RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students can access the data handling class 7 extra questions with answers and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4

प्रश्न 1.
निम्न दी गई भुजाओं की मापों से क्या कोई त्रिभुज सम्भव है?
(i) 2 cm, 3 cm, 5 cm
हल:
क्योंकि 2 + 3 4 5 अतः, दी गई भुजाओं की मापों से त्रिभुज सम्भव नहीं

(ii) 3 cm, 6 cm, 7 cm
हल:
3 + 6 > 7, 3 + 7 > 6 और 6 + 7 > 3
अर्थात् किन्हीं दो भुजाओं का योग तीसरी भुजा से बड़ा है।
अतः, इन मापों से त्रिभुज बनाना सम्भव है।

(iii) 6 cm, 3 cm, 2 cm
हल:
6 + 3 > 2, 3 + 2 ≯ 6
अतः, दी गई भुजाओं की मापों से त्रिभुज सम्भव नहीं

RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 

प्रश्न 2.
त्रिभुज PQR के अभ्यन्तर में कोई बिन्दु 0 लीजिए। क्या यह सही है कि
RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 1
(i) OP + OQ > PQ ?
(ii) OQ + OR > QR ?
(iii) OR + OP > RP ?
हल:
त्रिभुज के गुण द्वारा Δs, OPQ, OQR और OPR में,
(i) OP + OQ > PQ
(ii) XOQ + OR > QR
(iii) OR + OP > RP
RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 2

प्रश्न 3.
त्रिभुज ABC की एक माध्यिका AM है। बताइए कि क्या
AB + BC + CA > 2AM ?
RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 3
हल:
त्रिभुज की असमिकाओं का प्रयोग करके ΔABM और ΔAMC में 
AB + BM > AM .... (1)
और CA + MC > AM .... (2) 
(1) और (2) के दोनों पक्षों को जोड़ने पर 
AB + (BM + MC) + CA > AM + AM 
या AB + BC + CA > 2AM

प्रश्न 4.
ABCD एक चतुर्भुज है। क्या AB + BC + CD + DA > AC + BD ? 
हल:
माना ABCD एक चतुर्भुज है। AC और BD को मिलाओ।
RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 4
त्रिभुज की असमिकाओं का प्रयोग करके ΔABC, ΔDAC, ΔABD और ΔCBD में,
AB + BC > AC .... (1)
CD + DA > AC ..........(2)
AB + AD > BD ... (3)
और BC + CD > BD .... (4) 

(1), (2), (3) और (4) को दोनों ओर जोड़िए
2(AB + BC + CD + AD) > 2(AC + BD)
या (AB + BC + CD + AD) > (AC + BD) 

प्रश्न 5. 
ABCD एक चतुर्भुज है। क्या AB + ,BC + CD + DA < 2(AC + BD) ?
हल:
माना ABCD एक चतुर्भुज है और AC और BD इसके कर्ण हैं जो 0 पर काटते हैं।
RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 5
त्रिभुज की असमिकाओं का प्रयोग करके 
ΔOAB में, OA + OB > AB .... (1)
इसी प्रकार, ΔBOC, AΔCOD और ΔAOD से क्रमशः हमें प्राप्त होता है।
OB + OC > BC .... (2)
OC + OD > DC .... (3)
OD + OA > DA .... (4) 

इन चारों परिणामों (1), (2), (3) और (4) को जोड़ने
2(OA + OB + OC + OD) > AB + BC + CD + DA
या 2(OA + OC) + 2(OB + OD) > AB + BC + CD + DA
या 2(AC + BD) > AB + BC + CD + DA
या AB + BC + CD + DA < 2(AC + BD)

RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4

प्रश्न 6.
एक त्रिभुज की दो भुजाओं की माप 12 cm तथा 15 cm है। इसकी तीसरी भुजा की माप किन दो मापों के बीच होनी चाहिए?
हल:
माना तीसरी भुजा की लम्बाई x cm है। तो 12 + 15 >x, x + 12 > 15 और x + 15 > 12
या 27 > x, x > 3 और x > - 3
3 और 27 के बीच की संख्याएँ इन्हें सन्तुष्ट करेंगी।
∴ तीसरी भुजा की लम्बाई 3 cm और 27 cm के बीच कोई लम्बाई होगी।

Prasanna
Last Updated on June 22, 2022, 10:07 a.m.
Published June 22, 2022