RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 6 गाँव का प्रशासन

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 6 गाँव का प्रशासन Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 6 गाँव का प्रशासन

RBSE Class 6 Social Science गाँव का प्रशासन InText Questions and Answers


पृष्ठ 58

प्रश्न 1. 
अगर आपके घर में चोरी हो जाती है तो आप किस थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाएंगी? 
उत्तर:
हमारे घर के कार्यक्षेत्र में आने वाले स्थानीय पुलिस थाने में। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 6 गाँव का प्रशासन

प्रश्न 2. 
मोहन और रघु के बीच में किस बात को लेकर विवाद हुआ था? 
उत्तर:
रघु द्वारा मोहन के खेत में मेड़ बढ़ा लेने के कारण। 

प्रश्न 3. 
मोहन को रघु से झगड़ा करने में डर क्यों लग रहा था? 
उत्तर:
मोहन को रघु से झगड़ा करने में इसलिए डर लग रहा था क्योंकि रघु का ताऊ गाँव का सरपंच था तथा उसके परिवार के पास बहुत जमीन थी। 

प्रश्न 4. 
कुछ लोगों ने कहा कि मोहन को पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाना चाहिए जबकि कुछ ने ऐसा करने से मना किया। लोगों ने अपनी राय के लिए क्या तर्क दिए? 
उत्तर:
जिन लोगों ने कहा कि मोहन को पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाना चाहिए उन्होंने तर्क दिया कि मोहन को पीटा गया था तथा उसके खेत में मेड़ बढ़ा ली गई थी। पुलिस भूमि - विवाद को दूर करने में उसका सहयोग करेगी तथा हिंसा के विरुद्ध कार्यवाही करेगी। जिन लोगों ने मोहन को पुलिस थाने में मामला दर्ज नहीं करने की राय दी। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि विवाद में पुलिस पैसा लेती है तथा मुदकमे पर हर तारीख को पैसा खर्च करना होता है। दूसरे, रघु प्रतिष्ठित पारिवारिक पृष्ठभूमि से है और वह पुलिस से मिलकर पुलिस को मोहन के ही विरुद्ध कर सकता है। 

पृष्ठ 59 

प्रश्न 1. 
(i) पुलिस थाने में जो भी हुआ उसे एक नाटक के रूप में दिखाइए।
(ii) फिर यह बताइए कि मोहन, थानेदार या पड़ोसियों की भूमिका निभाते हुए आपको कैसा लगा? 
(iii) क्या थानेदार इस स्थिति को किसी अन्य तरीके से संभाल सकता था? 
उत्तर:
(i) अपने विषय अध्यापक की सहायता से कक्षा में इसे एक नाटक के रूप में खेलें। 

(ii) मोहन की भूमिका करते हुए मैं अत्यधिक हतोत्साहित हुआ क्योंकि मुझे पुलिस स्टेशन में कोई सहायता नहीं मिली। मुझे वहाँ अपनी शिकायत वहाँ के रजिस्टर में दर्ज करवाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। पड़ौसी की भूमिका में मैंने पुलिस में मामला दर्ज करने पर बल दिया। यह भूमिका निभाते हुए मुझे लगा कि मैं एक सही सलाहकार की भूमिका निभा रहा हूँ। थानेदार की भूमिका पर प्रारंभ में मुझे बुरा महसूस हुआ क्योंकि मेरा व्यवहार न्याय पर आधारित नहीं था। 

(iii) थानेदार इस स्थिति को इससे अलग तरह से भी संभाल सकता था। वह मोहन की शिकायत को धैर्य के साथ सुनता और बिना किसी भय तथा दबाब के मोहन के साथ किये गए दुर्व्यवहार पर रघु को पकड़ता। 

प्रश्न 2. 
अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं तो पता कीजिए: 
(i) आपके क्षेत्र का पटवारी कितने गाँवों के लिए जमीन के अभिलेख रखता है। 
(ii) गाँव के लोग पटवारी से कैसे सम्पर्क करते हैं? 
उत्तर:
(i) पटवारी दो गाँवों का अभिलेख रखता है। 
(ii) गाँव के लोग पटवारी के कार्यालय (पंचायत घर) जाकर स्वयं सम्पर्क करते हैं। 

पृष्ठ 60 

प्रश्न 1. 
खसरा कहलाने वाले इस रिकॉर्ड में पटवारी ने नीचे दिए गए जमीन के नक्शे (NCERT पाठ्यपुस्तक पृष्ठ - 60) के मुताबिक सूचनाएँ भरी हैं। इससे पता चलता है कि जमीन का कौनसा टुकड़ा किसके नाम है? इस रिकॉर्ड और नक्शे (पृष्ठ - 60) को देखिए और मोहन तथा रघु की जमीन से संबंधित सवालों के जवाब दीजिए।
(क) मोहन के खेत के दक्षिण में जो जमीन है वह किसकी है?
(ख) रघु और मोहन की जमीन की बीच की सीमा पर निशान लगाइए। 
(ग) खेत संख्या 3 को कौन इस्तेमाल कर सकता है? 
(घ) खेत संख्या 2 और 3 से संबंधित क्या - क्या जानकारी हमें मिल सकती है? 
उत्तर:
(क) मोहन के खेत के दक्षिण में रथु की जमीन है। 

(ख) दोनों की जमीन की बीच की सीमा पर x का निशान लगाएं। 

(ग) खेत संख्या 3 को मध्यप्रदेश सरकार इस्तेमाल कर सकती है। 

(घ) खेत संख्या 2:

  1. रघु राम का खेत 
  2. आकार - 3 हेक्टेयर 
  3. गेहूं की फसल 
  4. इस साल जोती गई भूमि 2.75 हेक्टेयर 
  5. अन्य फसलें - 1.75 हेक्टेयर 
  6. परती भूमि - 0.25 हेक्टेयर 
  7. एक कुआँ 
  8. सड़क कच्ची।

खेत संख्या 3-

  1. मध्यप्रदेश - सरकारी घास का मैदान 
  2. एक पेड़ 
  3. आकार - 6 हेक्टेयर 
  4. कच्ची सड़क 
  5. चरागाह 
  6. एक कुओं 

पृष्ठ 61 

प्रश्न 1. 
आपको क्या लगता है कि किसानों को अपने खेत के नक्शे और रिकॉर्ड की जरूरत कब पड़ती होगी? नीचे दी गई स्थितियों को पढ़िए और उन मामलों को पहचानिए जिनमें जमीन के रिकॉर्ड अनिवार्य होते हैं। यह भी बताइए कि वे किसलिए जरूरी हैं? 
(क) एक किसान दूसरे किसान से जमीन खरीदना चाहता है। 
(ख) एक किसान अपनी फसल दूसरे को बेचना चाहता है। 
(ग) एक किसान को अपनी जमीन में कुआँ खोदने के लिए बैंक से कर्ज चाहिए। 
(घ) एक किसान अपने खेतों के लिए खाद खरीदना चाहता है। 
(ङ) एक किसान अपनी जमीन अपने बेटे एवं बेटियों को बाँटना चाहता है।
उत्तर:
(क) जब एक किसान दूसरे किसान से जमीन खरीदना चाहता है तो उसे अपना नाम राजस्व लेखा में दर्ज करवाना होता है, इसके बाद ही वह जमीन उसके नाम पर दर्ज होगी। इसलिए उसे रिकॉर्ड दाखिल - खारिज करने के लिए अनिवार्य होता है। 

(ख) एक किसान को अपनी फसल दूसरे को बेचने के लिए खेत के नक्शे व रिकॉर्ड की आवश्यकता नहीं होती है।

(ग) एक किसान को अपनी जमीन में कुआं खोदने के लिए बैंक से कर्ण लेने हेतु रिकॉर्ड आवश्यक होता है। यह रिकॉर्ड बैंक में जमा करने के लिए तथा अपना कब्जा
साबित करने के लिए आवश्यक होता है। 

(घ) किसान को खाद खरीदने के लिए कोई रिकॉर्ड रखने की आवश्यकता नहीं है। 

(ङ) एक किसान अपनी जमीन बेटे-बेटियों को बांटना चाहता है तो उसे सरकार के पास सबूत के लिए रिकॉर्ड की आवश्यकता होती है। 

पृष्ठ 62 

प्रश्न 1. 
अन्य सार्वजनिक सेवाएँ - एक सर्वेक्षण इस पाठ में हमने सरकार के कुछ प्रशासनिक कार्यों के बारे में पढ़ा, खासकर ग्रामीण क्षेत्र के संदर्भ में। पहला उदाहरण कानून व्यवस्था बनाए रखने के बारे में था और दूसरा, जमीन के अभिलेखों की व्यवस्था के बारे में। पहले मामले में हमने पुलिस की भूमिका का परीक्षण किया और दूसरे में पटवारी की भूमिका का। इनके काम का विभाग के अन्य लोगों द्वारा निरीक्षण किया जाता है, जैसे - पुलिस अधीक्षक या तहसीलदार। हमने यह भी देखा कि लोग कैसे इन सुविधाओं का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें किस तरह की समस्यायें आती हैं। इन सेवाओं का उपयोग कानूनों के अनुसार होना चाहिए। आपने संभवतः सरकार के अन्य विभागों द्वारा दी जा रही सार्वजनिक सेवाओं को देखा होगा। अपने गांव या क्षेत्र के लिए दी जा रही सार्वजनिक सेवाओं की एक सूची बनाइए-दुग्ध उत्पादक समिति, राशन की दुकान, बैंक, पुलिस थाना, बीज और खाद के लिए कृषक समिति, डाक बंगला, आँगनवाड़ी, बालगड़ी, सरकारी स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अस्पाताल इत्यादि। तीन सार्वजनिक सेवाओं पर जानकारी इकट्ठी कीजिए और अपनी अध्यापिका के साथ चर्चा कीजिए कि इनकी कार्य प्रणाली में कैसे सुधर किया जा सकता है। आपके लिए उदाहरण आगे दिया जा रहा है।
उत्तर:

सार्वजनिक सेवा

आपने उनके काम के बारे में क्या देखा?

नियंत्रण में आने वाले क्षेत्र

इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए उनको क्या करने की जरूरत है।

जो यह सब प्रदान करते है उनकी समस्यायें

लोगों की समस्यायें

क्या सुधार किये जा सकते है।

राशन की दुकान

यह दुकान खुली हुई थी। तीन लोग आए। उनके पास पीले रंग के कार्ड थे। सबने चावल और चीनी खरीदी, मिट्टी का तेल मिला नहीं।

यह दो गाँवों के लिए है।

उनको राशन कार्ड की जरूरत है, यह तहसील के दफ्तर में बनाया जाता है।

मिट्टी के तेल की आपूर्ति पूरी नहीं है।

चावल बड़ा खराब आता है। मिट्टी का तेल तो कभी मिलता ही नहीं।

अच्छा चावल आए। मिट्टी का तेल मिले। राशन की दुकान रोज खुले।

स्वास्थ्य केन्द्र

खुला था। मरीजों की भीड़ लगी थी। दवाएँ बाँटी गई। इंजेक्शन की कमी

यह एक शहर के लिए है।

इसका कार्ड यहाँ पर ही बन जाता है।

इंजेक्शन की आपूर्ति पूरी नहीं।

स्यफ की कमी थी। कुछ दवाएँ भी उपलब्ध नहीं थीं।

स्टाफ बढ़ायें। दवाएँ तथा इंजेक्शन की आपूर्ति बढ़ाएँ।

दुग्ध उत्पादन समिति

कार्यालय खुला था। दूध इकट्ठा किया जा रहा था। कई दुग्ध वैन दुग्ध ले जाने के लिए तैयार थीं।

समिति काफी बड़े क्षेत्र में दुष का वितरण करती है।

यदि कोई समिति का सदस्य बनना चाहता है तो उसे रोजाना दूध की आपूर्ति करे।

सामान्यतः कोई समस्या दिखाई नहीं दी।

लोग दूध की दर तथा उसकी गुणवत्ता में सुधार चाहते थे।

प्रशीतलन सुविधा और बड़ाई जानी चाहिए।


RBSE Class 6 Social Science गाँव का प्रशासन Textbook Questions and Answers


प्रश्न 1. 
पुलिस का क्या काम होता है? 
उत्तर:
पुलिस का काम:

  • अपने थाने के कार्यक्षेत्र में शांति - व्यवस्था बनाए रखना। 
  • चोरी, दुर्घटना, मारपीट, झगड़े, इत्यादि की रपट लिखना। 
  • घटनाओं के सम्बन्ध में सूचनाएँ व जानकारी एकत्रित करना। 
  • कानूनी सीमाओं के अन्तर्गत कार्यवाही करना। 

प्रश्न 2. 
पटवारी के कोई दो काम बताइए। 
उत्तर:
पटवारी के कार्य हैं:

  • गाँव की जमीन को नापना और उसका रिकॉर्ड रखना 
  • किसानों से भूमिकर एकत्रित करना।

प्रश्न 3. 
तहसीलदार का क्या काम होता है? 
उत्तर:
तहसीलदार के कार्य हैं:

  • पटवारी के कार्यों की निगरानी रखना 
  • भूमि सम्बन्धी झगड़ों का निपटारा करना तथा 
  • पटवारियों से भूमिकर इकट्ठा करना।

प्रश्न 4. 
'एक बिटिया की चाह' कविता में किस मुद्दे को उठाने की कोशिश की गई है? क्या आपको यह मुद्दा महत्त्वपूर्ण लगता है? क्यों? 
उत्तर:
इस कविता में यह मुद्दा उठाने की कोशिश की गई है कि पिता की संपत्ति में पुत्री को भी बराबर की हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। हमें यह मुद्दा इसलिए महत्त्वपूर्ण लगता है क्योंकि:

  • इससे महिलाओं को आर्थिक समानता प्राप्त होगी। 
  • इससे समाज में 'दहेज प्रथा', 'दहेज हत्या' और 'भ्रूण हत्या' जैसी कुरीतियों में कमी आएगी। 
  • आर्थिक रूप से मजबूत होने पर उनमें आत्मविश्वास बड़ेगा तथा उनकी आश्रितता में कमी आयेगी। 

प्रश्न 5. 
पिछले पाठ में आपने पंचायत के बारे में पढ़ा। पंचायत और पटवारी का काम एक - दूसरे से कैसे जुड़ा हुआ है? 
उत्तर:

  • पटवारी जिले के राजस्व प्रशासन का एक अंग है। वह राजस्व संकलन में सरपंच को आवश्यक सूचनाएँ प्रदान करता है।
  • पंचायत स्थानीय कर लगाती है और पटवारी किसानों से राजस्व कर संग्रहित करता है। 
  • गाँव की समस्याओं को सुलझाने में पटवारी और पंचायत एक - दूसरे का सहयोग करते हैं। इस प्रकार पंचायत और पटवारी का काम एक दूसरे से जुड़ा हुआ है।

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 6 गाँव का प्रशासन

प्रश्न 6. 
किसी पुलिस थाने जाइए और पता कीजिए कि यातायात नियंत्रण, 'अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस क्या करती है, खासकर त्योहार या सार्वजनिक समारोहों के दौरान। 
उत्तर:
त्योहार या सार्वजनिक समारोहों के दौरान पुलिस यातायात नियंशण, अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निम्नलिखित कार्य करती है

  1. पुलिस अपने स्थानीय क्षेत्र में लोगों के एकत्रित हो सकने वाली संभावित संख्या का आंकलन करती है। 
  2. भीड़ के अनुसार, उस क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल को नियुक्त किया जाता है। 
  3. शांति तथा व्यवस्था बनाए रखने हेतु वह लोगों के बीच अतिरिक्त जागरूकता को बढ़ाती है। 
  4. वह यातायात नियंत्रित करती है, व्यक्तियों की भीड़ को नियंत्रित करती है तथा अव्यवस्था को रोकती है व अवांछनीय घटनाओं को रोकने के लिए तलाशी लेती है।
  5. वह असामाजिक तत्वों पर निगरानी का कार्य बढ़ा देती है।

प्रश्न 7. 
एक जिले में सभी पुलिस थानों का मुखिया कौन होता है? पता करें। 
उत्तर:
एक जिले में सभी पुलिस थानों का मुखिया - एस.पी. (सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) होता है। 

प्रश्न 8. 
चर्चा कीजिए कि नए कानून के तहत महिलाओं को किस तरह फायदा होगा? 
उत्तर:
नए कानून के तहत महिलाएं अपने पिता की संपत्ति में बराबर की उत्तराधिकारी होंगी। इससे उन्हें अनेक लाभ होंगे। 
एक नया कानून: हिंदू अधिनियम धारा, 2005 के अनुसार अब बेटों, बेटियों और उनकी माँ को जमीन में बराबर हिस्सा मिलता है। यह कानून सभी राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में लागू हो गया है।

प्रश्न 9. 
आपके पड़ौस में क्या कोई ऐसी औरत है जिसके जमीन - जायदाद हो? यदि हाँ, तो उसे यह संपत्ति कैसे प्राप्त हुई? 
उत्तर:
हाँ, हमारे पड़ोस में अनेक ऐसी औरतें हैं, जिनके पास अपनी जमीन - जायदाद है। उनमें से कुछ को वह सम्पत्ति अपने पिता - दादा से मिली है और कुछ ने स्वयं कार्य करके अर्जित की है।

Bhagya
Last Updated on June 3, 2022, 2:25 p.m.
Published June 2, 2022