RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Science Notes to understand and remember the concepts easily. Browsing through class 6 science chapter 4 extra questions that includes all questions presented in the textbook.

RBSE Class 6 Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

RBSE Class 6 Science हमारे चारों ओर के परिवर्तन InText Questions and Answers


पृष्ठ 49 

प्रश्न 1. 
सड़क बनाने वाले सड़क की मरम्मत करने के लिए एक काले रंग के पदार्थ (टार ) को गर्म करते हैं। इस काले पदार्थ को गर्म करने पर हुआ परिवर्तन क्या उत्क्रमित किया जा सकता है? 
उत्तर:
नहीं, इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता। 

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

प्रश्न 2. 
गर्म करने पर लोहे में क्या परिवर्तन होता है? 
उत्तर:
गर्म करने पर लोहे में प्रसार होता है।

RBSE Class 6 Science हमारे चारों ओर के परिवर्तन Textbook Questions and Answers


प्रश्न 1. 
जब आप जलमग्न इलाके में घूमते है तो अपनी पोशाक को मोड़कर उसकी लम्बाई कम कर लेते हैं। क्या इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है? 
उत्तर:
हाँ, इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है।

प्रश्न 2. 
अकस्मात आपका प्रिय खिलौना गिरकर टूट जाता है। आप कतई इस परिवर्तन को नहीं चाहते थे। क्या यह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है? 
उत्तर:
नहीं, इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।

प्रश्न 3. 
नीचे दी गई सारणी में कुछ परिवर्तन दिए गए हैं। प्रत्येक परिवर्तन के सामने रिक्त स्थान में लिखिए कि वह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है अथवा नहीं?
उत्तर:

परिवर्तन

उत्क्रमित किया जा सकता है (हाँ / नहीं)

1. लकड़ी के टुकड़े चीरना

नही

2. आइसक्रीम का पिघलना

हाँ

3. चीनी का जल में धुलना

हाँ

4. खाना पकाना

नही

5. आम का पकना

नही

6. दूधका दही में जमना

नही


प्रश्न 4. 
चित्रकारी करने पर ड्राइंग शीट में परिवर्तन हो जाता है। क्या आप इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं? 
उत्तर:
यदि ड्राइंग शीट पर चित्र रंगों से बनाया गया है, तो इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता। परन्तु यदि चित्र पेंसिल से बनाया गया है, तो उसे रबड़ से वापस मिटा सकते हैं। इसलिए इस प्रकार हुए परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है। 

प्रश्न 5. 
उदाहरण देकर उत्क्रमित किए जाने वाले तथा उत्क्रमित न किए जाने वाले परिवर्तनों में अन्तर स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
(क) उत्क्रमित किए जा सकने वाले कुछ परिवर्तन निम्न प्रकार से हैं

  1. नमक को जल में घोलना। 
  2. मटके में जल भरना। 
  3. दरवाजे को खोलना व बन्द करना। 
  4. दूध को गर्म करना व ठंडा करना। 
  5. कपड़ों को गीला करना व सुखाना। 
  6. खिंचे रबड़ से सामान्य साइज का रबड़। 

(ख) उत्क्रमित नहीं किए जा सकने वाले कुछ परिवर्तन निम्न प्रकार से हैं

  1. कच्चे अण्डे से उबला हुआ अण्डा। 
  2. अनाज से आटा बनाना। 
  3. दूध से पनीर बनाना। 
  4. कली से फूल खिलना। 
  5. फलों का पकना। 
  6. मोमबत्ती का जलकर छोटा होना।

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

प्रश्न 6. टूटी हुई हड्डी पर बैंधी पट्टी के ऊपर प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) की एक मोटी परत चढ़ाई जाती है। सूखने पर यह कठोर हो जाती है जिससे टूटी हड्डी हिलती नहीं है। क्या POP में हुए इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं? 
उत्तर:
नहीं, POP में हुए इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं कर सकते। 

प्रश्न 7. 
रात्रि में एक सीमेंट की बोरी जो कि खुले मैदान में रखी हुई थी, वर्षा के कारण भीग जाती है। अगले दिन तेज धूप निकलती है। सीमेन्ट में जो परिवर्तन हो गया है क्या उसे उत्क्रमित कर सकते हैं? 
उत्तर:
नहीं, सीमेर में हुए इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता।

Bhagya
Last Updated on May 28, 2022, 5:44 p.m.
Published May 28, 2022