RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 8 शरीर में गति

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 8 शरीर में गति Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Science Notes to understand and remember the concepts easily. Browsing through class 6 science chapter 4 extra questions that includes all questions presented in the textbook.

RBSE Class 6 Science Solutions Chapter 8 शरीर में गति

RBSE Class 6 Science शरीर में गति InText Questions and Answers


पृष्ठ 66 

प्रश्न 1. 
पौधे एक स्थान से दूसरे स्थान तक गति नहीं करते परन्तु क्या वे किसी दूसरे प्रकार की गति को प्रदर्शित करते हैं? 
उत्तर:
हाँ, पौधों में भी गति पाई जाती है।

RBSE Class 6 Science शरीर में गति Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) अस्थियों की संधियों शरीर को ................................... में सहायता करती हैं। 
(ख) अस्थियाँ एवं उपास्थि संयुक्त रूप से शरीर का ................................... बनाते है। 
(ग) कोहनी की अस्थियों ................................... सधि द्वारा जुड़ी होती हैं। 
(घ) गति करते समय ................................... के संकुचन से अस्थियाँ खिंचती हैं। 
उत्तर:
(क) गति 
(ख) कंकाल 
(ग) हिंज 
(घ) पेशियों। 

प्रश्न 2. 
निम्न कथनों के आगे सत्य (T) तथा असत्य (F) को इंगित कीजिए
(क) सभी जंतुओं की गति एवं चलन बिल्कुल एक समान होता है। 
(ख) उपास्थि अस्थि की अपेक्षा कठोर होती है। 
(ग) अंगुलियों की अस्थियों में संधि नहीं होती। 
(घ) अग्रभुजा में दो अस्थियाँ होती हैं। 
(ङ) तिलचट्ठों में बाह्य कंकाल पाया जाता है। 
उत्तर:
(क) असत्य 
(ख) असत्य 
(ग) असत्य 
(घ) सत्य 
(ङ) सत्य। 

प्रश्न 3. 
कॉलम 1 में दिए गए शब्दों का सम्बन्ध कॉलम 2 के एक अथवा अधिक कथन से जोडिए

कॉलम 1

कॉलम 2

(क) ऊपरी जबड़ा

(i) शरीर पर पंख होते हैं।

(ख) मछली

(ii) बाहा कंकाल होता है।

(ग) पसलियाँ

(iii) हवा में उड़ सकता है।

(घ) पापा

(iv) एक अचल संधि है।

(ङ) तिलचट्टा

(v) हृदय की सुरक्षा करती हैं।

 

(vi) बहुत धीमी गति से चलता हैं।

 

(vii) का शरीर धारा रेखीय होता


उत्तर:
(क) ऊपरी जबड़ा एक अचल संधि है। 
(ख) मछली के शरीर पर पंख होते हैं। मछली का शरीर धारा रेखीय होता है। 
(ग) पसलियाँ हृदय की सुरक्षा करती हैं। 
(घ) घोंघा बहुत धीमी गति से चलता है। 
(ङ) तिलचट्टा हवा में उड़ सकता है। तिलचट्टे के बाह्य कंकाल होता है। 

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 8 शरीर में गति

प्रश्न 4. 
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) कंदुक - खल्लिका संधि क्या है?
उत्तर:
यह संधि हाथ तथा कंधे के बीच पाई जाती है। इसमें हाथ की अस्थि का गेंद चाला गोल हिस्सा कंधे को अस्थि की कटोरी रूपी गुहिका में धंसा होता है। यह संधि सभी दिशाओं में गति प्रदान करती है।
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 8 शरीर में गति 1

(ख) कपाल की कौनसी अस्थि गति करती है? 
उत्तर:
कपाल में निचला जबड़ा गति करता है। 

(ग) हमारी कोहनी पीछे की ओर क्यों नहीं मुड़ सकती? 
उत्तर:
हमारी कोहनी में हिंज संधि पायी जाती है, जिससे केवल आगे और पीछे एक ही दिशा में गति हो सकती है। यही कारण है कि कोहनी पीछे की ओर नहीं मुड़ सकती।

Bhagya
Last Updated on May 30, 2022, 4:40 p.m.
Published May 30, 2022