Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Solutions Chapter 6 महाद्वीप और महासागर
RBSE Solutions for Class 6 Social Science
RBSE Class 6 Social Science महाद्वीप और महासागर Intext Questions and Answers
आओ करके देखें
पृष्ठ संख्या – 43
प्रश्न 1.
विश्व के राजनीतिक मानचित्र को देखिए तथा एशिया के दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित अधिक जनसंख्या वाले प्रमुख देशों की पहचान कर उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
दक्षिणी – एशिया में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश अधिक जनसंख्या वाले देश हैं। भारत जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। दक्षिणी-पूर्वी एशिया में चीन, इण्डोनेशिया और जापान जनसंख्या की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण देश हैं। चीन विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है।
पृष्ठ संख्या – 44
प्रश्न 2.
अपने शिक्षक की सहायता से एशिया और अफ्रीका महाद्वीप में पाए जाने वाले विभिन्न जावों का सूची बनाइए।
उत्तर:
एशिया महाद्वीप में पाए जाने वाले जीव – रेण्डियर, गाय, भैंस, भेड़-बकरी, घोड़े, ऊँट, गधे, हाथी, शेर, गेंडे, मृग, बाघ, मगरमच्छ, घड़ियाल, लोमड़ी, गिलहरी, टटू आदि हैं। अफ्रीका महाद्वीप में पाए जाने वाले जीव-दो सींग वाला गेंडा, जेबरा, हिरण, अफ्रीकी शेर, हाथी, गाय, ऊँट, शुतुर्मुर्ग, बैल, जिराफ आदि हैं।
पृष्ठ संख्या – 47
प्रश्न 1.
विश्व के मानचित्र को देखकर आस्ट्रेलिया के उत्तर, दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में स्थित सागरों/महासागरों की पहचान कीजिए।
उत्तर:
आस्ट्रेलिया महाद्वीप के उत्तर और दक्षिण – पूर्व में प्रशान्त महासागर तथा पश्चिम में हिन्द महासागर है। आस्ट्रेलिया के उत्तर – पश्चिम में तिमोर सागर, उत्तर – पूर्व में कोरल सागर एवं पूर्व-दक्षिण में तस्कान सागर है।
RBSE Class 6 Social Science महाद्वीप और महासागर Intext Questions and Answers
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1.
सही विकल्प को चुनिये –
(i) विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है ……………..
(क) अफ्रीका
(ख) उत्तरी अमेरिका
(ग) एशिया
(घ) यूरोप।
उत्तर:
(ग) एशिया
(ii) सबसे गहरा गर्त किस महासागर में है ……………..
(क) प्रशान्त महासागर
(ख) अटलांटिक महासागर
(ग) आर्कटिक महासागर
(घ) हिन्द महासागर
उत्तर:
(क) प्रशान्त महासागर
प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
- आस्ट्रेलिया महाद्वीप को ………………. भी कहा जाता है।
- यूरोप और एशिया महाद्वीप का संयुक्त नाम ………………. है।
- अंग्रेजी के ‘S’ अक्षर के समान ………………. महासागर है।
- उत्तरी ध्रुव पर ………………. महासागर स्थित है।
उत्तर:
- ऑशेनिया
- यूरेशिया
- अटलांटिक
- आर्कटिक
प्रश्न 3.
फेजेण्डा किसे कहते हैं?
उत्तर:
ब्राजील में कॉफी के बागानों को फेजेण्डा कहा जाता है।
प्रश्न 4.
व्यापार की दृष्टि से सबसे अधिक व्यस्त महासागर कौनसा है और क्यों?
उत्तर:
व्यापार की दृष्टि से उत्तरी अटलांटिक महासागर विश्व का सबसे व्यस्ततम महासागर है क्योंकि दो विकसित महाद्वीपों (यूरोप एवं उत्तरी अमेरिका) के मध्य इसी मार्ग द्वारा व्यापार होता है।
प्रश्न 5.
‘महान झील क्षेत्र’ किस महाद्वीप में स्थित है? इसकी प्रमुख झीलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
‘महान झील क्षेत्र’ उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में है। इसमें उत्तरी अमेरिका की पाँच झीलें सुपीरियर, मिशीगन, घटन, ईरी और ओन्टेरियो शामिल हैं।
प्रश्न 6.
किस महाद्वीप का अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्धीय जलवायु में आता है? कारण बताइए।
उत्तर:
अफ्रीका महाद्वीप का अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्धीय जलवायु में आता है क्योंकि भूमध्यरेखा, कर्क रेखा एवं मकर रेखा तीनों इस महाद्वीप से होकर गुजरती हैं।
प्रश्न 7.
एशिया महाद्वीप में पाई जाने वाली किन्हीं चार विशेषताओं को लिखिए।
उत्तर:
- एशिया महाद्वीप क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की. दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है।
- विश्व की सबसे ऊँची पर्वत श्रृंखला हिमालय श्रेणी इस महाद्वीप में है।
- विश्व का सबसे बड़ा तिब्बत का पठार यहाँ स्थित है।
- यहाँ भिन्न-भिन्न प्रकार की. जलवायु एवं वनस्पति पायी जाती है।
प्रश्न 8.
विश्व में कितने महासागर हैं? इनका संक्षिप्त परिचय दीजिए।
उत्तर:
विश्व के महासागर विश्व में मुख्य रूप से चार महासागर हैं –
1. प्रशान्त महासागर – यह सबसे बड़ा महासागर है तथा इसकी आकृति त्रिभुज के समान है। यह विश्व के कुल क्षेत्रफल के लगभग एक-तिहाई भाग पर फैला हुआ है। यह महासागर एशिया, उत्तरी अमेरिका, द. अमेरिका, अण्टार्कटिका व आस्ट्रेलिया महाद्वीपों से घिरा हुआ है। इस महासागर में कई द्वीप, कटक एवं गर्त पाए जाते हैं जिनमें जापान, फिलीपींस, न्यूजीलैंड आदि महत्त्वपूर्ण हैं। विश्व के 60 प्रतिशत से अधिक भूकम्प एवं ज्वालामुखी इस महासागर के तटीय भागों में आते हैं। इसलिए इसके तटीय भाग को ‘अग्नि मेखला’ कहा जाता है।
2. अटलांटिक महासागर – यह दूसरा बड़ा महासागर है जिसकी आकृति अंग्रेजी के ‘S’ के समान है। यह पश्चिम में उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका से तथा पूर्व में यूरोप एवं अफ्रीका से घिरा हुआ है। इसके उत्तरी भाग में प्रमुख मत्स्य केन्द्र डागर व ग्राण्ड बैंक तथा मध्य में एक जलमग्न पर्वत तन्त्र है। उत्तरी अटलांटिक महासागर विश्व का सबसे व्यस्ततम समुद्री जल मार्ग है तथा व्यापारिक दृष्टि से यह सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है।
3. हिन्द महासागर – यह तीसरा बड़ा महासागर है जो पश्चिम में अफ्रीका, उत्तर में एशिया, पूर्व में आस्ट्रेलिया और दक्षिण में अण्टार्कटिका महाद्वीपों से घिरा हुआ है। इसका नामकरण हिन्दुस्तान के नाम पर हुआ है। यह पूर्व में प्रशान्त महासागर एवं पश्चिम में अटलांटिक महासागर से जुड़ा हुआ है। इसमें कई द्वीप समूह हैं।
4. आर्कटिक महासागर – यह विश्व का सबसे छोटा महासागर है जो उत्तरी ध्रुव के चारों ओर फैला हुआ है। यह एकमात्र महासागर है जो बर्फीला है। यह बेरिंग जलसंधि द्वारा प्रशान्त महासागर एवं डेनमार्क जलसंधि द्वारा अटलांटिक महासागर से जुड़ा है।
RBSE Class 6 Social Science महाद्वीप और महासागर Important Questions and Answers
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
Question 1.
पृथ्वी के कितने प्रतिशत भाग पर महाद्वीपों का विस्तार ………………
(अ) 71 प्रतिशत
(ब) 29 प्रतिशत
(स) 39 प्रतिशत
(द) 49 प्रतिशत
उत्तर:
(ब) 29 प्रतिशत
Question 2.
जनसंख्या एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है?
(अ) एशिया
(ब) अफ्रीका
(स) उत्तरी अमेरिका
(द) दक्षिणी अमेरिका
उत्तर:
(अ) एशिया
Question 3.
ऐसा कौनसा महाद्वीप है जिससे होकर कर्क, मकर एवं भूमध्य तीनों रेखाएँ गुजरती हैं ………………
(अ) एशिया
(ब) उत्तरी अमेरिका
(स) अफ्रीका
(द) आस्ट्रेलिया
उत्तर:
(स) अफ्रीका
Question 4.
विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप कौनसा है?
(अ) यूरोप
(ब) अफ्रीका
(स) उत्तरी अमेरिका
(द) आस्ट्रेलिया
उत्तर:
(द) आस्ट्रेलिया
Question 5.
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा महासागर है ………………
(अ) प्रशांत महासागर
(ब) हिन्द महासागर
(स) अटलांटिक महासागर
(द) आर्कटिक महासागर
उत्तर:
(अ) प्रशांत महासागर
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
- एशिया …………….. से स्वेज नहर और लाल सागर द्वारा अलग होता है। (अफ्रीका/यूरोप)
- विश्व का सबसे नीचा स्थान …………….. सागर है। (कैस्पियन/मृत)
- विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल …………….. उत्तरी अफ्रीका में विस्तृत है। (सहारा/कालाहारी)
- अफ्रीका की सबसे बड़ी झील …………….. है। (सुपीरियर/विक्टोरिया)
- …………….. में विश्व की सर्वाधिक कॉफी का उत्पादन होता है। (ब्राजील/भारत)
उत्तर:
- अफ्रीका
- मृत
- सहारा
- विक्टोरिया
- ब्राजील
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए
उत्तर:
1. (iii)
2. (iv)
3. (i)
4. (ii)
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
महासागर किसे कहते हैं?
उत्तर:
जलमण्डल का वह विशाल भाग जिसकी कोई निश्चित सीमा न हो, उसे महासागर कहते हैं।
प्रश्न 2.
एशिया की सबसे लम्बी नदी कौनसी है?
उत्तर:
चीन में बहने वाली यांगटीसी नदी एशिया की सबसे लम्बी नदी है।
प्रश्न 3.
विश्व की सबसे लम्बी नदी कौनसी है एवं किस महाद्वीप में बहती है?
उत्तर:
अफ्रीका महाद्वीप में बहने वाली नील.नदी विश्व की सबसे लम्बी नदी है।
प्रश्न 4.
विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौनसा है एवं किस महाद्वीप में है?
उत्तर:
विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात एंजेल है जो दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला में है।
प्रश्न 5.
सबसे ठण्डे महाद्वीप का नाम बताइए।
उत्तर:
अण्टार्कटिका।
प्रश्न 6.
विश्व का सबसे बड़ा पठार कौनसा है?
उत्तर:
विश्व का सबसे बडा पठार ‘तिब्बत का पठार’ है।
प्रश्न 7.
विश्व का सबसे गहरा और बड़ा गर्त कौनसा है?
उत्तर:
कोलोरेडा नदी पर स्थित गर्त ‘ग्राण्ड कैनियन’ विश्व का सबसे गहरा और बड़ा गर्त है।
प्रश्न 8.
अण्टार्कटिका में भारत द्वारा स्थापित शोध केन्द्र का नाम बताइए।
उत्तर:
मैत्री।
प्रश्न 9.
अण्टार्कटिका की खोज किसने की?
उत्तर:
अण्टार्कटिका की खोज कैप्टन जेम्स कुक ने 1773 में की जबकि इस पर पहला कदम जॉन डेविस ने 1821 में रखा।
प्रश्न 10.
यूरोप की सबसे लम्बी नदी कौनसी है तथा यह किस सागर में गिरती है?
उत्तर:
यूरोप की सबसे लम्बी नदी वोल्गा है जो कैस्पियन सागर में गिरती है।
प्रश्न 11.
ऊन के लिए प्रसिद्ध मेरीनो भेड़ कहाँ पाली जाती है?
उत्तर:
मेरीनो भेड़ आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैण्ड में पाली जाती है।
प्रश्न 12.
आस्ट्रेलिया की दो प्रसिद्ध स्वर्ण खदानों के नाम लिखिए।
उत्तर:
- कालगुर्ली
- कुलागार्डी
प्रश्न 13.
विश्व में किस क्षेत्र को ‘धरती के फेफड़े’ कहते हैं?
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका में ओजन बेसिन में ऊष्णार्द्र वन क्षेत्र को “धरती के फेफड़े’ कहते हैं।
प्रश्न 14.
विश्व का सबसे छोटा देश कौनसा है?
उत्तर:
यूरोप महाद्वीप में स्थित देश ‘वेटिकन सिटी’ विश्व का सबसे छोटा देश है।
लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
महाद्वीप किसे कहते हैं? विश्व के महाद्वीपों के नाम लिखिये।
उत्तर:
ऐसा विशाल स्थलखण्ड जिसके चारों ओर विस्तृत महासागर हो, उसे महाद्वीप कहते हैं। ये सात हैं जो निम्न प्रकार हैं –
- एशिया
- अफ्रीका
- उत्तरी अमेरिका
- दक्षिणी अमेरिका
- अंटार्कटिका
- यूरोप
- आस्ट्रेलिया
प्रश्न 2.
अफ्रीका महाद्वीप की कोई चार विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
- भूमध्यरेखा, कर्करेखा एवं मकर रेखा तीनों इन महाद्वीप से होकर गुजरती हैं।
- इस महाद्वीप का अधिकांश भाग उष्ण जलवायु आता है।
- विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा उत्तरी अफ्रीक में विस्तृत है।
- विश्व की सबसे लम्बी नदी नील है जो अफ्रीका बहकर भूमध्य सागर में गिरती है।
प्रश्न 3.
उत्तरी अमेरिका पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीर है। इसके उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में मेक्सिक की खाड़ी, पूर्व में अटलांटिक महासागर एवं पश्चिम में प्रशान्त महासागर है। इस महाद्वीप में सबसे विविधता वार्ल अति शीत एवं अति उष्ण जलवायु पायी जाती है। इसके पश्चिमी क्षेत्र में रॉकी पर्वत एवं कई अन्य पर्वत श्रृंखलाएं हैं। यहाँ कनाडा एवं संयुक्त राज्य अमेरिका में उपजाऊ मैदान हैं। यहाँ पर पाँच प्रसिद्ध झीलों वाला ‘महान झील क्षेत्र’ है। मिसीसीपी, मिसौरी, ओहियो आदि इस महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ हैं।
प्रश्न 4.
दक्षिण अमेरिका के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका के उत्तर में कैरेबियन सागर, पश्चिम में प्रशान्त महासागर और पूर्व में अटलांटिक महासागर है। ब्राजील इसका सबसे बड़ा देश है जहाँ कॉफी का उत्पादन होता है। विश्व की सबसे लम्बी एण्डीज पर्वत श्रृंखला इस महाद्वीप के पश्चिम में है। यहाँ अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेजन है। अमेजन का उष्णकटिबन्धीय वर्षा वन क्षेत्र कई जैव विविधताओं वाला क्षेत्र है।
प्रश्न 5.
यूरोप महाद्वीप पर संक्षिप्त लेख लिखिए।
उत्तर:
यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर, पूर्व में एशिया महाद्वीप तथा पश्चिम में अटलांटिक महासागर है। यहाँ पर कई पर्वत श्रृंखलाएँ एवं नदियाँ हैं। यहाँ की जलवायु सम – शीतोष्ण प्रकार की है तथा इस महाद्वीप के लगभग सभी देश विकसित हैं। दक्षिण भाग में यूरोप के विशाल मैदान, सघन जनसंख्या और उच्च औद्योगीकरण के.क्षेत्र हैं।
प्रश्न 6.
आस्ट्रेलिया महाद्वीप की कोई पाँच विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
- आस्ट्रेलिया महाद्वीप पूर्णतः दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है।
- इसके पूर्वी तट के पास प्रशान्त महासागर में विश्व की सबसे लम्बी मूंगा निर्मित दीवार ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ है।
- आस्ट्रेलिया के मध्यवर्ती निचले भागों में भेड़ों व मवेशियों को पाला जाता है। संजीव आल इन वन है।
- आस्ट्रेलिया के पश्चिम में विश्व का तीसरा बड़ा गर्म मरुस्थल है।
- कंगारू आस्ट्रेलिया का प्रसिद्ध जीव है।
निबन्धात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
विश्व में कितने महाद्वीप हैं? इनका संक्षिप्त परिचय दीजिए।
उत्तर:
विश्व के महाद्वीप विश्व में सात महाद्वीप हैं जो निम्न प्रकार हैं –
1. एशिया महाद्वीप – क्षेत्रफल एवं जनसंख्या दोनों की दृष्टि से एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। सम्पूर्ण एशिया महाद्वीप उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है, केवल कुछ द्वीप-समूह दक्षिण गोलार्द्ध में है। विश्व की सबसे ऊँची पर्वत-श्रृंखला हिमालय इसमें है तथा इसमें विश्व का सबसे नीचा स्थान मृत सागर है। इसे अफ्रीका से स्वेजनहर तथा लाल सागर तथा यूरोप से यूराल पर्वत अलग करते हैं।
2. अफ्रीका महाद्वीप – एशिया के बाद क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप अफ्रीका है। इससे होकर विषुवत्, कर्क व मकर रेखाएँ गुजरती हैं। इसलिए इसका अधिकांश भाग उष्ण कटिबंध में स्थित है। विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल ‘सहारा’ व सबसे लम्बी नदी ‘नील’ भी अफ्रीका में ही स्थित है।
3. उत्तरी अमेरिका – विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप उत्तरी अमेरिका है। कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका तथा मेक्सिको इसके प्रमुख देश है। यहाँ विश्व की सबसे बड़ी ताजे पानी की सुपीरियल झील स्थित है। इसे महान झील क्षेत्र भी कहा जाता है।
4. दक्षिणी अमेरिका – विश्व का चौथा बड़ा महाद्वीप दक्षिणी अमेरिका है। विश्व में सर्वाधिक पानी बहाने वाली नदी अमेजन इसी महाद्वीप में स्थित है। इसके पश्चिमी भाग में एंडीज पर्वत है जो विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला
5. अंटार्कटिका – विश्व का पांचवां बड़ा महाद्वीप अंटार्कटिका है जो दक्षिणी ध्रुव के चारों ओर स्थित है। यह एक विशाल बर्फ की परत से ढका हुआ है। यहाँ पर न तो वनस्पति है और न ही स्थायी रूप से मानव रहते हैं।
6. यूरोप – विश्व का छठा महाद्वीप यूरोप है जो पूर्व में एशिया से जुड़ा हुआ है। जनसंख्या के अनुसार यह तीसरा बड़ा महाद्वीप है। इस महाद्वीप में लगभग सभी देश विकसित हैं।
7. आस्ट्रेलिया – विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित आस्ट्रेलिया है। न्यूजीलैंड सहित प्रशांत महासागर में स्थित अनेक द्वीप इसी महाद्वीप का हिस्सा हैं। इसलिए इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहते हैं।