RBSE Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 7 अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 7 अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 7 अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया

RBSE Class 6 Social Science अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया InText Questions and Answers


पृष्ठ 70 

प्रश्न 1. 
राजा द्वारा खाना खाने के पहले खास नौकर उस खाने को क्यों चखते थे? 
उत्तर:
राजाओं को हमेशा इस बात का डर होता था कि कहीं कोई उनकी हत्या न कर दे। इसमें भोजन में विष मिलाकर हत्या कर देने का डर भी था। इसलिए हमेशा राजा द्वारा खाना खाने के पहले खास नौकर उस खाने को चखते थे जिससे यह साबित हो जाये कि वह खाना राजा द्वारा खाये जाने के लिए सुरक्षित था। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 7 अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया

प्रश्न 2. 
पाटलिपुत्र मोहनजोदड़ों से किस तरह भिन्न था? 
उत्तर:
पाटलिपुत्र एक विशाल प्राचीर से घिरा था जिसमें 570 बुर्ज और 4 द्वार थे। दो और तीन मंजिल वाले घर, लकड़ी और कच्ची ईटों से बने थे। राजा का महल भी काठ से बना था जिसे पत्थर की नक्काशी से अलंकृत किया गया था। यह चारों तरफ से उद्यानों और चिड़ियों के लिए बने असेरों से पिरा था। जबकि मोहनजोदड़ो को नगर दुर्ग तथा निचला - नगर नामक दो हिस्सों में बांटा गया था। वहां विशाल प्राचीर नहीं थी। घर भी एक या दो मंजिले बने थे। घरों को बहुत अच्छी पकी हुई ईटों से बनाया गया था। वहाँ नगर - दुर्ग में कुछ खास इमारतें भी बनाई गई थीं, जैसे - महान् स्नानागार। मोहनजोदड़ो में जलनिकासी की एक उत्तम व्यवस्था थी। 

पृष्ठ 71 

प्रश्न 3. 
कलिंग की लड़ाई से युद्ध को लेकर अशोक के विचारों में कैसे परिवर्तन हुआ?
अथवा 
अशोक ने धम्म पालन करने एवं दूसरों को इसकी शिक्षा देने का निश्चय क्यों किया? 
उत्तर:
अशोक ने कलिंग को जीतने के लिए एक युद्ध लड़ा। इस युद्ध में डेढ़ लाख लोग बंदी बना लिए गए। एक लाख से भी ज्यादा लोग मारे गए। इससे अशोक को अपार दुःख हुआ। अशोक ने विचार किया कि जब किसी स्वतंत्र देश को जीता जाता है तो लाखों लोग मारे जाते हैं और बहुत सारे बंदी बनाए जाते हैं। इसमें ब्राह्मण और श्रमण भी मारे जाते हैं। जो लोग अपने सगे-संबोधियों और मित्रों को बहुत प्यार करते हैं तथा दासों और मृतकों के प्रति दयावान होते हैं, वे भी युद्ध में या तो मारे जाते हैं या अपने प्रियजनों को खो देते हैं। इससे अशोक को बहुत पश्चाताप हुआ और युद्ध से वितृष्णा हो गई। अब अशोक ने धम्म पालन करने एवं दूसरों को इसकी शिक्षा देने का निश्चय किया।

RBSE Class 6 Social Science अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया Textbook Questions and Answers


आओ याद करें 

प्रश्न 1. 
मौर्य साम्राज्य में विभिन्न काम - धंधों में लगे हुए लोगों की सूची बनाओ। 
उत्तर:
मौर्य साम्राज्य में विभिन्न काम - धंधों में लगे लोग

  1. व्यापारी 
  2. सरकारी नौकरी 
  3. शिल्पकार 
  4. कृषक 
  5. पशुपालक 
  6. खाद्य संग्रहण 
  7. आखेट 
  8. सैनिक 
  9. अमिक आदि। 

प्रश्न 2. 
रिक्त स्थानों को भरो: 
(क) जहाँ पर सम्माटों का सीधा शासन था वहाँ अधिकारी ................................ वसूलते थे। 
(ख) राजकुमारों को अक्सर प्रांतों में ................................ के रूप में भेजा जाता था। 
(ग) मौर्य शासक आवागमन के लिए महत्वपूर्ण ................................ और ................................ पर नियंत्रण रखने का प्रयास करते थे। 
(घ) वन प्रदेशों में रहने वाले लोग मौर्य अधिकारियों को ................................ दिया करते थे। 
उत्तर:
(क) कर 
(ख) राज्यपाल (गवर्नर) 
(ग) मार्गों, नदियों 
(घ) हाथी, लकड़ी, मधु और मोम। 

प्रश्न 3. 
बताओ कि निम्नलिखित वाक्य सही हैं या गलत
(क) उौन उत्तर - पश्चिम की तरफ़ आवागमन के मार्ग पर था।
(ख) आधुनिक पाकिस्तान और अफगानिस्तान के इलाके मौर्य साम्राज्य के अंदर थे। 
(ग) चन्द्रगुस के विचार अर्थशास्त्र में लिखे गए हैं। 
(घ) कलिंग बंगाल का प्राचीन नाम था। 
(ङ) अशोक के ज्यादातर अभिलेख ब्राह्मी लिपि में हैं। 
उत्तर:
(क) गलत 
(ख) सही 
(ग) गलत 
(घ) गलत 
(ङ) सही। 

आओ चर्चा करें 

प्रश्न 4. 
उन समस्याओं की सूची बनाओ जिनका समाधान अशोक धम्म द्वारा करना चाहता था। 
उत्तर:
अशोक निम्न समस्याओं का समाधान धम्म द्वारा करना चाहता था

  1. अलग - अलग धर्मों को मानने वाले लोगों में टकराव 
  2. पशु बलि 
  3. युद्धजनित एवं अन्य हिंसा 
  4. दासों और नौकरों के बीच क्रूर व्यवहार 
  5. परिवार व पड़ोसियों के बीच झगड़े 
  6. बड़ों का आदर 
  7. लोगों में दयाभाव उत्पन्न करना।

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 7 अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया

प्रश्न 5. 
धम्म के प्रचार के लिए अशोक ने किन साधनो का प्रयोग किया? 
उत्तर:

  1. धम्म के प्रचार के लिए अशोक ने धम्ममहामात नाम के अधिकारियों की नियुक्ति की जो जगहजगह जाकर धम्म की शिक्षा देते थे। 
  2. इसके अतिरिक्त अशोक ने अपने संदेश कई स्थानों पर शिलाओं और स्तंभों पर खुदवा दिए। अधिकारियों को वह निर्देश दिया गया कि वे राजा के संदेश को उन लोगों को पढ़कर सुनाएँ जो खुद पद नहीं सकते थे। 
  3. अशोक ने थाम के विचारों को प्रसारित करने के लिए सीरिया, मिल, ग्रीस तथा श्रीलंका में भी दूत भेजे थे। 

प्रश्न 6. 
तुम्हारे अनुसार दासों और नौकरों के साथ बुरा व्यवहार क्यों किया जाता होगा? क्या तुम्हें ऐसा लगता है कि सम्राट के आदेशों से उनकी स्थिति में सुधार हुआ होगा? अपने जवाब के लिए कारण बताओ। 
उत्तर:
1. दासों और नौकरों के साथ बुरा व्यवहार इसलिए किया जाता होगा क्योंकि उस समय दास तथा नौकर प्राय: युद्ध बन्दी या खरीदे हुए होते थे। इन पर उनके स्वामी का पूरा अधिकार था। दास तथा नौकरों को उस समय कोई अधिकार प्राप्त नहीं थे तथा उनकी सामाजिक स्थिति बहुत नीची होती थी। 

2. हाँ, हमें ऐसा लगता है कि सम्राट के आदेशों से उनकी स्थिति में कुछ सुधार अवश्य आया होगा। जिन लोगों ने भी सम्राट की धम्म नीति को अपनाया होगा उन्होंने उसके आदेश को अवश्य माना होगा। अन्य लोगों ने भी सम्राट के भय से दासों तथा नौकरों के साथ अच्छा व्यवहार करना शुरू किया होगा।

Bhagya
Last Updated on June 9, 2022, 4:18 p.m.
Published June 1, 2022