RBSE Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 8 भारत : जलवायु, वसस्पति तथा वन्य प्राणी

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 8 भारत : जलवायु, वसस्पति तथा वन्य प्राणी Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Solutions Geography Chapter 8 भारत : जलवायु, वसस्पति तथा वन्य प्राणी

RBSE Class 6 Social Science भारत : जलवायु, वसस्पति तथा वन्य प्राणी InText Questions and Answers


पृष्ठ 59 

प्रश्न 1. 
अगर किसी वर्ष मानसूनी वर्षा कम हो या नहीं! हो तो क्या होगा? सही उत्तर पर चिह्न (√) लगाओ।  
(i) फसल  प्रभावित होगी / नहीं होगी। 
(ii) कुएं के पानी का स्तर  ऊपर जाएगा / नीचे चला जाएगा 
(iii) गर्मी का मौसम  लंबा होगा / छोटा होगा 
उत्तर:
(i) फसल प्रभावित होगी 
(ii) कुएँ के पानी का स्तर नीचे चला जाएगा 
(iii) गर्मी का मौसम लंबा होगा।

RBSE Class 6 Social Science भारत : जलवायु, वसस्पति तथा वन्य प्राणी Textbook Questions and Answers 


प्रश्न 1. 
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए। 
(i) कौन - सी पवन भारत में वर्षा लाती है? यह इतनी महत्त्वपूर्ण क्यों है? 
उत्तर:
भारत में अधिकांश वर्षा मानूसनी पवनों द्वारा होती है। यह पवनें बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि:

  • भारत की कृषि मुख्यत: वर्षा पर ही आधारित है। 
  • वर्षा का जल शील, तालाब, पोखरों आदि में एकत्रित होकर वर्षभर स्थानीय आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक होता है।

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 8 भारत : जलवायु, वसस्पति तथा वन्य प्राणी

 
(ii) भारत के विभिन्न मौसमों के नाम लिखिए।
उत्तर:
भारत के विभिन्न मौसम निम्न प्रकार हैं:

  • शीत ऋतु: ठंडा मौसम (दिसंबर से फरवरी) 
  • ग्रीष्म ऋतु: गर्म मौसम (मार्च से मई) 
  • वर्षा ऋतु: दक्षिण - पश्चिम मानसून का मौसम (जून से सितंबर) 
  • शरद् ऋतु: मानसून के लौटने का मौसम (अक्टूबर से नवंबर)। 

(iii) प्राकृतिक बनस्पति क्या है? 
उत्तर:
प्राकृतिक वनस्पति: प्राकृतिक अवस्था में स्वयं अर्थात् बिना मानवीय सहायता के उगने वाली वनस्पति, जैसे - काई, घास, झाड़ियाँ, पौधे आदि सभी को प्राकृतिक वनस्पति कहा जाता है। 

प्रश्न 2. 
सही उत्तर चिड़ित (√) कीजिए। 
(i) विश्व में सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन - सा है:
(क) मुंबई
(ख) आसनसोल 
(ग) मौसिनराम 

(ii) जंगली बकरी तथा हिम तेंदुए कहाँ पाए जाते हैं? 
(क) हिमालय क्षेत्र में 
(ख) प्रायद्वीपीय क्षेत्र में 
(ग) गिर वन में 

(iii) दक्षिण - पश्चिम मानसून के समय आई पवनें कहाँ बहती हैं? 
(क) स्थल से समुद्र की ओर 
(ख) समुद्र से स्थल की ओर 
(ग) पठार से मैदान की ओर 
उत्तर:
(i) (ग) मौसिनराम
(ii) (क) हिमालय क्षेत्र में 
(iii) (ख) समुद्र से स्थल की ओर। 

प्रश्न 3. 
खाली स्थान भरें। 
(i) गर्मी में दिन के समय शुष्क तथा गर्म पवनें चलती हैं जिन्हें ............. कहा जाता है। 
(ii) आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु में .............के मौसम में बहुत अधिक मात्रा में वर्षा होती है। 
(iii) गुजरात के ............. वन ............. का निवास है। 
उत्तर:
(i) लू 
(ii) मानसून के लौटने 
(iii) गिर, एशियाई शेरों।

Bhagya
Last Updated on June 4, 2022, 5:57 p.m.
Published June 4, 2022