RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 सममिति Intext Questions

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 सममिति Intext Questions Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students are advised to practice अनुपात और समानुपात के प्रश्न class 6 of the textbook questions.

RBSE Class 6 Maths Solutions Chapter 13 सममिति Intext Questions

(प्रयास कीजिए पृष्ठ 283)

प्रश्न 1.
आपके ज्यामिति बॉक्स में दो सेट स्क्वेयर हैं। क्या ये सममित हैं?
हल:
ज्यामिति बॉक्स में निम्न दो सेट स्क्वेयर हैं
(i) 30°-60-90° सेट स्क्वे यर
(ii) 45°-45°-90° सेट स्क्वे यर
पहला सममित नहीं है, जबकि दूसरा सममित है।

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 सममिति Intext Questions

(प्रयास कीजिए पृष्ठ 285)

प्रश्न 1.
दो या अधिक सेट स्क्वेयर को मिलाकर आप जितनी भी आकृतियाँ बना सकते हैं, बनाइए। इन्हें वर्गांकित कागज पर बनाइए और इनकी सममित रेखाएँ बताइए।
हल:
(i) दो समान सेट स्क्वे यर 30°-60°-90° को मिलाने पर हमें निम्नलिखित आकृतियाँ प्राप्त होती हैं
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 सममिति Intext Questions 1
आकृति (a), (b) तथा (c) की सममित रेखाएँ बिन्दुकित रेखा द्वारा दर्शाई गई हैं। आकृति (d) की कोई सममित, रेखा नहीं है।

(ii) दो समान सेट स्क्वे यरों 45°-45°--90° को मिलाने पर हमें निम्न आकृतियाँ प्राप्त होती हैं-
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 सममिति Intext Questions 2
आकृतियों की सममिति रेखा बिन्दुकित रेखा द्वारा दर्शाई गई हैं।

(iii) तीन समान सेट स्क्वे यरों 45°-45°-90° को मिलाने पर इसकी सममिति की रेखा बिंदुकित रेखा द्वारा दर्शाई गई है।
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 सममिति Intext Questions 3

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 सममिति Intext Questions

(iv) चार समान सेट स्क्वेयरों 30°–60°-90° का प्रयोग कर एक समचतुर्भुज प्राप्त होगा। इसकी सममित रेखाएँ आकृति में बिन्दुकित रेखाओं द्वारा दर्शाई गई हैं।
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 13 सममिति Intext Questions 4

(प्रयास कीजिए पृष्ठ 291)

प्रश्न 1.
यदि आप दर्पण के सामने 100 सेमी. की दूरी पर हैं। आपका प्रतिबिम्ब कहाँ होगा? यदि आप दर्पण की ओर चलते हैं, तो आपका प्रतिबिम्ब किस प्रकार चलता है?
हल:
हम जानते हैं कि दर्पण में छाया (प्रतिबिम्ब) उतनी ही दूर होती है जितना कि दर्पण के सामने वस्तु। अतः प्रतिबिम्ब दर्पण से 100 सेमी. पीछे दिखाई देगा।
यदि हम दर्पण की ओर चलते हैं, तो हमारा प्रतिबिम्ब हमारी ओर चलता दिखाई देगा।

Bhagya
Last Updated on June 29, 2022, 12:57 p.m.
Published June 28, 2022