RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 1 पर्यावरण

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 1 पर्यावरण Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Solutions Geography Chapter 1 पर्यावरण

RBSE Class 7 Social Science पर्यावरण InText Questions and Answers

पृष्ठ संख्या 3

प्रश्न 1. 
अपने आस-पास के स्थल को देखिए और आपके पड़ोस में भूमि का उपयोग किस-किस प्रकार हो रहा है, उसकी सूची बनाइए। 
उत्तर:
हमारे पड़ौस में भूमि का उपयोग निम्न रूपों में हो रहा है-

  • इमारतों
  • दुकानों
  • सड़कों
  • पार्को
  • खेल के मैदानों
  • रेलवे की पटरियों (रेल मार्गों)
  • स्टेशनों
  • हवाई अड्डों
  • खेतों
  • गौ-शालाओं आदि।  

प्रश्न 2. 
अपने घर एवं स्कूल में आप जो पानी उपयोग करते हैं, वह कहाँ से आता है? हमारे दैनिक जीवन में पानी के विभिन्न उपयोगों की सूची बनाएँ। क्या आपने किसी को पानी व्यर्थ करते देखा है? कैसे?
उत्तर:
अपने घर एवं स्कूल में हम जो पानी उपयोग करते हैं, वह वाटर-वर्क्स से, धरती के अन्दर से या पृथ्वी की सतह से जैसे-नदी, तालाब या बाँध आदि से आता है। 

हमारे दैनिक जीवन में पानी के विभिन्न उपयोगों की सूची इस प्रकार है-

  • पीना, नहाना, कपड़े धोना,
  • पौधों में पानी देना,
  • भोजन पकाना,
  • फर्श साफ करना, कार साफ करना,
  • कार के इंजन को ठंडा करना आदि।

हाँ, मैंने अनेक लोगों को निम्न रूपों में पानी को व्यर्थ करते हुए देखा है, जैसे-कार धोने, ब्रुश करते समय नल को खुला छोड़े रखने, घर के क्षेत्र से बाहर को धोने, नल से पानी का लीक होना तथा टंकियों या टैंक से पानी बहते रहना आदि। 

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 1 पर्यावरण

पृष्ठ संख्या 5

प्रश्न 1. 
अपने पड़ौस के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से बात करें और निम्न जानकारी प्राप्त करें-
(1) जब वे आपकी उम्र के थे, तब उनके आस-पास कैसे पेड़ थे? 
(2) उस समय के घर के अंदर खेले जाने वाले खेल। 
(3) उस समय उनका पसंदीदा फल। 
(4) गर्मी एवं सर्दी का मौसम वे कैसे बिताते थे? 
उत्तर:
(1) हमारे पड़ौसी बुजुर्ग जब हमारी उम्र के थे, तब उनके आस-पास नीम, पीपल, जामुन तथा बरगद के पेड़ थे। 
(2) उस समय घर के अंदर खेले जाने वाले खेल थेलूड़ो, साँप-सीढ़ी, कैरम बोर्ड, शतरंज आदि। 
(3) उस समय उनका पसंदीदा फल आम, केला तथा जामुन था। 
(4) गर्मी के मौसम में वे हल्का भोजन तथा फल खाते थे। छाछ, आमरस, सत्तू, खरबूज तथा तरबूज प्रमुख फल तथा पेय था। सामान्य रूप से दिन छायादार पेड़ों या झप्परों में घर के अंदर खेले जाने वाले खेलों के साथ बिताते थे और रात्रि घरों की छतों पर बिताते थे। 

सर्दी के दिनों में सुबह व शाम अलाव के इर्द-गिर्द बैठकर निकालते थे, दिन धूप में बैठते हुए काटते थे तथा रात्रि रजाइयों के अन्दर कटती थी। सर्दी में गाजर, मूली, मटर, सेव, अदरक वाली चाय, मक्के की रोटी, सरसों का साग आदि प्रमुख खाद्य तथा पेय पदार्थ काम में लेते थे।

RBSE Class 7 Social Science पर्यावरण Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1. 
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) पारितंत्र क्या है? 
(ख) प्राकृतिक पर्यावरण से आप क्या समझते हैं? 
(ग) पर्यावरण के मुख्य घटक कौन-कौन से हैं? 
(घ) मानव-निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण दीजिए। 
(ङ) स्थल मण्डल क्या है? 
(च) जीवीय पर्यावरण के दो प्रमुख घटक क्या हैं? 
(छ) जैवमण्डल क्या है? 
उत्तर:
(क) पारितंत्र-पारितंत्र से आशय उस तंत्र से है जिसमें सभी पेड़-पौधे, जीव-जन्तु एवं मानव अपने आसपास के पर्यावरण पर एवं एक-दूसरे पर आश्रित होते हैं। जीवधारियों के इस आपसी और अपने आस-पास के पर्यावरण के बीच के सम्बन्ध को ही पारितंत्र कहते हैं।

(ख) प्राकृतिक पर्यावरण से अभिप्राय पृथ्वी पर उपस्थित उन जीवीय और अजीवीय तत्त्वों के योग से है जिनका निर्माण प्राकृतिक रूप से हुआ है। दूसरे शब्दों में; भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधे और जीव-जन्तु मिलकर प्राकृतिक पर्यावरण बनाते हैं। 

(ग) पर्यावरण के प्रमुख घटक-
(अ) प्राकृतिक घटक-भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधे, जीव जन्तु।
(ब) मानव निर्मित घटक-इमारतें, पार्क, पुल, सड़क, स्मारक, उद्योग। 
(स) मानवीय घटक-व्यक्ति, परिवार, समुदाय, धर्म, शिक्षा, व्यवसाय और राजनैतिक स्थिति।

(घ) मानव निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण ये हैं-

  • भवन
  • सड़कें
  • उद्योग
  • पार्क। 

(ङ) स्थल मण्डल-पृथ्वी की ठोस व कठोर ऊपरी परत को स्थलमण्डल कहते हैं। यह चट्टानों एवं खनिजों से बना होता है एवं मिट्टी की पतली परत से ढंका होता है। यह पहाड़, पठार, मैदान, घाटी आदि जैसी विभिन्न स्थलाकृतियों वाला विषम धरातल होता है। ये स्थलाकृतियाँ महाद्वीपों के अलावा महासागर की सतह पर भी पाई जाती हैं। 

(च) जीवीय पर्यावरण के दो प्रमुख घटक ये हैं-

  • पेड़-पौधे और
  • जीव-जन्तु।

(छ) जैव मण्डल-पृथ्वी का वह मण्डल जिसमें पेड़पौधे एवं जीव-जन्तु पाये जाते हैं, जैवमण्डल कहलाता है। 

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 1 पर्यावरण

प्रश्न 2. 
सही (√) उत्तर चिहिन्त कीजिए-
(क) इनमें से कौन-सा प्राकृतिक परितंत्र नहीं है? 
(i) मरुस्थल 
(ii) ताल 
(iii) वन 
उत्तर:
(ii) ताल 

(ख) इनमें से कौन-सा मानवीय पर्यावरण का घटक नहीं
(i) स्थल
(i) धर्म 
(iii) समुदाय 
उत्तर:
(i) स्थल

(ग) इनमें से कौन-सा मानव निर्मित पर्यावरण है? 
(i) पहाड़ 
(ii) समुद्र 
(iii) सड़क 
उत्तर:
(iii) सड़क 

(घ) इनमें से कौनसा पर्यावरण के लिए खतरा है? 
(i) पादप वृद्धि 
(ii) जनसंख्या वृद्धि 
(iii) फसल वृद्धि 
उत्तर:
(ii) जनसंख्या वृद्धि 

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-

(क) जैव मण्डल 

(i) पृथ्वी को घेरने वाली वायु की चादर 

(ख) वायुमण्डल 

(ii) जलीय क्षेत्र

(ग) जल मण्डल

(iii) पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल

(घ) पर्यावरण

(iv) हमारे आस-पास का क्षेत्र

 

(v) वह संकीर्ण क्षेत्र जहाँ स्थल, जल एवं वायु पारस्परिक क्रिया करते हैं

 

(vi) जीवों एवं उनके परिवेश के बीच संबंध।

उत्तर:

(क) जैव मण्डल 

(v) वह संकीर्ण क्षेत्र जहाँ स्थल, जल एवं वायु पारस्परिक क्रिया करते हैं

(ख) वायुमण्डल 

(i) पृथ्वी को घेरने वाली वायु की चादर 

(ग) जल मण्डल

(ii) जलीय क्षेत्र 

(घ) पर्यावरण

(iv) हमारे आस-पास का क्षेत्र

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 1 पर्यावरण

प्रश्न 4. 
कारण बताइए-
(क) मानव अपने पर्यावरण में परिवर्तन करता है। 
(ख) पौधे एवं जीव-जन्तु एक-दूसरे पर आश्रित हैं। 
उत्तर:
(क) मानव अपने पर्यावरण के साथ पारस्परिक क्रिया करता है और उसमें आवश्यकता के अनुसार परिवर्तन करता है। उसने पर्यावरण के उपयोग एवं उसमें परिवर्तन करने के लिए कई तरीके सीखे हैं; जैसे-फसल उगाना, पशु पालना, स्थायी जीवन जीना, पहिये का आविष्कार, आवश्यकता से अधिक अन्न उपजाना, वस्तु-विनिमय पद्धति का विकास, औद्योगिक क्रांति तथा बड़े पैमाने पर उत्पादन करना, तेज गति के परिवहन का उपयोग तथा सूचना क्रांति से संचार को सहज एवं द्रुत बनाना। अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु मानव ने पर्यावरण में काफी परिवर्तन किया है तथा पर्यावरण को प्रदूषित भी किया है एवं पर्यावरण सन्तुलन को भी प्रभावित किया है। 

(ख) पौधे एवं जीव-जन्तु एक-दूसरे पर आश्रित हैं क्योंकि-

  • जीव-जन्तु ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं और कार्बन-डाई ऑक्साइड निकालते हैं। इस कार्बन-डाई-ऑक्साइड को ग्रहण करके पेड़-पौधे अपना भोजन तैयार करते हैं। 
  • कार्बन डाइ-ऑक्साइड को ग्रहण कर भोजन बनाने की प्रक्रिया में पेड़-पौधे ऑक्सीजन निकालते हैं जिसे जीव जन्तु प्राण-वायु के रूप में ग्रहण करते हैं। 
  • इसी प्रकार पेड़-पौधे जीव-जन्तुओं को भोजन उपलब्ध कराते हैं; फल, सब्जी, अनाज, वनस्पति तेल आदि पेड़ पौधों की देन हैं। दूसरी तरफ जीव-जन्तु पौधों को खाद उपलब्ध कराते हैं। 

इससे स्पष्ट होता है कि पौधे और जीव-जन्तु एक-दूसरे पर आश्रित हैं। 

प्रश्न 5. 
क्रियाकलापप्रश्न-एक आदर्श क्रियाकलाप की कल्पना कीजिए जिसमें आप रहना चाहेंगे। अपने इस आदर्श पर्यावरण का चित्र बनाएँ। 
उत्तर:
एक आदर्श पर्यावरण-

  • प्रदूषण मुक्त वायु, जल एवं भूमि 
  • पर्याप्त मात्रा में पेड़-पौधे एवं जीव-जन्तु 
  • अनुकूलतम जनसंख्या 
  • समुचित स्वास्थ्य, शिक्षा एवं यातायात की सुविधाएँ। 

(विद्यार्थी-अपने आदर्श पर्यावरण का चित्र स्वयं बनाएँ)

admin_rbse
Last Updated on June 10, 2022, 6:07 p.m.
Published June 10, 2022