RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5 Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students can access the data handling class 7 extra questions with answers and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5

प्रश्न 1.
कौन बड़ा है?
हल:
(i). 0.5 अथवा 0.05:
दोनों दशमलव संख्याओं में पूर्णांक (शून्य) है। अतः दोनों पूर्णांक समान हैं। अब दशमलव के बाद सबसे पहले बायीं ओर वाले अंक पहले में 5 तथा दूसरे में 0 है। यहाँ 5 > 0
अतः यहाँ 0.5 बड़ा है।

(ii) 0.7 अथवा 0.5:
दोनों दशमलव संख्याओं में पूर्णांक शून्य है। अतः दोनों के पूर्णांक समान हैं। अब दशमलव के बाद सबसे पहले बायीं ओर वाले अंक पहले में 7 और दूसरे में 5 हैं। यहाँ 7 > 5
अतः यहाँ 0.7 बड़ा है।

RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5

(iii) 7 अथवा 0.7:
पहली संख्या का पूर्णांक 7 व दूसरी संख्या का पूर्णांक 0 है। यहाँ 7 > 0
अतः यहाँ 7 बड़ा है।

(iv) 1.37 अथवा 1.49 :
दोनों दशमलव संख्याओं के पूर्णांक 1, 1 हैं। अतः ये समान हैं। अब दशमलव के बाद सबसे पहले बायीं ओर वाले अंक 3 व 4 हैं। यहाँ 3 < 4 अतः यहाँ 1.49 बड़ा है। (v) 2.03 अथवा 2.30 : यहाँ पूर्णांक वाले भाग समान हैं। अतः दशमलव के बाद सबसे पहले बायीं ओर वाले अंक 0 व 3 हैं। यहाँ 3 > 0
अतः यहाँ 2.30 बड़ा है।

(vi) 0.8 अथवा 0.88 :
दोनों के पूर्णांक 0 व 0 हैं। अतः ये समान हैं और दशमलव के बाद सबसे पहले बायीं ओर वाले अंक 8, 8 भी समान हैं। अब दोनों संख्याओं में शतांश स्थान के अंक 0 तथा 8 हैं। यहाँ 8 > 0
अतः यहाँ 0.88 बड़ा है।।

प्रश्न 2.
दशमलव का उपयोग करते हुए निम्नलिखित को रुपये के रूप में व्यक्त कीजिए :
हल:
(i) 7 पैसे = \(\frac{7}{100}\) रु. = 0.07 रु.
(ii) 7 रुपये 7 पैसे = 7 रु. + \(\frac{7}{100}\) रु.
= 7 रु. + 0.07 रु. = 7.07 रु.
(iii) 77 रुपये 77 पैसे = 77 रु. + \(\frac{77}{100}\) रु.
= 77 रु. + 0.77 रु. = 77.77 रु.
(iv) 50 पैसे = \(\frac{50}{100}\) रु. = 0.50 रु.
(v) 235 पैसे = \(\frac{235}{100}\) रु. = 2.35 रु.

RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5

प्रश्न 3.
(i) 5 cm को m एवं km में व्यक्त कीजिए।
हल:
5 cm = \(\frac{5}{100}\) m = 0.05 m
5 cm = \(\frac{5}{100 \times 1000}\) km
= \(\frac{5}{100000}\) km
= 0.00005 km

(ii) 35 mm को cm, m एवं km में व्यक्त कीजिए।
हल:
35 mm = \(\frac{35}{10}\) cm = 3.5 cm
35 mm = \(\frac{35}{10 \times 100}\) m
= \(\frac{35}{1000}\) m = 0.035 m
35 mm = \(\frac{35}{10 \times 100 \times 1000}\) km
= \(\frac{35}{1000000}\) km
= 0.000035 km

प्रश्न 4.
निम्नलिखित को kg में व्यक्त कीजिए:
(i) 200 gm
हल:
200 gm = \(\frac{200}{1000}\) kg = 10 kg = 0.2 kg

(ii) 3470 gm
हल:
3470 gm = \(\frac{3470}{1000}\) kg = 3.470 kg

RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5

(iii) 4 kg 8 g
हल:
4 kg 8 g = 4 kg + 8g
= 4 kg + \(\frac{8}{1000}\) Kg
= 4 kg + 0.008 kg
= 4.008 kg

प्रश्न 5.
निम्नलिखित दशमलव संख्याओं को विस्तारित रूप में लिखिए:
(i) 20.03
हल:
20.03 = 2 × 10 + 0 × 1 + 0 × \(\frac{1}{10}\) + 3 × \(\frac{1}{100}\)

(ii) 2.03
हल:
2.03 = 2 × 1 + 0 × \(\frac{1}{10}\) + 3 × \(\frac{1}{100}\)

(iii) 200.03
हल:
200.03 = 2 × 100 + 0 × 10 + 0 × 1 + 0 × \(\frac{1}{10}\) + 3 × \(\frac{1}{100}\)

(iv) 2.034
हल:
2.034 = 2 × 1 + 0 × \(\frac{1}{10}\) + 3 × \(\frac{1}{100}\) + 4 × \(\frac{1}{1000}\)

प्रश्न 6.
निम्नलिखित दशमलव संख्याओं में 2 का स्थानीय मान लिखिए : .
(i) 2.56
हल:
2 का स्थानीय मान संख्या 2.56 में 2 इकाई अर्थात् 2 है।

(ii) 21.37
हल:
2 का स्थानीय मान संख्या 21.37 में 2 दहाई अर्थात् 20 है।

RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5

(iii) 10.25
हल:
2 का स्थानीय मान संख्या 10.25 में 2 दशांश अर्थात् \(\frac{2}{10}\) है।

(iv) 9.42
हल:
2 का स्थानीय मान संख्या 9.42 में 2 शतांश अर्थात् \(\frac{2}{100}\) है।

(v) 63.352
हल:
2 का स्थानीय मान संख्या 63.352 में 2 सहस्रांश अर्थात \(\frac{2}{1000}\) है।

प्रश्न 7.
दिनेश स्थान A से स्थान B तक गया और वहाँ से स्थान C तक गया। A से B की दूरी 7.5 km है और B से D की दूरी 12.7 km है। अयूब स्थान A से स्थान D तक गया और वहाँ से वह स्थान C को गया। A से D की दूरी 9.3 km है और D से C की दूरी 11.8 km है। किसने ज्यादा दूरी तय की और वह दूरी कितनी अधिक थी?
RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5 1
हल:
दिनेश द्वारा तय की गई दूरी
= AB + BC
= 7.5 km + 12.7 km
= 20.2 km
अयूब द्वारा तय की गई दूरी
= AD + DC
= 9.3 km + 11.8 km
= 21.1 km
स्पष्ट है, 21.1 > 20.2
अतः अयूब ने अधिक दूरी तय की।
उसने 21.1 km - 20.2 km = 0.9 km अर्थात् 900 m अधिक दूरी तय की।

RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5

प्रश्न 8.
श्यामा ने 5 kg 300g सेब और 3 kg 250g आम खरीदे। सरला ने 4 kg 800g संतरे और 4kg 150g केले खरीदे। किसने अधिक फल खरीदे?
हल:
श्यामा ने फल खरीदे
RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5 2

सरला ने फल खरीदे
RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5 3
अतः, 8.950 > 8.550
इसलिए, सरला ने अधिक फल खरीदे।

RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5

प्रश्न 9.
28 km, 42.6 km से कितना कम है?
हल:
अन्तर
= 42.6 km - 28 km
= 14.6 km
RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5 4

Bhagya
Last Updated on June 20, 2022, 10:54 a.m.
Published June 20, 2022