RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 10 क्षेत्रमिति Intext Questions

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 10 क्षेत्रमिति Intext Questions Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students are advised to practice अनुपात और समानुपात के प्रश्न class 6 of the textbook questions.

RBSE Class 6 Maths Solutions Chapter 10 क्षेत्रमिति Intext Questions

(प्रयास कीजिए - पृष्ठ 222)

प्रश्न 1.
अपनी अध्ययन टेबल के ऊपरी चारों सिरों की लंबाइयों को मापिए तथा उन्हें लिखिए।
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 10 क्षेत्रमिति Intext Questions 1
AB = __ सेमी.
BC = ___ सेमी.
CD = ___ सेमी.
DA = __सेमी.
अब चारों भुजाओं की लंबाइयों का योगफल = AB + BC + CD + DA क्या आप बता सकते हैं कि परिमाप कितना है?
हल:
पैमाने से नापने पर, AB = 75 सेमी., BC = 60 सेमी., CD = 75 सेमी., और DA = 60 सेमी. 
चारों भुजाओं की लम्बाइयों का योगफल = AB + BC + CD + DA
= 75 सेमी. + 60 सेमी. + 75 सेमी. + 60 सेमी.
= 270 सेमी. परिमाप है।

प्रश्न 2.
अपनी नोटबुक के एक पृष्ठ की चारों भुजाओं की लंबाइयों को मापिए और उन्हें लिखिए। चारों भुजाओं की लंबाइयों का योगफल = AB + BC + CD + DA पृष्ठ का परिमाप कितना है?
हल:
नोटबुक के चारों कोनों को बिन्दु A, B, C और D से दर्शायेंगे। 
इसकी भुजाओं की लम्बाइयों को मापने पर
AB = 16.5 सेमी., BC = 21.5 सेमी., CD = 16.5 सेमी. और DA = 21.5 सेमी.

चारों भुजाओं की लम्बाइयों का योग = AB + BC + CD + DA
= 16.5 सेमी. + 21.5 सेमी. + 16.5 सेमी. + 21.5 सेमी. 
= 76 सेमी., जो परिमाप है।

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 10 क्षेत्रमिति Intext Questions 

प्रश्न 3.
मीरा 150 मी. लंबाई तथा 80 मी. चौड़ाई वाले एक पार्क में जाती है। वह इस पार्क का पूरा एक चक्कर लगाती है। उसके द्वारा तय की दूरी ज्ञात कीजिए।
हल:
पार्क का एक पूरा चक्कर लगाने पर मीरा द्वारा तय दूरी
= पार्क की भुजाओं की लम्बाइयों का योग
= 150 मी. + 80 मी. + 150 मी. + 80 मी.
= 460 मी.

प्रश्न 4.
निम्न आकृतियों का परिमाप ज्ञात कीजिए
(a) 
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 10 क्षेत्रमिति Intext Questions 2
परिमाप = AB + BC + CD + DA 
= _ + _ + _ + _ = 
हल:
परिमाप = AB + BC + CD + DA
= 40 सेमी. + 10 सेमी. + 40 सेमी. + 10 सेमी.
= 100 सेमी. 

(b) 
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 10 क्षेत्रमिति Intext Questions 3
हल:
परिमाप = AB+ BC+CD + DA
= 5 सेमी. + 5 सेमी. + 5 सेमी. + 5 सेमी.
= 20 सेमी. 

(c)
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 10 क्षेत्रमिति Intext Questions 4
परिमाप =
हल:
परिमाप = AB + BC + CD + DE + EF + FG + GH + HI + IJ + JK + KL + LA 
= (1 + 3 + 3 + 1 + 3 + 3 + 1 +3 + 3 + 1 + 3 + 3) सेमी. 
= 28 सेमी.

(d)
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 10 क्षेत्रमिति Intext Questions 5
परिमाप. = AB+ BC+CD + DE + EF + FA
=  _+_+ _+ _+_+ _
= __
हल:
परिमाप = AB + BC + CD + DE + EF + FA
= 100 मी. + 120 मी. + 90 मी. + 45 मी. + 60 मी. + 80 मी.
= 495 मी.

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 10 क्षेत्रमिति Intext Questions

(प्रयास कीजिए - पृष्ठ 224)

निम्नलिखित आयतों के परिमाप ज्ञात कीजिए
हल:
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 10 क्षेत्रमिति Intext Questions 6

(प्रयास कीजिए। -  पृष्ठ 234)

प्रश्न 1.
ग्राफ पेपर पर कोई एक वृत्त खींचिए। इस वृत्त में उपस्थित वर्गों की संख्या को गिनकर वृत्ताकार क्षेत्र का अनुमानित क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
हल:
ग्राफ पेपर पर कोई एक वृत्त खींचा।
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 10 क्षेत्रमिति Intext Questions 7
इस वृत्त में उपस्थित वर्गों का अनुमानित क्षेत्रफल हम निम्न प्रकार ज्ञात करेंगे

घिरे हुए वर्ग

संख्या

अनुमानित क्षेत्रफल (वर्ग इकाई)

(i) पूरे घिरे हुए वर्ग

12

12

(ii) आधे घिरे हुए वर्ग

0

0

(iii) आधे से अधिक घिरे हुए वर्ग

12

12

(iv) आधे से कम घिरे हुए वर्ग

8

0

कुल क्षेत्रफल = 12 + 0 + 12 + 0 = 24 वर्ग इकाई उत्तर

प्रश्न 2. 
ग्राफ पेपर पर पत्तियों, फूल की पंखुड़ियों तथा ऐसे ही अन्य वस्तुओं को छायांकित कीजिए और उनका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। 
हल:
ग्राफ पेपर पर पत्ती तथा फूल की पंखुड़ी का छायांकन
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 10 क्षेत्रमिति Intext Questions 8
(a) पत्ती 
पूरे वर्ग = 13
आधे से ज्यादा वर्ग = 13 
और आधे वर्ग = 0
∴ क्षेत्रफल = (13 + 13 + 0) वर्ग इकाई
= 26 वर्ग इकाई

(b) फूल की पंखुड़ी
पूरे वर्ग = 29, आधे से ज्यादा वर्ग = 13 और आधे वर्ग = 1
∴ क्षेत्रफल = (29 + 13 +\( \frac{1}{2}\)) वर्ग इकाई
= 42\( \frac{1}{2}\) वर्ग इकाई 

(प्रयास कीजिए - पृष्ठ 235)

प्रश्न 1.
अपनी कक्षा के फर्श का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
हल:
माना कक्षा के फर्श की लम्बाई और चौड़ाई क्रमशः 8 मीटर और 6 मीटर है।
∴ फर्श का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
= (8 × 6) वर्ग मीटर
= 48 वर्ग मीटर 

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 10 क्षेत्रमिति Intext Questions

प्रश्न 2.
अपने घर के किसी एक दरवाजे का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
हल:
माना दरवाजे की लम्बाई और चौड़ाई क्रमशः 2 मीटर और 1 मीटर है। 
∴ दरवाजे का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
= (2 × 1) वर्ग मीटर
= 2 वर्ग मीटर 

Prasanna
Last Updated on June 28, 2022, 2:48 p.m.
Published June 28, 2022