RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 15 प्रकाश

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 15 प्रकाश Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 7 science chapter 4 heat extra questions are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 7 Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

RBSE Class 7 Science प्रकाश InText Questions and Answers


पृष्ठ 186 

प्रश्न 1. 
हमें वस्तुएँ कैसे दिखाई देती हैं? 
उत्तर:
हमें वस्तुएँ तभी दिखाई देती हैं, जब प्रकाश उनसे परावर्तित होकर हमारी आँखों तक पहुँचता है। 

RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 15 प्रकाश

पृष्ठ 190 

प्रश्न 2. 
अबतल तथा उत्तल दर्पणों को गोलीय दर्पण क्यों कहते हैं? 
उत्तर:
अवतल तथा उत्तल दर्पण, दोनों एक ही गोले का भाग होते हैं, इसलिए इन्हें गोलीय दर्पण कहा जाता है।

RBSE Class 7 Science प्रकाश Textbook Questions and Answers 

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) जिस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर न प्राप्त किया जा सके, वह ................................. कहलाता है। 
(ख) यदि प्रतिबिम्ब सदैव आभासी तथा साइज में छोटा हो, तो यह किसी उत्तल ................................. द्वारा बना होगा। 
(ग) यदि प्रतिविम्ब सदैव बिम्ब के साइज का बने, तो दर्पण ................................. होगा। 
(घ) जिस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, वह ................................. प्रतिबिम्ब कहलाता है। 
(च) अवतल ................................. द्वारा बनाया गया प्रतिबिम्ब पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता। 
उत्तर:
(क) आभासी प्रतिबिम्ब 
(ख) दर्पण 
(ग) समतल 
(घ) वास्तविक 
(च) लेंस।

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित वक्तव्य'सत्य' है अथवा'असत्य'
(क) हम उत्तल दर्पण से आवर्धित तथा सीधा प्रतिबिम्ब प्राप्त कर सकते हैं। 
(ख) अवतल लेंस सदैव आभासी प्रतिबिम्ब बनाता है। 
(ग) अवतल दर्पण से हम वास्तविक, आवर्धित तथा उल्य प्रतिबिम्ब प्राप्त कर सकते हैं। 
(घ) वास्तविक प्रतिबिम्ब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता। 
(च) अवतल दर्पण सदैव वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाता है। 
उत्तर:
(क) असत्य 
(ख) सत्य 
(ग) सत्य 
(स) असत्य 
(च) असत्य। 

प्रश्न 3. 
कॉलम में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के एक अथवा अधिक कथनों से कीजिए

कॉलम  A

कॉलम B

(क) समतल दर्पण

(i) आवर्धक लेंस की भाँति उपयोग होता है।

(ख) उत्तल दर्पण

(ii) अधिक क्षेत्र के दृश्य का प्रतिबिम्ब बना सकता है।

(ग) उत्तल लेंस

(iii) दंत चिकित्सक दाँतों का आवर्धित प्रतिबिम्ब देखने के लिए उपयोग करते हैं।

(घ) अवतल दर्पण

(iv) उल्टा तथा आवर्धित प्रतिबिम्ब बना सकता है।

(च) अवतल लेंस

(v) प्रतिबिंब सीधा तथा बिंब के साइज का प्रतिबिम्ब बनाता है।

 

(vi) सीधा तथा बिम्ब के साइत से छोटा प्रतिबिम्ब बनाता है।


उत्तर:

कॉलम A

कॉलम B

(क) समतल दर्पण

(v) प्रतिबिंब सीधा तथा बिंब के साइज का प्रतिबिम्ब बनाता है।

(ख) उत्तल दर्पण

(ii) अधिक क्षेत्र के दृश्य का प्रतिबिम्ब बना सकता है।

(ग) उत्तल लेंस

(i) आवर्धक लेंस की भाँति उपयोग होता है।

(घ) अवतल दर्पण

(iii) दंत चिकित्सक दाँतों का आवर्धित प्रतिबिम्ब देखने के लिए उपयोग करते हैं।

(च) अवतल लेंस

(vi) सीधा तथा बिम्ब के साइत से छोटा प्रतिबिम्ब बनाता है।


प्रश्न 4. 
समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब के अभिलक्षण लिखिए। 
उत्तर:
समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब के अभिलक्षण

  1. समतल दर्पण में प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे बनता है। 
  2. प्रतिबिम्ब सीधा तथा बिम्ब के समान आमाप (साइश) का होता है। 
  3. दर्पण से प्रतिबिम्ब की दूरी, दर्पण के सामने बिम्ब की दूरी के बराबर ही होती है। 
  4. यह आभासी होता है। 

प्रश्न 5.
अंग्रेजी या अन्य कोई भाषा, जिसका आपको ज्ञान है, की वर्णमाला के उन अक्षरों का पता लगाइए, जिनके समतल दर्पण में बने प्रतिबिम्ब बिल्कुल अक्षरों के सदृश्य लगते हैं। अपने परिणामों की विवेचना कीजिए। 
उत्तर:
अंग्रेजी वर्णमाला के ऐसे अक्षर हैं A, H, I, M, O, T, U, V, W,X, Y 

प्रश्न 6. 
आभासी प्रतिबिम्ब क्या होता है? कोई ऐसी स्थिति बताइए, जहाँ आभासी प्रतिबिम्ब बनता हो। 
उत्तर:

  1. आभासी प्रतिबिम्ब: जिस प्रतिबिम्न को पर्दे पर प्राप्त न किया जा सके, उसे आभासी प्रतिबिम्ब कहते हैं। 
  2. जब अवतल दर्पण के सामने 5 cm. की दूरी पर एक जलती मोमबत्ती रखते हैं, तो हमें दर्पण में उसका आभासी प्रतिबिम्ब प्राप्त होता है। 

प्रश्न 7. 
उत्तल तथा अवतल लेंसों में दो अंतर लिखिए। 
उत्तर:
उत्तल तथा अवतल लेंसों में अन्तर:

उत्तल लेंस

अवतल लेंस

(i) यह लेंस किनारों की अपेक्षा बीच में मोटे होते हैं।

(i) यह बीच की अपेक्षा किनारों पर मोटे होते हैं।

(ii) यह वाम्गविक प्रतिबिंब बना सकते हैं।

(ii) यह सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाते हैं।


प्रश्न 8. 
अवतल तथा उत्तल दर्पणों का एक - एक उपयोग लिखिए। 
उत्तर:

  • अवतल दर्पण का उपयोग: दंत विशेषज्ञ इसका उपयोग दाँतों का बड़ा प्रतिबिम्ब देखने के लिए करते हैं। 
  • उत्तल दर्पण का उपयोग: स्कूटर या कार जैसे वाहनों में पाय दर्पणों (साइड मिरर) में पीछे के अपेक्षाकृत अधिक क्षेत्र के वाहनों को देखने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 9. 
किस प्रकार का दर्पण वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है? 
उत्तर:
अवतल दर्पण वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है। 

प्रश्न 10. 
किस प्रकार का लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है? 
उत्तर:
अवतल लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है। 

प्रश्न संख्या 11 से 13 में सही विकल्प का चयन कीजिए

प्रश्न 11. 
बिंब से बड़े साइज का आभासी प्रतिबिम्ब बनाया जा सकता है? 
(i) अकाल लेंस द्वारा 
(ii) अवतल दर्पण द्वारा 
(iii) उत्तल दर्पण द्वारा 
(iv) समतल दर्पण द्वारा 
उत्तर:
(ii) अवतल दर्पण द्वारा 

RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 12. 
डेविड अपने प्रतिबिंब को समतल दर्पण में देख रहा है। दर्पण तथा उसके प्रतिबिम्ब के बीच की दूरी 4m है। यदि वह दर्पण की ओर 1 m चलता है, तो डेबिड तथा उसके प्रतिबिम्ब के बीच की दूरी होगी
(i) 3m
(ii) 5m 
(iii) 6m
(iv) 8m 
उत्तर:
(iii) 6m 

प्रश्न 13. 
एक कार का पश्च दृश्य दर्पण समतल दर्पण है। ड्राइवर अपनी कार को 2 m/s की चाल से 'बैक' करते समय पश्च दृश्य दर्पण में अपनी कार के पीछे खड़े (पार्क किए हुए)किसी ट्रक का प्रतिबिंब देखता है। ड्राइबर को ट्रक का प्रतिबिंब जिस चाल से अपनी ओर आता प्रतीत होगा, वह है
(i) 1 m/s  
(ii) 2m/s 
(iii) 4 m /s
(iv) 8 m/ s 
उत्तर:
(iii) 4 m /s

Bhagya
Last Updated on May 30, 2022, 4:32 p.m.
Published May 26, 2022