RBSE Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 3 आरंभिक नगर

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 3 आरंभिक नगर Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 3 आरंभिक नगर

RBSE Class 6 Social Science आरंभिक नगर InText Questions and Answers


पृष्ठ 25 

प्रश्न 1.
प्रायः पुरानी इमारतों को तोड़कर उनकी जगह नये भवन बनाये जाते हैं। क्या तुम्हें लगता है कि पुरानी इमारतों को सुरक्षित रखना चाहिए? 
उत्तर:
हो, ऐसी पुरानी इमारतें जो हमारी ऐतिहासिक विरासत हैं, उन्हें सुरक्षित रखना चाहिए। ये इमारतें हमें संबंधित काल के बारे में जानकारी हासिल करने में सहायता करती हैं। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 3 आरंभिक नगर

पृष्ठ 26

प्रश्न 2. 
यहाँ पर (हड़प्पा में) वर्णित घरों और पिछले अध्याय में वर्णित घरों (मेहरगढ़) में तुम्हें क्या अंतर दिखाई देता है? कोई दो अंतर बताओ। 
उत्तर:

  1. हड़प्पा के घर एक वा दो मोजल के होते थे जबकि मेहरगढ़ के घर सम्भवतः एक मंजिल के ही थे। 
  2. हड़प्या के घरों में अलग स्नानघर तथा कुएँ भी होते थे जबकि मेहरगढ़ के घर में इनका अभाव था। 

पृष्ठ 27 

प्रश्न 3. 
नगर में रहने वाले लोगों की एक सूची बनाओ। क्या इनमें से कुछ ऐसे लोग हैं, जो मेहरगढ़ जैसे गाँवों में रहते थे? 
उत्तर:
हड़प्पा के नगरों में शासक, व्यापारी, लिपिक, शिल्पकार आदि रहते थे। नहीं, मेहरगढ़ जैसे गाँवों में ऐसे लोग नहीं रहते थे। वहाँ कृषक तथा पशुपालक रहते थे। 

पृष्ठ 28 

प्रश्न 4. 
अध्याय 2 में तुमने जिन गांवों के बारे में पड़ा क्या वहाँ भी धातु का उपयोग होता था? क्या वे पत्थर के बाट बनाते थे? 
उत्तर:
अध्याय 2 में हमने जिन गांवों के बारे में पढ़ा वहाँ धातु का उपयोग नहीं होता था। वे पत्थर के बाट नहीं बनाते थे क्योंकि उनको वजन (भार) का ज्ञान नहीं था। 

पृष्ठ 32 

प्रश्न 5. 
आज भी मुहर का प्रयोग होता है। पता लगाओ कि मुहरों का उपयोग किसलिए किया जाता है? 
उत्तर:
मुहरों का उपयोग दफ्तरों में दस्तावेजों को प्रमाणित करने में, लिफाफों, तालों, पैकेट्स, सामान आदि को मुहरबन्द करने में किया जाता है।

RBSE Class 6 Social Science आरंभिक नगर Textbook Questions and Answers


आओ याद करें 

प्रश्न 1. 
पुरातत्त्वविदों को कैसे जात हुआ कि हड़प्पा सभ्यता के दौरान कपड़े का उपयोग होता था? 
उत्तर:
पुरातत्वविदों को मोहनजोदड़ो से कपड़े के टुकड़ों के अवशेष चाँदी के एक फूलदान के ढक्कन तथा कुछ अन्य ताँबे की वस्तुओं से चिपके हुए मिले हैं। पकी मिट्टी तथा फ़ेयन्स से बनी तकलियाँ सूत कताई का संकेत देती हैं। वहाँ कपास की खेती भी की जाती थी जिससे बाद में कताई-बुनाई करके कपम बनाया जाता था। मोहनजोदड़ो से पत्थर की एक मूर्ति भी मिली है जिसे कढ़ाईदार वस्त्र पहने दिखाया गया है। 

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित का सुमेल करो:

ताँबा

गुजरात

सोना

अफ़गानिस्तान

टिन

राजस्थान

बहुमूल्य पत्थर

कर्नाटक


उत्तर:

तांबा

राजस्थान

सोना

कर्नाटक

टिन

अफगानिस्तान

बहुमूल्य पत्थर

गुजरात

 
प्रश्न 3. 
हड़प्पा के लोगों के लिए धातुएँ, लेखन, पहिया और हल क्यों महत्त्वपूर्ण थे? 
उत्तर:
धातुएँ: हड़प्पा सभ्यता के लोग धातुओं से परिचित थे। वे ताँबे और कांसे से औजार, हथियार, गहने और वर्तन बनाते थे जबकि सोने और चांदी से गहने और बर्तन बनाते थे।

लेखन: हड़प्पा में लेखन का भी बहुत महत्त्व था। लेखन का कार्य लिपिक करते थे जो नगरों में रहते थे। ये मुहरों तथा अन्य चीजों पर लिखते थे। 

पहिया: हड़प्पा के लोगों के लिए पहिया बहुत महत्वपूर्ण था। पहिये की सहायता से गाड़ियों का निर्माण हुआ जिससे वहाँ व्यापार का विकास हुआ। दूर - दराज के क्षेत्रों से व्यापार किया जाता था।

हल: हड़प्पा के लोगों के लिए हल भी बहुत महत्वपूर्ण थे। हड़प्पा में कृषि हेतु जमीन की जुताई के लिए लकड़ी के हलों का प्रयोग किया जाता था। 

आओ चर्चा करें 

प्रश्न 4. 
इस अध्याय (हड़प्पा सभ्यता) में पकी मिट्टी (टेराकोटा) से बने सभी खिलौनों की सूची बनाओ। इनमें से कौन-से खिलीने बच्चों को ज्यादा पसंद आए होंगे? 
उत्तर:
पकी मिट्टी से बने खिलौने:

  1. कई प्रकार के खिलौना पशु 
  2. खिलौना गाड़ी 
  3. खिलौना हल हमारे विचार में इनमें खिलौना पशु तथा खिलौना गाड़ी बच्चों को ज्यादा पसन्द आई होगी। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 3 आरंभिक नगर

प्रश्न 5. 
हड़प्पा के लोगों की भोजन सामग्री की सूची बनाओ। आज इनमें से तुम क्या - क्या खाते हो? निशान लगाकर बताओ। 
उत्तर:

हड़प्या के लोगों की भोजन सामग्री

हमारे द्वारा खाई जाने वाली भोजन सामग्री

1. गेहूं

2. सौ

3. दालें

4. मटर

5. थान

6. तिल

7. सरसों

9. फल

10. मछलियाँ

11. मांस


प्रश्न 6. 
हड़प्पा के किसानों और पशुपालकों का जीवन क्या उन किसानों से भिन्न था, जिनके बारे में तुमने पिछले अध्याय में पढ़ा है? अपने उत्तर में इसका कारण बताओ। 
उत्तर:
हाँ, यह भिन्न था। इसके निम्न कारण हैं

  1. हड़प्पा के किसान स्थायी निवास करते थे जबकि पूर्ववर्ती किसान स्थायी तथा घुमक्कड़ी दोनों प्रकार का जीवन बिताते थे। 
  2. हड़प्पा के किसान भूमि की जुताई हेतु हल का प्रयोग करते थे जबकि पूर्ववर्ती किसानों का ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है। 
  3. हड़प्पा के किसान पानी का संचय करते थे तथा सिंचाई हेतु अनेक तरीके अपनाते थे। पूर्ववर्ती किसान ऐसे कोई तरीके नहीं अपनाते थे।
  4. हड़प्पा के किसान अनाज का भण्डारण भण्डार - गृहों में करते थे। पूर्ववर्ती किसान मिट्टी के बर्तनों, टोकरियों तथा जमीन में गड्ढा खोदकर अनाज का भण्डारण करते थे। 
  5. हड़प्पा के पशुपालक पूर्ववर्ती पशुपालकों की तुलना में ज्यादा पशुओं को पालते थे।
Bhagya
Last Updated on June 1, 2022, 7:10 p.m.
Published May 31, 2022