RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 14 जल

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 14 जल Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Science Notes to understand and remember the concepts easily. Browsing through class 6 science chapter 4 extra questions that includes all questions presented in the textbook.

RBSE Class 6 Science Solutions Chapter 14 जल

RBSE Class 6 Science जल InText Questions and Answers


पृष्ठ 137 

प्रश्न 1. 
क्या हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समान मात्रा में जल उपलब्ध होता है? क्या ऐसे भी क्षेत्र हैं जहाँ के लोगों को उचित मात्रा में जल नहीं मिलता है? वे अपना काम कैसे चलाते हैं? 
उत्तर:
नहीं, हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समान मात्रा में जल उपलब्ध नहीं होता है। हमारे देश के पर्वतीय क्षेत्रों, रेगिस्तानी क्षेत्रों जैसे स्थानों पर रहने वाले लोगों को उचित मात्रा में जल नहीं मिलता है। ये आस - पास के क्षेत्रों से जल लाकर तथा वर्षा के जल को संग्रहित करके अपना काम चलाते हैं। 

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 14 जल

पृष्ठ 140 

प्रश्न 2. 
क्या आपने कभी शीत ऋतु में प्रातःकाल पत्तियों या धातु के पृष्ठों जैसे लोहे की ग्रिल तथा दरवाजों पर ओस की बूंदें देखी हैं? क्या यह संघनन के कारण हैं? क्या आपने गर्मियों में भी प्रातःकाल ऐसा होते देखा है? 
उत्तर:
हाँ, हमने ओस की बूंदें देखी हैं। संघनन की प्रक्रिया के कारण ही ऐसा होता है। नहीं, हमने गर्मियों में प्रात:काल के समय ओस की बूंदें नहीं देखी। 

पृष्ठ 141 

प्रश्न 3. 
सर्दियों में प्रातःकाल धरती के पास क्या आपने कोहरा देखा है? क्या यह भी ठंडी धरती के पास जलवाष्य का संघनन है? आप क्या सोचते हैं? 
उत्तर:
हाँ, कोहरा भी ठंडी धरती के पास जलवाष्य का ही संघनन है।

RBSE Class 6 Science जल Textbook Questions and Answers


प्रश्न 1. 
नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) जल को वाष्प में परिवर्तित करने के प्रक्रम को ............................ कहते हैं। 
(ख) जलवाष्प को जल में परिवर्तित करने के प्रक्रम को ............................ कहते हैं।
(ग) एक वर्ष या इससे अधिक समय तक वर्षा न होना उस क्षेत्र में ............................ लाता है। 
(घ) अत्यधिक वर्षा से ............................ आती है। 
उत्तर:
(क) वाष्पन 
(ख) संघनन 
(ग) सूखा 
(घ) बाद। 

प्रश्न 2. 
नीचे लिखे में से प्रत्येक का क्या यह वायन अथवा संघनन के कारण से है? 
(क) ठंडे जल से भरे गिलास की बाहरी सतह पर जल की बूंदों का दिखना। 
(ख) गीले कपड़ों पर इस्वी करने पर भाप का ऊपर उठना । 
(ग) सर्दियों में प्रात:काल कोहरे का दिखना। 
(घ) गीले कपड़े से पोंछने के बाद श्यामपट्ट कुछ समय बाद सूख जाता है। 
(ङ) गर्म छड़ के ऊपर जल छिड़कने से भाप का ऊपर उठना। 
उत्तर:
(क) संघनन 
(ख) वाष्पन 
(ग) संघनन 
(घ) वाष्पन 
(ङ) बाष्पन। 

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौनसा कथन सत्य है? 
(क) वायु में जलवाय केवल मानसून के समय में उपस्थित रहती है। 
(ख) जल महासागरों, नदियों तथा झीलों से वाष्पित होकर वायु में मिलता है परन्तु भूमि से वाष्पित नहीं होता। 
(ग) जल के जलवाष्प में परिवर्तन की प्रक्रिया वाष्पन कहलाती है। 
(घ) जल का वाष्पन केवल सूर्य के प्रकाश में ही होता है। 
(ङ) वायु की ऊपरी परतों में, जहाँ यह और अधिक ठंडी होती है, जलवाष्प संघनित होकर छोटी - छोटी जलकणिकाएं बनाती है। 
उत्तर:
(क) असत्य 
(ख) असत्य 
(ग) सत्य 
(घ) असत्य 
(ङ) सत्य। 

प्रश्न 4. 
मान लीजिए कि आप अपनी स्कूल यूनिफार्म को वर्षा वाले दिन शीघ्र सुखाना चाहते हैं। क्या इसे किसी अंगीठी या हीटर के पास फैलाने पर इस कार्य में सहायता मिलेगी? यदि हाँ, तो कैसे? 
उत्तर: 
स्कूल यूनिफार्म को किसी अंगीठी या हीटर के पास फैलाने पर वह शीघ्र सूख जायेगी, क्योंकि अंगीठी या हीटर के कारण इसके आस - पास की वायु अधिक गर्म हो जायेगी। इससे यूनिफार्म से वाष्पन की प्रक्रिया तीव्र गति से होगी। 

प्रश्न 5. 
एक जल की ठंडी बोतल रेफ्रिजरेटर से निकालिए और इसे मेज पर रखिए। कुछ समय पश्चात् आप इसके चारों ओर जल की छोटी - छोटी बँदें देखेंगे। कारण बताओ। 
उत्तर:
ठंडी बोतल मेज पर रखने पर इसकी ठंडी सतह इसके आस - पास की वायु को ठंडी कर देती है। वायु के ठंडी हो जाने के कारण जलवाष्प बोतल की सतह पर संघनित होने लगती है, जिसके कारण जल की छोटीछोटी बूंदें दिखती हैं। 

प्रश्न 6. 
चश्मों के लैंस साफ करने के लिए लोग उस पर फेंक मारते है तो लैंस भीग जाते हैं। लैंस क्यों भीग जाते हैं? समझाइए। 
उत्तर:
लैंस पर फूंक मारने पर मुंह से निकलने वाली वायु बाहर की वायु से ठंडी होती है जिसके कारण वह लैंसों पर संघनित हो जाती है और लैंस भीग जाते हैं। 

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 14 जल

प्रश्न 7. 
बादल कैसे बनते हैं? 
उत्तर:
संघनन की प्रक्रिया बादलों के निर्माण में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जैसे - जैसे हम पृथ्वी के पृष्ठ से ऊपर की ओर जाते हैं, वैसे - वैसे तापमान कम होता जाता है। इस कारण ऊपर उठती वायु भी ठंडी होती जाती है। पर्याप्त ऊँचाई पर जाने पर वायु इतनी ठंडी हो जाती है कि इसमें उपस्थित जलवाष्प संघनित होकर छोटी - छोटी जल की बूंदों में परिवर्तित हो जाती है। जल की यह बँदें 'जलकणिका' कहलाती हैं। वायु में तैरती यह छोटी - छोटी जलकणिकाएँ ही हमें आदलों के रूप में दिखाई देती हैं। इस प्रकार जलवाष्प के संघनन से बादलों का निर्माण होता है। 

प्रश्न 8. 
सूखा कब पड़ता है? 
उत्तर:
वाष्पन तथा वाष्पोत्सर्जन निरन्तर चलने वाली प्रक्रियाएँ हैं। इनके द्वारा मृदा से निरन्तर जल की हानि होती रहती है। यदि किसी क्षेत्र में एक वर्ष या इससे अधिक समय तक वर्षा नहीं होती है, तो यहाँ जल वर्षा द्वारा वापस नहीं पहुंच पाता है जिससे मृदा सूख जाती है। उस क्षेत्र के तालाबों और कुओं में भी जल स्तर गिर जाता है और इनमें से कुछ सूख भी जाते हैं। भीम-जल में भी कमी हो जाती है। ऐसी परिस्थितियों में उस क्षेत्र में सूखा की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

Bhagya
Last Updated on May 30, 2022, 4:49 p.m.
Published May 30, 2022