RBSE Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 5 राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 5 राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 5 राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य

RBSE Class 6 Social Science राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य InText Questions and Answers


पृष्ठ 47 

प्रश्न 1. 
इस यज्ञ (अश्वमेध) में उपस्थित होने वालों की एक सूची बनाओ। पेशे के आधार पर वहाँ कौन - कौन से वर्ग शामिल थे? 
उत्तर:

  1. राजा, जो यह यज्ञ करता था 
  2. पुरोहित
  3. राजा का सारथी 
  4. राजा के सगे - सम्बन्धी, रानियाँ, पुत्र आदि 
  5. अन्य आमंत्रित राजा 
  6. सामान्य लोग जैसे वैश्य आदि। 

पेशे के आधार पर वहाँ ब्राह्मण, क्षत्रिय तथा वैश्य वर्ग शामिल थे। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 5 राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य

पृष्ठ 48 

प्रश्न 2.
लोगों ने वर्ण - व्यवस्था का विरोध क्यों किया?
उत्तर:
लोगों ने अनेक कारणों से वर्ण - व्यवस्था का विरोध किया:

  1. कुछ राजा स्वयं को पुरोहितों से श्रेष्ठ मानते थे। 
  2. कुछ लोग जन्म के आधार पर वर्ण - निर्धारण सही नहीं मानते थे। 
  3. कुछ लोग व्यवसाय के आधार पर लोगों के बीच भेदभाव उचित नहीं समझते थे। 
  4. कुछ लोग चाहते थे कि अनुष्ठान सम्पन्न करने का अधिकार सबका हो। 
  5. कई लोगों ने छुआछूत की आलोचना की। 

पृष्ठ 50 

प्रश्न 3. 
महाजनपदों के राजा ऋग्वेद में उल्लेखित राजाओं से किस प्रकार भिन्न थे? दो अन्तर बताओ। 
उत्तर:

ऋग्वेद के राजा

महाजनपदों के राजा

1. बड़ी राजधानी और महलों में नहीं रहते थे।

बड़ी राजधानी और महलों में रहते थे।

2. स्थायी सेना नहीं होती थी।

स्थायी और बड़ी सेना होती थी।


पृष्ठ 51

प्रश्न 1. 
आखेटक तथा खाद्य - संग्राहक राजाओं को क्या देते होंगे? 
उत्तर:

  1. आखेटक राजाओं को मांस, अण्डे, खाल, सींग तथा कभी - कभी जंगली जानवर पकड़कर देते होंगे। 
  2. खाद्य - संग्राहक राजाओं को शहद, फल, बेरियाँ, जड़ीबूटियाँ आदि देते होंगे। 

प्रश्न 2. 
क्या तुम बता सकते हो कि राजा इन (कृषि सम्बन्धी) परिवर्तनों को प्रोत्साहन क्यों देते होंगे? 
उत्तर:
राजा कृषि सम्बन्धी परिवर्तनों को प्रोत्साहन इसलिए देते होंगे क्योंकि इससे कृषि का विकास होता था, पैदावार ज्यादा होती थी, कर ज्यादा प्राप्त होता था तथा राज्य की समृद्धि बढ़ती थी। 

पृष्ठ 52 

प्रश्न 3. 
इन (महाजनपदों की) सेनाओं और ऋग्वेद में उल्लेखित सेनाओं के बीच तुम्हें क्या अन्तर दिखता है? 
उत्तर:

  1. महाजनपदों की सेनाएँ स्थायी सेना होती थीं जबकि ऋग्वेद के समय स्थायी सेनाएँ नहीं होती थी। 
  2. महाजनपदों में पैदल, रथ तथा हाथियों की बड़ी सेना होती थी जबकि ऋग्वैदिक काल में अधिकांश पुरुष युद्ध में भाग लेते थे।

पृष्ठ 54

प्रश्न 1. 
बजि संघ अन्य महाजनपदों से कैसे भिन्न था? कम से कम तीन अन्तर बताओ। 
उत्तर:

महाजनपद

वजि संघ

1. महाजनपदों में राजा का पद प्राय: वंशानुगत था।

1. वधि संघ में राजा का पद वंशानुगत नहीं था। इनमें गण या संघ नामक शासन व्यवस्था थी।

2. एक ही राजा होता था।

2. अनेक राजा होते थे।

3. राजा मन्त्रियों की सहायता से शासन करता था लेकिन राजा का निर्णय सर्वोपरि था।

3. सभाओं में बैठकर सभी सदस्य बातचीत, बहस और वाद-विवाद के द्वारा तय करते थे कि क्या करना है।


प्रश्न 2. 
क्या एथेन्स में वास्तव में जनतन्त्र था? 
उत्तर:
नहीं, एथेन्स में वास्तव में जनतन्त्र नहीं था। वहाँ औरतों को नागरिक का दर्जा नहीं मिलता था। व्यापारियों तथा शिल्पकारों के रूप में एथेन्स में रहने और काम करने वाले बहुत से विदेशियों को भी नागरिक अधिकार नहीं मिले थे। एथेन्स में खदानों, खेतों, घरों और कार्यशालाओं में काम कर रहे दासों को भी नागरिक अधिकार नहीं मिले थे।

RBSE Class 6 Social Science राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य Textbook Questions and Answers


आओ याद करें 

प्रश्न 1. 
सही या गलत बताओ। 
उत्तर:
(क) अश्वमेघ के घोड़े को अपने राज्य से गुजारने की छूट देने वाले राजाओं को यज्ञ में आमंत्रित किया जाता था।
(ख) राजा के ऊपर सारथी पवित्र जल का छिड़काव करता था।
(ग) पुरातत्वविदों को जनपदों की बस्तियों में महल मिले है।
(घ) चित्रित धूसर पाओं में अनाज रखा जाता था। 
(ङ) महाजनपदों में बहुत से नगर किलाबंद थे। 
उत्तर:
(क) सही 
(ख) गलत 
(ग) गलत 
(घ) गलत 
(ङ) सही। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 5 राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य

प्रश्न 2. 
नीचे दिए गए खानों में निम्नलिखित शब्द भरो:
आखेटक-संग्राहक, कृषक, व्यापारी, शिल्पकार, पशुपालक।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 5 राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य 1

प्रश्न 3. 
समाज के वे कौनसे समूह थे, जो गणों की सभाओं में हिस्सा नहीं ले सकते थे? 
उत्तर:
स्त्रियाँ, दास तथा कम्मकार (भूमिहीन खेतिहर मजदूर) गणों की सभाओं में हिस्सा नहीं ले सकते थे।

आओ चर्चा करें। 

प्रश्न 1. 
महाजनपद के राजाओं ने किले क्यों बनवाए? 
उत्तर:
महाजनपद के राजाओं ने निम्न कारणों से किले बनवाए

  1. दूसरे राजाओं द्वारा आक्रमणों से सुरक्षा के लिए 
  2. अपनी समृद्धि तथा शक्ति का प्रदर्शन करने हेतु 
  3. लोगों तथा क्षेत्र पर सरलता से नियंत्रण रखने हेतु। 

प्रश्न 2. 
आज के शासकों के चुनाव की प्रक्रिया जनपदों के चुनाव से किस तरह भिन्न धी? 
उत्तर:
1. आज के शासकों का चुनाव जनता मतदान के द्वारा करती है जबकि जनपदों में राजा प्रायः वंशानुगत होते थे। कुछ जनपदों में शासकों का चुनाव जनता द्वारा भी किया जाता था। कुछ लोग बड़े - बड़े यजों को आयोजित कर राजा के रूप में प्रतिष्ठित हो गये थे। 
2. जिन जनपदों में शासकों का चयन जनता करती थी वहाँ केवल पुरुषों को ही चयन करने का अधिकार था। दास तथा कम्मकार भी इसमें भाग नहीं ले सकते थे। लेकिन आज सभी वयस्क स्त्री - पुरुषों को शासकों के चुनाव में मतदान करने का अधिकार है।

Bhagya
Last Updated on June 1, 2022, 7:12 p.m.
Published May 31, 2022