RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 12 अनुपात और समानुपात Ex 12.3

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 12 अनुपात और समानुपात Ex 12.3 Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students are advised to practice अनुपात और समानुपात के प्रश्न class 6 of the textbook questions.

RBSE Class 6 Maths Solutions Chapter 12 अनुपात और समानुपात Ex 12.3

प्रश्न 1.
यदि 7 मी. कपड़े का मूल्य 1470 रु. हो तो 5 मी. कपड़े का मूल्य ज्ञात कीजिए।
हल:
7 मी. कपड़े का मूल्य = 1470 रु.
∴ 1 मी. कपड़े का मूल्य = \(\frac{1470}{7}\) रु.
= 210 रु.
∴ 5 मी. कपड़े का मूल्य = 210 रु. × 5 = 1050 रु.

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 12 अनुपात और समानुपात Ex 12.3

प्रश्न 2.
एकता 10 दिन में 3000 रु. अर्जित करती है। 30 दिन में वह कितना अर्जित करेगी?
हल:
10 दिनों में एकता अर्जित करती है = 3000 रु.
∴ 1 दिन में एकता अर्जित करती है
= \(\frac{3000}{10}\) = 300 रु.
∴ एकता 30 दिनों में अर्जित करेगी
= 300 रु. × 30 = 9000 रु.

प्रश्न 3.
यदि पिछले 3 दिन में 276 मिमी. वर्षा होती है, तो एक सप्ताह (7 दिन) में कितने सेमी. वर्षा होगी? यह मानते हुए कि वर्षा उसी गति से हो रही है।
हल:
3 दिन में बारिश = 276 मिमी.
∴ 1 दिन में बारिश = (276 ÷ 3) मिमी.
= 92 मिमी.
∴ 1 सप्ताह (7 दिन) में बारिश = (92 × 7) मिमी.
= 644 मिमी.
अतः 7 दिन में बारिश = 644 मिमी. ÷ 10
= 64.4 सेमी.

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 12 अनुपात और समानुपात Ex 12.3

प्रश्न 4.
5 किग्रा. गेहूँ का मूल्य 91.50 रु. है
(a) 8 किग्रा. गेहूँ का मूल्य क्या होगा?
(b) 183 रु. में कितना गेहूँ खरीदा जा सकता है?
हल:
(a) 5 किग्रा. गेहूँ का मूल्य = 91.50 रु.
∴ 1 किग्रा. गेहूँ का मूल्य = (91.50 ÷ 5 रु.) .
= 18.30 रु.
∴ 8 किग्रा. गेहूँ का मूल्य = (18.30 × 8) रु.
= 146.40 रु.

(b) 91.50 रु. में गेहूँ खरीदा = 5 किग्रा.
1 रु. में गेहूँ खरीदा = \(\left(5 \times \frac{100}{9150}\right)\) किग्रा.
= \(\frac{10}{183}\) किग्रा.
∴ 183 रु. में गेहूं खरीदा = (\(\frac{10}{183}\) × 183) किग्रा.
= 10 किग्रा.

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 12 अनुपात और समानुपात Ex 12.3

प्रश्न 5.
पिछले 30 दिन में तापमान 15° सेल्सियस गिरता है। यदि तापमान की गिरावट इसी गति से जारी रहे तो, अगले 10 दिन में तापमान कितने डिग्री गिरेगा?
हल:
30 दिन में तापमान गिरता है = 15° सेल्सियस
∴ 1 दिन में तापमान गिरता है = \(\left(\frac{15}{30}\right)^{\circ}\) सेल्सियस
= \(\frac{1}{2}^{\circ}\) सेल्सियस
∴ अगले 10 दिन में तापमान गिरेगा
= (\(\frac{1}{2}\) × 10) सेल्सियस
= 5° सेल्सियस

प्रश्न 6.
शाइना 3 महीने का किराया 15000 रु. देती है। उसे पूरे वर्ष का किराया कितना देगा होगा यदि वर्ष भर किराया समान रहे?
हल:
3 महीने का किराया = 15000 रु.
∴ 1 महीने का किराया = (15000 3) रु. = 5000 रु.
∴ 1 साल (12 महीने) का किराया = (5000 × 12) रु.
= 60000 रु.

प्रश्न 7.
4 दर्जन केलों का मूल्य 180 रु. है। 90 रु. में कितने केले खरीदे जा सकते हैं?
हल:
180 रु. में केले खरीदे जाते हैं= 4 दर्जन = 48
∴ 1 रु. में केले खरीदे जाते हैं = 48 = 4
∴ 90 रु. में केले खरीदे जा सकते हैं
= \(\left(\frac{4}{15} \times 90\right)\) = 4 × 6 = 24 केले

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 12 अनुपात और समानुपात Ex 12.3

प्रश्न 8.
72 पुस्तकों का भार 9 किग्रा. है। ऐसी 40 पुस्तकों का भार कितना होगा?
हल:
72 पुस्तकों का भार = 9 किग्रा.
∴ 1 पुस्तक का भार = \(\frac{9}{72}\) किग्रा. = \(\frac{1}{8}\) किग्रा.
∴ 40 पुस्तकों का भार = (\(\frac{1}{8}\) × 40) किग्रा. = 5 किग्रा.

प्रश्न 9.
एक ट्रक में 594 किमी. चलने पर 108 लीटर डीजल लगता है। 1650 किमी. की दूरी तय करने पर कितने लीटर डीजल लगेगा?
हल:
594 किमी. चलने पर डीजल लगता है = 108 लीटर
∴ 1 किमी. चलने पर डीजल लगता है
= \(\left(\frac{108}{594}\right)\) लीटर
= \(\left(\frac{2}{11}\right)\) लीटर
∴ 1650 किमी. चलने पर डीजल लगेगा
= (\(\frac{2}{11}\) × 1650) लीटर
= (2 × 150) लीटर
= 300 लीटर

प्रश्न 10.
राजू ने 150 रु. में 10 पेन और मनीष ने 84 रु. में 7 पेन खरीदे। ज्ञात कीजिए किसने पेन सस्ते खरीदे?
हल:
राजू के लिए
10 पेन की कीमत = 150 रु.
∴ 1 पेन की कीमत = (150) रु. = 15 रु.
मनीष के लिए-
7 पेन की कीमत = 84 रु.
∴ 1 पेन की कीमत = \(\left(\frac{84}{7}\right)\) रु. = 12 रु.
अंतः 12 < 15
इसलिए मनीष ने सस्ते पेन खरीदे।

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 12 अनुपात और समानुपात Ex 12.3

प्रश्न 11.
अनीश ने 6 ओवर में 42 रन बनाए और अनूप ने 7 ओवर में 63 रन बनाए। एक ओवर में किसने अधिक रन बनाए?
हल:
अनीश के लिए
6 ओवर में रन बने = 42
1 ओवर में रन बने = (42) = 7
अनूप के लिए
7 ओवर में रन बने = 63
1 ओवर में रन बने = \(\left(\frac{63}{7}\right)\) = 9
क्योंकि 9 > 7
इसलिए अनूप ने प्रति ओवर ज्यादा रन बनाए।

Bhagya
Last Updated on June 28, 2022, 2:43 p.m.
Published June 28, 2022