RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 7 science chapter 4 heat extra questions are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 7 Science Solutions Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा

RBSE Class 7 Science वन: हमारी जीवन रेखा InText Questions and Answers


पृष्ठ 223

प्रश्न 1. 
क्या आप बता सकते हैं कि पीपल का पौधा दीवारों पर कैसे उग जाता है? 
उत्तर:
चूँकि पक्षी पीपल के पके फल खाते हैं। ये इनके बीजों को पचा नहीं पाते। इसलिए जब ये किसी दूसरी जगह पर बैठते हैं, तब अपनी बीट (पक्षियों का उत्सर्जित पदार्थ) के माध्यम से इन बीजों को निकाल देते हैं। ये बीज जब दीवार पर गिरते हैं, तब उपयुक्त कारकों की उपस्थिति में अंकुरित हो जाते हैं तथा पौधे बन जाते हैं। 

RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा

पृष्ठ 226 

प्रश्न 2. 
यदि वन लुप्त हो जाएँ, तो क्या होगा? 
उत्तर:

  • यदि वन लुप्त हो जायेंगे तो वायु में कार्बनडाइ - ऑक्साइड की मात्रा बढ़ जायेगी, जिससे पृथ्वी का तापमान बढ़ जायेगा। 
  • पेड़ों और पादपों की अनुपस्थिति में जीवों को खाद्य और आश्रय नहीं मिलेगा। 
  • पेड़ों की अनुपस्थिति में मृदा, जल को नहीं आँध पाती है, जिससे बादें आयेंगी। 
  • वन - अपरोपण हमारे जीवन और वातावरण के लिए घातक है।

RBSE Class 7 Science वन: हमारी जीवन रेखा Textbook Questions and Answers 

प्रश्न 1. 
समझाइए कि वन में रहने वाले जंतु किस प्रकार वनों की वृद्धि करने और पुनर्जनन में सहायक होते हैं? 
उत्तर:
कुछ खास तरह के पादपों के बीजों के प्रकीर्णन में जंतु सहायक होते हैं। जंतुओं का षयमान गोबर, नवोद्भिदों को उगने के लिए पोषक तत्व भी प्रदान करता है। इस प्रकार स्पष्ट है कि जंतु भी वनों में पादपों को वृद्धि करने और उनके पुनर्जनन में सहायक होते हैं। 

प्रश्न 2. 
समझाइए कि वन, बाढ़ की रोकथाम किस प्रकार करते हैं? 
उत्तर:
वन द्वारा बाढ़ की रोकथाम: वन, वर्षाजल के प्राकृतिक अवशोषक का कार्य करते हैं और उसे अवसावित होने देते हैं। यदि बन नहीं होते, तो वर्षाजल सीधे भूतल पर गिरकर आस - पास के क्षेत्र में भर सकता है। तेज वर्षों मृदा की ऊपरी उपजाऊ परत को भी क्षति पहुंचा सकती है। वृक्षों तथा अन्य पौधों के मूल सामान्यत: मृदा को एक साथ बांधे रखते हैं, लेकिन इनकी अनुपस्थिति में मृदा वर्षाजल के साथ बह जाती है, अर्थात् उसका अपरदन हो जाता है।

अपरदित मृदा नदियों में जमा होकर उसकी जल प्रहण एवं प्रवाह क्षमता को प्रभावित कर सकती है, जो आढ़ का एक बड़ा कारण है। चूँकि वन जल के प्राकृतिक संरक्षक के रूप में काम करने हैं। ये जल को धीरे - धीरे जमीन में रिसने देने में सहायक होते हैं। ये मृदा अपरदन को रोकते हैं। इस प्रकार वन बाढ़ को रोकने में सहायक होते हैं। 

प्रश्न 3. 
अपघटक किन्हें कहते हैं? इनमें से किन्हीं दो के नाम बताइए। ये वन में क्या करते हैं? 
उत्तर:

  • अपघटक: पादपों और जंतुओं के मृत शरीर को ह्युमस में परिवर्तित करने वाले सूक्ष्म जीव, अपघटक कहलाते हैं। बैक्टीरिया और मशरूम अपघटक के रूप में कार्य करते हैं।
  • अपघटक, वन में उगने वाले पादपों के लिए पोषक तत्वों की आपूर्ति को बनाए रखने में सहायक होते हैं।

प्रश्न 4. 
वायुमण्डल में ऑक्सीजन और कार्बन - डाइऑक्साइड के बीच संतुलन को बनाए रखने में वनों की भूमिका को समझाइए। 
उत्तर:
पादप प्रकाश संश्लेषण के द्वारा ऑक्सीजन निर्मुक्त करते हैं। इस प्रकार पादप जंतुओं के श्वसन के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में सहायक होते हैं। वे वायुमण्डल में ऑक्सीजन और कार्बन - डाइ - ऑक्साइड के संतुलन को बनाए रखते हैं।
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा 1


प्रश्न 5. 
समझाइए कि वनों में कुछ भी व्यर्थ क्यों नहीं होता है? 
उत्तर:
अपघटक मृत पादपों और जंतुओं के पोषक तत्व मृदा में निर्मुक्त करते रहते हैं। वहाँ से ये पोषक तत्व पुनः सजीव पादपों के मूलों द्वारा अवशोषित कर लिए जाते हैं। वन में कोई जन्तु मर जाता है तो वह गिद्धों, कौओं, गोदड़ों और कीटों का भोजन बन जाता है। इस प्रकार, पोषक तत्वों का चक्र चलता रहता है, जिससे बन में कुछ भी व्यर्थ नहीं जाता है। 

प्रश्न 6. 
ऐसे पाँच उत्पादों के नाम बताइए, जिन्हें हम वनों से प्राप्त करते हैं। 
उत्तर:
लकड़ी, औषधीय पादप, गोंद, मसाले और जंतुओं का चारा। 

प्रश्न 7. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) कोट, तितलियाँ, मधुमक्खियाँ और पक्षी, पुष्पीय पादपों की ................................. में सहायता करते हैं। 
(ख) अन परिशुद्ध करते हैं ................................. और ................................. को। 
(ग) शाक वन में ................................. परत बनाते हैं। 
(घ) वन में अयमान पत्तियाँ और जंतुओं की लीद ................................. को समृद्ध करते हैं। 
उत्तर:
(क) परागण 
(ख) जल, हवा 
(ग) सतही 
(घ) हयूमस। 

प्रश्न 8. 
हमें अपने से दूर स्थित वनों से सम्बन्धित परिस्थितियों और मुहों के विषय में चिंतित होने की क्यों आवश्यकता है? 
उत्तर:
वन, वर्षाजल के प्राकृतिक अवशोषक का कार्य करते हैं और उसे अवसावित होने देते हैं। यह वर्ष भर भौमजल स्तर को बनाए रखने में सहायक होता है। वन न सिर्फ बाड़ों को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं, बल्कि नदियों में जल के प्रवाह को बनाए रखने में भी सहायक होते हैं, जिससे हमें जल की सतत आपूर्ति मिलती रहती है।

वृक्ष तथा अन्य पौधों के मूल सामान्यतः मृदा को एक साथ बांधे रखते हैं। ये हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और अनेक जन्तुओं को आश्रय प्रदान करते हैं। ये अपने आसपास के क्षेत्रों में वर्षा का उचित स्तर बनाए रखने में भी सहायक होते हैं। हमें बहुत - सी उपयोगी वस्तुएँ भी वनों से प्राप्त होती हैं। इसीलिए हमें अपने से दूर स्थित वनों से सम्बन्धित परिस्थितियों और मुद्दों के विषय में चितित होने की आवश्यकता हैं। 

प्रश्न 9. 
समझाइए कि बनों में विभिन्न प्रकार के जंतुओं और पादपों के होने की आवश्यकता क्यों है? 
उत्तर:
सामान्यतः पादप अपना भोजन स्वयं बनाते हैं। सभी जंतु, चाहे वे शाकाहारी हों अथवा मांसाहारी, अंततः भोजन के लिए पादपों पर ही निर्भर होते हैं। जो जोव पादपों का भोजन करते हैं, उन्हें अक्सर अन्य जन्तुओं द्वारा भोजन के रूप में ले लिया जाता है और इस प्रकार यह क्रम चलता रहता है। उदाहरण के लिए, पास को कीटों द्वारा खाया जाता है, जिन्हें मेंडक खा लेते हैं। मेंढक को सर्प खा लेते हैं। इसे खाद्य श्रृंखला कहा जाता है
पास → कीट → मेंढक → सर्प → उकाब (गरुड़)

वन में अनेक खाद्य शृंखलाएं पाई जाती हैं। सभी खाद्य श्रृंखलाएँ परस्पर सम्बद्ध होती हैं। यदि किसी एक खाद्य श्रृंखला में कोई विप्न पड़ता है, तो यह अन्य श्रृंखलाओं को प्रभावित करता है। वन का प्रत्येक भाग अन्य भागों पर निर्भर होता है। यदि वन के किसी घटक, जैसे - वृक्ष को अलग कर दिया जाये, तो इससे अन्य सभी पटक प्रभावित होते हैं। इसी कारण बनों में विभिन्न प्रकार के जंतुओं और पादपों के होने की आवश्यकता होती है। 

RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा

प्रश्न 10. 
चित्र 17.15 ( पाठ्यपुस्तक का) में चित्रकार, चित्र को नामांकित करना और तीरों द्वारा दिशा दिखाना भूल गया है। तीरों पर दिशा को दिखाइए और चित्र को निम्नलिखित नामों द्वारा नामांकित करिए : बादल, वर्षा, वारमण्डल, कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन, पादप, जंतु, मृदा, अपघटक, मूल, भीमजल स्तर। 
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा 2


प्रश्न 11. 
निम्नलिखित में से कौन - सा वन उत्याद नहीं है?
(i) गोंद
(ii) पनाईवुड 
(iii) सील करने की लाख 
(iv) कैरोसीन 
उत्तर:
(iv) कैरोसीन 

प्रश्न 12. 
निम्नलिखित में से कौन - सा वक्तव्य सही नहीं
(i) यन, मृदा को अपरदन से बचाते हैं। 
(ii) वन में पादप और जंतु एक - दूसरे पर निर्भर नहीं होते हैं।
(iii) वन जलवायु और जलचक्र को प्रभावित करते हैं। 
(iv) मृदा, वनों की वृद्धि और पुनर्जनन में सहायक होती हैं।
उत्तर:
(ii) वन में पादप और जंतु एक - दूसरे पर निर्भर नहीं होते हैं।

प्रश्न 13. 
सूक्ष्मजीवों द्वारा मृत पादपों पर क्रिया करने से बनने वाले एक उत्पाद का नाम है
(i) बालू
(i) मशरूम 
(iii) ह्यूमस
(iv) काष्ठ 
उत्तर:
(iii) ह्यूमस

Bhagya
Last Updated on May 30, 2022, 4:33 p.m.
Published May 26, 2022