RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 7 science chapter 4 heat extra questions are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 7 Science Solutions Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन

RBSE Class 7 Science जल: एक बहुमूल्य संसाधन Textbook Questions and Answers 


प्रश्न 1.
निम्नलिखित वक्तव्य 'सत्य' है अथवा 'असत्य'
(क) भौमजल विश्वभर की नदियों और झीलों में पाए जाने वाले जल से कहीं अधिक है। 
(ख) जल की कमी को समस्या का सामना केवल ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी करते हैं। 
(ग) नदियों का जल खेतों में सिंचाई का एकमात्र स्रोत है। 
(घ) वर्षा जल का चरम लोत है। 
उत्तर:
(क) सत्य 
(ख) असत्य 
(ग) असत्य 
(घ) सत्य। 

RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन

प्रश्न 2. 
समझाइए कि भीमजल की पुनः पूर्ति किस प्रकार होती है? 
उत्तर:
वर्षा जल और अन्य स्रोतों, जैसे नदियों और तालाबों का जल मृदा में से रिसकर भूमि के नीचे गहराई में रिक्त स्थानों और दरारों को भर देता है। भूमि में जल का रिसाव 'अंत:स्पंदन' कहलाता है। अत: इस प्रक्रम द्वारा उपयोग किए जा चुके भौमजल की पुन: पूर्ति हो जाती है। 

प्रश्न 3. 
किसी गली में पचास घर हैं, जिनके लिए दस नलकूप (ट्यूबवैल) लगाए गए हैं। भौमजल स्तर पर इसका दीर्घावधि प्रभाव क्या होगा? 
उत्तर:
भौमजल स्तर नीचे गिरने लग जायेगा। जब भौमजल का स्तर नलकूप के पाइपों से भी नीचे चला जाएगा, तब इनसे जल नहीं निकाला जा सकेगा और उस गली में जल की कमी हो जायेगी। 

प्रश्न 4.
मान लीजिए आपको किसी बगीचे का रखरखाव करने की जिम्मेदारी दी जाती है। आप जल का सदुपयोग करने के लिए क्या कदम उठाएँगे? 
उत्तर:
हम जल का सदुपयोग निम्न प्रकार से करेंगे

  • पौधों की सिंचाई के लिए ड्रिपिंग तकनीक का उपयोग करेंगे। 
  • नहाने और बर्तन धोने के काम में लिए गए जल से अगीचे की सिंचाई करेंगे। 
  • वर्षा जल को एकत्र करके जल का संग्रहण करेंगे।

प्रश्न 5. 
भीमजल स्तर के नीचे गिरने के लिए उत्तरदायी कारकों को समझाइए। 
उत्तर:
भूमि के नीचे से निकाले गए औमजन की पुनः पूर्ति प्राय: वर्षाजल के रिसाव द्वारा हो जाती है। भौमजल स्तर तब तक प्रभावित नहीं होता जब तक कि हम उतना ही जल निकालते हैं जितने की प्राकृतिक प्रक्रमों द्वारा पुनः पूर्ति हो जाती है। तथापि, जल की पर्याप्त रूप से पुनः पूर्ति न होने पर भीमजल स्तर नीचे गिर सकता है।

भौमजल स्तर के नीचे गिरने के मुख्य कारक निम्न प्रकार से हैं -
1. जनसंख्या प्रसार:
जनसंख्या बढ़ने से भवनों, दुकानों, कार्यालयों और सड़कों के निर्माण की मांग भी बढ़ जाती है। इससे कृषि हेतु भूमि, उद्यानों और खेल के मैदानों जैसे खुले धेशों में कमी आ जाती है। इसके कारण भूमि में वर्षाजल के अवस्त्रवण की दर कम हो जाती है। निर्माण कार्य के लिए भी प्राय: भौमजल का ही उपयोग किया जाता है।

इस प्रकार, एक ओर हम अधिक भौमजल का उपयोग कर रहे हैं, और दूसरी ओर विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्यों के परिणामस्वरूप हम भूमि में - जल के अवसवण के अवसर कम कर रहे हैं। इसके कारण भौमजल स्तर का निरंतर अवक्षय हो रहा है। 

2. बढ़ते हुए उद्योग:
जल का उपयोग सभी उद्योगों द्वारा किया जाता है। हमारे उपयोग में आने वाली लगभग हर वस्तु के उत्पादन में कहीं न कहीं जल की आवश्यकता होती है। उद्योगों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। अधिकांश उद्योगों द्वारा उपयोग किया जाने वाला जल भूमि से निकाला जाता है। 

3. कृषि कार्य:
भारत में अधिकांश किसान अपनी फसलों की सिंचाई के लिए वर्षा पर निर्भर करते हैं। नहरों जैसे सिंचाई तंत्र केवल कुछ ही क्षेत्रों में उपलब्ध हैं। इन तंत्रों में भी अनियमित वर्षा के कारण जल की उपलब्धता में कमी हो सकती है। अत: किसानों को सिंचाई के लिए भौमजल का उपयोग करना पड़ता है।

जनसंख्या के बढ़ते दबाव के कारण कृषि के लिए भौमजल का उपयोग दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप भौमजल स्तर में लगातार गिरावट आ रही है। अल्प वर्षा, वन अपरोपण (बनोन्मूलन) और जल केअवसवण के लिए प्रभावित क्षेत्र में कमी भौमजल स्तर को प्रभावित करने वाले अन्य कारक हैं। 

प्रश्न 6. 
रिक्त स्थानों की उचित शब्द भरकर पूर्ति कीजिए
(क) भीमजल प्राप्त करने के लिए ................................... तथा ................................... का उपयोग होता है। 
(ख) जल की तीन अवस्थाएँ ..................................., ................................... और ................................... है। 
(ग) भूमि की जल धारण करने वाली परत ................................... कहलाती है। 
(घ) भूमि में जल के अवसवण के प्रक्रम को ................................... कहते हैं। 
उत्तर:
(क) कुओं, नलकूपों / हैंडपंपों 
(ख) ठोस, द्रव, गैस 
(ग) जलभर 
(घ) अंत:स्बंदन। 

प्रश्न 7. 
निम्नलिखित में से कौनसा कारक जल की कमी के लिए उत्तरदायी नहीं है? 
(क) औद्योगीकरण में वृद्धि 
(ख) बढ़ती जनसंख्या 
(ग) अत्यधिक वर्षा 
(घ) जल संसाधनों का कुप्रबंधन 
उत्तर:
(ग) अत्यधिक वर्षा 

प्रश्न 8. 
सही विकल्प का चयन कीजिए
(क) विश्व की सभी झीलों और नदियों में क. की कुल मात्रा नियत (स्थिर) रहती है। 
(ख) भूमिगत जल की कुल मात्रा नियत रहती है। 
(ग) विश्व के समुद्रों और महासागरों में जल की कुल मात्रा नियत है। 
(घ) विश्व में जल की कुल मात्रा निवत है। 
उत्तर:
(घ) विश्व में जल की कुल मात्रा निवत है।  

RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन

प्रश्न 9. 
भीमजल और भौमजल स्तर को दिखाते हुए एक चित्र बनाइए। उसे चिह्नित कीजिए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन 1

Bhagya
Last Updated on May 30, 2022, 4:32 p.m.
Published May 26, 2022