RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 1 विविधता की समझ

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 1 विविधता की समझ Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 1 विविधता की समझ

RBSE Class 6 Social Science विविधता की समझ InText Questions and Answers


पृष्ठ 4 

प्रश्न 1. 
अपने बारे में निम्नलिखित जानकारी दीजिए
(अ) बाहर जाते समय मैं .............................. पहनना पसंद करती हूँ।
(ब) मैं घर में .............................. में बात करती हूँ। 
(स) मेरा पसंदीदा खेल .............................. है। 
(द) मुझे .............................. के बारे में किताबें पढ़ना पसंद है। 
उत्तर:
(अ) भारतीय पोशाक 
(ब) हिंदी भाष 
(स) येनिस 
(द) सामाजिक विज्ञान। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science  Civics Chapter 1 विविधता की समझ

पृष्ठ 5 

प्रश्न 1. 
समीर - एक और समीर - दो में कोई तीन अंतर लिखिए। क्या ये अन्तर उन्हें दोस्त बनने से रोक पाए? 
उत्तर:
समीर - एक और समीर - दो में तीन प्रमुख अन्तर ये हैं

  1. दोनों की भाषाएँ अलग हैं - समीर - एक की भाषा अंग्रेजी है तो समोर - दो की हिंदी। 
  2. दोनों के धर्म अलग हैं - समीर - एक हिंदू है तो समीरदो मुसलमान है। 
  3. दोनों का पहनावा अलग है - समीर - एक अच्छे कपड़े पहनता है तो समीर - दो फरे पुराने। दोनों के ये अन्तर उन्हें दोस्त बनने से नहीं रोक पाए।

पृष्ठ 6  

प्रश्न 1. 
उन त्यौहारों की सूची बनाइए जो हो सकता है। कि समीर - एक और समीर - दो मनाते हों।
उत्तर:
समीर - एक - होली, दीवाली, दशहरा, रक्षा बंधन। समीर - दो - ईद, बकरी ईद, मोहर्रम, इदु - उल - जुहा। 

प्रश्न 2. 
समीर दो स्कूल क्यों नहीं जाता था? आपकी राय में अगर वह स्कूल जाना चाहता तो क्या जा पाता? क्या यह सही है कि कुछ बच्चे स्कूल जा पाते हैं और कुछ जा ही नहीं पाते? 
उत्तर:
समीर - दो स्कूल इसलिए नहीं जाता था क्योंकि वह अत्यधिक गरीब था और उसे अपनी आजीविका स्वयं कमानी पड़ती थी। अगर वह स्कूल जाना चाहता तो वह नहीं जा सकता था। क्योंकि इसके लिए उसके पास न तो समय था और न धन। हाँ, यदि वहाँ सायंकालीन स्कूल चलते होते, तो वह उस स्कूल में जा सकता था। यह सत्य है कि कुछ बच्चे स्कूल जा पाते हैं और कुछ स्कूल नहीं जा पाते हैं। 

पृष्ठ 7 

प्रश्न 1. 
सूची बनाइए कि आपने भारत के अलग - अलग प्रान्तों के कौन - कौन से व्यंजन खाए हैं? 
उत्तर:
मैंने भारत के विभिन्न प्रान्तों के निम्नलिखित व्यंजन खाए हैं:

प्रान्त

व्यंजन

1. राजस्थान

दाल - बाटी - चूरमा

2. गुजरात

ढोकला, थेपला

3. दक्षिण भारत

इडली, सांभर - बझा, डोसा

4. बिहार

लिट्टी - चोखा

5. पजाब

छोले भठूरे, छोले - कुल्चे

6. उत्तर प्रदेश

आलू - कचौड़ी

7. महाराष्ट्र

बड़ा - पाव


प्रश्न 2. 
अपनी मातृभाषा के अलावा उन भाषाओं की सूची बनाइए जिनके आप कुछ शब्द भी जानती हैं। 
उत्तर:

  1. अंग्रेजी 
  2. संस्कृत 
  3. पंजाबी 
  4. सिंधी।

पृष्ठ - 8

प्रश्न 1. 
भारत के लोग विविध तरीकों से नीचे लिखे काम करते हैं। यहाँ उनमें से एक तरीका बताया गया है। दो और तरीके लिखिए। 
उत्तर:

प्रार्थना/इबादत करना

भाक्त गीत गाना

नमाज पढ़ना

चर्च में प्रार्थना करना

शादी करना

घर या होटल में परिवारों की स्वीकृति से शादी करना।

अदालत के रजिस्टर में दस्तखत करना।

निकाह करना।

विभिन्न प्रकार के कपड़े पहनना

पंजाब में ओदनी के साथ कुता - सलवार पहनना।

राजस्थान में पायरा - चोली पहनना।

मणिपुर में औरतों का फनैक पहनना।

अभिवादन करना

पंजाब में एक - दूसरे को 'सत - श्री - अकाल' कहकर अभिवादन करते हैं।

झारखंड के आदिवासियों का एक - दूसरे को 'जोहार' कहना।

उत्तर प्रदेश व विहार, में 'नमस्ते' कहकर अभिवादन करते हैं।

चावल पकाना

मीट या सब्जी डालकर बिरयानी पकाना।

गोभी, मटर, आलू झलकर पुलाव पकाना।

साधारण जीरा - चावल पकाना।


पृष्ठ 9 

प्रश्न 1. 
एटलस में भारत का नक्शा देखिए और उसमें दढिए कि 
(अ) ये दोनों क्षेत्र - लद्दाख तथा केरल कहाँ पर हैं। 
(ब) इन दोनों क्षेत्रों की भौगोलिक स्थितियाँ वहाँ के भोजन, कपड़े और व्यवसाय / पेशे को कैसे प्रभावित करती हैं? उनकी सूची बनाइये। 
उत्तर:
(अ) लद्दाख जम्मू और कश्मीर के पूर्वी हिस्से में बसा एक रेगिस्तानी इलाका है जो वर्ष में काफी लम्बेसमय तक बर्फ से ढका रहता है। केरल भारत के दक्षिण - पश्चिमी कोने में समुद्र तट पर बसा हुआ एक राज्य है। 
(ब) लद्दाख और केरल की भौगोलिक परिस्थितियों के प्रभाव

लद्दाख

केरल

1. भोजन - मीट तथा दूध व दूध के बने उत्पाद जैसे - मक्खन, चीज, घी आदि।

चावल, मछली, इडली, सांभर - बड़ा, डौसा।

2. कपड़े - ऊनी कपड़े तथा खाल के कपड़े।

सूती कपड़े, रेशमी साड़ियाँ

3. व्यवसाय - पशुपालन, भेड़ - पालन तथा ऊन का व्यवसाय करना।

कृषि करना तथा मछली पकड़ना।


पृष्ठ 13 

प्रश्न 1. 
क्या आप भारतीय झंडे की कहानी जानती हैं? 
उत्तर:
हाँ, भारतीय झंडे की कहानी अत्यधिक रुचिकर है। राष्ट्रीय झंडा कई परिवर्तनों के दौर से गुजरा है और उसके बाद यह वर्तमान रूप में स्वीकार किया गया है। इसे ब्रिटिश शासन के विरुद्ध भारतीय जनता द्वारा सब जगह अंग्रेजों के विरोध के प्रतीक के रूप में प्रयुक्त किया गया। अब, यह विश्वास, देशभक्ति का प्रतीक है। 

प्रश्न 2. 
रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित हमारा राष्ट्रगान भी भारतीय एकता की ही एक अभिव्यक्ति है। राष्ट्रगान किस तरह से एकता का वर्णन करता है? 
उत्तर:
राष्ट्रगान भारत की जनता को अधिनायक मानने का गान है। यह सम्पूर्ण देश की जनता की एकता की अभिव्यक्ति करता है। यह भारत व भारत की समस्त जनता की सदैव जय हो का उद्घोष करके एकता का वर्णन करता है।


RBSE Class 6 Social Science विविधता की समझ Textbook Questions and Answers


प्रश्न 1. 
अपने इलाके में मनाए जाने वाले विभिन्न त्यौहारों की सूची बनाइए। इनमें से कौन - से त्योहार सभी समुदायों द्वारा मनाए जाते हैं? 
उत्तर:
हमारे इलाके में मनाए जाने वाले विभिन्न त्यौहार हैं:

  1. दीपावली 
  2. होली
  3. रक्षाबंधन 
  4. दशहरा
  5. जन्माष्टमी
  6. मकर संक्रांति 
  7. रामनवमी 
  8. लोहड़ी 
  9. गुरुपर्व 
  10. महावीर जयन्ती 
  11. ईदउल - फितर 
  12. ईद - उल - जुहा 
  13. मोहर्रम 
  14. क्रिसमस 
  15. गुडफ्राइडे 
  16. गणतंत्र दिवस 
  17. स्वतंत्रता दिवस 
  18. गांधी जयन्ती 
  19. गणेश चतुर्थी
  20. शिव चौदस। 

इनमें से गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयन्ती सभी समुदायों द्वारा मनाए जाते हैं। 

प्रश्न 2. 
आपके विचार में भारत की समृद्ध एवं विविध विरासत आपके जीवन को कैसे बेहतर बनाती है? 
उत्तर:
भारत की समृद्ध एवं विविध विरासत हमारे जीवन को अनेक प्रकार से समृद्ध बनाती है। यथा:

  1. हम एक - दूसरे से बहुत सी बातें सीखते हैं तथा अपने अनुभवों को बांटते हैं। 
  2. हम विभिन्न त्यौहारों को साथ - साथ मनाते हैं, साथसाथ अपने सुख - दुःखों को बाँटते हैं तथा परस्पर सहयोग करते हैं। एक - दूसरे की भाषा, रहन - सहन, जीवन - शैली से सीखते हैं। 
  3. हममें मित्रता और एकता का भाव पैदा होता है जो पारस्परिक सौहार्द और समृद्धि लाता है। इसी कारण भारत में सहनशीलता एवं भाई - चारे के मानवीय गुणों का विकास अपेक्षाकृत अधिक हुआ है। 

प्रश्न 3. 
आपके विचार से अनेकता में एकता का विचार भारत के लिए कैसे उपयुक्त है?'भारत की खोज' किताब से लिए गए इस वाक्यांश में नेहरू भारत की एकता के बारे में क्या कहना चाह रहे हैं? 
उत्तर:
हमारे विचार से अनेकता में एकता का विचार भारत के लिए उपयुक्त है क्योंकि भारत विभिन्न संस्कृतियों, धर्मों, भाषाओं, भौगोलिक विविधताओं का देश है, लेकिन इसके बावजूद यहाँ लोग सौहाद्र एवं भाईचारे के साथ जीवन जीने हैं। वे साथ - साथ एक - दूसरे के त्यौहार मनाते हैं तथा साथसाथ अपने सुख दुःख बाँटते हैं। विविधता में यह एकता हमारे सामञ्जस्यपूर्ण जीवन में सहायता प्रदान करती है।

पं. जवाहरलाल नेहरू ने अपनी पुस्तक 'भारत की खोज' में 'अनेकता में एकता' वाक्यांश द्वारा यह स्पष्ट करने का प्रयास किया है कि भारतीय एकता कोई बाहर से थोपी हुई चीज नहीं है, बल्कि "यह बहुत गहरी है जिसके अन्दर अलगअलग तरह के विश्वास और प्रथाओं को स्वीकार करने की भावना है। इसमें विविधताओं को पहचाना और प्रोत्साहित किया जाता है।" 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science  Civics Chapter 1 विविधता की समझ

प्रश्न 4. 
जलियांवाला बाग हत्याकांड के ऊपर लिखे गए गाने की उस पंक्ति को चुनिए जो आपके अनुसार भारत की एकता को निश्चित रूप से झलकाती है।
उत्तर:
हमारे अनुसार निम्नलिखित पक्ति भारत की एकता को निश्चित रूप से झलकाती है:
"हिंदू औ' मुस्लिमों की, होती है आज होली 
बहते हैं एक रंग में, दामन भीगो के जाना
दिन खून के हमारे, प्यारे न भूल जाना।" 

प्रश्न 5. 
लद्दाख और केरल की तरह भारत का कोई एक क्षेत्र चुनिए और अध्ययन कीजिए कि कैसे उस क्षेत्र की विविधता को ऐतिहासिक और भौगोलिक कारकों ने प्रभावित किया है? क्या ये ऐतिहासिक या भौगोलिक कारक आपस में जुड़े हुए हैं? कैसे? 
उत्तर:
लद्दाख और केरल की तरह हम भारत के 'असम' राज्य को चुनते हैं। यहाँ के प्रमुख भौगोलिक कारक हैंब्रह्मपुत्र नदी की घाटी, उष्ण - आई जलवायु, सधन वनों का होना। यहाँ की मुख्य कृषि फसलें - चावल, चाय और जूट हैं तथा यहाँ का मुख्य भोजन - चावल और मछली है। यहाँ के ऐतिहासिक कारकों पर दृष्टि डालें तो असम को अहोम शासकों द्वारा संगठित किया गया तथा ब्रिटिश व्यापारियों द्वारा इसका शोषण किया गया।

असम में व्यापार के कारण अनेक समुदायों के व्यापारी आए। इस प्रकार भौगोलिक स्थिति तथा ऐतिहासिक पृष्ठभूमि दोनों ने यहाँ की विविधता को प्रभावित किया है। ये दोनों ही कारक एक - दूसरे से जुड़े हुए हैं क्योंकि अहोम लोगों ने यहाँ शासन किया और अपनी तथा आदिवासी लोगों की संस्कृति के साथ घुलमिल गए। इसके बाद ब्रिटिश काल में ईसाई मिशनरियों, व्यापारियों ने यहाँ घुसपैठ की और यहाँ के लोगों का शोषण किया तथा यहाँ की धार्मिक विविधता, भाषायी विविधता तथा रीति - रिवाजों की विविधता को बढ़ाया।

Bhagya
Last Updated on June 3, 2022, 1:35 p.m.
Published June 2, 2022