RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students are advised to practice अनुपात और समानुपात के प्रश्न class 6 of the textbook questions.

RBSE Class 6 Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4

प्रश्न 1.
निम्न के क्या माप हैं
(i) एक समकोण?
(ii) एक ऋजुकोण?
हल:
(i) 1 समकोण = 90°
(ii) 1 ऋजुकोण = 2 समकोण = 2 × 90° = 180°

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 

प्रश्न 2.
बताइए सत्य (T) या असत्य (F) :
(a) एक न्यून कोण का माप < 90° है।
उत्तर:
सत्य

(b) एक अधिक कोण का माप < 90° है।
उत्तर:
असत्य

(c) एक प्रतिवर्ती कोण का माप < 180° है।
उत्तर:
असत्य

(d) एक संपूर्ण घूर्णन का माप = 360° है।
उत्तर:

(e) यदि m∠A = 53° और m∠B = 35° है, तो m∠A >m∠B है।
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 3.
निम्न के माप लिखिए| 
(a) कुछ न्यून कोण 
हल:
चूंकि न्यूनकोण का माप < 90°, अतः दो न्युनकोण 80° और 60° हो सकते हैं।

(b) कुछ अधिक कोण (प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए।)
हल:
चूंकि अधिक कोण का माप 90° से अधिक किन्तु 180° से कम, अतः दो अधिक कोण 140° और 170° हो सकते हैं। 

प्रश्न 4.
निम्न कोणों को चाँदे से मापिए और उनके माप लिखिए
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 1
हल:
(a) 45°
(b) 130°
(c) 90°
(d) 65°, 130°, 100°

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4

प्रश्न 5.
किस कोण का माप बड़ा है? पहले आकलन (estimate) कीजिए और फिर मापिए।
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 2
कोण A का माप = 
कोण B का माप =
उत्तर:
आकलन के अनुसार कोण B का माप बड़ा है।
कोण A का माप = 40°
कोण B का माप = 65°

प्रश्न 6.
निम्न दो कोणों में से किस कोण का माप बड़ा है? पहले आकलन कीजिए और फिर मापन द्वारा पुष्टि कीजिए।
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 3
उत्तर:
आकलन के अनुसार दूसरे कोण का माप बड़ा है।
पहला कोण = 43°
दूसरा कोण = 57°

प्रश्न 7.
न्यून कोण, अधिक कोण, समकोण या ऋजुकोण से रिक्त स्थानों को भरिए
(a) वह कोण, जिसका माप एक समकोण के माप से कम है..................होता है।
उत्तर:
न्यूनकोण

(b) वह कोण, जिसका माप एक समकोण के माप से अधिक हो, ....................होता है।
उत्तर:
अधिककोण

(c) वह कोण जिसका माप दो समकोणों के योग के बराबर है....................होता है।
उत्तर:
ऋजुकोण

(d) यदि दो कोणों के मापों का योग समकोण के माप के बराबर है, तो प्रत्येक कोण...........होता है।
उत्तर:
न्यूनकोण

(e) यदि दो कोणों के मापों का योग एक ऋजुकोण के माप के बराबर है, और इनमें से एक कोण न्यून कोण है, तो दूसरा कोण ..................होना चाहिए।
उत्तर:
अधिककोण।

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4

प्रश्न 8.
नीचे दी आकृति में दिए प्रत्येक कोण का माप ज्ञात कीजिए (पहले देखकर आकलन कीजिए और फिर चाँदे से मापिए।)
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 4
उत्तर:
आकलन द्वारा प्रत्येक आकृति का कोण
(a) 45°
(b) 125°
(c) 60°
(d) 135°
चाँदे से मापने पर कोणों की माप है. 
(a) 40°
(b) 130°
(c) 65°
(d) 135°

प्रश्न 9.
नीचे दी प्रत्येक आकृति में घड़ी की सुइयों के बीच के कोण का माप ज्ञात कीजिए- .
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 5
उत्तर:
आकृतियों में घड़ी की सुइयों द्वारा बनाये कोणों की माप
9:00 बजे : 90° 
1:00 बजे : 30° 
6:00 बजे : 180° 

प्रश्न 10. 
खोज कीजिएदी हुई आकृति में चाँदा 30° दर्शा रहा है। इसी आकृति को एक आवर्धन शीशे (magnifying glass) द्वारा देखिए। क्या यह कोण बड़ा हो जाता है? क्या कोण का माप बड़ा हो जाता है? 
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 6
उत्तर:
आवर्धन शीशे से देखने पर कोण बड़ा नहीं होता है और कोण का माप भी नहीं बढ़ता है।

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4

प्रश्न 11.
मापिए और प्रत्येक कोण को वर्गीकृत कीजिए
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 7
उत्तर:
प्रत्येक कोण का माप और प्रकार निम्न तालिका में दिए हैं
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 8

Prasanna
Last Updated on June 25, 2022, 3:09 p.m.
Published June 25, 2022