RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 7 science chapter 4 heat extra questions are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 7 Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव

RBSE Class 7 Science विद्युत धारा और इसके प्रभाव InText Questions and Answers


पृष्ठ 171 

प्रश्न 1. 
क्या ट्रेक्टरों, ट्रकों तथा इनवर्टर में उपयोग होने वाली बैटरियों भी सेलों से बनी हैं? तब फिर इन्हें बैटरी क्यों कहते हैं? 
उत्तर:

  • ट्रेक्टरों, ट्रकों तथा इनवर्टर में उपयोग होने वाली बैटरियों में शुष्क सेल नहीं होते। इनमें प्लेटों के कई सेट होते हैं। प्लेट का प्रत्येक सेट एक सेल की तरह व्यवहार करता है। 
  • अनेक सेलों से मिलकर बनी होने के कारण इन्हें बैटरी कहते हैं।

RBSE Class 7 Science विद्युत धारा और इसके प्रभाव Textbook Questions and Answers 

प्रश्न 1. 
विद्युत परिपथों के निम्नलिखित अवयवों को निरूपित करने वाले प्रतीक अपनी नोटबुक पर खींचिएसंयोजक तार, स्विच 'ऑफ' की स्थिति पर, विद्युत बल्ब, विद्युत सेल, स्विच 'ऑन' की स्थिति में तथा बैटरी। 
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव 1

RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव

प्रश्न 2. 
चित्र में दर्शाए गए विद्युत परिपथ को निरूपित करने के लिए परिपथ आरेख खींचिए।
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव 2
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव 3


प्रश्न 3. 
चित्र में चार सेल दिखाए गए हैं। रेखाएँ खींचकर यह निर्दिष्ट कीजिए कि चार सेलों के टर्मिनलों को तारों द्वारा संयोजित करके आप बैटरी कैसे बनाऐंगे?
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव 4
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव 5


प्रश्न 4. 
चित्र में दर्शाए गए परिपथ में बल्ब दीप्त नहीं हो पा रहा है। क्या आप इसका कारण पता लगा सकते हैं? परिपथ में आवश्यक परिवर्तन करके बल्ब को प्रदीप्त कीजिए।
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव 6
उत्तर:
परिपथ में दोनों सेलों के ऋणात्मक टर्मिनलों को बल्ब से जोड़ दिया गया है, इसलिए बल्य दीपा नहीं हो रहा है।
एक सेल के ऋणात्मक तथा दूसरे सेल के पनात्मक टर्मिनल से बल्ब को जोड़कर, उसे दीप्त किया जा सकता है।
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव 7

प्रश्न 5. 
विद्युत धारा के किन्हीं दो प्रभावों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  • विद्युत धारा का तापीय प्रभाव। 
  • विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव। 

प्रश्न 6. 
जब किसी तार से धारा प्रवाहित करने के लिए स्विच को 'ऑन' करते हैं, तो तार के निकट रखी चुम्बकीय सुई अपनी उत्तर - दक्षिण स्थिति से विक्षेपित हो जाती है। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जब किसी तार से विद्युत धारा प्रवाहित करने के लिए स्विच को 'ऑन' करते हैं, तो यह तार एक चुम्बक की भाँति व्यवहार करने लगता है। इस कारण जब तार से विद्युत धारा प्रवाहित होती है, तब विद्युत धारा के चम्बकीय प्रभाव के कारण तार के निकट रखी चुम्बकीय सुई अपनी उत्तर - दक्षिण स्थिति से विक्षेपित हो जाती है। 

प्रश्न 7. 
यदि चित्र में दर्शाए गए विद्युत परिपथ में स्विच को 'ऑफ' किया जाए, तो क्या चुम्बकीय सुई विक्षेप दशाएगी?
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव 8
उत्तर:
नहीं, क्योंकि इस परिपथ में विद्युत सेल नहीं जोड़े गये हैं। इसलिए इस परिपथ में विद्युत धारा का प्रवाह नहीं होगा और चुम्बकीय सई विक्षेपण नहीं दर्शायेगी। 

प्रश्न 8. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) विद्युत सेल के प्रतीक में लम्बी रेखा, उसके ........................................ टर्मिनल को निरूपित करती है। 
(ख) दो या अधिक विद्यत सेलों के संयोजन को ........................................ कहते हैं। 
(ग) जब किसी विद्युत हीटर के स्विच को 'ऑन' करते हैं, तो इसका ........................................ रक्त तप्त (लाल) हो जाता है। 
(घ) विद्युत धारा के तापीय प्रभाव पर आधारित सुरक्षा यक्ति को ........................................ कहते हैं। 
उत्तर:
(क) धनात्मक 
(ख) बैटरी 
(ग) तंतु 
(घ) फ्यूज

प्रश्न 9. 
निम्नलिखित कथनों पर सत्य अथवा असत्य अंकित कीजिए
(क) दो सेलों की बैटरी बनाने के लिए एक सेल के ऋण टर्मिनल को दूसरे सेल के ऋण टर्मिनल से संयोजित करते है। (सत्य / असत्य) 
(ख) जब किसी फ्यूज में से किसी निश्चित सीमा से अधिक विद्युत धारा प्रवाहित होती है, तो वह पिघलकर टूट जाता है। (सत्या /  असत्य) 
(ग) विद्युत चुम्बक, चुम्बकीय पदार्थों को आकर्षित नहीं करता। (सत्य/असत्य) 
(घ) विद्युत घंटी में विद्युत चुम्बक होता है। (सत्य/असत्य) 
उत्तर:
(क) असत्य 
(ख) सत्य 
(ग) असत्य 
(घ) सत्य।

प्रश्न 10. 
क्या विद्युत चुम्बक का उपयोग किसी कचरे के ढेर से प्लास्टिक को पृथक करने के लिए किया जा सकता है? स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
नहीं, क्योंकि विद्युत चुम्बक प्लास्टिक से बनी वस्तुओं को आकर्षित नहीं करता है। इसलिए विद्युत चुम्बक के उपयोग से किसी कचरे के ढेर से प्लास्टिक को पृथक् नहीं किया जा सकता। 

प्रश्न 11. 
मान लीजिए कि कोई विद्युत मिस्त्री आपके घर के विद्युत परिपथ में कोई मरम्मत कर रहा है। वह ताँबे के एक तार को फ्यूज के रूप में उपयोग करना चाहता है। क्या आप उससे सहमत होंगे? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए। 
उत्तर:
हाँ, हम उससे सहमत हैं। वस्तुत: प्रत्येक विद्युत परिपथ में से प्रवाहित की जा सकने वाली विद्युत धारा की कोई अधिकतम सीमा होती है, जिसे उसमें से सुरक्षापूर्वक प्रवाहित किया जा सकता है। यदि किसी दुर्घटनावश विद्युत धारा का मान इस सुरक्षा सीमा से अधिक हो जाता है, तो तार अतितप्त हो सकते हैं, जिससे आग लग सकती है।

अत: परिपथ में उचित फ्यूज का होना आवश्यक है, जो अधिक विद्युत धारा प्रवाहित होने पर शीघ्र पिघलकर टूट जाये और परिपथ को तोड़ दे। इससे आग लगने की सम्भावना नहीं रहेगी। तांबे के तार से बना फ्यूज ऐसा ही होता है। कॉपर (ताँबे) के तार अधिक विद्युत धारा प्रवाहित होने पर पिघलकर टूट जाते हैं, जिससे परिपथ की क्षति नहीं होती है। 

प्रश्न 12. 
जुबैदा ने पाठ्यपुस्तक के चित्र 144 में दर्शाए अनुसार एक सेल होल्डर बनाया तथा इसे एक स्विच और एक बल्ब से जोड़कर कोई विद्युत परिपथ बनाया। जब उसने स्विच को 'ऑन' की स्थिति में किया, तो बल्ब दीप्त नहीं हुआ। परिपथ में संभावित दोष को पहचानने में जुबैदा की सहायता कीजिए। 
उत्तर:
जुबैदा ने सेल के दोनों सिरों को एक चालक तार से जोड़ा है, जिसे शार्ट सर्किट कहते हैं। इस कारण बल्ब दीप्त नहीं हुआ। 

RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव

प्रश्न 13. 
चित्र में दर्शाए गए विद्युत परिपथ में
(क) जब स्विच 'ऑफ' की स्थिति में है, तो क्या कोई भी बल्ब दीप्त होगा? 
(ख) जब स्विच को ऑन' की स्थिति में लाते हैं, तो बल्बों A, B तथा c के दीप्त होने का क्रम क्या होगा?
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव 9
उत्तर:
(क) नहीं, स्विच 'ऑफ' की स्थिति में कोई भी बल्ब दीप्त नहीं होगा। 
(ख) स्विच 'ऑन' करने पर सभी बल्ब एक साथ दीप्त होंगे।

Bhagya
Last Updated on May 30, 2022, 4:32 p.m.
Published May 26, 2022