RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 16 कचरा: संग्रहण एवं निपटान

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 16 कचरा: संग्रहण एवं निपटान Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Science Notes to understand and remember the concepts easily. Browsing through class 6 science chapter 4 extra questions that includes all questions presented in the textbook.

RBSE Class 6 Science Solutions Chapter 16 कचरा: संग्रहण एवं निपटान

RBSE Class 6 Science कचरा: संग्रहण एवं निपटान InText Questions and Answers


पृष्ठ 156 

प्रश्न 1. 
कचरा उपयोगी कैसे हो सकता है? फिर इसे फेंका ही क्यों गया? क्या इस कूड़े - कचरे में कुछ ऐसा भी है, जो वास्तव में कचरा है ही नहीं? 
उत्तर:
कचरे में उपयोगी एवं अनुपयोगी दोनों अवयव होते हैं। उपयोगी अवयवों के माध्यम से कंपोस्ट तैयार कर ली जाती है और अनुपयोगी अवयवों का भराव क्षेत्र में निपटान कर दिया जाता है। इस प्रकार कचरा उपयोगी है, क्योंकि इससे खाद बनाई जा सकती है तथा इसे इसलिए फेंका गया क्योंकि इसमें अनेक अनुपयोगी अवयव भी होते हैं। हाँ, इस कूड़े - कचरे में कुछ वस्तुएँ ऐसी भी होती हैं, जो कचरा नहीं होती; जैसे - कागज, लोहे की वस्तुएँ आदि। ऐसा इसलिए क्योंकि इनका पुन:चक्रण कर इनसे दूसरी वस्तुएँ बनाई जा सकती हैं। 

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 16 कचरा: संग्रहण एवं निपटान

प्रश्न 2. 
कचरे को फेंकने से पहले उसे दो समूहों में पृथक् करना क्यों आवश्यक है? 
उत्तर:
कचरे को फेंकने से पहले उसे दो समूहों में पृथक करना आवश्यक है, क्योंकि ऐसा करने से पुन: उपयोग किए जा सकने वाले पदार्थ और रसोई तथा पादप व जन्तु अपशिष्ट अलग - अलग हो जाते हैं, जिससे इनका निपटान करने में सुविधा रहती है।

RBSE Class 6 Science कचरा: संग्रहण एवं निपटान Textbook Questions and Answers


प्रश्न 1. 
निम्नलिखित के उत्तर दीजिए
(क) लाल केंचुए किस प्रकार के कचरे को कंपोस्ट में परिवर्तित नहीं करते? 
(ख) क्या आपने अपने कम्पोस्ट गड्ढे में लाल केंचुओं के अतिरिक्त किसी अन्य जीव को भी देखा है? यदि हाँ, तो उनका नाम जानने का प्रयास कीजिए। 
उत्तर:
(क) लाल केंचुए प्लास्टिक की थैली, बोतल, काँच, ऐलुमिनियम फॉइल, खिलौने, धातुएँ, चमड़ा जैसे कचरे को कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते। 
(ख) हाँ, कभी - कभी हमें कम्पोस्ट गड्ढे में लाल केंचुओं के अलावा कीट, कृमि, कीयणु आदि भी दिखाई देते हैं। 

प्रश्न 2. 
चर्चा कीजिए
(क) क्या कचरे का निपटान केवल सरकार का ही उत्तरदायित्व है? 
(ख) क्या कचरे के निपटान से सम्बन्धित समस्याओं को कम करना संभव है?
उत्तर:
(क) नहीं, यह केवल सरकार का ही उत्तरदायित्व नहीं है। सरकार के साथ - साथ हमारा भी उत्तरदायित्व बनता है। हमें प्रयास करना चाहिए कि हम कचरा कम उत्पन्न करें। साथ ही कचरा फेंकने से पहले उसे जाँच लें कि उसमें कोई उपयोगी वस्तु तो नहीं है। हमें वस्तुओं का पुनउँपयोग करना भी सीखना चाहिए। 
(ख) हाँ, कचरे में से हम पुनः चक्रण योग्य सामग्री का उपयोग करके कचरे के निपटान से सम्बन्धित समस्या को कम कर सकते हैं। 

प्रश्न 3.
(क) घर में बचे हुए भोजन का आप क्या करते हैं? 
(ख) यदि आपको एवं आपके मित्रों को किसी पार्टी में प्लास्टिक की प्लेट अथवा केले के पत्ते में खाने का विकल्प दिया जाए, तो आप किसे चुनेंगे और क्यों? 
उत्तर:
(क) घर में बचे हुए भोजन को हम उचित रूप से संरक्षित रखते हैं और उसका पुनउँपयोग करते हैं। इसके अलावा इसे अन्य खाद्य वस्तुओं के साथ मिलाकर इस्तेमाल करते हैं। 
(ख) हम केले के पत्ते में खाने का विकल्प चुनेंगे, क्योंकि इसका निपटान बहुत आसान है। इसका पुनः चक्रण भी संभव है तथा यह प्लास्टिक की तुलना में अधिक पर्यावरण मित्रवत् है। 

प्रश्न 4. 
(क) विभिन्न प्रकार के कागज के टुकड़े एकत्र कीजिए। पता कीजिए कि इनमें से किसका पुनः चक्रण किया जा सकता है? 
(ख) लेंस की सहायता से कागजों के उन सभी टुकड़ों का प्रेक्षण कीजिए, जिन्हें आपने उपरोक्त प्रश्न के लिए एकत्र किया था। क्या आप कागज की नई शीट एवं पुनः चकित कागज की सामग्री में कोई अन्तर देखते हैं?
उत्तर:
(क) चमकदार एवं प्लास्टिक लेपित कागजों को - छोड़कर, अन्य सभी कागजों का पुनः चक्रण किया जा सकता है।
(ख) हाँ, कागज की नई शीट और पुनः चक्रित कागज में अनार दिखाई देता है। पुनःक्रित कागज, कागज की नई शीट की तुलना में अधिक मोटा और भद्दा दिखाई देता है। 

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 16 कचरा: संग्रहण एवं निपटान

प्रश्न 5.
(क) पैकिंग में उपयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ एकत्र कीजिए। इनमें से प्रत्येक का किस उद्देश्य के लिए उपयोग किया था? समूहों में चर्चा कीजिए। 
(ख) एक ऐसा उदाहरण दीजिए जिसमें पैकेजिंग की मात्रा कम की जा सकती थी। 
(ग) पैकेजिंग से कचरे की मात्रा किस प्रकार बढ़ जाती है, इस विषय पर एक कहानी लिखिए। 
उत्तर:
(क)

पैकेजिंग में उपयोग होने वाली वस्तुएँ

उद्देश्य

(i) लकड़ी के बक्से

काँच का सामान

(ii) कांच का डिब्बा

सजावटी सामान

(iii) प्लास्टिक का कवर

वस्व/कपड़े

(iv) गत्ते का बोर्ड

क्रॉकरी का सामान

(v) कागज का थैला

हल्की खाद्यवस्तां


(ख) यस्म कपड़ों में पैकेजिंग की मात्रा कम की जा सकती थी। 
(ग) कहानी: 
राम अपने दोस्त श्याम को उसके जन्मदिन पर उपहार देना चाहता था। इसके लिए उसने एक पेन खरीदा, जो प्लास्टिक और कागज के कवर में बंद था। परन्तु राम ने उपहार को सुन्दर दिखाने के लिए उसे एक और चमकदार कागज में लिपटवा लिया। इस प्रकार पेन पर तीन कवर हो जाते हैं। अगर राम चाहता तो वह श्याम को अकेला पेन भी दे सकता था, बिना कवर के। परन्तु उसने उस पर एक अतिरिक्त कवर और लिपटवाया, जिसका कोई महत्त्व नहीं था। इस प्रकार पैकिंग के इस चमकदार कागज के कारण कचरे में वृद्धि ही हुई। 

प्रश्न 6. 
क्या आपके विचार में रासायनिक उर्वरक के स्थान पर अपेक्षाकृत कंपोस्ट का उपयोग उत्तम होता है? 
उत्तर:
हाँ, रासायनिक उर्वरक की तुलना में कंपोस्ट का उपयोग उत्तम होता है, क्योंकि कम्पोस्ट निर्माण के लिए हम रसोई तथा पादप व जन्तु अपशिष्टों का उपयोग करते हैं, जिससे इस कचरे का उपयोग हो जाता है। कम्पोस्ट के निर्माण एवं उपयोग से पर्यावरण भी दूषित नहीं होता है।

Bhagya
Last Updated on May 31, 2022, 9:44 a.m.
Published May 30, 2022