RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Science Notes to understand and remember the concepts easily. Browsing through class 6 science chapter 4 extra questions that includes all questions presented in the textbook.

RBSE Class 6 Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

RBSE Class 6 Science तंतु से वस्त्र तक InText Questions and Answers


पृष्ठ 19 

प्रश्न 1. 
क्या योद्धा द्वारा पहने जाने वाली वस्तुएँ भी किसी प्रकार के तन्तुओं से बनी होती हैं?
उत्तर:
नहीं, योस द्वारा पहने जाने वाली वस्तुएँ किसी तन्तु से नहीं बनी होती हैं बल्कि वे लोहे के तारों की बनी होती हैं।

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

पृष्ठ 22 

प्रश्न 2. 
क्या आपने नारियल के बाहरी खोल के तन्तुओं से बने किसी वस्व को देखा है। इन तंतुओं का सामान्यतः किन कार्यों में उपयोग होता है? 
उत्तर:
हाँ, हमने नारियल के बाहरी खोल के तंतुओं से बने वस्वों को देखा है। इन संतुओं का उपयोग सामान्यतः बोरे, रस्से, वस्व, बस्ते आदि बनाने में किया जाता है।

RBSE Class 6 Science तंतु से वस्त्र तक Textbook Questions and Answers


प्रश्न 1. 
निम्नलिखित तंतुओं को प्राकृतिक तथा संश्लिष्ट में वर्गीकृत कीजिएनायलॉन, ऊन, रुई, रेशम, पॉलिएस्टर, पटसन। 
उत्तर:
प्राकृतिक तंतु - ऊन, रुई, रेशम, पटसन। संश्लिष्ट तु - नायलॉन, पॉलिएस्टर। 

प्रश्न 2. 
नीचे दिए गए कथन 'सत्य' है अथवा असत्य' उल्लेख कीजिए
(क) तंतुओं से तागा बनता है। 
(ख) कताई वस्त्र निर्माण की एक प्रक्रिया है। 
(ग) जूट नारियल का बाहरी आवरण होता है। 
(घ) रुई से बिनौले (बीज) हटाने की प्रक्रिया को ओटना कहते हैं। 
(ङ) तागों की बुनाई से वस्त्र का एक टुकड़ा बनता है। 
(च) रेशम - तंतु किसी पादप के तने से प्राप्त होता है। 
(छ) पॉलिएस्टर एक प्राकृतिक तंतु है। 
उत्तर:
(क) सत्य 
(ख) असत्य 
(ग) असत्य 
(घ) सत्य 
(ङ) सत्य 
(च) असत्य 
(छ) असत्य। 

प्रश्न 3. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) ..................................... और ..................................... से पादप तंतु प्राप्त किए जाते हैं। 
(ख) ..................................... और ..................................... जातव तंतु हैं। 
उत्तर:
(क) रुई, जूट (पटसन)
(ख) ऊन, रेशम। 

प्रश्न 4.
रुई तथा जूट (पटसन) पादप के किन भागों से प्राप्त होते हैं? 
उत्तर:
रई पादप के फल से तथा जूट (पटसन) पादप के तने से प्राप्त होते हैं।

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

प्रश्न 5. 
नारियल तंतु से बनने वाली दो बस्तुओं के नाम लिखिए। 
उत्तर:
(i) रस्सी 
(ii) बस्ते। 

प्रश्न 6. 
तंतुओं से तागा निर्मित करने की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
तंतुओं से तागा बनाने की प्रक्रिया कताई' कहलाती है। इस प्रक्रिया में, रुई के एक पुंज से रेशों (तंतु) को खींचकर ऐंठते हैं। ऐसा करने से तंतु या रेशे पास-पास आ जाते हैं और तागा बन जाता है।

Bhagya
Last Updated on May 28, 2022, 5:41 p.m.
Published May 28, 2022