RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 13 गति एवं समय

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 13 गति एवं समय Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 7 science chapter 4 heat extra questions are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 7 Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय

RBSE Class 7 Science गति एवं समय InText Questions and Answers


पृष्ठ 156 

प्रश्न 1. 
एक दिन में कितने सेकंड तथा एक वर्ष में कितने घंटे होते हैं? 
उत्तर:
(i) एक दिन में सेकंड:
24 x 60 x 60 = 86400 सेकंड 

(ii) एक वर्ष में घंटे-
365 x 24 = 8760 घंटे 

RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 13 गति एवं समय

पृष्ठ 157 

प्रश्न 2. 
जब लोलक वाली घड़ियाँ नहीं थीं, तब समय कैसे मापा जाता था? 
उत्तर:
जब लोलक वाली घड़ियाँ प्रचलित नहीं थी, तब संसार के विभिन्न भागों में समय मापन के लिए धूपघड़ी, जल - घड़ी, रेत - घड़ी जैसी युक्तियों का उपयोग किया जाता था। 

पृष्ठ 159 

प्रश्न 3. 
क्या कोई ऐसी युक्ति है, जो चाल मापती है? 
उत्तर:
हाँ, चाल को चालमापी (स्पीडोमीटर) से माप सकते हैं।


RBSE Class 7 Science गति एवं समय Textbook Questions and Answers 

प्रश्न 1. 
निम्नलिखित गतियों का वर्गीकरण सरल रेखा के अनुदिश, वर्तुल तथा दोलन गति में कीजिए
(क) दौड़ते समय आपके हाथों की गति। 
(ख) सीधी सड़क पर गाड़ी को खींचते घोड़े की गति 
(ग) 'मैरी गो राउंड' झूले में बच्चे की गति 
(घ) 'सौ - सौं' झूले पर बच्चे की गति 
(च) विद्युत घंटी के हथौड़े की गति 
(छ) सीधे पुल पर रेलगाड़ी की गति 
उत्तर:
(क) दोलन गति 
(ख) सरल रेखा के अनुदिश गति 
(ग) वर्तुल गति 
(घ) दोलन गति 
(च) दोलन गति 
(छ) सरल रेखा के अनुदिश। 

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित में कौन - सा कथन सही नहीं है? 
(क) समय का मूल मात्रक सेकण्ड है। 
(ख) प्रत्येक वस्तु नियत चाल से गति करती है। 
(ग) दो शहरों के बीच की दूरियाँ किलोमीटर में मापी जाती है। 
(घ) किसी दिए गए लोलक का आवर्तकाल नियत नहीं होता।
(च) रेलगाड़ी की चाल m/h में व्यक्त की जाती है। 
उत्तर:
कथन (ख), (घ) और (च) 

प्रश्न 3. 
कोई सरल लोलक 20 दोलन पूरे करने में 32 लेता है। लोलक का आवर्तकाल क्या है? 
उत्तर:
∵ 20 दोलन में लगा समय = 32 s
∴ 1 दोलन में लगा समय = \(\frac{32 \mathrm{~s}}{20}\) = 1.6 s
अत: लोलक का आवर्तकाल = 1.66 s 

प्रश्न 4. 
दो स्टेशनों के बीच की दूरी 240 km है। कोई रेलगाड़ी इस दूरी को तय करने में 4 घंटे लेती है। रेलगाड़ी की चाल परिकलित कीजिए।
उत्तर:
∵ चाल = RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 13 गति एवं समय 1
यहाँ दूरी = 240 km
समय = 4 घंटे 
अतः चाल = RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 13 गति एवं समय 2
= 60 km/h 
अत: रेलगाड़ी की चाल 60 km/h होगी।

प्रश्न 5.
किसी कार के पथमापी का 08:30AM पर पाठ्यांक 57321.0 km है। यदि 08:50 AM पर पथमापी का पाट्यांक परिवर्तित होकर 57336.0 km हो जाता है, तो कार द्वारा चली गयी दूरी कितनी है? कार की चाल km/min में परिकलित कीजिए। इस चाल को km/h में भी व्यक्त कीजिए। 
उत्तर:
कार के पथमापी का 8:30 AM पर पाठ्यांक = 57321.0km 
पथमापी का 8:50 AM पर पाठ्यांक = 57336.0 km 
(i) अत: कार द्वारा चली गई दूरी
= 57336.0 km - 57321.0 km
= 15.0km 

(ii) km/min में चाल
कार द्वारा दूरी तय करने में लिया गया समय
= 8:50 AM - 8 : 30 AM = 20 min
अतःचल = \( \frac{15 \mathrm{~km}}{20 \mathrm{~min}}\)
= 0.75 km/min 

(iii) km/h में चाल
∵1 min = \(\frac{1}{60 \mathrm{~h}}\)
अतः चाल = \(\frac{0.75 \mathrm{~km}}{1 / 60 \mathrm{~h}}\)
= 0.75 x 60km/h
अत: कार की चाल = 45 km/h

प्रश्न 6. 
सलमा अपने घर से साइकिल पर विद्यालय पहुँचने में 15 मिनट लेती है। यदि साइकिल की चाल 2m/s है, तो घर से विद्यालय की दूरी परिकलित कीजिए। 
उत्तर:
साइकिल की चाल = 2 m/s 
विद्यालय पहुंचने में लगा समय = 15 मिनट
= 15 x 60s = 900s 
∵ दूरी = चाल x समय
∴ = 2 m/s x 900s = 1800m या \(\frac{1800}{1000}\) km
अत: घर से विद्यालय की दूरी = \(\frac{1800}{1000}\) km = 1.8 km

प्रश्न 7. 
निम्नलिखित स्थितियों में गति के दूरी - समय ग्राफ की आकृति दर्शाइए
(क) नियत चाल से गति करती कार 
(ख) सड़क के किनारे खड़ी कोई कार 
उत्तर:
(क) नियत चाल से गति करती कार 
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 13 गति एवं समय 3

(ख) सड़क के किनारे खड़ी कोई कार 
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 13 गति एवं समय 4

प्रश्न 8. 
निम्नलिखित में कौन - सा सम्बन्ध सही है? 
उत्तर:
(क) चाल = दूरी x समय
(ख) RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 13 गति एवं समय 5
(ग) चाल = RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 13 गति एवं समय 6
(घ) चाल = RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 13 गति एवं समय 7
उत्तर:
(ख) RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 13 गति एवं समय 8

प्रश्न 9. 
चाल का मूल मात्रक है
(क) km/min 
(ख) m/min 
(ग) km/h
(घ) m/s 
उत्तर:
(घ) m/s 

RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 13 गति एवं समय

प्रश्न 10. 
कोई कार40 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है, इसके पश्चात् वह 60 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है। कारद्वारा तय की गई कुल दूरी होगी
(क) 100 km 
(ख) 25 km 
(ग) 15 km 
(घ) 10 km 
उत्तर:
(ख) 25 km  

प्रश्न 11. 
मान लीजिए पाठ्यपुस्तक के चित्र 13.1 तथा चित्र 13.2 में दर्शाए गए फोटोग्राफ 10 सेकंड के अन्तराल पर खींचे गए। यदि इन फोटोग्राफों में 100 मीटर की दूरी को 1 cm द्वारा दर्शाया गया है, तो तीव्रतम कार की चाल परिकलित कीजिए। 
उत्तर:
फोटोग्राफ लेने में लगा समय = 10 सेकण्ड
दूरी = 100 मीटर
∵  https://rbsesolutions.in/rbse-solutions-for-class-7-science-chapter-8-in-hindi/ 10
∴तीव्रतम कार की चाल = RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 13 गति एवं समय 9 = 10m/s

प्रश्न 12. 
दिये गये चित्र में है। दो वाहनों, A तथा B की । गति के दूरी - समय ग्राफ दर्शाए गए हैं। इनमें से कौनसा वाहन अपेक्षाकृत तीव्र गति से चल रहा है?
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 13 गति एवं समय 10
उत्तर:
वाहन A तीव्र गति से चल रहा है।

प्रश्न 13. 
निम्नलिखित दूरी - समय ग्राफों में से कौन उस ट्रक की गति को दर्शाता है, जिसमें उसकी चाल नियत नहीं है?
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 13 गति एवं समय 11

RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 13 गति एवं समय 12
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 13 गति एवं समय 13

Bhagya
Last Updated on May 30, 2022, 4:31 p.m.
Published May 26, 2022