RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Science Notes to understand and remember the concepts easily. Browsing through class 6 science chapter 4 extra questions that includes all questions presented in the textbook.

RBSE Class 6 Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

RBSE Class 6 Science हमारे चारों ओर वायु InText Questions and Answers

 

पृष्ठ 150 

प्रश्न 1. 
पुलिसकर्मी ने मुखौटा क्यों पहना है? 
उत्तर:
पुलिसकर्मी वाहनों के ईधन दहन से निकलने वाली हानिकारक गैसों, धुएँ और धूल के कणों को शरीर में प्रवेश करने से रोकने के लिए यातायात नियंत्रण के समय मुखौटा पहनते हैं। 

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

प्रश्न 2. 
अगर पारदशी शीशे की खिड़कियों को नियमित रूप से साफ न किया जाए तो वह धुंधली क्यों हो जाती हैं? 
उत्तर:
शीशे की खिड़कियों को नियमित रूप से साफ नहीं करने पर उन पर धूल के कण जमते जाते हैं। इस कारण वे धुंधली हो जाती हैं। 

प्रश्न 3.
आग लगने की घटना के समय जलती हुई वस्तु के ऊपर कंबल लपेटने की सलाह क्यों दी जाती है? 
उत्तर:
जलती हुई वस्तु के ऊपर कंबल लपेटने की सलाह इसलिए दी जाती है, क्योंकि कंबल जलने में सहायता करने वाली ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति रोक देता है। इससे आग बुझ जाती है। 

पृष्ठ 151 

प्रश्न 4. 
क्या छोटे - छोटे वायु के बुलबुले तब भी दिखाई देंगे, यदि हम वायुरोधी बोतल में रखे ठंडे किए हुए उबले हुए पानी को पुनः गर्म करते हैं? 
उत्तर:
नहीं, ऐसी स्थिति में वायु के छोटे - छोटे बुलबुले नहीं दिखाई देते हैं।

RBSE Class 6 Science हमारे चारों ओर वायु Textbook Questions and Answers


प्रश्न 1. 
वायु के संघटक क्या हैं? 
उत्तर:
वायु अनेक गैसों का एक मिश्रण है। इसके 99% भाग में मात्र दो गैसें नाइट्रोजन और ऑक्सीजन पाई जाती हैं तथा शेष 1% में कार्बन - डाइ - ऑक्साइड, कुछ अन्य गैसें, जलवाष्प तथा धूल के कण पाए जाते हैं। 

प्रश्न 2. 
वायुमंडल की कौन - सी गैस श्वसन के लिए आवश्यक है?
उत्तर:
ऑक्सीजन गैस। 

प्रश्न 3. 
आप यह कैसे सिद्ध करेंगे कि वायु ज्वलन में सहायक होती है? 
उत्तर:
वायु ज्वलन में सहायक है, इसको हम निम्न प्रयोग के द्वारा आसानी से समझा सकते हैंप्रयोग - हम समान आकार की दो जलती हुई मोमबत्तियाँ लेते हैं। अब दोनों मोमबत्तियों को दो उथले पात्रों में अलगअलग बीच में रख देते हैं और पात्रों में थोड़ा - सा पानी डाल देते हैं। इसके बाद मोमबत्ती को एक - एक कांच के गिलास से ढक देते हैं। इसमें एक गिलास दूसरे से बड़ा होना चाहिए।

कुछ समय बाद हम देखते हैं कि बड़े गिलास के अन्दर रखी मोमबत्ती जल रही है, परन्तु छोटे गिलास के भीतर रखी मोमबत्ती कुछ देर जलकर बुझ गई है। चूँकि हमारे प्रयोग में लाये गये गिलास में वायु सीमित मात्रा में होती है। इसलिए छोटे गिलास के भीतर की वायु में उपस्थित सारी ऑक्सीजन का इस्तेमाल हो जाने के बाद, इसके अभाव में मोमबत्ती बुश जाती है और मोमबत्ती के बुझते ही, जल ऊपर चढ़ जाता है। इससे स्पष्ट होता है कि वायु ज्वलन में सहायक होती है।
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु 1

प्रश्न 4. 
आप यह कैसे दिखाएँगे कि वायु जल में घुली होती है? 
उत्तर:
वायु जल में घुली होती है, इसे हम निम्न क्रियाकलाप के माध्यम से सिद्ध कर सकते हैं:
क्रियाकलाप: सबसे पहले हम एक बीकर या कांच के बर्तन में थोड़ा - सा पानी लेते हैं। अब इस पानी को धीरे - धीरे गर्म करते हैं। हम देखते हैं कि पानी के उबलने से पहले हमें पात्र के अन्दर की सतह पर छोटे - छोटे बुलबुले दिखाई देते हैं। ये बुलबुले पानी में घुली हुई वायु के कारण बनते हैं। जब हम पानी गर्म करते हैं तो पानी मेंधुली हुई वायु बुलबुलों के रूप में बाहर आती है। इससे स्पष्ट होता है कि जल में वायु पुली होती है।
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु 2

प्रश्न 5. 
रूई का ढेर जल में क्यों सिकुड़ जाता है? 
उत्तर:
रुई को जल में डालने पर इसमें विद्यमान सारी हवा निकल जाती है, जिससे इसकी परतें आपस में चिपक जाती हैं। इसलिए रुई का ढेर सिकुड़ा हुआ दिखाई देते हैं।

प्रश्न 6. 
पृथ्वी के चारों ओर की वायु की परत ............................ कहलाती है। 
उत्तर:
वायुमण्डल। 

प्रश्न 7. 
हरे पौधों को भोजन बनाने के लिए वायु के अवयव ............................ की आवश्यकता होती है। 
उत्तर:
कार्बन डाइऑक्साइड। 

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

प्रश्न 8. 
पाँच क्रियाकलापों की सूची बनाइए, जो वायु की उपस्थिति के कारण संभव हैं। 
उत्तर:
वायु की उपस्थिति से सम्बन्धित क्रियाकलाप

  • प्रकाश - संश्लेषण 
  • श्वसन 
  • बादलों का निर्माण 
  • वाष्पोत्सर्जन 
  • निष्पावन। 

प्रश्न 9. 
वायुमण्डल में गैसों के आदान - प्रदान में पौधे तथा जन्तु एक - दूसरे की किस प्रकार सहायता करते हैं? 
उत्तर:
पौधे प्रकाश - संश्लेषण की क्रिया द्वारा अपना भोजन स्वयं बनाते हैं। प्रकाश - संश्लेषण की प्रक्रिया में पौधे कार्बन - डाइ - ऑक्साइड गैस को ग्रहण करते हैं और ऑक्सीजन गैस को डोड़ते हैं। इसके विपरीत जन्तु श्वसन की क्रिया में ऑक्सीजन को ग्रहण करते हैं और कार्बनडाइ - ऑक्साइड को छोड़ते हैं। इस प्रकार पौधों द्वारा छोड़ी हुई ऑक्सीजन को जन्तु ग्रहण करते हैं और जन्तुओं द्वारा छोड़ी हुई कार्बन - डाइ - ऑक्साइड को पौधे पुनः भोजन के निर्माण के लिए प्रकाश - संश्लेषण की प्रक्रिया में इस्तेमाल कर लेते हैं। इस प्रकार स्पष्ट है कि वायुमण्डल में गैसों के आदानप्रदान में पौधे तथा जन्तु एक - दूसरे की सहायता करते हैं।

Bhagya
Last Updated on May 30, 2022, 4:50 p.m.
Published May 30, 2022