RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.7

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.7 Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students are advised to practice अनुपात और समानुपात के प्रश्न class 6 of the textbook questions.

RBSE Class 6 Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.7

प्रश्न 1.
सत्य (T) या असत्य (F) कहिए
(a) आयत का प्रत्येक कोण समकोण होता है।
उत्तर:
सत्य।

(b) आयत की सम्मुख भुजाओं की लंबाई बराबर होती है।
उत्तर:
सत्य।

(c) वर्ग के विकर्ण एक-दूसरे पर लंब होते हैं।
उत्तर:
सत्य।

(d) समचतुर्भुज की सभी भुजाएँ बराबर लंबाई की होती हैं।
उत्तर:
सत्य।

(e) समांतर चतुर्भुज की सभी भुजाएँ बराबर लंबाई की होती हैं।
उत्तर:
असत्य 

(f) समलंब की सम्मुख भुजाएँ समांतर होती हैं।
उत्तर:
असत्य 

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.7

प्रश्न 2.
निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए|
(a) वर्ग को एक विशेष प्रकार का आयत समझा जा सकता है।
उत्तर:
ऐसा आयत जिसकी सभी भुजाएँ समान होती हैं, वह वर्ग बन जाता है।

(b) आयत को एक विशेष प्रकार का समांतर चतुर्भुज समझा जा सकता है।
उत्तर:
ऐसा समान्तर चतुर्भुज जिसका प्रत्येक कोण एक समकोण होता है, वह आयत बन जाता है।

(c) वर्ग को एक विशेष प्रकार का समचतुर्भुज समझा जा सकता है।
उत्तर:
जब समचतुर्भुज का प्रत्येक कोण समकोण होता है, वह एक वर्ग बन जाता है।

(d) वर्ग, आयत, समचतुर्भुज और समांतर चतुर्भुज में से प्रत्येक एक चतुर्भुज भी है
उत्तर:
इन सभी में चार भुजाएँ होती हैं।

(e) वर्ग एक समांतर चतुर्भुज भी है।
उत्तर:
वर्ग की सम्मुख भुजाएँ समान्तर होती हैं, अतः यह समान्तर चतुर्भुज है।

प्रश्न 3.
एक बहुभुज सम (regular) होता है, यदि उसकी सभी भुजाएँ बराबर हों और सभी कोण बराबर हों। क्या आप एक समचतुर्भुज (regular quadrilateral) की पहचान कर सकते हैं?
उत्तर:
वर्ग एक समचतुर्भुज होता है, इसकी सभी भुजाएँ तथा सभी कोण बराबर होते हैं।

Prasanna
Last Updated on June 25, 2022, 3:20 p.m.
Published June 25, 2022