RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 8 मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 8 मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Solutions Geography Chapter 8 मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश

RBSE Class 7 Social Science मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश InText Questions and Answers

पृष्ठ संख्या 56

प्रश्न 1. 
अमेजन-बेसिन में स्थित उन देशों के नाम बताइए जिनसे भूमध्य रेखा गुजरती है।
उत्तर:
इक्वाडोर, कोलम्बिया तथा ब्राजील। 

पृष्ठ संख्या 57 

प्रश्न 1. 
कुछ टी.वी. चैनल विश्व के वन्य जीवन पर वृत्त चित्र प्रसारित करते हैं। इन्हें देखें एवं अपनी जानकारी अपने सहपाठियों को बताएँ।
उत्तर:
विद्यार्थी यह कार्य स्वयं करें। [संकेत-नेशनल जियोग्राफी, डिस्कवरी, एनीमल प्लेनेट हिस्ट्री टी.वी. देखें।]

पृष्ठ संख्या 59 

प्रश्न 1. 
एटलस की सहायता से ब्रह्मपुत्र की कुछ सहायक नदियों के नाम ढूँढ़ें। 
उत्तर:
ब्रह्मपुत्र की कुछ सहायक नदियाँ ये हैं-

  • दिहांग, 
  • लोहित 
  • धनश्री।

पृष्ठ संख्या 60 

प्रश्न 1. 
ब्रह्मपुत्र नदी को विभिन्न स्थानों पर विभिन्न नामों से जाना जाता है। इस नदी के अन्य नामों का पता लगाइए। 
उत्तर:

  • तांग पो (तिब्बत में), 
  • सियांग (अरुणाचल प्रदेश में), 
  • दिहांग (मैदानों में), 
  • ब्रह्मपुत्र (असम में), 
  • पद्मा (बांग्लादेश में)। 

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 8 मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश

प्रश्न 2. 
उन राज्यों के नाम बताइए जहाँ गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन स्थित है। 
उत्तर:
गंगा बेसिन वाले राज्य:

  • उत्तराखण्ड 
  • उत्तरप्रदेश 
  • उत्तरी मध्य प्रदेश 
  • उत्तरी छत्तीसगढ़ 
  • बिहार 
  • झारखण्ड 
  • पश्चिमी बंगाल। 

ब्रह्मपुत्र बेसिन वाले राज्य-

  • अरुणाचल प्रदेश 
  • असम तथा 
  • मेघालय। 

प्रश्न 3. 
जूट, बाँस एवं सिल्क से बने हस्तशिल्प एकत्रित करें। उन्हें अपनी कक्षा में सजाएँ। उन स्थानों का पता लगाएँ जहाँ उनका निर्माण हुआ था। 
उत्तर:
विद्यार्थी यह कार्य स्वयं करें। (संकेत-जूट, बाँस एवं सिल्क से बने थैले, बास्केट तथा साड़ी मुख्यतः आसाम, बनारस (उत्तरप्रदेश), पश्चिमी बंगाल, बिहार तथा गुजरात में बनते हैं।)

RBSE Class 7 Social Science मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश Textbook Questions and Answers 

प्रश्न 1. 
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) उस महाद्वीप के नाम बताएँ जो अमेजन बेसिन में स्थित है। 
उत्तर:
दक्षिणी अमेरिका।

(ख) अमेजन बेसिन के लोग कौन-सी फसल उपजाते हैं? 
उत्तर:
अमेजन बेसिन के लोग मुख्यतः टेपियोका, अनन्नास एवं शकरकंद उगाते हैं। कॉफी, मक्का एवं कोको जैसी नकदी फसलें भी यहाँ उगाई जाती हैं।

(ग) अमेजन के वर्षावन में कौन-से पक्षी पाए जाते हैं? 
उत्तर:
अमेजन के वर्षावन में टूकन, गुंजन पक्षी, रंगीन पक्षति वाले पक्षी एवं भोजन के लिए बड़ी चोंच वाले विभिन्न प्रकार के पक्षी पाये जाते हैं।

(घ) गंगा नदी के तट पर कौनसे प्रमुख शहर स्थित हैं?
उत्तर:
इलाहाबाद, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, पटना एवं कोलकाता जैसे प्रमुख शहर गंगा नदी के तट पर स्थित हैं।

(च) एक सींग वाले गैंडे कहाँ पाये जाते हैं? 
उत्तर:
एक सींग वाला गैंडा ब्रह्मपुत्र के मैदानों में पाया जाता है। 

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 8 मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश

प्रश्न 2. 
सही (√) उत्तर चिन्हित कीजिए-
(क) टूकन क्या है? 
(i) पक्षी 
(ii) पशु 
(iii) फसलें 
उत्तर:
(i) पक्षी 

(ख) मैनियॉक कहाँ का प्रमुख भोजन है? 
(i) गंगा बेसिन 
(ii) अफ्रीका 
(iii) अमेजन 
उत्तर:
(iii) अमेजन

(ग) कोलकाता किस नदी के तट पर स्थित है? 
(i) ऑरेन्ज 
(ii) हुगली 
(iii) भागीरथी 
उत्तर:
(ii) हुगली 

(घ) देवदार एवं फर किसके प्रकार हैं? 
(i) शंकुधारी वृक्ष 
(ii) पर्णपाती वृक्ष 
(iii) क्षुप 
उत्तर:
(i) शंकुधारी वृक्ष 

(च) बंगाल टाइगर कहाँ मिलते हैं? 
(i) पर्वतों में 
(ii) डेल्टा में 
(iii) अमेजन में 
उत्तर:
(ii) डेल्टा में 

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 8 मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-

(क) सूती कपड़े 

(i) असम 

(ख) मलोका

(ii) वेदिका कृषि

(ग) पिरान्या

(iii) रेशम कीटपालन

(घ) रेशम कीट

(iv) ढालू छत

(च) काजीरंगा

(v) गंगा के मैदान

 

(vi) वाराणसी

 

(vii) मत्स्य

उत्तर:

(क) सूती कपड़े 

(v) गंगा के मैदान 

(ख) मलोका

(iv) ढालू छत

(ग) पिरान्या

(vii) मत्स्य 

(घ) रेशम कीट

(iii) रेशम कीटपालन

(च) काजीरंगा

(i) असम

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 8 मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश

प्रश्न 4. 
कारण बताइए-
(क) वर्षावन लुप्त हो रहे हैं। 
(ख) गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि होती है। 
उत्तर:
(क) वर्षा वनों के लुप्त होने के कारण-विकास की गतिविधियों के कारण वर्षावनों का अनियंत्रित कटाव हो रहा है। इसके फलस्वरूप वर्षावन तेजी से लुप्त हो रहे हैं। 

(ख) गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि होने के कारण हैं-

  • इन मैदानों में पर्याप्त मात्रा में वर्षा का होना, 
  • उपजाऊ मिट्टी, 
  • श्रमिकों की पर्याप्त उपलब्धता तथा 
  • उचित तापमान।
admin_rbse
Last Updated on June 14, 2022, 3:18 p.m.
Published June 13, 2022