RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 7 नगर प्रशासन

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 7 नगर प्रशासन Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 7 नगर प्रशासन

RBSE Class 6 Social Science नगर प्रशासन InText Questions and Answers


पृष्ठ 66 

प्रश्न 1. 
क्या आप नगरपालिका के कार्यों की सूची बनाने में शंकर की मदद कर सकती हैं: 
(1) ................... 
(2) ................... 
(3) ...................
(4) ................... 
उत्तर:
हाँ, नगरपालिका के कार्य हैं
(1) सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था करना। 
(2) कूड़ा इकट्ठा करना। 
(3) पानी की सुविधा उपलब्ध कराना। 
(4) सड़कों और बाजारों में सफाई का काम करना। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 7 नगर प्रशासन

पृष्ठ 67 

प्रश्न 1. 
निम्नलिखित वाक्यों के खाली स्थान भरिए: 
(i) पंचायत के चुने हुए सदस्यों को ................... करते हैं।
(ii) शहर विभिन्न ................... में बंद्य हुआ होता है। 
(iii) नगर निगम के चुने हुए सदस्यों को ................... करते हैं।
(iv) पार्षदों के समूह उन मुद्दों पर काम करते हैं जो ................... को प्रभावित करते हैं। 
(v) पंचायत और नगरपालिका के चुनाव प्रत्येक ................... वर्ष में होते हैं। 
(vi) पार्षद अगर निर्णय लेते हैं तो आयुक्त के नेतृत्व में दफ्तर के प्रशासनिक कर्मचारी उन निर्णयों को ...................। 
उत्तर:
(i) पंच 
(ii) वाडौं 
(iii) पार्षद 
(iv) सारे शहर 
(v) पांच 
(vi) लागू करते हैं। 

पृष्ठ 70 

प्रश्न 1. 
खाला के सेवानिवृत्त होने के बाद से क्या - क्या बदला है? 
उत्तर:
खाला के सेवानिवृत्त होने के बाद से निम्नलिखित बदलाव हुए हैं

  1. पैसा बचाने के लिए कई नगर निगमों ने कचरा उठाने और उसे ठिकाने लगाने के लिए निजी ठेकेदार रख लिए हैं। इसको निजीकरण कहते हैं। इसका अर्थ यह है कि जो
  2. काम पहले सरकारी कर्मचारी करते थे, ये काम अब निजी कंपनियाँ करती हैं। 
  3. निजी ठेकेदार जिन मजदूरों को कचरा जमा करने और उठाने के काम पर लगाते हैं, उन्हें बहुत कम पैसा देते हैं। 
  4. इन मजदूरों की नौकरी अस्थायी होती है। 
  5. अगर काम करते हुए वे पावल हो जाएं तो उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं। 

प्रश्न 2. 
गंगाबाई किस बात का विरोध कर रही थी? 
उत्तर:
क्षेत्र में कचरा उठाने का काम ठीक नहीं चल रहा था। इससे गंगाबाई नाराज थी और वह इसका विरोध कर रही थी। 

प्रश्न 3. 
आपके हिसाब से गंगाबाई ने पार्षद के पास जाने की बात क्यों सोची? 
उत्तर:
गंगाबाई ने पार्षद के पास जाने की बात इसलिए सोची क्योंकि पार्षद क्षेत्र के लोगों द्वारा निर्वाचित सदस्य था। इसलिए पार्षद के द्वारा अपने क्षेत्र की समस्या को बताना आसान रहेगा तथा पार्षद द्वारा इस समस्या का समाधान आसानी से हो सकेगा। 

प्रश्न 4. 
जब आयुक्त ने यह कहा कि शहर में ट्रकों की संख्या पर्याप्त नहीं है तो गंगाबाई ने क्या कहा? 
उत्तर:
जब आयुक्त ने शहर में ट्रकों की संख्या पर्याप्त नहीं होने की बात कही तो गंगाबाई ने कहा, "लेकिन लगता है कि आपके पास अमीर इलाकों से कचरा उठाने के लिए पूरे ट्रक हैं।" साथ ही गंगाबाई ने आयुक्त को चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अन्दर काम नहीं हुआ तो नगर निगम के सामने बहुत बड़ी संख्या में महिलाएं धरने पर बैठ जाएंगी। 

पृष्ठ 71 

प्रश्न 1. 
क्या आप जानते हैं कि सरकार आपके करों से ही सड़कें, पुल, पार्क, गलियों में बिजली इत्यादि की व्यवस्था करती है? अपने परिवार में इस बारे में बातचीत कीजिए और करों से मिलने वाले तीन अन्य लाभों की सूची बनाइए। 
उत्तर:
हाँ। 

  • शिक्षा सुविधाएँ 
  • स्वास्थ्य सुविधाएँ 
  • सफाई सुविधाएँ।

RBSE Class 6 Social Science नगर प्रशासन Textbook Questions and Answers


प्रश्न 1. 
बच्चे यास्मीन खाला के घर पर क्यों गए? 
उत्तर:
बच्चे यास्मीन खाला के पास यह पता करने के लिए गए थे कि उनकी गली की ट्यूबलाइट कौन बदलता है और इसकी टूट - फूट के पैसे उन्हें किसे देने पड़ेंगे। 

प्रश्न 2. 
नगर निगम के कार्य शहर के निवासियों के जीवन को किस तरह प्रभावित करते हैं? ऐसे चार तरीकों के बारे में लिखिए। 
उत्तर:
नगर निगम के कार्य शहर के निवासियों के जीवन को निम्न तरीकों से प्रभावित करते हैं

  1. नगर निगम सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था, कूड़ा इकट्ठा करने, पानी की सुविधा उपलब्ध कराने तथा सड़कों व बाजारों में सफाई का कार्य करती है। 
  2. यह शहर में दवाखाने और अस्पताल चलाती है तथा यह सुनिश्चित करती है कि शहर में बीमारियाँ न फैलें। 
  3. यह शिक्षा हेतु स्कूल.स्थापित करती व उन्हें संचालित करती है। 
  4. यह बाग - बगीचों का रखरखाव करती है। 

प्रश्न 3. 
नगर निगम पार्षद कौन होता है? 
उत्तर:
नगर निगम पार्षद नगर के किसी एक वार्ड से निर्वाचित सदस्य होता है। 

प्रश्न 4. 
गंगाबाई ने क्या किया और क्यों? 
उत्तर:
गंगाबाई जिस मोहल्ले में रहती थी, वहाँ नियमित सफाई की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसलिए वहाँ चारों तरफ कूड़े के ढेर लग गए थे जिनसे बदबू आती थी। इसी कारण बच्चों ने गलियों में खेलना भी छोड़ दिया था। इस समस्या का हल करने के लिए गंगाबाई ने निम्न कार्य किए:

  1. गंगाबाई मोहल्ले की महिलाओं के एक छोटे समूह को लेकर पार्षद के घर पर गई। पार्षद ने उनें आयुक्त से मिलने और एक अर्जी पर मोहल्ले के सारे वयस्कों के हस्ताक्षर कराने के लिए कहा। 
  2. इसके बाद वह मोहल्ले के एक छोटे समूह, पार्षद तथा स्थानीय सफाई अभियन्ता को साथ लेकर अर्जी लेकर आयुक्त के पास गई। आयुक्त ने उन्हें ट्रकों की कमी होने की बात कही। लेकिन गंगाबाई ने उन्हें दो दिन में सफाई कराने की चेतावनी दी। 
  3. ​जब दो दिन में सफाई नहीं हुई तो गंगाबाई ने एक बहुत बड़े समूह के साथ विरोध प्रदर्शन किया। तब जाकर न्यात बनी। और फिर मोहल्ले की सफाई नियमित रूप से होने लगी। 

प्रश्न 5. 
नगर निगम अपने काम के लिए धन कहाँ से प्राप्त करता है? 
उत्तर:
नगर निगम के धन के स्रोत निम्नलिखित हैं:

  1. गृह कर 
  2. संपत्ति कर 
  3. जल कर 
  4. मनोरंजन कर 
  5. व्यावसायिक कर 
  6. नगर निगम की सम्पत्ति से प्रास किराया 
  7. राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान 
  8. निगम क्षेत्र में विज्ञापन हेतु होर्डिंग लगाने वालों से प्राप्त राशि। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 7 नगर प्रशासन

प्रश्न 6.
चर्चा कीजिएनीचे दिए गए चित्रों में कूड़ा इकट्ठा करने एवं उसको ठिकाने लगाने की विभिन्न विधियों को देखें।

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 7 नगर प्रशासन 1
RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 7 नगर प्रशासन 2
(क) आपके विचार से कौन - सी विधि कूड़े का निपटारण करने वाले व्यक्ति के लिए सुरक्षित है? 
(ख) पहले चित्र में कूड़ा इकट्ठा करने का जो तरीका दिखाया गया है, उसमें क्या - क्या जोखिम है? 
(ग) ज्या आप सोचती हैं कि जो लोग नगरों में काम करते हैं उनके पास अपने कुड़े के निपटारण की व्यवस्थित सुविधाएँ क्यों नहीं हैं? 
उत्तर:
(क) हमारे विचार से दूसरी विधि कूड़े का निपटारण करने वाले व्यक्ति के लिए सुरक्षित है। 

(ख) पहले चित्र में कूड़ा इकट्ठा करने का जो तरीका दिखाया गया है, वह निम्न कारणों से अस्वास्थ्यकर तथा खतरनाक है

  • कामगार इस तरीके से काम करने से सीधे रूप से कूड़े के सम्पर्क में आकर संक्रमित हो सकते हैं। 
  • वे बीमार हो सकते हैं तथा सांस सम्बन्धी बीमारियाँ हो सकती हैं। 

(ग) कूड़े के निपटारण की व्यवस्थित सुविधाएँ न होने के प्रमुख कारण है:

  • नगर निगम के पास धन की कमी। 
  • कर्मचारियों में जागरूकता का अभाव। 
  • कर्मचारियों के पास पर्याप्त सुविधाओं का अभाव। 

प्रश्न 7. 
शहर में बहुत सारे लोग घरेलू नौकरों की तरह काम करते हैं और दूसरों के घरों को साफ रखते हैं। उसी तरह बहुत से लोग नगर निगम के लिए काम करते हैं और शहर को साफ - सुथरा रखते हैं। इसके बावजूद जिन बस्तियों में वे रहते हैं, वहाँ काफी गंदगी होती है। इसका कारण यह है कि इन बस्तियों में पानी एवं सफाई की सुविधा विरले ही होती है। नगर निगम इसके लिए अक्सर बस्तीवासियों को ही दोषी ठहराती है कि जिस जमीन पर वे गरीब लोग अपना मकान बनाते हैं, वह उनकी नहीं होती और न ही वे सरकार को कोई कर देते हैं।

जबकि मध्यवर्ग के रिहायशी इलाकों में पार्क बनाने, गलियों में रोशनी की व्यवस्था करने और नियमित कूड़ा जमा करने आदि के काम पर जितना नगर निगम खर्च करता है, उसकी तुलना में वहाँ रहने वाले लोग बहुत कम कर देते हैं। पाठ में भी आपने पढ़ा है कि नगर निगम को संपत्ति कर से कुल 25 - 30 प्रतिशत ही आय होती है। क्या आपको लगता है कि निगम को बस्तियों की सफाई पर ज्यादा खर्च करना चाहिए? यह क्यों महत्वपूर्ण है? और यह क्यों जरूरी है कि शहर में नगर निगम जो सुविधाएँ धनी व्यक्तियों को मुहैया कराता है, वही गरीबों को भी मिलें? 
उत्तर:
हाँ, नगर निगम को सभी बस्तियों की सफाई पर ज्यादा खर्च करना चाहिए क्योंकि
1. संक्रामक बीमारियों की कोई भौतिक एवं राजनैतिक सीमाएँ नहीं होती हैं। इसलिए यदि सभी क्षेत्रों में समान सफाई व्यवस्था नहीं अपनाई जाती है तब इन बीमारियों की रोकथाम अपेक्षाकृत ज्यादा मुश्किल होगी। 

2. नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सम्पूर्ण क्षेत्र के निवासी अपने अपने वार्ड के लिए पार्षद चुनते हैं। इसलिए अपने क्षेत्र की नियमित सफाई व्यवस्था करना पार्षद का दायित्व है। इसमें अमीर - गरीब का भेदभाव उचित नहीं है। थे बस्तियाँ भी नगर की एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। इन बस्तियों का विकास भी समान रूप से होना चाहिए।

Bhagya
Last Updated on June 3, 2022, 6:37 p.m.
Published June 3, 2022