Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Solutions Chapter 16 मतदाता जागरूकता एवं मतदाता प्रक्रिया
RBSE Solutions for Class 6 Social Science
RBSE Class 6 Social Science मतदाता जागरूकता एवं मतदाता प्रक्रिया Text Book Questions and Answers
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस ………………. को मनाया जाता है।
- पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव हेतु मतदान केन्द्र ……………….. मुख्यालय पर ही बनाए जाते हैं।
- ई.वी.एम. द्वारा मतदान करते समय ………………. यूनिट का बटन दबाया जाता है।
- प्रिंटेड पर्ची वी.वी.पी.ए.टी. मशीन के ड्रॉप बॉक्स में ………………. सैकण्ड में चली जाती है।
उत्तर:
- 25 जनवरी
- पंचायत
- बैलेट
- सात
प्रश्न 2.
राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब व क्यों मनाया जाता
उत्तर:
मतदाताओं में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है जिससे अधिक से अधिक लोग मतदान करने को प्रेरित हों तथा जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकें।
प्रश्न 3.
डेमोक्रेसी क्लब के सदस्यों ने मतदाता दिवस पर क्या कार्य किया?
उत्तर:
डेमोक्रेसी क्लब के सदस्यों ने अपने स्तर पर पृथक से मतदाता जागरूकता सम्बन्धी रोचक प्रदर्शनी लगाई थी जिसमें पोस्टर, चार्ट, पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित समाचारों की कतरनें, ई.वी.एम. मशीन के फोटोग्राफ, मॉडल व मतदान -सम्बन्धी नारों को प्रदर्शित किया गया तथा ग्रामवासियों तथा नव-मतदाताओं को भी प्रदर्शनी अवलोकन हेतु विद्यालय में आमंत्रित किया गया था।
प्रश्न 4.
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विद्यालय में कौनकौन सी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया?
उत्तर:
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विद्यालय में मतदान जागरूकता सम्बन्धी रंगोली प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता तथा ‘मतदाता जागरूकता एवं हमारी भूमिका’ विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रश्न 5.
आप अपने गांव में मतदाता जागरूकता हेतु क्या प्रयास करेंगे?
उत्तर:
हम अपने गांव में मतदाता जागरूकता हेतु मतदाताओं को मतदान का महत्त्व समझायेंगे तथा 18 वर्ष के नवीन युवकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करेंगे तथा मतदाता बनने की प्रक्रिया समझायेंगे। विद्यालय में मतदाता जागरूकता सम्बन्धी प्रदर्शन को देखने के लिए उन्हें विद्यालय में आमंत्रित करेंगे।
प्रश्न 6.
मतदाता जागरूकता हेतु कोई दो नारे लिखिये।
उत्तर:
- मत देना सबका कानूनी अधिकार है।
- आपके वोट से आयेगा बदलाव, समाज सुधरेगा कम होगा तनाव।
प्रश्न 7.
वी.वी.पी.ए.टी. मशीन की कार्यप्रणाली को समझाइए।
उत्तर:
वी.वी.पी.ए.टी. का पूरा नाम वोटर वेरीफाइएबल पेपर ऑडिट ट्रायल है। यह एक प्रिंटर डिवाइस है जिसको ई.वी.एम. के कंट्रोल यूनिट व बैलेट यूनिट से जोड़ा जाता है। मतदान होते ही प्रिंटर द्वारा बैलेट पर्ची प्रिंट हो जाती है जिसमें मतदाता की पसंद के उम्मीदवार का क्रमांक, नाम व चुनाव चिन्ह अंकित होता है। यह पर्ची केवल 7 सैकण्ड के लिए पारदर्शी बॉक्स में मतदाता को दिखाई देती है, उसके बाद पर्ची प्रिंटर के ड्रॉप बॉक्स में चली जाती है और बीप की आवाज सुनाई देती है। इस प्रकार एक मतदाता की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो जाती है। मतगणना के दौरान विवाद की स्थिति में इस पर्ची की सहायता की जा सकती
प्रश्न 8.
मतपत्र द्वारा मतदान की प्रक्रिया को समझाइए।
उत्तर:
मतपत्र द्वारा मतदान की प्रक्रिया – मतपत्र द्वारा मतदान की प्रक्रिया को निम्न प्रकार स्पष्ट किया गया है –
1. मतपत्र तैयार करना – ग्राम पंचायत के पंच व सरपंच के मतपत्रों में केवल चुनाव चिन्ह ही मुद्रित होते हैं, उम्मीदवारों के नाम मुद्रित नहीं होते। नियमानुसार चुनाव चिन्ह आवंटन के पश्चात् उम्मीदवारों के नाम संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा हाथ से लिखे जाते हैं।
2. उम्मीदवारों की सूची बनाना – पंचायत समिति व जिला परिषद के सदस्यों के निर्वाचन हेतु नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने पर चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची बनाई जाती है।
3. मतदाता सूची प्रकाशित करना – प्रत्येक चुनाव से पूर्व फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण करके उन्हें अद्यतन किया जाता है। इनमें नये मतदाताओं के नाम जोड़े व मृत मतदाताओं के नाम हटाये जाते हैं।
4. मतदान केन्द्रों का निर्धारण – पंचायती राज चुनावों में मतदान केन्द्र पंचायत मुख्यालय पर सामान्यतः सरकारी व अर्द्ध सरकारी भवनों को बनाया जाता है, ताकि रिटर्निंग ऑफिसर/मतदान अधिकारी मतदान को प्रभावी रूप से सम्पन्न करा सके व मतपेटियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की जरूरत भी न पड़े।
5. मतदान करना – मतदाता द्वारा मतदान केन्द्र में प्रवेश करते ही मतदाता सूची से मतदाता के नाम का मिलान किया जाता है। उसके बाद मतदाता के बायें हाथ की अंगुली (तर्जनी) पर अमिट स्याही लगाई जाती है तथा आवश्यक प्रविष्टियों के बाद उसे मतपत्र दिया जाता है। मतदाता, मतदान केबिन में गुप्त रूप से मतपत्र पर मोहर लगाकर अपना वोट देता है। उसके बाद मतदाता, मतपत्र को मोड़कर पीठासीन अधिकारी व मतदान एजेंटों के सामने मतपेटी में डालता है। इस प्रकार मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न होती है।
6. मतगणना व परिणामों की घोषणा – संबंधित रिटर्निंग अधिकारी अपनी उपस्थिति में मतों की गणना करवाता है। मतगणना के पश्चात् परिणाम की घोषणा करता है तथा विजयी उम्मीदवारों को शपथ दिलवाता है।
RBSE Class 6 Social Science मतदाता जागरूकता एवं मतदाता प्रक्रिया Important Questions and Answers
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
Question 1.
राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है ……………..
(अ) 25 जनवरी को
(ब) 26 जनवरी को
(स) 15 अगस्त को
(द) 31 अक्टूबर को
उत्तर:
(अ) 25 जनवरी को
Question 2.
भारत में मतदान करने की न्यूनतम आयु है ……………..
(अ) 21 वर्ष
(ब) 25 वर्ष
(स) 18 वर्ष
(द) 35 वर्ष
उत्तर:
(स) 18 वर्ष
Question 3.
चुनाव विभाग द्वारा प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए नियुक्त किया जाता है ……………..
(अ) बी.एल.ओ.
(ब) रिटर्निंग ऑफिसर
(स) पीठासीन अधिकारी
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) बी.एल.ओ.
Question 4.
रंगोली प्रतियोगिता में अधिक रुचि दिखाई ……………..
(अ) बालकों ने
(ब) बालिकाओं ने
(स) अध्यापकों ने
(द) बी.एल.ओ. ने
उत्तर:
(ब) बालिकाओं ने
Question 5.
प्रत्येक पंचायत क्षेत्र के लिए होता है ……………..
(अ) एक मतदान दल
(ब) एक रिटर्निंग ऑफिसर
(स) एक पीठासीन अधिकारी
(द) एक चुनाव आयोग
उत्तर:
(ब) एक रिटर्निंग ऑफिसर
Question 6.
यदि मतदाता को ऐसा लगता है कि कोई भी उम्मीदवार उसके विचार से उपयुक्त नहीं है तो वह ई.वी.एम. का कौनसा बटन दबायेग …………….
(अ) पहले वाला बटन
(ब) अन्तिम बटन
(स) नोटा का बटन
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(स) नोटा का बटन
Question 7.
मतदाता बैलेट यूनिट पर अपनी पसन्द के उम्मीदवार के सामने बटन दबाता है ……………..
(अ) नीला
(ब) पीला
(स) लाल
(द) हरा
उत्तर:
(अ) नीला
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
- देश की निर्वाचन प्रक्रिया में जनता ……………….. देकर अपने प्रतिनिधि का चुनाव करती है।
- मतदाताओं में ………………. पैदा करने हेतु प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।
- ………………. विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
- प्रत्येक चुनाव से पूर्व फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कर उन्हें ………………. किया जाता है।
- …………. का मत किसी भी उम्मीदवार के हिस्से में नहीं आता।
उत्तर:
- वोट
- जागरूकता
- ‘मतदाता जागरूकता एवं हमारी भूमिका’
- अद्यतन
- नोटा
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:
25 जनवरी को।
प्रश्न 2.
भारत में जनप्रतिनिधियों का चुनाव किसके माध्यम से किया जाता है?
उत्तर:
मतदान के माध्यम से।
प्रश्न 3.
भारत में किसे वोट देने का अधिकार प्राप्त है?
उत्तर:
18 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक को।
प्रश्न 4.
विद्यालय में ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ को किस विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई?
उत्तर:
‘मतदाता जागरूकता एवं हमारी भूमिका’ विषय पर।
प्रश्न 5.
विद्यालय में किसने मतदाता जागरूकता सम्बन्धी रोचक प्रदर्शनी लगायी थी?
उत्तर:
विद्यालय में स्थापित डेमोक्रेसी क्लब के सदस्यों ने।
प्रश्न 6.
नोटा का क्या अर्थ है?
उत्तर:
नोटा का अर्थ है-इनमें से कोई नहीं।
प्रश्न 7.
ई.वी.एम. का पूरा नाम क्या है?
उत्तर:
ई.वी.एम. का पूरा नाम है-इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन।
प्रश्न 8.
ई.वी.एम. में कितनी यूनिट होती हैं?
उत्तर:
ई.वी.एम में दो यूनिट होती हैं –
- कंट्रोल यूनिट और
- बैलेट यूनिट।
प्रश्न 9.
मतदाता ई.वी.एम. की किस यूनिट पर अपनी पसन्द के उम्मीदवार के सामने नीला बटन दबाता है?
उत्तर:
बैलेट यूनिट पर।
प्रश्न 10.
वी.वी.पी.ए.टी. का पूरा नाम क्या है?
उत्तर:
वी.वी.पी.ए.टी. का पूरा नाम है – वोटर वेरीफाइएबल पेपर ऑडिट ट्रायल।
प्रश्न 11.
प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए कितने व्यक्तियों का एक मतदान दल होता है?
उत्तर:
पांच व्यक्तियों का।
प्रश्न 12.
एक मतदान दल में कौन-कौन होते हैं?
उत्तर:
एक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी और चार मतदान अधिकारी होते हैं।
प्रश्न 13.
मतदाता द्वारा बैलेट यूनिट पर नीला बटन दबाने के बाद क्या होता है?
उत्तर:
बीप की आवाज के साथ लाल बत्ती जलती है और मतदान हो जाता है।
लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
‘हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है।’ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है क्योंकि यहां जन – प्रतिनिधियों का चुनाव मतदान के माध्यम से किया जाता है और 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक को मत (वोट) देने का अधिकार होता है। इस तरह देश की निर्वाचन प्रक्रिया में जनता वोट देकर अपने प्रतिनिधि का चुनाव करती है।
प्रश्न 2.
18 वर्ष पूर्ण करने पर मतदान करने के लिए क्या करना होता है?
उत्तर:
18 वर्ष पूर्ण करने पर मतदान करने के लिए अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना होता है। इसके लिए अपने मतदान केन्द्र के बी.एल.ओ. से निर्धारित प्रपत्र लेकर, पूर्णरूप से भरकर, आवश्यक दस्तावेज के साथ उन्हें प्रस्तुत करना होता है। तत्पश्चात् उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज होगा और मतदाता पहचान पत्र जारी होगा। इसके बाद वह मतदान कर सकता है।
प्रश्न 3.
25 जनवरी के दिन विद्यालय में ग्राम के बी.एल.ओ. ने क्या किया?
उत्तर:
25 जनवरी के दिन विद्यालय की प्रार्थना सभा में ग्राम के बी.एल.ओ. द्वारा मतदान जागरूकता पर वार्ता प्रस्तुत की गई तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु आवश्यक प्रपत्र तथा संबंधित दस्तावेजों की जानकारी दी गई।
प्रश्न 4.
रैली में विद्यार्थी क्या कर रहे थे?
उत्तर:
दो पंक्तियों की रैली में विद्यार्थी मतदाता जागरूकता हेतु लिखे नारों से युक्त हाथों में बांस पर लगी छोटी-छोटी तख्तियां लिए मिलकर जोर-जोर से मतदान जागरूकता सम्बन्धी नारे लगा रहे थे तथा युवाओं से मतदाता सूची में नाम लिखवाने हेतु आग्रह कर रहे थे।
प्रश्न 5.
रंगोली प्रतियोगिता पर टिप्पणी लिखिये।
उत्तर:
विद्यार्थियों ने, विशेषकर छात्राओं ने, विद्यालय प्रांगण में सुन्दर रंगोली का चित्रांकन किया गया था जिसमें मतदान जागरूकता सम्बन्धी संदेश निहित थे। सभी बच्चे इन रंगोलियों की सुन्दरता को देख रहे थे तथा अपने-अपने स्तर पर उनका मूल्यांकन कर रहे थे।
प्रश्न 6.
मतदान दल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए पांच व्यक्तियों का एक मतदान दल होता है। मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी और चार मतदान अधिकारी होते हैं जिनकी नियुक्ति जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाती है।
निबन्धात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
मतदान केन्द्र में मतदाता द्वारा मतपत्र द्वारा मतदान करने की प्रक्रिया समझाइए।
उत्तर:
मतपत्र द्वारा मतदान करने की प्रक्रिया-मतदाता द्वारा मतदान केन्द्र में प्रवेश करते ही मतदाता सूची से मतदाता के नाम का मिलान किया जाता है। उसके बाद मतदाता के बाएं हाथ की अंगुली (तर्जनी) पर अमिट स्याही लगाई जाती है तथा आवश्यक प्रविष्टियों के बाद उसे मतपत्र दिया जाता है। मतदाता, मतदान केबिन में गुप्त रूप से मतपत्र पर मोहर लगाकर अपना वोट देता है।
उसके बाद, मतपत्र को मोड़कर पीठासीन अधिकारी व मतदान एजेंटों के सामने मत पेटी में डालता है। ई.वी.एम. द्वारा मतदान करना-ई.वी.एम. द्वारा मतदान करने में प्रारंभिक मतदाता के पहचान व तर्जनी अंगुली पर स्याही के निशान की प्रक्रिया को पूरी करने के बाद मतदाता को गुप्त मतदान हेतु बनाए गए प्रकोष्ठ में भेज दिया जाता है, जहां वह बैलेट यूनिट पर अपनी पसन्द के उम्मीदवार के सामने का नीला बटन दबाता है और बीप की आवाज के साथ लाल बत्ती जलती है और मतदान हो जाता है।
प्रश्न 2.
ई.वी.एम. मतदान के लाभ बताइए।
उत्तर:
ई.वी.एम. (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से मतदान के लाभ –
- ई.वी.एम. से मतदान करने से मतों के निरस्त होने की संभावना समाप्त हो जाती है।
- ई.वी.एम. से मतदान करने से मतदान की प्रक्रिया आसान और जल्दी हो जाती है।
- इससे कागज व छपाई की लागत बहुत कम हो जाती है क्योंकि एक मतदान केन्द्र पर हजारों मतपत्रों के स्थान पर केवल एक मतपत्र की ही आवश्यकता होती है जो कि बैलेट यूनिट पर चिपकाया जाता है।
- ई.वी.एम. से मतदान करने पर मतदान की गति ज्यादा रहती है।