RBSE Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 4 क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 4 क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 4 क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें

RBSE Class 6 Social Science क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें InText Questions and Answers


पृष्ठ 37 

प्रश्न 1. 
क्या तुमें लगता है कि रथ भी महत्वपूर्ण थे? अपने जवाब के लिए कारण बताओ। प्रार्थना की पंक्तियों को दुबारा पढ़कर यह बताओ कि उनमें परिवहन के लिए किन - किन साधनों का उल्लेख है? 
उत्तर:
ऋग्वेद के समय में रथ बहुत महत्त्वपूर्ण थे क्योंकि रथ युद्ध में प्रयोग किये जाते थे तथा रथ ही परिवहन के मुख्य साधन थे। प्रार्थना की पंक्तियों में परिवहन के लिए रथों और गाड़ियों का उल्लेख है। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 4 क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें

प्रश्न 2. 
मानचित्र 1(पाठ्यपुस्तक में) को देखो और ऐसी पाँच नदियों की सूची बनाओ जिनके नाम ऋग्वेद में नहीं है। 
उत्तर:

  1. कावेरी 
  2. कृष्णा 
  3. गोदावरी 
  4. ताप्ती 
  5. महानदी। 

पृष्ठ 39

प्रश्न 3. 
पिछले अनुभाग को एक बार फिर पढ़ो और यह पता लगाने की कोशिश करो कि राजा क्या करते थे? 
उत्तर:

  1. राजा मवेशी, जमीन, पानी के स्रोत जीतने के लिए युद्ध करते थे। 
  2. लोगों को बंदी बनाने के लिए भी लड़ाइयाँ करते थे। 
  3. जीत के धन को राजा लोगों में बाँट देते थे। 
  4. राजा लोग यज्ञ भी करते थे। 
  5. सभाओं में युद्ध व शांति के विषय में सलाह - मशविरा करते थे।

पृष्ठ 40

प्रश्न 4. 
क्या हड़प्पा के शहरों में लोहे का प्रयोग होता था? 
उत्तर:
नहीं; हड़प्पा के शहरों में लोहे का प्रयोग नहीं होता था। क्योंकि उस समय तक लोहे का प्रयोग नहीं हुआ था। हड़प्पा के लोग तांबे का प्रयोग करते थे।

RBSE Class 6 Social Science क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें Textbook Questions and Answers


आओ याद करें 

प्रश्न 1. 
निम्नलिखित को सुमेल करो:

सूक्त

सजाए गए पत्थर

रथ

अनुष्ठान

यज्ञ

अच्छी तरह से बोला गया

दास

युद्ध में प्रयोग किये जाता था।

महापाषाण

गुलाम


उत्तर:

सूक्त

अच्छी तरह से बोला गया

रथ

युद्ध में प्रयोग किये जाता था।

यज्ञ

अनुष्ठान

दास

गुलाम

महापाषाण

सजाए गए पत्थर


प्रश्न 2.
वाक्यों को पूरा करो:
(क) .................................. के लिए दासों का इस्तेमाल किया जाता था।
(ख) .................................. में महापाषाण पाए जाते हैं। 
(ग) जमीन पर गोले में लगाए गए पत्थर या चट्टान .................................. का काम करते थे। 
(घ) पोर्ट - होल का इस्तेमाल .................................. के लिए होता था। 
(ङ) इनामगांव के लोग .................................. खाते थे। 
उत्तर:
(क) मालिक की सेवा 
(ख) दक्कन, दक्षिण भारत, उत्तर - पूर्वी भारत तथा कश्मीर 
(ग) चिह्नों 
(घ) पत्थरों से बने हुए कमरे में जाने 
(ङ) गेहूँ, जौ, चावल, दाल, बाजरा, मटर, तिला, मांस, मछली, फल

आओ चर्चा करें 

प्रश्न 3. 
आज हम जो किताबें पढ़ते हैं वे ऋग्वेद से कैसे भिन? 
उत्तर:
आज हम जो किताबें पढ़ते हैं वे ऋग्वेद से निम्न प्रकार भिन्न हैं

  1. ऋग्वेद की रचना लगभग 3500 वर्ष पूर्व हुई जबकि आज की किताबें तकनीकी उन्नति का प्रमाण हैं। 
  2. आज की किताबें छपी हुई होती हैं जबकि ऋग्वेद लगभग 150 साल पहले छापा गया। 
  3. आचार्य विद्यार्थियों को अग्वेद सस्वर पाठ द्वारा कंठस्थ करवाते थे। इसका उच्चारण किया जाता था और श्रवण किया जाता था न कि पदा जाता था। जबकि आज की किताबें पड़ी जाती हैं।
  4. ऋग्वेद की भाषा प्राक् संस्कृत या वैदिक संस्कृत है जो कि आज की संस्कृत से थोड़ी भिन्न है। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 4 क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें

प्रश्न 4. 
पुरातत्त्वविद् कब्रों में दफनाए गए लोगों के बीच सामाजिक अंतर का पता कैसे लगाते हैं? 
उत्तर:
पुरातत्वविद् कनों में दफनाए गए लोगों के बीच सामाजिक अंतर का पता कनों में पाये गये सामान से लगाते हैं। वे यह मानते हैं कि कंकाल के साथ पाई गई चीजें मरे हुए व्यक्ति की ही रही होंगी। कभी - कभी एक कब की तुलना में दूसरी कल में क्यादा चीजें मिलती हैं। उदाहरण के लिए ब्रह्मगिरि नामक स्थान पर एक व्यक्ति की कब्र में 33 सोने के मनके और शंख पाए गए हैं जबकि दूसरे कंकालों के पास सिर्फ कुछ मिट्टी के बर्तन ही पाए गए। यह दफनाए गए लोगों की सामाजिक स्थिति में भिन्नता को दर्शाता है। कुछ लोग अमीर ये तो कुछ लोग गरीब, कुछ लोग सरदार थे तो दूसरे अनुयायी। 

प्रश्न 5. 
एक राजा का जीवन दास या दासी के जीवन से कैसे भिन्न होता था? 
उत्तर:
एक राजा का जीवन दास या दासी के जीवन से निम्न प्रकार भिन्न होता था

  1. एक राजा शक्तिशाली व्यक्ति होता था जबकि दास या दासी शक्किहीन होते थे। 
  2. दास या दासी ये स्त्री - पुरुष होते थे जिन्हें युद्ध में राजा द्वारा बंदी बनाया जाता था। दास या दासी को उनके मालिक की जायदाद माना जाता था। 
  3. राजा का जीवन सुख - सुविधाओं से पूर्ण होता था जबकि दास या दासी का जीवन कष्टपूर्ण होता था। 
  4. राजा सामाजिक स्थिति में उच्च स्तर पर होता था तो दास - दासी निम्न स्तर पर होते थे।
Bhagya
Last Updated on June 1, 2022, 7:11 p.m.
Published May 31, 2022