RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 8 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 8 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 8 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका

RBSE Class 6 Social Science ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका InText Questions and Answers


पृष्ठ 7 

प्रश्न 1. 
पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 77 पर दी गई तस्वीरों में जो लोग काम करते हुए दिख रहे हैं, उस काम का वर्णन कीजिए। 
RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 8 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका 1
उत्तर:
पृष्ठ 7 पर दी गई तस्वीरों में लोग निम्नलिखित काम करते हुए दिख रहे है:

  1. सिंचाई करना 
  2. टोकरी बनाना 
  3. ठेली पर माल बेचना 
  4. मछली पकड़ना 
  5. सामान ढोना 
  6. साइकिल मरम्मत करना 
  7. खाद डालना 
  8. खेतों में काम करना। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 8 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका

प्रश्न 2.
खेतों से जुड़े कामों को अलग कीजिए और जो काम खेती से जुड़े हुए नहीं हैं, उनकी सूची बनाइए। 
उत्तर:

  • टोकरी बनाना 
  • ठेली पर माल बेचना 
  • मछली पकड़ना 
  • सामान डोना 
  • साइकिल मरम्मत करना। 

प्रश्न 3. 
आपने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कई तरह के काम करते हुए देखा है। उनमें से कुछ का चित्र बनाकर उनके बारे में लिखिए। 
उत्तर:
विद्यार्थी यह कार्य स्वयं करें। 

पृष्ठ 79

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 8 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका 2
प्रश्न 1. 
क्या तुलसी को साल भर कमाई के मौके मिलते हैं? ऊपर दिए गए चित्र के आधार पर बताइए।
उत्तर:
नहीं, उसे साल भर कमाई के मौके नहीं मिलते हैं। उसे जून से दिसम्बर तक ही काम मिलता है। 

पृष्ठ 80  

प्रश्न 1. 
तुलसी के काम का विवरण दीजिए। यह रमन के काम से कैसे अलग है? 
उत्तर:
तुलसी के काम का विवरण:

  • धान की रोपाई करना 
  • खेत की निराई करना। 
  • धान की कटाई करना।

इसके अतिरिक्त तुलसी घरेलू कार्य भी करती है, जैसे - भोजन पकाना, घर की सफई, कपड़े धोना, जलावन की लकड़ी एकत्रित करना तथा काफी दूर से पानी लाना। 

रमन के कार्य:

  • वह एक मजदूर है जो खेतों में कीड़े की दवाई छिड़कता है।
  • जब उसे खेतों में कोई काम नहीं मिलता, तो वह अन्य कार्य करता है, जैसे - नदी से बालू टोना, खानों से पत्थर होना आदि। 
  • घर के लिए सामान, सब्जी आदि की व्यवस्था करना। 

प्रश्न 2. 
तुलसी को अपने काम के लिए बहुत कम पैसा मिलता है। आपकी समझ में खेतों में काम करने वाले मजदूरों को कम पैसे पर काम क्यों करना पड़ता है? 
उत्तर:
खेतों में काम करने वाले मजदूरों को निम्नलिखित कारणों से कम पैसे पर काम करना पड़ता है:

  1. गाँव में काफी लोग भूमिहीन और बेरोजगार हैं, इसलिए वे अपनी जीविका के लिए कम मजदूरी को भी स्वीकार कर लेते हैं। 
  2. कृषि मजदूरों को अपने पास के खेतों में यातायात पर बिना कोई खर्च किए पूरी साल काम मिल जाता है। 
  3. उनके भू - स्वामी उनको ही आवश्यकता होने पर अपने खेतों पर काम के लिए बुलाते हैं, इसलिए काम की सुरक्षा को देखते हुए वे कम मजदूरी को स्वीकार कर लेते हैं। 
  4. उनकी आवश्यकताएँ कम हैं। यही कारण है कि अपनी जीविका हेतु वे कम मजदूरी स्वीकार लेते हैं। 

प्रश्न 3. 
आपके क्षेत्र में या पास के गाँव में कौन सी फसल उगाई जाती है? वहाँ खेतिहर मजदूर किस तरह का काम करते हैं? 
उत्तर:
हमारे क्षेत्र में गाँवों में निम्न फसलें उगाई जाती हैं:
(अ) रबी की फसलें - गेहूँ, जौ, चना, सरसों। 
(ब) खरीफ की फसलें-चावल, कपास, बाजरा, मक्का, दालें, तिल आदि।  

खेतिहर मजदूर द्वारा निम्नलिखित काम किए जाते हैं:

  1. खेतों की जुताई करना 
  2. खेतों में बीजों को बोना। 
  3. पानी तथा कीड़ों की दवाई छिड़कना 
  4. सिंचाई करना 
  5. फसल काटना। 

प्रश्न 4. 
अगर तुलसी के पास खेती की जमीन होती तो उसकी कमाई यानी आजीविका के तरीके कैसे अलग होते? चर्चा कीजिए। 
उत्तर:
अगर तुलसी के पास खेती की जमीन होती तो उसके काम के तरीके भिन्न होते क्योंकि वह अब कम मजदूरी लेने वाली कृषक - मजदूर न होकर भू - स्वामी होती। वह अन्य मजदूरों की कृषि की गतिविधियों का निरीक्षण करती। 

पृष्ठ 81 

प्रश्न 1. 
शेखर का परिवार क्या काम करता है? आपके विचार से शेखर दूसरे मजदूरों को अपने खेत पर काम करने के लिए क्यों नहीं लगाता? 
उत्तर:
शेखर के पास थोड़ी: सी कृषि भूमि है और उसका परिवार कृषि कार्यों में संलग्न रहता है। शेखर और उसका परिवार खेती का सारा काम स्वयं पूरा कर लेता है। इसलिए वह दूसरे मजदूरों को अपने खेत पर काम करने के लिए नहीं लगाता। 

प्रश्न 2. 
शेखर शहर के बाजार में अपना धान क्यों नहीं बेच पाता? 
उत्तर:
शेखर शहर के बाजार में अपना धान अच्छी कीमतों पर इसलिए नहीं बेच पाता क्योंकि उसे व्यापारी का कर्ज चुकाने के लिए थोड़े कम दामों में ही अपना धान व्यापारी को बेचना पड़ता है क्योंकि कर्ज के समय यह शर्त होती है कि वह अपनी फसल उसी को बेचेंगे। कर्ज चुकाने के बाद शेष धान उसके घर में ही खप जायेगा। 

प्रश्न 3. 
शेखर की बहन मीना ने भी व्यापारी से उधार लिया था, परन्तु वह अपना धान उसको नहीं बेचना चाहती। उसने व्यापारी के एजेंट से कहा कि वह अपना उधर चुका देगी। मीना और व्यापारी के एजेण्ट के बीच में इसको लेकर क्या बातचीत हुई होगी? दोनों के तकौं को लिखिए। 
उत्तर:
मीना ने व्यापारी के एजेण्ट को कहा होगा कि वह अपना धान बाजार में बेचकर व्यापारी का उधार चुका देगी। व्यापारी के एजेण्ट ने उसे धमकी दी होगी कि व्यापारी उससे जबरन धान खरीदेगा और उसे धान उसी को बेचना होगा।

प्रश्न 4. 
शेखर और तुलसी के जीवन में क्या समानाएँ हैं और क्या अन्तर हैं? आपके उत्तर के निम्नलिखित आधार हो सकते हैं - उनके पास कितनी जमीन है, उनको उधार
क्यों लेना पड़ता है, उनकी कमाई के साधन क्या हैं और उन्हें दूसरों की जमीन पर काम करने की क्या जरूरत है। 
उत्तर:
शेखर और तुलसी के जीवन में समानताएँ:

  • दोनों ने, शेखर और तुलसी, रामलिंगम से ऋण लिया है।
  • दोनों ही गरीब हैं तथा दोनों ही खेतों में कठिन परिश्रम करते हैं तथा गायें रखते हैं और जीविका के लिए दूध बेचते है।

दोनों में असमानताएँ:

  1. तुलसी भूमिहीन मजदूर है जबकि शेखर के पास थोड़ी सी कृषि भूमि है। 
  2. तुलसी ने अपनी पुत्री के इलाज के लिए प्राण लिया जबकि शेखर ने खाद - बीज के लिए ऋण लिया। 
  3. तुलसी अपना ऋण चुकाने हेतु गाय का दूध बेचती है, जबकि शेखर दुग्ध - समिति को दूध बेचता है। 
  4. शेखर अपने खेतों पर कृषि कार्य करता है जबकि तुलसी दूसरों के खेतों पर खेतिहर मजदूर के रूप में कार्य करती है। 

पृष्ठ 82 

प्रश्न 1. 
तुलसी और शेखर का विवरण दोबारा पढ़िए। वे बड़े किसान रामलिंगम के बारे में क्या कहते हैं? इसके साथ जो आपने रामलिंगम के बारे में पढ़ा उसे जोड़ते हुए निम्नलिखित सवालों के जवाब दीजिए। 
उत्तर:
तुलसी और शेखर दोनों की रामलिंगम के बारे में सकारात्मक सोच है कि वह एक सहृदय व्यक्ति है और वह भूमिहीन श्रमिकों तथा सीमान्त किसानों की आवश्यकता के समय उन्हें ऋण देकर उनकी मदद करता है। 

प्रश्न (अ) 
उसके पास कितनी जमीन है? 
उत्तर:
उसके पास गाँव में 20 एकड़ कृषि भूमि है। 

प्रश्न (ब) 
अपनी जमीन पर उगने वाले धान का वह क्या करता है? 
उत्तर:
वह अपनी जमीन पर उगने वाले धान को अपनी चावल मिल में चावल निकालने के लिए भेज देता है।

प्रश्न (स) 
खेती के अलावा उसका कमाई के और क्या साधन हैं? 
उत्तर:
खेती के अलावा उसके कमाई के साधन ये हैं:

  • उसके परिवार के पास एक चावल की मिल है। 
  • उसके पास बीज व कीटनाशक बेचने के लिए एक दुकान है।
  • वह सूद पर खेतिहर श्रमिकों व सीमान्त कृषकों को कर्ज देता है। 

पृष्ठ 83 

प्रश्न 1. 
ऊपर दिए गए आँकझें (सम्पूर्ण अध्याय में बताई गई बातें) को देखते हुए क्या आप यह कह सकते हैं कि भारत के अधिकतर किसान गरीब हैं? आपकी राय में इस स्थिति को बदलने के लिए क्या किया जा सकता है? 
उत्तर:
हाँ, हम यह कह सकते हैं कि भारत के अधिकतर किसान गरीब हैं। उनकी दशा को सुधारने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए जा सकते हैं:

  • ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार को ऋण सुविधाओं को बढ़ाना चाहिए। 
  • आजार की सुविधाओं पर जोर दिया जाना चाहिए ताकि किसान अपनी फसल को सीधे बाजार में बेच सकें। 
  • बीज, खाद तथा कौड़ों को मारने की दवाएँ सरकारी एजेन्सियों को कम कीमत में वितरित की जानी चाहिए। 
  • खेतिहर मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी निश्चित की जानी चाहिए। 

पृष्ठ 85 

प्रश्न 1. 
शेखर और अरुणा दोनों के ही परिवारों को उधार क्यों लेना पड़ता है? आपको उनमें क्या समानताएँ और क्या अंतर दिखते हैं? 
उत्तर:
शेखर और अरुणा दोनों के ही परिवार गरीब हैं, इसलिए उनें जीवनयापन हेतु उधार लेना पड़ता है। समानताएँ - दोनों गरीब हैं और दोनों ने ऋण लिया है। 
असमानताएँ:

  1. शेखर एक छोय किसान है, उसके पास एक छोटा भूमि का टुकड़ा है जबकि अरुणा एक मछली पकड़ने वाली स्त्री (मछुआरिन) है। 
  2. शेखर का बुरा समय वह होता है जब उसके खेत में फसल पैदा नहीं हो पाती है जबकि अरुणा का बुरा समय मानसून का समय है, जब मछलियों का प्रजनन का समय होता है, जिसमें वे मछलियाँ नहीं पकड़ते हैं। 

प्रश्न 2. 
क्या आपने सुनामी के बारे में सुना है? यह क्या होता है? इससे अरुणा जैसे परिवारों का क्या नुकसान हुआ होगा? 
उत्तर:
हाँ, हमने सुनामी के बारे में सुना है। भूकम्प, समुद्र की सतह पर भू - स्खलन आदि के कारण अचानक समुद्र में तूफान आ जाता है और बहुत ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगती
हैं। इससे अरुणा का घर तथा मछली पकड़ने के साधन, जैसे - जाल, नाव आदि ना - भ्रष्ट हो गए होंगे।


RBSE Class 6 Social Science ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका Textbook Questions and Answers


प्रश्न 1. 
आपने संभवतः इस बात पर ध्यान दिया होगा |कि कलपटू गाँव के लोग खेती के अलावा और भी कई काम करते हैं। उनमें से पांच कामों की सूची बनाइए। 
उत्तर:
पाँच कामों की सूची 

  1. टोकरी बनाना 
  2. ईटें बनाना 
  3. बर्तन बनाना 
  4. बैलगाड़ी बनाना 
  5. लोहार का काम 
  6. दुकान खोलना आदि। 

प्रश्न 2. 
कलपद में विभिन्न तरह के लोग खेती पर निर्भर हैं। उनकी एक सूची बनाइए। उनमें से सबसे गरीब कौन है और क्यों? 
उत्तर:
खेती पर निर्भर विभिन्न तरह के लोग

  1. भूमिहीन खेतिहर श्रमिक 
  2. कम भूमि के स्वामी छोटे कृषक 
  3. बड़े किसान।

इनमें से सबसे गरीब तुलसी जैसे भूमिहीन खेतिहर अमिक हैं क्योंकि:

  1. वे कम मजदूरी पर खेतों में काम करते हैं। 
  2. उनके पास मौसम के समय ही काम होता है। उन परे साल काम नहीं मिलता है। 
  3. उनकी आय निश्चित नहीं है। 
  4. उन्हें अपने जीवनयापन के लिए धनी व्यक्तियों से सूद पर ऋण लेना पड़ता है। 

प्रश्न 3. 
कल्पना कीजिए कि आप एक मछली बेचने वाले परिवार के सदस्य हैं। आपका परिवार यह चर्चा कर रहा है कि इंजन के लिए बैंक से उधार लें या न लें। आप क्या कहेंगी? उत्तर:
हमारे विचार से हमारे परिवार को इंजन के लिए बैंक से उधार ले लेना चाहिए क्योंकि:

  1. बैंक में हम अपेक्षाकृत कम और निश्चित ब्याज चुकाते हैं और हमारे ऊपर ऐसा कोई बंधन नहीं होता कि हमें अपनी मछलियाँ उसे ही बेचनी पड़ेंगी। 
  2. इंजन होने से हमारी नाव समुद्र में दूर तक जाकर अधिक मछलियाँ पकड़ सकेगी। इससे हमारी अतिरिक्त आय होगी जिससे इंजन का कर्ज धीरे - धीरे किश्तों में चुकाया जा सकता है। 

प्रश्न 4. 
तुलसी जैसे गरीब ग्रामीण मजदूरों के पास अक्सर अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाओं एवं अन्य साधनों का अभाव होता है। आपने इस किताब की पहली इकाई में असमानता के बारे में पढ़ा। तुलसी और रामलिंगम के बीच का अन्तर एक तरह की असमानता ही है। क्या यह एक उचित स्थिति है? आपके विचार में इसके लिए क्या किया जा सकता है? कक्षा में चर्चा कीजिए। उत्तर:
हमारे अनुसार यह एक उचित स्थिति नहीं है। इसमें असमानता दिखाई देती है। 
हमारे विचार से गरीबी और असमानता को दूर करने के लिए सरकार द्वारा निम्नलिखित कदम उठाए जाने चाहिए:

  1. सस्ती दरों पर बिना पेचीदी कानून औपचारिकताओं के उन्हें ऋण की सुविधाएँ प्रदान की जाएँ। 
  2. बीज, खाद, जीवाणुनाशक दवाइयों आदि को रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जाये। 
  3. प्राकृतिक आपदाओं, जैसे - सूखा, बाढ़ आदि के समय सरकार को उनके ऋणों को माफ कर देना चाहिए। 
  4. कुटीर उघोगों को प्रोत्साहन दिया जाए तथा स्वरोजगार के लिए अधिक सुविधाएँ प्रदान की जाएं, ताकि उनकी नियमित आय हो सके। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 8 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका

प्रश्न 5. 
आपके अनुसार सरकार शेखर जैसे किसानों को कर से मुक्ति दिलाने में कैसे मदद कर सकती है? चर्चा कीजिए। 
उत्तर:
सरकार शेखर जैसे किसानों को कर से मुक्ति दिलाने में निम्न प्रकार से सहायता कर सकती है:

  1. छोटे किसानों को खाद और बीज के लिए बैंकों से ऋण दिलाकर। 
  2. खाद और बीज रियायती दरों पर सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जाएं। 
  3. महाजनों से कर्ज लेने की स्थिति में कृषि उत्पाद भी उसे ही बेचने की बाध्यता को समास किया जाए क्योंकि इस स्थिति में महाजन दोहरा लाभ कमाता है। वह फसल भी सस्ते मूल्य पर खरीदता है और कर्ज की राशि पर व्याज दर भी अधिक लगाता है। 
  4. कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन देकर स्वरोजगार की सुविधाएँ प्रदान कर। 

प्रश्न 6. 
नीचे दी गई तालिका भरते हुए शेखर और रामलिंगम की स्थितियों की तुलना कीजिए। 
उत्तर:

स्थितियाँ

शेखर

रामलिंगम

खेती की हुई जमीन

2 एकड़

20 एकड़

मजदूरों की जरूरत

नहीं

बुवाई, निराई व कटाई के लिए अधिक मजदूरों की जरूपत

उधार की जरूरत

हाँ

नहीं

बिकन

अपना धान कम कीमत पर रामलिंगम को बेचा

उत्पादित धान का अपनी चावल मिल में ही उपयोग

उनके द्वारा किया गय अन्य काम

सहकारी समिति रामलिंगम का चावल मिल में काम करना

चावल मिल के लिए दूसरे गांवों से धान खरीदना, मिल का चावल शहर के व्यापारियों को बेचना, बीज व कीटनाशक बेचने की दुकान चलाना।

Bhagya
Last Updated on June 4, 2022, 11:57 a.m.
Published June 3, 2022