RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 9 सजीव: विशेषताएँ एवं आवास

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 9 सजीव: विशेषताएँ एवं आवास Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Science Notes to understand and remember the concepts easily. Browsing through class 6 science chapter 4 extra questions that includes all questions presented in the textbook.

RBSE Class 6 Science Solutions Chapter 9 सजीव: विशेषताएँ एवं आवास

RBSE Class 6 Science सजीव: विशेषताएँ एवं आवास Textbook Questions and Answers


प्रश्न 1. 
आवास किसे कहते हैं? 
उत्तर:
किसी पौधे, जन्तु या जीव का वह परिवेश, जिसमें वह रहता है, उसका आवास कहलाता है। 

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 9 सजीव: विशेषताएँ एवं आवास

प्रश्न 2. 
कैक्टस मरुस्थल में जीवनयापन के लिए किस प्रकार अनुकूलित है? 
उत्तर:
कैक्टस मरुस्थल में जीवनयापन के लिए वाष्पोत्सर्जन द्वारा जल की बहुत कम मात्रा निष्कासित करते हैं। कैक्टस में पती जैसी जो संरचना हम देखते हैं, वास्तव में वह इसका तना होता है। इन पौधों में प्रकाशसंश्लेषण सामान्यत: तने से होता है। तना एक मोटी मोमी परत से ढका होता है, जिससे पौधों को जल - संरक्षण में सहायता मिलती है। 

प्रश्न 3. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) पौधे एवं जन्तुओं में पाए जाने वाले विशिष्ट लक्षण जो उन्हें आवास विशेष में रहने योग्य बनाते हैं, .................................. कहलाते हैं। 
(ख) स्थल पर पाए जाने वाले पौधों एवं जन्तुओं के आवास को .................................. आवास कहते हैं। 
(ग) वे आवास जिनमें जल में रहने वाले पौधे एवं जन्तु रहते हैं, .................................. आवास कहलाते हैं। 
(घ) मृदा, जल एवं वायु किसी आवास के .................................. पटक है। 
(ङ) हमारे परिवेश में होने वाले परिवर्तन जिनके प्रति हम अनुक्रिया करते हैं, .................................. कहलाते हैं। 
उत्तर:
(क) अनुकूलन 
(ख) स्थलीय 
(ग) जलीय 
(घ) अजैव 
(ङ) उद्दीपन। 

प्रश्न 4.
निम्नलिखित सूची में कौन - सी निर्जीव वस्तुएँ हैं? हल, छत्रक, सिलाई मशीन, रेडियो, नाव, जलकुंभी, केंचुआ। 
उत्तर:
हल, सिलाई मशीन, रेडियो और नाव। 

प्रश्न 5. 
किसी ऐसी निर्जीव वस्तु का उदाहरण दीजिए, जिसमें सजीवों के दो लक्षण दिखाई देते हैं। 
उत्तर:
(i) निर्जीव वस्तु - बादल 

(ii) सजीवों के समान पाए जाने वाले लक्षण:
(क) गति 
(ख) वृद्धि। 

प्रश्न 6. 
निम्न में से कौनसी निर्जीव वस्तुएँ किसी समय सजीव का अंश धी? मक्खन, चमड़ा, मृदा, ऊन, बिजली का बल्ब, खाद्य तेल, नमक, सेब, रबड़। 
उत्तर:
मक्खन, चमड़ा, ऊन, खाद्य तेल, सेव और रबड़।

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 9 सजीव: विशेषताएँ एवं आवास

प्रश्न 7. 
सजीवों के विशेष लक्षण सूचीबद्ध कीजिए।
उत्तर:
सभी सजीजों में कुछ विशिष्ट लक्षण समान रूप से दिखाई देते हैं, जो उन्हें निर्जीव पदार्थों से अलग करते हैं। सजीवों में पाए जाने वाले वे लक्षण निम्न प्रकार से हैं

  1. सभी सजीवों को भोजन की आवश्यकता होती है। 
  2. सभी सजीव वृद्धि प्रदर्शित करते हैं। 
  3. सभी सजीवों के लिए श्वसन अनिवार्य है। 
  4. सभी सजीव उद्दीपन के प्रति अनुक्रिया करते हैं। 
  5. सजीव अपशिष्ट पदार्थों का उत्सर्जन कर देते हैं। 
  6. सभी सजीव प्रजनन द्वारा अपने समान संतान उत्पन्न करते हैं। 
  7. सभी सजीव गति करते हैं। 
  8. सभी सजीवों में मृत्यु एक सामान्य लक्षण हैं। 

प्रश्न 8. 
घास के मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले जन्तुओं को अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए तीव्र गति क्यों आवश्यक है? (संकत - घासस्थल आवासों में छिपने के लिए वृक्षों की संख्या बहुत कम होती है।) 
उत्तर:
पास के मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले जन्तुओं को अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए तीव्र गति की आवश्यकता होती है, क्योंकि घास के मैदानी क्षेत्रों में छिपने के लिए वृक्षों की संख्या बहुत कम होती है। शेर तथा हिरण ऐसे जीव हैं, जो पास स्थलों में रहते हैं। शेर एक शक्तिशाली जीव है और हिरण जैसे जानवरों को मारकर उन्हें खाता है। शेर की तेज गति उसे शिकार तक पहुँचाती है। इसके विपरीत हिरण की तेज गति उसे शिकारी से दूर भागने में सहायक होती है। इस प्रकार यास स्थलों में जीवन के लिए जन्तुओं की गति बहुत महत्वपूर्ण होती है।

Bhagya
Last Updated on May 30, 2022, 4:44 p.m.
Published May 30, 2022