Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Solutions Chapter 12 सरकार और लोकतंत्र
RBSE Solutions for Class 6 Social Science
RBSE Class 6 Social Science सरकार और लोकतंत्र Intext Questions and Answers
गतिविधि
पृष्ठ संख्या – 87
प्रश्न 1.
आपके क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों का अवलोकन करके उनकी सूची बनाइये।
उत्तर:
हमारे क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्य ये हैं –
- सरकारी विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था
- सरकारी विद्यालयों में मुफ्त पुस्तकों की व्यवस्था
- छात्राओं के लिए साइकिल की व्यवस्था या सरकारी स्कूलों तक छात्राओं को आने-जाने हेतु सहायता व्यवस्था
- महात्मा गाँधी नरेगा योजना के जरिये रोजगार देना
- भामाशाह योजना के तहत निःशुल्क जाँच या दवा योजना
- वृद्धावस्था पेंशन योजना
- रोजगार के लिए बैंकों से ऋण दिलाने की योजना आदि।
प्रश्न 2.
उन लोककल्याणकारी योजनाओं की सूची बनाइए जो विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हैं।
उत्तर:
विद्यार्थियों के लिए उपयोगी कल्याणकारी योजनाएँ ये हैं –
- अनिवार्य प्रारम्भिक शिक्षा।
- सरकारी विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था।
- छात्राओं के लिए मुफ्त साइकिल योजना।
- सरकारी विद्यालयों में मुफ्त पुस्तकों की व्यवस्था।
- छात्रवृत्ति योजनाएँ तथा पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावासों की व्यवस्था आदि।
RBSE Class 6 Social Science सरकार और लोकतंत्र Text Book Questions and Answers
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1.
सही विकल्प को चुनिए –
(i) जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि जनता की ओर से सरकार में भागीदारी निभाते हैं, उसे कहते हैं ………………
(अ) प्रतिनिध्यात्मक लोकतन्त्र
(ब) तानाशाही
(स) राजतन्त्र
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) प्रतिनिध्यात्मक लोकतन्त्र
(ii) जनता के प्रति जवाबदेह एवं उत्तरदायी सरकार है ………………
(अ) राजतन्त्रीय सरकार
(ब) तानाशाही सरकार
(स) लोकतान्त्रिक सरकार
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(स) लोकतान्त्रिक सरकार
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
- सरकार का चुनाव …………….. वर्ष की आयु पूरी कर चुके वयस्क नागरिक करते हैं।
- जनता अपने …………….. के माध्यम से सरकार में भागीदारी निभाती है।
- राजतन्त्रीय सरकार में अन्तिम निर्णय लेने का …………….. अधिकार पास होता है।
उत्तर:
- 18
- प्रतिनिधियों
- राजा या रानी
प्रश्न 3.
स्तम्भ ‘अ’ का मिलान स्तम्भ ‘ब’ से कीजिए
उत्तर:
प्रश्न 4.
प्रतिनिध्यात्मक लोकतन्त्र से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
प्रतिनिध्यात्मक लोकतन्त्र वह है जिसमें जनता वोट देकर अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करती है और ये जन प्रतिनिधि विभिन्न स्तरों पर जनता की ओर से सरकार के संचालन में भागीदारी करते हैं।
प्रश्न 5.
लोग विभिन्न विषयों पर अपनी राय किस प्रकार बना पाते हैं? समझाइये।
उत्तर:
समाचार पत्रों, रेडियो, टेलीविजन और इण्टरनेट सेवा युक्त कम्प्यूटर जैसे संचार के माध्यमों से मिली सूचनाओं के आधार पर देश के लोग विभिन्न विषयों पर आपस में विचारविमर्श करके सरकार के कार्यों के बारे में अपनी राय बनाते हैं।
प्रश्न 6.
सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यों के बारे में बताइये।
उत्तर:
सरकार जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है। वह ऐसे कार्यक्रम और योजनाएं चलाती हैं, जिनसे सभी लोगों का कल्याण हो। गरीब, कमजोर और पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। सरकारी विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था, महात्मा गाँधी नरेगा योजना के जरिये रोजगार देना, निःशुल्क दवा योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, कृषि व फसल बीमा योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमन्त्री जन-धन योजना आदि सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यक्रम हैं।
RBSE Class 6 Social Science सरकार और लोकतंत्र Important Questions and Answers
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
Question 1.
वह सरकार जो विभिन्न हितों के बीच टकरावों को बलपूर्वक दबाकर किसी एक हित को जोर-जबरदस्ती से लागू करती है, उसे कहते हैं ……………….
(अ) तानाशाही
(ब) लोकतन्त्र
(स) सर्वाधिकारवादी
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर:
(अ) तानाशाही
Question 2.
भारत में वयस्क मताधिकार की कम-से-कम आयु है ……………….
(अ) 18 वर्ष
(ब) 21 वर्ष
(स) 25 वर्ष
(द) 30 वर्ष
उत्तर:
(अ) 18 वर्ष
Question 3.
लोकतन्त्र में लोगों को जागरूक बनाने का कार्य किया जाता है ……………….
(अ) विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा
(ब) जन मीडिया द्वारा
(स) जन-आन्दोलनों द्वारा
(द) उपर्युक्त सभी के द्वारा
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी के द्वारा
Question 4.
निम्न में से जो स्थानीय सरकार का निकाय नहीं है, वह है ……………….
(अ) ग्राम पंचायत
(ब) नगरपालिका
(स) नगर निगम
(द) राज्य सरकार
उत्तर:
(द) राज्य सरकार
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
- स्थानीय स्तर की सरकार का मतलब अपने …………….. या …………….. के लिए काम करने वाली सरकार से है।
- …………….. शासक जनता के प्रति जिम्मेदार नहीं होता।
- …………….. सरकार न्याय एवं समानता के आधार पर कार्य करती है।
- लोकतन्त्र में सरकार विवादों के समाधान में ……………. का सम्मान करती है।
उत्तर:
- गाँव, शहर
- तानाशाह
- लोकतन्त्रीय
- जनमत
स्तम्भ ‘अ’ का मिलान स्तम्भ ‘ब’ से करिए
उत्तर:
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
लोकतान्त्रिक सरकार से क्या आशय है?
उत्तर:
वह सरकार जिसमें शासक जनता के मत से चुना जाता है और वह जनता के प्रति उत्तरदायी होता है।
प्रश्न 2.
सार्वभौम वयस्क मताधिकार से क्या आशय है?
उत्तर:
लिंग, जाति, क्षेत्रीयता और आर्थिक स्तर के आधार पर भेदभाव किये बिना सभी वयस्क (18 वर्ष या उससे अधिक आयु के) नागरिकों को मत डालने का अधिकार सार्वभौम वयस्क मताधिकार कहलाता है।
प्रश्न 3.
भारत में सरकार कितने स्तरों पर कार्य करती है?
उत्तर:
भारत में सरकार तीन स्तरों पर कार्य करती है –
- स्थानीय स्तर पर
- राज्य स्तर पर तथा
- राष्ट्रीय स्तर पर
प्रश्न 4.
राजतन्त्रीय सरकार से क्या आशय है?
उत्तर:
वह सरकार जिसमें निर्णय लेने और सरकार चलाने की शक्ति अकेले एक ही व्यक्ति राजा या रानी के पास होती है राजतन्त्रीय सरकार कहलाती है।
प्रश्न 5.
तानाशाही सरकार किसे कहते हैं?
उत्तर:
यदि सरकार विभिन्न हितों के बीच टकरावों को बलपूर्वक दबाकर किसी एक हित को जबरदस्ती लागू करती है, तो उसे तानाशाही सरकार कहते हैं।
प्रश्न 6.
लोकतान्त्रिक सरकार कौनसी होती है?
उत्तर:
लोकतान्त्रिक सरकार वह होती है जो जनता द्वारा निर्वाचित होती है तथा जनता के प्रति जवाबदेह होती है।
प्रश्न 7.
सूचना का अधिकार कानून क्या है?
उत्तर:
‘सूचना का अधिकार’ कानून के अनुसार कोई भी व्यक्ति सरकार की नीतियों व उसके कार्यों और आय-व्यय के हिसाब की सूचना माँग सकता है।
प्रश्न 8.
जनता के विवादों और समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी किसकी होती है?
उत्तर:
सरकार की।
लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
राजतन्त्रीय सरकार की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
राजतन्त्रीय सरकार की विशेषताएँ ये हैं –
- इसमें निर्णय लेने और सरकार चलाने की शक्ति अकेले एक ही व्यक्ति-राजा या रानी के पास होती है।
- राजा, अपनी मन्त्रिपरिषद् की मदद से सरकार चलाता है, लेकिन अन्तिम निर्णय लेने की शक्ति उसी के पास रहती है।
- वह जनता द्वारा निर्वाचित नहीं होता और न ही वह . जनता के प्रति उत्तरदायी होता है।
प्रश्न 2.
तानाशाही सरकार की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
तानाशाही सरकार की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –
- ऐसी सरकार विभिन्न हितों के बीच टकरावों को बलपूर्वक दबाकर किसी एक हित को ही जबरदस्ती से लागू करती है।
- तानाशाही शासक जनता के प्रति जिम्मेदार नहीं होता।
- जनता की सरकार में कोई भागीदारी नहीं होती।
प्रश्न 3.
लोकतान्त्रिक. सरकार की विशेषताएँ बताइये।
उत्तर:
लोकतान्त्रिक सरकार की प्रमुख विशेषताएँ ये हैं –
- लोकतान्त्रिक सरकार जनसहमति पर आधारित होती है।
- इसमें जनता शासन-प्रक्रिया में सक्रिय हिस्सा लेती है।
- यह सरकार जनकल्याण और व्यक्तिगत अधिकारों के संरक्षण के लिए होती है।
प्रश्न 4.
सूचना का अधिकार क्या है?
उत्तर:
हमारी लोकतान्त्रिक सरकार को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए जनता को सूचना का अधिकार दिया गया है जिसके अन्तर्गत जनता को सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा किये गये कार्यों की सूचना एवं हिसाब (लेखा-जोखा) माँग करने की शक्ति प्रदान की गई है। इससे शासन की पारदर्शिता को बढ़ाते हुए भ्रष्टाचार जैसी बुराई पर रोक लगी है। साथ ही सरकार एवं लोगों के बीच की दूरी कम हो रही है।
प्रश्न 5.
सरकार जनता के विवादों का समाधान किस प्रकार करती है?
उत्तर:
जनता के विवादों और समस्याओं का समाधान करने की जिम्मेदारी सरकार की होती है। सरकार शान्तिपूर्ण तरीके से कानून के माध्यम से विवादों के समाधान का प्रयास करती है। लोकतन्त्र में सरकार विवादों के समाधान में जनमत का सम्मान करती है।
निबन्धात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
सरकारें कितने प्रकार की होती हैं? संक्षेप में बताइये।
उत्तर:
सरकारों के प्रकार – सरकारें निम्नलिखित तीन प्रकार की होती हैं –
1. राजतन्त्रीय सरकार – राजतन्त्रीय सरकार में निर्णय लेने और सरकार चलाने की शक्ति अकेले एक ही व्यक्ति राजा या रानी के पास होती है। वह अपने कुछ सलाहकारों एवं मन्त्रिपरिषद की मदद से सरकार चलाता है, लेकिन अन्तिम निर्णय की शक्ति उसी के पास रहती है। वह जनता द्वारा निर्वाचित नहीं होता है तथा अपने कार्यों के लिए जनता के प्रति उत्तरदायी नहीं होता।
2. तानाशाही सरकारें – यदि सरकार विभिन्न हितों के बीच टकरावों को बलपूर्वक दबाकर किसी एक हित को जबरदस्ती से लागू करती है, तो ऐसी सरकार तानाशाही होती है। तानाशाह शासक जनता के प्रति जिम्मेदार नहीं होता। जनता को अपना विरोध प्रकट करने या कानून बनाने की प्रक्रिया में भाग लेने का अधिकार नहीं होता है।
3. लोकतान्त्रिक सरकार – लोकतान्त्रिक सरकार जनता के द्वारा चुनी हुई होती है। जनता वोट देकर अपने प्रतिनिधि चुनती है जो जनता की ओर से सरकार में भागीदारी निभाते हैं। यह सरकार जनता के प्रति जवाबदेह और जनभागीदारी पर आधारित होती है। इसमें सभी को अपने-अपने हितों को प्रकट करने और संगठन बनाने की स्वतन्त्रता होती है।
प्रश्न 2.
लोकतान्त्रिक सरकार की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
लोकतान्त्रिक सरकार की विशेषताएँ लोकतान्त्रिक सरकार की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –
1. प्रतिनिध्यात्मक लोकतन्त्र – जनता वोट देकर अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करती है, जो कि विभिन्न स्तरों पर जनता की ओर से सरकार के संचालन में भागीदारी करते हैं। इस प्रकार जनता सरकार के कार्यों में अपनी भागीदारी निभाती है।
2. समानता एवं न्याय – लोकतान्त्रिक सरकार न्याय एवं समानता के आधार पर कार्य करती है। न्याय तभी हो सकता है, जब सब लोगों के साथ बराबरी का व्यवहार हो एवं सभी को उन्नति का समान अवसर प्राप्त हो। इसलिए सरकार उन समूहों के लिए विशेष प्रावधान करती है, जो समाज में बराबर नहीं माने जा रहे हैं। सरकार का चुनाव 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके देश के सभी वयस्क नागरिक समानता के आधार पर वोट देकर करते हैं। जनता को एक व्यक्ति, एक वोट, एक मोल के आधार पर सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार प्राप्त है।
3. जागरूकता और जवाबदेही – लोकतान्त्रिक सरकार में जनता समाचार-पत्रों, रेडियो, टेलीविजन और इण्टरनेट सेवा युक्त कम्प्यूटर जैसे संचार माध्यमों से मिली सूचनाओं के आधार पर जागरूक बनती है। साथ ही, लोकतान्त्रिक सरकार जनता के प्रति जवाबदेह भी होती है क्योंकि वह जनता द्वारा निर्वाचित होती है।
4. लोक कल्याण – लोकतान्त्रिक सरकार जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है। वह ऐसे कार्यक्रम और योजनाएँ चलाती है, जिनसे सभी लोगों का कल्याण हो।
5. विवादों का समाधान – जनता के विवादों और समस्याओं का समाधान करने की जिम्मेदारी सरकार की होती है। सरकार शान्तिपूर्ण तरीके से कानून के माध्यम से विवादों के समाधान का प्रयास करती है। लोकतन्त्र में सरकार विवादों के समाधान में जनमत का सम्मान करती है।
प्रश्न 3.
लोकतान्त्रिक सरकार द्वारा किये जाने वाले प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
सामान्यतया लोकतान्त्रिक सरकार जनता के हित’ में निर्णय लेती है। वह निम्नलिखित प्रमुख कार्य करती है
- जन – सुविधाएँ उपलब्ध कराना – सरकार जनता को विभिन्न प्रकार की जन-सुविधाएँ, जैसे – सड़कें, स्कूल, अस्पताल, बिजली की आपूर्ति आदि उपलब्ध कराती है।
- सामाजिक मुद्दों पर कार्य – वह कई सामाजिक मुद्दों पर भी कार्य करती है, जैसेकि गरीबों के उत्थान के लिए कार्यक्रम चलाना।
- सीमाओं की सुरक्षा – सरकार देश की सीमाओं की सुरक्षा सम्बन्धी कार्य करती है।
- विदेश नीति का निर्माण – वह दूसरे देशों से शांतिपूर्ण सम्बन्ध बनाए रखने हेतु विदेश नीति का निर्माण करती है।
- भोजन व स्वास्थ्य की व्यवस्था – सरकार देश के सभी नागरिकों को पर्याप्त भोजन और अच्छी स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाएँ प्रदान करने की व्यवस्था करती है।
- अन्य कार्य-वह डाक एवं रेल सेवाएँ चलाने जैसे अन्य अनेक महत्त्वपूर्ण कार्य भी करती है।