RBSE Solutions for Class 7 Social Science Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Solutions Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका

RBSE Class 7 Social Science स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका InText Questions and Answers

पृष्ठ संख्या 19 

प्रश्न 1. 
(पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 19 पर दिए गए चित्रों को देखें।) क्या आप इन सभी चित्रों या इनमें से कुछ को स्वास्थ्य से संबंधित समझते हैं? यदि हाँ, तो किस प्रकार? समूह में चर्चा करें। 
उत्तर:
हाँ, हम इन सभी को स्वास्थ्य से संबंधित समझते हैं। एक व्यक्ति का स्वास्थ्य और अच्छा जीवन प्रत्यक्ष रूप से स्वच्छ पीने के पानी, पौष्टिक भोजन, प्रदूषण-मुक्त वातावरण, अस्पतालों (स्वास्थ्य केन्द्रों) की उपलब्धता तथा रोग के उपचार की सुविधाएँ, एम्बुलेंस सेवाएँ, चिकित्सा विशेषज्ञों तथा आवास आदि की उपलब्धता से संबंधित है। 

प्रश्न 2. 
ऊपर दिए गए कोलाज (पाठ्यपुस्तक पृष्ठ 18 एवं 19) से संबंधित दो स्थितियाँ छाँटिए, जो बीमारी से संबंधित नहीं हैं। वे कैसे स्वास्थ्य से संबंधित हो सकती हैं, इस पर दो वाक्य लिखिए। 
उत्तर:
(1) स्त्रियाँ पानी लाते हुए। 

(2) भोजन पकाते हुए। यद्यपि ये दोनों ही स्थितियाँ प्रत्यक्ष रूप से बीमारी से संबंधित नहीं हैं, तथापि उनकी मात्रा, उनकी गुणवत्ता और उपलब्धता लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। मानव को स्वस्थ रहने के लिए साफ पीने के पानी की आवश्यकता होती है। साथ ही ऐसा पानी आसानी से उपलब्ध भी होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक स्थानों (गाँवों) में स्वच्छ पानी की आसान उपलब्धता न होने से ग्रामीण स्त्रियाँ काफी दूर चलकर कुओं से निकालकर पानी लाती हैं, जो उनके लिए अत्यधिक कष्टकारी होता है, जो उनके स्वाथ्य को प्रभावित करता है। 

इसी प्रकार मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए यह भी आवश्यक होता है कि उसे निरन्तर स्वास्थ्यवर्द्धक और पौष्टिक भोजन मिलता रहे; इसके अभाव में भी स्वास्थ्य प्रभावित होता है।

पृष्ठ संख्या 20

प्रश्न 1. 
क्या आप इन स्तंभों (पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 20 की तालिका) को कोई शीर्षक दे सकते हैं? 
उत्तर:
हाँ, हम इन स्तंभों को निम्नलिखित शीर्षक दे सकते हैं. भारत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपलब्धियाँ और चुनौतियाँ'। 

प्रश्न 2. 
भारत में प्रायः यह कहा जाता है कि हम सबको स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में असमर्थ हैं, क्योंकि सरकार के पास इसके लिए पर्याप्त धन और सुविधाएँ नहीं हैं। ऊपर दिए गए बाएँ हाथ के स्तंभ को पढ़ने के बाद क्या आप इसे सही मानते हैं? चर्चा कीजिए। 
उत्तर:
यद्यपि सरकार के पास स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पर्याप्त धन है तथा पिछले वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा में काफी वृद्धि हुई है, तथापि स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन तथा उनके नियंत्रण सम्बन्धी कमियों के कारण सरकार इन सेवाओं की समान सुविधाएँ सभी लोगों तक नहीं पहुंचा पाई है। उदाहरण के लिए, ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या के मुकाबले डॉक्टरों की संख्या काफी कम है तथा जिन डॉक्टरों की नियुक्ति ग्रामीण क्षेत्रों में की गई है, वे वहाँ नहीं जाते हैं तथा नदारद रहते हैं। इसके साथ ही सरकार को कुछ प्रमुख बीमारियों, जैसे तपेदिक, के नियंत्रण के लिए प्रभावी नीति बनानी चाहिए क्योंकि भारत में लगभग पाँच लाख लोग प्रति वर्ष तपेदिक से मर जाते हैं। सबको स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध कराना भी एक बड़ा कार्य बना हुआ है। संचारणीय बीमारियों में से 21 प्रतिशत जलजनित होती है, जैसे-हैजा, पेट के कीड़े और हैपेटाइटिस। भारत में समस्तं बच्चों में से आधों को खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं मिलता है जिससे वे अल्प पोषण के शिकार होते हैं।

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Civics Chapter 1 समानता

पृष्ठ संख्या 21 

प्रश्न 1. 
ऊपर दी गई कहानी को पढ़िये। (देखें पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 21 पर दी गई कहानी)। कल्पना कीजिए कि आप एक न्यायाधीश हैं। आप हाकिम शेख को क्या कहेंगे?
उत्तर:
यदि मैं न्यायाधीश होता तो मैं एक नाजुक और तुरन्त इलाज की आवश्यकता वाले मरीज को उचित समय पर इलाज न किये जाने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराता। मैं हाकिम का पक्ष लेता क्योंकि उसे अनेक सरकारी अस्पतालों ने उसका इलाज करने से इन्कार कर दिया था। मैं राज्य सरकार से कहता कि हाकिम ने अपने इलाज के लिए निजी-अस्पताल में जो धन खर्च किया है, वह उसे प्रदान करे। 

पृष्ठ संख्या 24 

प्रश्न 1. 
जब आप बीमार होते हैं तो कहाँ जाते हैं? क्या आपको किन्हीं कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है? अपने अनुभवों के आधार पर एक अनुच्छेद लिखिए। 
उत्तर:
विद्यार्थी अपने अनुभवों के आधार पर अनुच्छेद लिखें क्योंकि उनकी भिन्न-भिन्न परिस्थितियों के अनुसार अनुभवों में अन्तर हो सकता है।

प्रश्न 2. 
सरकारी अस्पताल में अमन को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा? आपके विचार से अस्पताल कैसे बेहतर ढंग से काम कर सकता है? चर्चा कीजिए। 
उत्तर:
अमन को निम्नलिखित कठिनाइयों का सामना करना पड़ा-

  • उसे ओपीडी काउंटर पर डॉक्टर से जाँच कराने एवं खून की जाँच कराने के लिए एक लम्बी लाइन में खड़ा होना पड़ा। 
  • उसे तीन दिन बाद खून की जाँच का नतीजा मिला। फिर हम वापिस अस्पताल गए। उस दिन वहाँ कोई दूसरी डॉक्टर बैठी थी। इस प्रकार जाँच के रिजल्ट के तत्काल बाद वह उसी डॉक्टर को दिखाने में असमर्थ था। 

इस प्रकार उचित तथा कठोर प्रशासन, नियमित देखभाल तथा उनके कार्य की निरन्तरता से अस्पताल बेहतर ढंग से कार्य कर सकता है। 

प्रश्न 3. 
रंजन को इतना अधिक पैसा क्यों खर्च करना पड़ा? कारण बताइए। 
उत्तर:
रंजन को अधिक पैसा खर्च करना पड़ा क्योंकि-

  • उसने अपना इलाज एक निजी अस्पताल में कराया था। 
  • उसकी दवाइयाँ तथा खून की जाँचें महँगी थीं।
  • उसने डॉक्टर को दिखाने के लिए भी धन खर्च किया था। 

प्रश्न 4. 
निजी चिकित्सालयों में हमें किन समस्याओं का |सामना करना पड़ता है? चर्चा कीजिए।
उत्तर:
निजी चिकित्सालय प्रायः बहत महँगे होते हैं। वे अपेक्षाकृत अधिक जाँचें कराते हैं। अनेक बार वे मरीज की अनावश्यक जाँचें कराकर त्रुटिपूर्ण व्यवहार को बढ़ावा देते हैं।

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Civics Chapter 1 समानता

पृष्ठ संख्या 25

प्रश्न 1. 
किन-किन अर्थों में 'सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था' सबके लिए उपलब्ध एक सेवा है? 
उत्तर:
सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था निम्नलिखित अर्थों में सबके लिए उपलब्ध एक सेवा है-

  • यहाँ अनेक अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चिकित्सालय तथा परिवार कल्याण केन्द्र कार्यरत हैं। 
  • नाममात्र की फीस लेना या फीस मुक्त व्यवस्था है। 
  • इलाज पर किसी प्रकार की कोई पाबन्दी नहीं है। 
  • दवाइयाँ भी या तो मुफ्त मिलती हैं या बहुत कम दरों पर मिलती हैं। 

प्रश्न 2. 
कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों अथवा अस्पतालों की सूची बनाइए, जो आपके घर के पास हैं? अपने अनुभव से अथवा उनमें से किसी एक में जाकर केन्द्र चलाने वाले लोगों का और वहाँ दी जाने वाली सुविधाओं का पता लगाइए। 
उत्तर:
विद्यार्थी इस कार्य को स्वयं करें। 

पृष्ठ संख्या 26

प्रश्न 1. 
स्वास्थ्य सेवा को और अधिक किफायती कैसे बनाया जा सकता है? इस पर चर्चा करें। 
उत्तर:
स्वास्थ्य सेवा को और अधिक किफायती निम्न प्रकार बनाया जा सकता है-

  • सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की संख्या में वृद्धि की जाये, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जिससे मरीजों को दिखाने के लिए शहर नहीं आना पड़े। इससे यातायात खर्च तथा डॉक्टर के सलाह के खर्च में कमी आएगी। 
  • जहाँ तक संभव हो, प्रत्येक चिकित्सक को औषधियों के जेनेरिक नाम ही उपचार की पर्ची पर लिखने चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि यह युक्तियुक्त और उपयुक्त रूप में हों। 
  • निजी अस्पतालों पर इस प्रकार सरकारी नियंत्रण हो कि वे इलाज के सस्ते तरीकों का ही प्रयोग करें। 
  • चिकित्सक अनावश्यक दवाइयाँ तथा जाँचों आदि की सलाह न दे, जबकि साधारण इलाज भी पर्याप्त हो सकता है।

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Civics Chapter 1 समानता

RBSE Class 7 Social Science स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
इस अध्याय में आपने पढ़ा है कि स्वास्थ्य में सिर्फ बीमारी की बात नहीं की जा सकती है। संविधान के लिए गए एक अंश को यहाँ पढ़िए और अपने शब्दों में समझाइए कि 'जीवन का स्तर' और 'सार्वजनिक स्वास्थ्य' के क्या मायने होंगे? 
उत्तर:
जीवन का स्तर-जीवन स्तर से आशय यह है कि लोगों को जीवन जीने के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध हों। इसमें केवल रोटी, कपड़ा, मकान ही नहीं आते हैं, बल्कि इसमें स्वास्थ्यप्रद जीवन, शुद्ध पीने का पानी तथा प्रदूषण रहित वातावरण भी सम्मिलित हैं। 

सार्वजनिक स्वास्थ्य-सार्वजनिक स्वास्थ्य से यह अभिप्राय है कि सरकार सभी लोगों को उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए आधारभूत स्वास्थ्य सुविधाएँ, सस्ती चिकित्सा सेवाएँ तथा दवाइयाँ उपलब्ध कराये। सरकार यह भी सुनिश्चित करे कि लोगों को ये चिकित्सा सेवाएँ बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों को मिलें। सरकार लोगों के अच्छे जीवन के लिए जिन स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था करती है, उन्हीं का समेकित नाम 'सार्वजनिक स्वास्थ्य' है। 

प्रश्न 2. 
सबके लिए स्वास्थ्य की सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए सरकार कौन-कौनसे कदम उठा सकती है? चर्चा कीजिए। 
उत्तर:
सबके लिए स्वास्थ्य की सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए सरकार निम्नलिखित कदम उठा सकती है-

  • विशेष इलाज के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल खुलवाये। 
  • शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को यातायात तथा संचार के साधनों द्वारा भली प्रकार से जोड़ा जाए। 
  • सभी लोगों के लिए सुरक्षित और साफ पीने के पानी की व्यवस्था करे। 
  • सस्ती दरों पर पोषणीय भोजन उपलब्ध कराए। 
  • सफाई की उचित व्यवस्था करे। 
  • आवास की व्यवस्था कराये। 
  • स्वास्थ्य सम्बन्धी ज्ञान का प्रसार करे। 

प्रश्न 3. 
आपको, अपने इलाके में उपलब्ध सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य सेवाओं में क्या-क्या अन्तर देखने को मिलते हैं? नीचे दी गई तालिका को भरते हुए, इनकी तुलना कीजिए और अन्तर बताइए। 
उत्तर:

सुविधा

सामर्थ्य

उपलब्धता 

गुणवत्ता

निजी

उत्तम

आसानी से उपलब्ध लेकिन महँगी

बहुत अच्छी

सार्वजनिक

सामान्य

लंबी प्रक्रिया के पश्चात् उपलब्ध लेकिन सस्ती

सामान्य

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Civics Chapter 1 समानता

प्रश्न 4. 
पानी और साफ-सफाई की गुणवत्ता को सुधार कर अनेकों बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है? उदाहरण देते हुए इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
हाँ, पानी और साफ-सफाई की गुणवत्ता को सुधार कर अनेकों बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है, उदाहरण के लिए-
(1) संचारणीय बीमारियाँ पानी के द्वारा एक से दूसरे को लगती हैं। इन बीमारियों में से 21% बीमारियाँ जलजनित होती हैं, जैसे-हैजा, पेट के कीड़े और हेपेटाइटिस आदि। पानी की गुणवत्ता सुधार कर इन बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है।

(2) साफ-सफाई की कमी एवं प्रदूषण के कारण भी अनेक बीमारियाँ फैलती हैं। भारत में लगभग 5 लाख व्यक्ति प्रतिवर्ष तपेदिक (टी.बी.) से मर जाते हैं। डेंगू, मलेरिया आदि अनेकों बीमारियाँ साफ-सफाई की कमी से होती हैं क्योंकि साफ-सफाई की कमी से मक्खी, मच्छर बढ़ते हैं। साफ-सफाई की गुणवत्ता सुधार कर इन बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है।

admin_rbse
Last Updated on June 15, 2022, 11:15 a.m.
Published June 14, 2022