश्न 1. 
वैज्ञानिकों को तो यहाँ से मछलियों के कंकाल भी मिले हैं। आपके अनुसार, ये क्या हो सकते हैं? 
उत्तर:
प्रारंभिक सहारा उपजाऊ और हरा-भरा क्षेत्र रहा होगा। लेकिन बड़े पैमाने पर वनों को काटने, कृषि हेतु भूमि का अत्यधिक उपयोग करने आदि कारणों से भूमि, हवा, पानी भी प्रदूषित हो गए और हरी-भरी भूमि रेगिस्तान में परिवर्तित हो गई। मछलियों के मिले कंकाल इसी बात की ओर संकेत करते हैं।

पृष्ठ संख्या 69 

प्रश्न 1. 
क्या आप हिमालय के कुछ अन्य दरों के बारे में बता सकते हैं? 
उत्तर:
हिमालय में कुछ अन्य दर्रे हैं-(i) बर्जिला (ii) पीर पन्जाल (iii) वनीचल (iv) बडालाचा (v) क्षिपकिला (vi) रोहतांग।

RBSE Class 7 Social Science रेगिस्तान में जीवन Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1. 
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) विश्व में कौन-कौनसे दो प्रकार के रेगिस्तान पाए जाते हैं? 
उत्तर:
विश्व में (1) गर्म और (2) ठंडे दो प्रकार के रेगिस्तान पाए जाते हैं।

(ख) सहारा रेगिस्तान किस महाद्वीप में स्थित है? 
उत्तर:
अफ्रीका महाद्वीप में।

(ग) लद्दाख रेगिस्तान की जलवायुगत परिस्थितियाँ क्या हैं?
उत्तर:
लद्दाख रेगिस्तान की जलवायुगत परिस्थितियाँ ये हैं-

  • यहाँ की जलवायु अत्यधिक शीतल एवं शुष्क होती है। 
  • ग्रीष्म ऋतु में दिन का तापमान 0° सेल्सियस से कुछ अधिक तथा रात का तापमान शून्य से -30° सेल्सियस से नीचे चला जाता है।
  • शीत ऋतु में हर समय तापमान -40° सेल्सियस से नीचे ही रहता है। 
  • यहाँ वर्षा बहुत ही कम होती है।

(घ) लदाख में पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण क्या है? 
उत्तर:
लद्दाख में पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण हैंगोंपा-दर्शन, घास के मैदानों व हिमनदों की सैर तथा उत्सवों एवं अनुष्ठानों को देखना।

(च) सहारा रेगिस्तान के लोग किस प्रकार के वस्त्र पहनते हैं?
उत्तर:
सहारा रेगिस्तान के लोग धूल भरी आँधियों एवं गर्म वायु से बचने के लिए भारी वस्त्र पहनते हैं।

(छ) लद्दाखं में उगने वाले पेड़ों के नाम बताएँ। 
उत्तर:
लद्दाख में कहीं-कहीं पर घास एवं छोटी झाड़ियाँ मिलती हैं। घाटी में शरपत एवं पॉप्लर के उपवन देखे जा सकते हैं। ग्रीष्म ऋतु में यहाँ सेब, खुबानी एवं अखरोट के पेड़ पल्लवित होते हैं।

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन

प्रश्न 2. 
सही (√) उत्तर चिन्हित कीजिए-
(क) सहारा अफ्रीका के किस भाग में स्थित है?
(i) दक्षिणी 
(ii) उत्तरी 
(iii) पश्चिमी 
उत्तर:
(ii) उत्तरी 

(ख) सहारा किस प्रकार का रेगिस्तान है? 
(i) ठंडा 
(ii) गर्म 
(iii) मृदु 
उत्तर:
(ii) गर्म 

(ग) लद्दाख रेगिस्तान के अधिकांश निवासी हैं-
(i) ईसाई एवं मुसलमान 
(ii) बौद्ध एवं मुसलमान 
(iii) ईसाई एवं बौद्ध 
उत्तर:
(ii) बौद्ध एवं मुसलमान 

(घ) रेगिस्तान की विशेषता है-
(i) विरल वनस्पति 
(ii) अधिक वर्षण
(iii) अल्प जलवाष्प 
उत्तर:
(i) विरल वनस्पति 

(च) लद्दाख में 'हेमिस' प्रसिद्ध है-
(i) मंदिर 
(ii) चर्च 
(iii) बौद्ध मठ 
उत्तर:
(iii) बौद्ध मठ

(छ) मिस्र निम्नलिखित फसल के लिए प्रसिद्ध है- 
(i) गेहूँ 
(ii) मकई 
(iii) कपास 
उत्तर:
(iii) कपास

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-

(क) मरूद्यान

(i) लीबिया

(ख) बेदूईन

(ii) बौद्धमठ 

(ग) तेल

(iii) हिमनद

(घ) गैंग्री

(iv) जल के साथ गर्त 

(च) लामायुरु

(v) ठंडा रेगिस्तान

 

(vi) सहारा

उत्तर:

(क) मरूद्यान

(iv) जल के साथ गर्त

(ख) बेदूईन

(vi) सहारा

(ग) तेल

(i) लीबिया

(घ) गैंग्री

(iii) हिमनद

(च) लामायुरु

(ii) बौद्धमठ

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन

प्रश्न 4.
कारण बताइए-
(क) रेगिस्तान में अत्यल्प वनस्पति होती है। 
उत्तर:
रेगिस्तान में अति अल्प वनस्पति होती हैं क्योंकि-

  • वर्षा बहुत कम होती है तथा 
  • तापमान चरम पर होता है।

(ख) सहारा रेगिस्तान के लोग भारी वस्त्र पहनते हैं।
उत्तर:
सहारा रेगिस्तान के लोग धूलभरी आँधियों एवं गर्म वायु से बचने के लिए भारी वस्त्र पहनते हैं।

admin_rbse
Last Updated on June 14, 2022, 6:05 p.m.
Published June 14, 2022