RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 7 science chapter 4 heat extra questions are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 7 Science Solutions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल

RBSE Class 7 Science मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल InText Questions and Answers


पृष्ठ 71 

प्रश्न 1. 
मौसम की रिपोर्ट को कौन तैयार करता है? 
उत्तर:
मौसम की रिपोर्ट 'भारत मौसम विज्ञान विभाग' द्वारा तैयार की जाती है। यह विभाग प्रतिदिन विभिन्न स्थानों से वहाँ के ताप, पवन वेग आदि पर आँकड़े एकत्रित करता है और मौसम के बारे में पूर्वानुमान लगाता है। 

RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल

पृष्ठ 72 

प्रश्न 2. 
मौसम इतनी तेजी से क्यों बदलता है? 
उत्तर:
मौसम को तापमान, आर्द्रता, वायु बेग, वर्षा आदि अन्य कारक बहुत आसानी से प्रभावित कर देते हैं। इसलिए मौसम तेजी से बदल जाता है। 

प्रश्न 3. 
मौसम का स्रोत क्या है? 
उत्तर:
मौसम का स्रोत सूर्य है, क्योंकि मौसम से जुड़े सभी परिवर्तन सूर्य के कारण होते हैं। परन्तु कभी - कभी पृथ्वी के चल क्षेत्र, समुद्रों और वायुमण्डल द्वारा अवशोषित और परावर्तित की जाने वाली ऊर्जा भी किसी स्थान पर मौसम को निर्धारित करने में महत्त्वपूर्ण होती है।

पृष्ठ 77

प्रश्न 4. 
क्या मछलियाँ और तितलियाँ भी पक्षियों की तरह प्रवास करती हैं?
उत्तर:
हाँ, मछलियों और तितलियां भी पक्षियों की तरह अधिक अनुकूल जलवायु की तलाश के लिए मौसमी रूप से प्रवास करती हैं।

RBSE Class 7 Science मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल Textbook Questions and Answers 


प्रश्न 1. 
उन घटकों के नाम बताइए, जो किसी स्थान के मौसम को निर्धारित करते हैं? 
उत्तर:
तापमान, वर्षा, आर्द्रता, वायु वेग आदि कारक किसी स्थान के मौसम को निर्धारित करते हैं। 

प्रश्न 2. 
दिन में किस समय ताप के अधिकतम और न्यूनतम होने की संभावना होती है? 
उत्तर:
दिन का अधिकतम तापमान सामान्यतः अपराह में अर्थात् दोपहर के बाद होता है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्यतः प्रातः (भोर के समय) में होता है। 

प्रश्न 3. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) दीर्घ अवधि के मौसम का औसत .................................. कहलाता है। 
(ख) किसी स्थान पर बहुत कम वर्षा होती है और उस स्थान का तापमान वर्ष भर उच्च रहता है, उस स्थान की जलवायु .................................. और .................................. होगी। 
(ग) चरम जलवायवी परिस्थितियों वाले पृथ्वी के दो क्षेत्र .................................. और .................................. हैं। 
उत्तर:
(क) जलवायु 
(ख) गर्म, शुष्क 
(ग) उष्णकटिबन्धीय क्षेत्र, ध्रुवीय क्षेत्र।

प्रश्न 4. 
निम्नलिखित क्षेत्रों की जलवायु का प्रकार बताइए
(क) जम्मू एवं कश्मीर .................................. 
(ख) केरल .................................. 
(ग) राजस्थान .................................. 
(घ) उत्तर - पूर्व भारत .................................. 
उत्तर:
(क) ठंडी और आई जलवायु 
(ख) गर्म और आई जलवायु 
(ग) गर्म और शुष्क जलवायु 
(घ) आद्र जलवायु। 

प्रश्न 5. 
मौसम और जलवायु में से किसमें तेजी से परिवर्तन होता है? 
उत्तर:
मौसम में जलवायु की अपेक्षा तीव्र गति से परिवर्तन होता है। 

प्रश्न 6. 
जंतुओं की कुछ विशेषताओं की सूची नीचे दी गई है
(क) आहार मुख्यतः फल हैं 
(ख) सफेद बाल/फर 
(ग) प्रवास की आवश्यकता 
(घ) तीव्र स्वर - ध्वनि (तेज आवाज) 
(च) पैरों के चिपचिपे तलवे 
(छ) त्वचा के नीचे वसा की मोटी परत 
(ज) चौड़े और बड़े नखर 
(झ) चटख रंग 
(ट) मजबूत पूँछ 
(ठ) लम्बी और बड़ी चोंच 
उपर्युक्त प्रत्येक विशेषता के लिए यह बताइए कि वह उष्णकटिबन्धीय वर्षावन अथवा ध्रुवीय क्षेत्र में से किसके लिए अनुकूलित है। क्या आप समझते हैं कि इनमें से कुछ विशेषताएँ दोनों क्षेत्रों के लिए अनुकूलित हो सकती हैं? 
उत्तर:
(क) उष्णकटिबन्धीय वर्षावन के लिए अनुकूलित
(ख) ध्रुवीय क्षेत्र के लिए अनुकूलित। 
(ग) दोनों क्षेत्रों (उष्णकटिबंधीय वर्षावन एवं ध्रुवीय क्षेत्र) के लिए अनुकूलित। 
(घ) उष्णकटिबन्धीय क्षेत्र के लिए अनुकूलित। 
(च) उष्णकटिबन्धीय क्षेत्र के लिए अनुकूलित। 
(छ) ध्रुवीय क्षेत्र के लिए अनुकूलित। 
(ज) ध्रुवीय क्षेत्र के लिए अनुकूलित। 
(झ) उष्णकटिबन्धीय वर्षावन के लिए अनुकूलित। 
(ट) उष्णकटिबन्धीय वर्षावन के लिए अनुकूलित। 
(ठ) उष्णकटिबन्धीय वर्षावन के लिए अनुकूलित।

प्रश्न 7. 
उष्णकटिबन्धीय वर्षावन जन्तुओं की विशाल जनसंख्या को आवास प्रदान करते हैं। यह समझाइए कि ऐसा क्यों है? 
उत्तर:
सतत् गर्मी और वर्षा के कारण अर्थात् अनुकूल जलवायवी परिस्थितियों के कारण उष्णकटिबन्धीय वर्षावन जन्तुओं की विशाल जनसंख्या को आवास प्रदान करते है।

प्रश्न 8. 
उदाहरण सहित समझाइए कि किसी विशेष जलवायवी परिस्थिति में कुछ विशिष्ट जंतु ही जीवनयापन करते क्यों पाए जाते हैं? 
उत्तर:
जन्तु उन स्थितियों में जीने के लिए अनुकूलित होते हैं, जिनमें वे रहते हैं। अत्यधिक सर्द और गर्म जलवायु में जीवित रहने वाले जंतुओं में स्वयं को चरम शीत अथवा ताप से बचाने के लिए कुछ विशेष गुण होते हैं। ये गुण जंतुओं को उनके परिवेश से अनुकूलन में सहायता करते हैं। उदाहरणस्वरूप धूवीय क्षेत्र सदैव बर्फ से ढके रहते हैं। यहाँ पर छः माह के दिन और छ: माह की रात होती है। यहाँ रहने वाले जन्तु, जैसे-ध्रुवीय भालू (पोलर बियर), पग्विन आदि इस जलवायु में रहने के लिए अनुकूलित हो गए हैं। इस जलवायु में रहने के लिए ध्रुवीय भालू में निम्नलिखित अनुकूलन पाये जाते हैं

1. इनके सारे शरीर पर सफेद बाल (फर) होते हैं, जिससे ये बर्फ में आसानी से दिखाई नहीं देते। इससे इन्हें अपने शत्रुओं से बचाव में सहायता मिलती है और साथ ही अपने शिकार को पकड़ने में भी सहायता मिलती हैं।

2. इनके शरीर पर बालों की दो मोंटी परतें होती हैं, जो सर्द मौसम में इनें गर्म रखती हैं। इनकी त्वचा के नीचे वसा की एक परत होती है। 

3. इनका शरीर इतनी अच्छी तरह से शीतरोधी होता है कि वे धीमे-धीमे चलते हैं ताकि उनके शरीर का ताप आवश्यकता से अधिक न हो जाए। 

4. इनकी संपने की शक्ति (घ्राण शक्ति) तीव्र होती है, जिससे ये अपने शिकार को आसानी से खोज व पकड़ सकते हैं। 

5. इनके नखर (नाखून) मुड़े हुए, लम्बे और पैने होते हैं, जो इन्हें बर्फ पर चलने में सहायता करते हैं। 

6. गर्म मौसम में भौतिक क्रियाकलापों के बाद ये अपने शरीर को ठंडा करने के लिए समुद्री जल में तैरते रहते हैं। इनके पंजे चौड़े और बड़े होते हैं, जो तैरने में इनकी सहायता करते हैं।
इस प्रकार स्पष्ट है कि किसी विशेष जलवायवी परिस्थिति में कुछ विशिष्ट जंतु ही जीवनयापन कर सकते हैं। 

प्रश्न 9. 
उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में रहने वाला हाथी किस प्रकार अनुकूलित है? 
उत्तर:
उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में रहने वाले हाथी अनेक प्रकार से इन वनों की परिस्थितियों के लिए अनुकूलित हो गए हैं। इनमें कई प्रकार के अनुकूलन पाए जाते हैं, जैसे
1. हाथी अपनी सूंड का उपयोग नाक के रूप में करते हैं। लम्बी सूंड से इनकी सूंघने की शक्ति बहुत अच्छी हो जाती है। 

2. हाथी द्वारा सूंड का उपयोग भोजन को उठाने के लिए भी किया जाता है। 

3. यद्यपि इसके बाह्य दंत, जिन्हें रद कहते हैं, वास्तव में रूपांतरित दाँत होते हैं। इन दाँतों से हाथी अपनी पसंद के वृक्षों की छाल को आसानी से डील सकते हैं। अत: भोजन के लिए स्पर्धा के बावजूद हाथी आसानी से अपना भोजन जुटाने में समर्थ होता है। 

4. हाथी के लम्चे बड़े कान, बहुत हल्की ध्वनि को भी सुनने में सहायक होते हैं। वर्षावनों की गर्म और आई जलवायु में हाथी को ठंडा रखने में भी उसके कान सहायक होते हैं। इस प्रकार हाथी उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में रहने के लिए अनुकूलित होते हैं। 

RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल

निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प चुनिए
प्रश्न 10. 
कोई मांसाहारी जन्तु, जिनके शरीर पर धारियाँ होती हैं, अपने शिकार को पकड़ते समय बहुत तेजी से भागता है। इसके पाए जाने की संभावना है किसी
(क) धुवीय क्षेत्र में। 
(ख) मरुस्थल में। 
(ग) महासागर में। 
(घ) उष्णकटिबंधीय वर्षावन में। 
उत्तर:
(घ) उष्णकटिबंधीय वर्षावन में। 

प्रश्न 11. 
ध्रुवीय भालू को अत्यधिक ठंडी जलवायु में रहने के लिए कौन - सी विशेषताएँ अनुकूलित करती
(क) श्वेत बाल/फर, त्वचा के नीचे बसा, तीव्र संघने की क्षमता। 
(ख) पतली त्वचा, बड़े नेत्र, श्वेत फर/बाल। 
(ग) लम्बी पूंछ, मजबूत नखर, सफेद बड़े पंजे। 
(घ) श्वेत (सफेद) शरीर, तैरने के लिए पंजे, श्वसन के लिए क्लोम (गिल)। 
उत्तर:
(क) श्वेत बाल/फर, त्वचा के नीचे बसा, तीव्र संघने की क्षमता। 

प्रश्न 12. 
निम्न में से कौन - सा विकल्प उष्णकटिबंधीय क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ ( सबसे अच्छा) वर्णन करता है? 
(क) गर्म और आई। 
(ख) मध्यम तापमान - अत्यधिक वर्षा। 
(ग) सर्द और आई। 
(घ) गर्म और शुष्क। 
उत्तर:
(क) गर्म और आई।

Bhagya
Last Updated on May 30, 2022, 4:29 p.m.
Published May 25, 2022