RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 5 जल

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 5 जल Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Solutions Geography Chapter 5 जल

RBSE Class 7 Social Science जल InText Questions and Answers

पृष्ठ संख्या 33 

प्रश्न 1. 
जल हमारे लिए क्यों महत्त्वपूर्ण है? 
उत्तर:
जल हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि-

  • इसके बिना हम जीवित नहीं रह सकते। 
  • यह हमारी प्यास बुझाता है।
  • नहाने, भोजन पकाने, पेड़-पौधों की सिंचाई आदि क्रियाकलापों के लिए हमें पानी की आवश्यकता होती है। 
  • उद्योगों के लिए भी पानी की आवश्यकता होती है। 

प्रश्न 2. 
जल संरक्षण की कुछ विधियाँ सुझाइए-
(क) अपने घर में, 
(ख) स्कू ल में।
उत्तर:
(क) अपने घर में जल संरक्षण की विधियाँ-

  • उपयोग किए गए पानी को एकत्रित करें तथा इसका बुद्धिमतापूर्वक उपयोग करें।
  • नल से होने वाले लीकेज को रोकें।
  • पानी का उपयोग करने के बाद नल की टोंटी को अच्छी तरह से बंद कर दें। 
  • वर्षा के पानी का संरक्षण करें। 

(ख) स्कूल में जल-संरक्षण की विधियाँ-

  • वर्षा के पानी के संरक्षण के लिए तालाब बनवाएँ। 
  • अपनी पानी की बोतल का बचा पानी को पौधों में डालें। 
  • उपयोग करने के बाद नल की टोंटी को अच्छी तरह बंद करें। 
  • पानी के संरक्षण के सम्बन्ध में जागरूक करने एवं उनकी विधियों को समझाने हेतु एक कार्यशाला आयोजित करें।

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 5 जल

RBSE Class 7 Social Science जल Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1. 
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) वर्षण क्या है? 
(ख) जल चक्र क्या है? 
(ग) लहरों की ऊँचाई प्रभावित करने वाले कारक कौन-से हैं?
(घ) महासागरीय जल की गति को प्रभावित करने वाले कारक कौन-से हैं? 
(च) ज्वार-भाटा क्या है तथा ये कैसे उत्पन्न होते हैं? 
(छ) महासागरीय धाराएँ क्या हैं? 
उत्तर:
(क) वर्षण-बादलों में संघनित जल जब वर्षा या हिमपात या अन्य रूपों में पृथ्वी पर आता है, तब उसे वर्षण कहते हैं। 

(ख) जल-चक्र-जिस प्रक्रम में जल लगातार अपने स्वरूप को बदलता है तथा महासागरों, वायुमण्डल और धरती के बीच चक्कर लगाता रहता है, उसे जल चक्र कहते हैं। 

(ग) लहरों की ऊँचाई को प्रभावित करने वाले कारक-

  • जल की मात्रा, 
  • वायु की गति, 
  • वायु की अवधि, 
  • पानी के ऊपर वायु के बहने की दूरी। 

(घ) महासागरीय जल की गति को प्रभावित करने वाले कारक-

  • वायु की गति, 
  • तापमान, 
  • भूकम्प, 
  • ज्वालामुखी उद्गार, 
  • सूर्य एवं चन्द्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति, 
  • जल के नीचे भूस्खलन। 

(च) ज्वार-भाटा से आशय-दिन में दो बार नियम से महासागरीय जल का उठना-गिरना 'ज्वार-भाटा' कहलाता है। जब जल सर्वाधिक ऊँचाई तक उठकर तट के बड़े हिस्से को डुबो देता है, तब उसे ज्वार कहते हैं और जब अपने निम्नतम स्तर तक आ जाता है एवं तट के पीछे चला जाता है, तो उसे भाटा कहते हैं। 

ज्वार-भाटा की उत्पत्ति के कारण-सूर्य एवं चन्द्रमा के शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण बल के कारण ज्वार-भाटा आते हैं। 

(छ) महासागरीय धाराएँ-महासागरीय सतह पर जब जल नियमित रूप में एक निश्चित दिशा की ओर बहता है, महासागरीय धारा कहलाता है।

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 5 जल

प्रश्न 2. 
कारण बताइए-
(क) समुद्री जल नमकीन होता है। 
(ख) जल की गुणवत्ता का ह्रास हो रहा है। 
उत्तर:
(क) समुद्री जल नमकीन होता है क्योंकि-

  • समुद्री जल के मुख्य स्रोत नदी, ताल, सोते एवं हिमनद आदि अपने साथ भारी मात्रा में खनिज लवण बहाकर समुद्र में लाते हैं जिससे यह जल नमकीन हो जाता है। 
  • समुद्र का जल नियमित रूप से भारी मात्रा में वाष्पीकरण होता है, किन्तु लवणीय पदार्थों का वाष्पीकरण न होने से ये समुद्र में नियमित रूप से बने रहते हैं। इसलिए इसकी लवणता निरंतर बढ़ती रहती है। 

(ख) जल की गुणवत्ता का ह्रास हो रहा है क्योंकि-

  • घरों से निकलने वाला प्रदूषित जल, उद्योगों से निकलने वाला प्रदूषित जल नदियों में मिल रहा है। 
  • नदियों में प्रत्यक्ष रूप से कचरा फेंकने, मृतक जीवों को नदियों में बहाने तथा कृषि कार्यों में कीटनाशकों के प्रयोग करने से नदियों का जल तथा भूमि के अन्दर का जल प्रदूषित हो रहा है। 

इन कारणों से जल की गुणवत्ता का ह्रास हो रहा है। 

प्रश्न 3. 
सही (√) उत्तर चिन्हित कीजिए-
(क) वह प्रक्रम जिसमें जल लगातार अपने स्वरूप को बदलता रहता है और महासागर, वायुमण्डल एवं स्थलमण्डल के बीच चक्कर लगाता रहता है? 
(i) जल चक्र
(ii) ज्वार-भाटा 
(iii) महासागरीय धाराएँ 
उत्तर:
(i) जल चक्र

(ख) सामान्यतः गर्म महासागरीय धाराएँ उत्पन्न होती हैं-
(i) ध्रुवों के निकट 
(ii) भूमध्य रेखा के निकट 
(iii) दोनों में से कोई नहीं 
उत्तर:
(ii) भूमध्य रेखा के निकट

(ग) दिन में दो बार नियम से महासागरीय जल का उठना एवं गिरना कहलाता है-
(i) ज्वार-भाटा 
(ii) महासागरीय धाराएँ 
(iii) तरंगें। 
उत्तर:
(i) ज्वार-भाटा

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 5 जल

प्रश्न 4. 
निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-

(क) कैस्पियन सागर 

(i) विशालतम झील

(ख) ज्वार-भाटा

(ii) जल में आवधिक उतार चढ़ाव

(ग) सुनामी

(iii) तीव्र भूकम्पी तरंगें  

(घ) महासागरीय धाराएँ

(iv) निश्चित मार्ग में प्रवाहित होने वाली जल-धाराएँ

 

(v) जल चक्र 

उत्तर:

(क) कैस्पियन सागर 

(i) विशालतम झील 

(ख) ज्वार-भाटा

(ii) जल में आवधिक उतार चढ़ाव

(ग) सुनामी

(iii) तीव्र भूकम्पी तरंगें  

(घ) महासागरीय धाराएँ

(iv) निश्चित मार्ग में प्रवाहित होने वाली जल-धाराएँ

admin_rbse
Last Updated on June 13, 2022, 2:04 p.m.
Published June 13, 2022