RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 3 सरकार क्या है?

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 3 सरकार क्या है? Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 3 सरकार क्या है?

RBSE Class 6 Social Science सरकार क्या है? InText Questions and Answers


पृष्ठ 31 

प्रश्न 1. 
सरकार लोगों तथा असंगठित कामगारों के अधिकारों की रक्षा करती है।
उत्तर:

  1. सरकार लोगों तथा असंगठित कामगारों के अधिकारों की रक्षा करती है। 
  2. सरकार प्राकृतिक आपदाओं, जैसे - भूकम्प, बाढ़ आदि, से लोगों की सुरक्षा की योजनाएं बनाती है। 
  3. सरकार अतिआवश्यक वस्तुओं की कीमत निर्धारित करती है।
  4. सरकार न्यायालय में कार्य के भार के बढ़ जाने की घोषणा करती है जिससे सर्वोच्च न्यायालय अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति करता है। 
  5. सरकार कोयला एवं बिजली क्षेत्रों में दशाएँ सुधारने का प्रयास करेगी। 
  6. अकाल, सूखा, बाढ़ आदि कारणों से जिन क्षेत्रों में भोजन का संकट हो, वहाँ सरकार खाद्य - पदार्थों की आपूर्ति करती है। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 3 सरकार क्या है?

प्रश्न 2. 
क्या सरकार का काम बहुत ही विस्तृत नहीं है? 
उत्तर:
हाँ, सरकार का काम बहुत ही विस्तृत है। उसे देश की सभी प्रकार की समस्याओं का हल निकालना होता है। 

प्रश्न 3. 
आपके अनुसार सरकार क्या है? 
उत्तर:
सरकार वह संगठन है जिसके माध्यम से एक राजनैतिक व्यवस्था कानून बनाती है, उन्हें लोगों पर लागू करती है और उन्हें न मानने वाले लोगों को दंडित करती है। साथ वह लोकनीति का निर्माण करती है। 

पृष्ठ 32 

प्रश्न 1. 
क्या आप सरकार के ऐसे कुछ कामों का उदाहरण दे सकती हैं जिनकी चर्चा ऊपर नहीं दी गई है? 
उत्तर:

  1. यह कानून बनाती है और उसे लोगों पर लागू करती है। 
  2. यह देश की सीमाओं की रक्षा करती है। 
  3. यह पुल, बांध बनवाती है तथा स्कूल, अस्पताल संचालित करती है। 

पृष्ठ 35 

प्रश्न 1. 
किसी दूसरे कानून को लेकर यह विचार कीजिए कि लोगों के लिए उसे मानना क्यों जरूरी है? 
उत्तर:
यदि हम करों का भुगतान नहीं करेंगे तो सरकार कार्य नहीं कर सकती है। इसलिए यह कानून है कि लोग सभी करों, जैसे - जी.एस.टी., आयकर, गृहकर, पानी एवं विद्युत कर आदि, का समय पर भुगतान करें। यदि लोग इस कानून का पालन नहीं करेंगे तो सरकार उन पर अतिरिक्त भुगतान देने का दंड देगी। इसलिए, यह हमारा उत्तरदायित्व है कि हम अपने समस्त करों का समय पर भुगतान करें।

पृष्ठ 36 

प्रश्न 1. 
लोकतंत्र में लोगों की भागीदारी उन निर्णयों को लेने में महत्त्वपूर्ण है जो उनको प्रभावित करते हैं। क्या आप इससे सहमत हैं? अपने जवाब के दो कारण लिखिए। 
उत्तर:
हाँ, इससे हम सहमत हैं, क्योंकि

  • वे अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं से भली भांति परिचित हैं।
  • वे इन समस्याओं को हल करने के उपाय अच्छी तरह से खोज सकते हैं। 

प्रश्न 2. 
आपके यहाँ जिस प्रकार की शासन व्यवस्था है, उसके स्थान पर आप कैसी शासन व्यवस्था चाहेंगे और क्यों? 
उत्तर:
हमारे यहाँ संसदात्मक लोकतांत्रिक व्यवस्था है। हम इसी व्यवस्था को जारी रखना चाहते हैं क्योंकि इसमें सरकार जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों के प्रति जवाबदेह होती है और निर्वाचित प्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं। 

प्रश्न 3. 
नीचे दिए गए कश्चनों में जो गलतियाँ हैं, उन्हें सधार कर लिखिए।
(i) राजतंत्र में देश के नागरिकों को अपनी पसंद का नेता चुमने की छूट होती है। 
(ii) लोकतंत्र में एक राजा के पास देश पर शासन करने की सम्पूर्ण ताकत होती है। 
(iii) राजतंत्र में राजा या रानी द्वारा लिए गए निर्णयों पर लोग प्रश्न उठा सकते हैं। 
उत्तर:
सही कथन:
(i) राजतंत्र में देश के नागरिकों को अपनी पसंद का नेता चुनने की छूट नहीं होती है। 
(ii) लोकतंत्र में एक राजा के पास देश पर शासन करने की सम्पूर्ण ताकत नहीं होती है।
अथवा 
लोकतंत्र में जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों के पास देश पर शासन करने की सम्पूर्ण ताकत होती है। 
(iii) राजतंत्र में राज या रानी द्वारा लिए गए निर्णयों पर लोग प्रश्न नहीं उठा सकते हैं। 

पृष्ठ 38 

प्रश्न 1. 
नीचे की तालिका में दिए गए कथनों पर नजर दौड़ाइए। क्या आप पहचान सकती हैं कि वे सरकार के किस स्तर से संबंधित हैं? उनके आगे निशान लगाए।

 

राष्ट्रीय

राज्य

स्थानीय

(i) भारत सरकार का रूस के साथ मैत्री सम्बन्ध बनाने का निर्णय

 ( )

 ( )  

 ( )

(ii) पश्चिम बंगाल सरकार का सारे स्कूलों में कक्षा 8 में बोर्ड की परीक्षा लेने का निर्णय

 ( )

 ( )

 ( )

(iii) डिब्रूगढ़ और कन्याकुमारी के बीच में नई रेल सेवाएँ शुरू करने का निर्णय

 ( )

 ( )

 ( )

(iv) गाँव में एक सार्वजनिक कुएँ के स्थान को चुनने का निर्णय

 ( )

 ( )

 ( )

(v) पटना में बच्चों के लिए एक बड़ा सा पार्क बनाने का निर्णय

 ( )

 ( )

 ( )

(vi) हरियाणा सरकार का सारे किसानों को मुफ्त बिजली देने का निर्णय

 ( )

 ( )

 ( )

(vii) 1000 रुपये का नया नोट शुरू करने का निर्णय

 ( )

 ( )

 ( )

उत्तर:

 

स्थानीय स्तर 

राज्य स्तर

राष्ट्रीय स्तर

(i)

 

 

(ii)

 

 

(iii)

 

 

(iv)

 

 

(v)

 

 

(vi)

 

 

(vii)

 

 


RBSE Class 6 Social Science सरकार क्या है? Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1. 
आप 'सरकार' शब्द से क्या समझती हैं? एक सूची बनाइए कि किस तरह से सरकार आपके जीवन को प्रभावित करती है। 
उत्तर:
सरकार - सरकार से अभिप्राय उस प्रशासनिक निकाय से है जो लोगों के लिए कानून व नियम बनाती है, निर्णय लेती है तथा अपनी भौगोलिक सीमाओं में रहने वाले लोगों पर उन्हें लागू करती है तथा उन कानूनों व नियमों की अवहेलना करने वालों को दंडित करती है। 
सरकार निम्नलिखित प्रकार से हमारे जीवन को प्रभावित करती है:

  1. सरकार देश में शांति एवं व्यवस्था बनाती है। 
  2. यह अपराधों पर नियंत्रण करती है। 
  3. यह प्राकृतिक आपदाओं के समय लोगों को सभी आपातकालिक सहायता प्रदान करती है। 
  4. सरकार सड़कें व स्कूलों का निर्माण करके, अस्पताल बनवाकर, शुद्ध पानी व बिजली की आपूर्ति कर हमारे जीवन को आसान बनाती है। 
  5. यह देश में न्याय की व्यवस्था करती है। 

प्रश्न 2. 
सरकार को कानून के रूप में सबके लिए नियम बनाने की क्या जरूरत है? 
उत्तर:
सरकार को कानून के रूप में सबके लिए नियम बनाने की जरूरत है क्योंकि:

  1. कानून सरकार की उचित कार्यवाहियों में सहायता करता है।
  2. यह हमारे संविधान द्वारा दिए गए - न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आश्वासन को पूरा करता है।
  3. यह आश्वस्त करता है कि समाज अपराध रहित है तथा नागरिक यहाँ शांतिपूर्वक जीवन व्यतीत करते हैं। 
  4. यह सत्ताधारियों को सत्ता के दुरुपयोग करने से रोकता हैं। 

प्रश्न 3. 
लोकतांत्रिक सरकार के आवश्यक लक्षण क्या है?
उत्तर:
लोकतांत्रिक सरकार के आवश्यक लक्षण

  1. लोकतांत्रिक सरकार का चयन जनता द्वारा सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के द्वारा किया जाता है। 
  2. लोकतांत्रिक सरकार में जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों की सरकार होती है।  
  3. लोकतांत्रिक सरकार अपने कार्यों के लिए जनता के प्रति उत्तरदायी होती है। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 3 सरकार क्या है?

प्रश्न 4. 
महिला मताधिकार आंदोलन क्या है? उसकी उपलब्धि क्या थी? 
उत्तर:
महिला मताधिकार आंदोलन - 20वीं शताब्दी के आरंभिक दशकों में बूरोपीय देशों एवं अमेरिका में महिलाओं द्वारा मताधिकार प्रास करने के लिए किए गए संघर्ष को महिला मताधिकार आंदोलन (सफ्रेज मूवमेंट) कहते हैं। 
महिला मताधिकार आंदोलन की उपलब्धि

  • महिला मताधिकार आंदोलन के फलस्वरूप ही अमरीका में महिलाओं को 1920 ई. में मताधिकार प्राप्त हुआ। 
  • इसके फलस्वरूप ही इंग्लैंड में महिलाओं को मताधिकार सन् 1928 ई. में प्राप्त हुआ। 

प्रश्न 5. 
गाँधीजी का दृढ़ विश्वास था कि भारत में हर एक वयस्क को वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन बहुत सारे लोग उनके विचारों से सहमत नहीं हैं। बहुत लोगों को लगता है कि अशिक्षित लोगों को, जो ज्यादातर गरीब हैं, वोट देने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। आपका क्या विचार है? क्या आपको लगता है कि यह भेदभाव का एक रूप होगा? 
उत्तर:
हमारे मन में भारत के हर एक वयस्क को वोट देने का अधिकार प्राप्त होना चाहिए। यदि सभी को समान रूप से मत देने का अधिकार प्राप्त नहीं होता है तो यह निश्चित रूप से भेदभाव का रूप होगा। सभी को समान रूप से वयस्कता के आधार पर मत देने का अधिकार समानता का परिचायक है। शिक्षा या सम्पत्ति के आधार पर मताधिकार देना भेदभाव परक है क्योंकि यह अशिक्षित और शिक्षित व्यक्ति में भेदभाव पैदा करता है, इसी प्रकार सम्पत्ति का आधार गरीब और अमीर व्यक्ति में भेदभाव करता है।

Bhagya
Last Updated on June 2, 2022, 6:02 p.m.
Published June 2, 2022