RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Science Notes to understand and remember the concepts easily. Browsing through class 6 science chapter 4 extra questions that includes all questions presented in the textbook.

RBSE Class 6 Science Solutions Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन

RBSE Class 6 Science गति एवं दूरियों का मापन InText Questions and Answers


पृष्ठ 104 

प्रश्न 1. 
जब हम पत्थर को तेजी से घुमाते हैं तब हम यह क्यों कहते हैं कि पत्थर की हाथ से दूरी समान रहती है। पत्थर डोरी से बंधा हुआ है। 
उत्तर:
इस क्रिया में पत्थर डोरी से बँधा हुआ है। यह पत्थर तेजी से घुमाने पर वृत्तीय पथ के अनुदिश गति करता है। इस कारण इस गति में पत्थर की हमारे हाथ से दूरी समान रहती है। इस प्रकार की गति वर्तुल गति कहलाती है।

RBSE Class 6 Science गति एवं दूरियों का मापन Textbook Questions and Answers


प्रश्न 1. 
वायु, जल तथा थल पर उपयोग किए जाने वाले परिवहन के साधनों में प्रत्येक के दो उदाहरण लिखिए। 
उत्तर:

  1. वायु में परिवहन के साधन - वायुयान, हेलिकॉप्टर। 
  2. जल में परिवहन के साधन - नाव, जलयान। 
  3. थल पर परिवहन के साधन - बस, रेलगाड़ी। 

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन

प्रश्न 2. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) एक मीटर में ..................................... सेंटीमीटर होते हैं। 
(ख) पाँच किलोमीटर में ..................................... मीटर होते हैं। 
(ग) झूले पर किसी बच्चे की गति ..................................... होती है। 
(घ) किसी सिलाई मशीन की सुई की गति ..................................... होती है। 
(ङ) किसी साइकिल के पहिए की गति ..................................... होती है। 
उत्तर:
(क) 100 
(ख) 5000 
(ग) आवर्त 
(घ) आवर्ती गति 
(ङ) वर्तुल गति। 

प्रश्न 3. 
पग अथवा कदम का उपयोग लम्बाई के मानक मात्रक के रूप में क्यों नहीं किया जाता? 
उत्तर:
पग अथवा कदम का उपयोग लम्बाई के मानक मात्रक के रूप में नहीं किया जाता क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति के पग (कदम) के नाप में भिन्नता हो सकती है, जिससे विभिन्न लोगों द्वारा लिया गया माप भिन्न - भिन्न होगा और हमें परिशुद्ध माप प्राप्त नहीं हो पायेगा। 

प्रश्न 4. 
निम्नलिखित को लम्बाई के बढ़ते परिणामों में व्यवस्थित कीजिए1 मीटर, 1 सेंटीमीटर, 1 किलोमीटर, 1 मिलीमीटर। 
उत्तर:
1 मिलीमीटर, 1 सेंटीमीटर, 1 मीटर, 1 किलोमीटर। 

प्रश्न 5. 
किसी व्यक्ति की लम्बाई 1.65 मीटर है। इसे सेंटीमीटर तथा मिलीमीटर में व्यक्त कीजिए।
उत्तर:
(i) ∵ 1 मीटर = 100 सेंटीमीटर 
∴ 1.65 मीटर = 100 x 1.65
= 165 सेंटीमीटर 

(ii) ∵ 1 मीटर = 1000 मिलीमीटर 
∴ 1.65 मीटर = 1000 x 1.65
= 1650 मिलीमीटर 

प्रश्न 6. 
राधा के घर तथा उसके स्कूल के बीच की दूरी 3250 मीटर है। इस दूरी को किलोमीटर में व्यक्त कीजिए। 
उत्तर:
∵1000 मीटर = 1 किलोमीटर 
∴ 3250 मीटर = mm x 3250
= 3.250 किलोमीटर 

प्रश्न 7. 
किसी स्वेटर बुनने की सलाई की लम्बाई मापते समय स्केल पर यदि इसके एक सिरे का पाठ्यांक 3.0 सेंटीमीटर तथा दूसरे सिरे का पाठ्यांक 33.1 सेंटीमीटर है तो सलाई की लम्बाई कितनी है? 
उत्तर:
एक सिरे का पाठ्यांक = 3.0 सेंटीमीटर 
दूसरे सिरे का पाठ्यांक = 33.1 सेंटीमीटर 
इसलिए मलाई की लम्बाई = 33.1 - 30 सेंटीमीटर
= 30.1 सेंटीमीटर 

प्रश्न 8. 
किसी चलती हुई साइकिल के पहिए तथा चलते हुए छत के पंखे की गतियों में समानताएँ तथा असमानताएँ लिखिए।
उत्तर:

  1. समानताएं: बलती हुई साइकिल के पहिए की गति एवं छत के चलते हुए पंखे की गति वर्तुल गति है। 
  2. असमानताएँ: साइकिल सरल रेखा में चलती है, परन्तु छत का पंखा सरल रेखा में नहीं चलता वरन् इसकी पंखुड़ियाँ अपने स्थान पर ही गति करती हैं। 

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन

प्रश्न 9. 
आप दूरी मापने के लिए किसी लचीले फीते का उपयोग क्यों नहीं करते? यदि आप किसी दूरी को लचीले फीते से मापें तो अपनी माप को किसी अन्य को बताने में आपको जो समस्याएँ आएँगी उनमें से कुछ समस्याएँ लिखिए। 
उत्तर:
हम दूरी मापने के लिए किसी लचीले फोते का उपयोग नहीं करते हैं क्योंकि लचीला फीता खींचने पर लम्बा हो जाता है और छोड़ देने पर इसकी लम्बाई वापस कम हो जाती है। इस कारण सही माप नहीं आ पाता है। यदि हम किसी दूरी को लचीले फोते से मापेंगे तो अपनी माप को किसी अन्य को बताने में हमें कई समस्याएँ आयेंगी, जैसे -

  1. हमें बताना पड़ेगा कि नाप लेते समय हमने फौते को कितना खींचकर रखा था।
  2. अगर हम फौते को ढीला छोड़ कर नाप लेते हैं, तो हमें यह ध्यान रखकर बताना होगा कि हमने फीते को कितना ढीला छोड़ा था। 

प्रश्न 10. 
आवर्ती गति के दो उदाहरण लिखिए। 
उत्तर:

  • लोलक 
  • सिलाई मशीन की सुई।

 

Bhagya
Last Updated on May 30, 2022, 4:45 p.m.
Published May 30, 2022