RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students are advised to practice अनुपात और समानुपात के प्रश्न class 6 of the textbook questions.

RBSE Class 6 Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2

प्रश्न 1.
किसी स्कूल में चार दिन के लिए एक पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की गई। पहले, दूसरे, तीसरे और अंतिम दिन खिड़की पर क्रमशः 1094, 1812, 2050 और 2751 टिकट बेचे गए। इन चार दिनों में बेचे गए टिकटों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
हल:
चार दिनों में बेचे गये टिकटों की कुल संख्या
= पहले दिन बेचे गये टिकट + दूसरे दिन बेचे गये टिकट + तीसरे दिन बेचे गये टिकट + चौथे दिन बेचे गये टिकट
= 1094 + 1812 + 2050 + 2751
अब,
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 1
अतः चार दिनों में बेचे गये टिकटों की कुल संख्या = 7707 

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2

प्रश्न 2.
शेखर एक प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी है। वह टेस्ट मैचों में अब तक 6,980 रन बना चुका है। वह 10,000 रन पूरे करना चाहता है। उसे कितने और रनों की आवश्यकता है?
हल:
शेखर 10,000 रन पूरे करना चाहता है और अब तक 6,980 रन बना चुका है।
10,000 रन पूरे करने के लिए आवश्यक रन = 10,000
अब,
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 2
अतः 10,000 रन पूरे करने के लिए 3,020 रन और बनाने हैं।

प्रश्न 3.
एक चुनाव में, सफल प्रत्याशी ने 5,77,500 मत प्राप्त किए, जबकि उसके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी ने 3,48,700 मत प्राप्त किए। सफल प्रत्याशी ने चुनाव कितने मतों से जीता?
हल:
सफल प्रत्याशी द्वारा प्राप्त किए गए वोट = 5.77.500
उसके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी द्वारा प्राप्त किए गए वोट = 3,48,700
अन्तर = 5,77,500 - 3,48,700
अब,
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 3
अतः सफल प्रत्याशी 2,28,800 मतों से जीता।

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2

प्रश्न 4.
कीर्ति बुक स्टोर ने जून के प्रथम सप्ताह में 2,85,891 रु. मूल्य की पुस्तकें बेचीं। इसी माह के दूसरे सप्ताह में 4,00,768 रु. मूल्य की पुस्तकें बेची गईं। दोनों सप्ताहों में कुल मिलाकर कितनी बिक्री हुई? किस सप्ताह में बिक्री अधिक हुई और कितनी अधिक?
हल:
प्रथम सप्ताह में बेची गई पुस्तकों का मूल्य = 2,85,891 रु.
दूसरे सप्ताह में बेची गई पुस्तकों का मूल्य = 4,00,768 रु.
दोनों सप्ताहों में बेची गई पुस्तकों का मूल्य = 2,85,891 रु. + 4,00,768 रु.
अब,
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 4
अतः दो सप्ताहों की बिक्री 6,86,659 रु.
चूँकि 4,00,768 > 2,85,891
अतः दूसरे सप्ताह में अधिक बिक्री हुई।
उनकी बिक्री में अन्तर = 4,00,768 रु. - 2,85,891 रु.
अब,
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 5
अतः दूसरे सप्ताह की बिक्री पहले सप्ताह की बिक्री से 1,14,877 रु. अधिक है।

प्रश्न 5.
अंकों 6, 2, 7, 4 और 3 में से प्रत्येक का केवल एक बार प्रयोग करते हुए, पाँच अंकों की बनाई जा सकने वाली सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याओं का अंतर ज्ञात कीजिए।
हल:
6, 2, 7, 4 और 3 अंकों का प्रयोग करते हुए
सबसे बड़ी संख्या = 76432
तथा, सबसे छोटी संख्या = 23467
उनका अन्तर = 76432 - 23467
अब,
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 6
अतः सबसे बड़ी व सबसे छोटी संख्याओं का अन्तर 52,965 है।

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2

प्रश्न 6.
एक मशीन औसतन एक दिन में 2,825 पेंच बनाती है। जनवरी 2006 में उस मशीन ने कितने पेंच बनाए?
हल:
एक दिन में मशीन औसतन पेंच बनाती है = 2825 जनवरी 2006 में (अर्थात् 31 दिनों में) मशीन द्वारा बनाए गए पेंचों की संख्या = 2825 × 31
अब,
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 7
अतः जनवरी 2006 में बनाए गए पेंचों की संख्या = 87,575 है।

प्रश्न 7.
एक व्यापारी के पास 78,592 रु. थे। उसने 40 रेडियो खरीदने का ऑर्डर दिया, तथा प्रत्येक रेडियो का मूल्य 1200 रु. था। इस खरीदारी के बाद उसके पास कितनी धनराशि शेष रह जाएगी?
हल:
व्यपारी के पास कुल धनराशि = 78,592 रु. ..
1 रेडियो का मूल्य = 1200 रु...
अतः 40 रेडियो का मूल्य = 1200 × 40 रु.
अब,
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 8
अतः 40 रेडियो की कीमत = 48,000 रु.
अतः व्यापारी के पास 40 रेडियो खरीदने के बाद शेष बची धनराशि = 78,592 रु. - 48,000 रु.
अब,
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 9
अतः व्यापारी के पास खरीदारी के बाद बची धनराशि = 30,592 रु.

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2

प्रश्न 8.
एक विद्यार्थी ने 7236 को 56 के स्थान पर 65 से गुणा कर दिया। उसका उत्तर सही उत्तर से कितना अधिक था? [संकेत : दोनों गुणा करना आवश्यक नहीं]
हल:
अभीष्ट अन्तर = 7236 × 65 - 7236 × 56
= 7236 × (65-56)
= 7236 × 9
= 65,124
अतः उसका उत्तर सही उत्तर से 65,124 अधिक था।

प्रश्न 9.
एक कमीज सीने के लिए 2 मी. 15 सेमी. कपड़े की आवश्यकता है। 40 मी. कपड़े में से कितनी कमीजें सीं जा सकती हैं और कितना कपड़ा शेष बच जाएगा?
हल:
कुल कपड़ा = 40 मी. = 40 × 100 सेमी.
= 4000 सेमी.
1 कमीज के लिए आवश्यक कपड़ा
= 2 मी. 15 सेमी.
= 2 × 100 सेमी. + 15 सेमी.
= 215 सेमी.
अतः कुल कपड़े में से सी गई कमीजों की संख्या
= 4000 ÷ 215
अब,
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 10
अतः 18 कमीजें सी जा सकती हैं तथा बचा हुआ कपड़ा होगा 130 सेमी., अर्थात् 1 मी. 30 सेमी.

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2

प्रश्न 10.
दवाइयों को बक्सों में भरा गया है और ऐसे प्रत्येक बक्से का भार 4 किग्रा 500 ग्रा. है। एक वैन (Van) में जो 800 किग्रा से अधिक का भार नहीं ले जा सकती, ऐसे कितने बक्से लादे जा सकते हैं? हल:
वैन 800 किग्रा. का भार ले जा सकती है अर्थात् 800 × 1000 = 800000 ग्राम
एक बक्से का वजन = 4 किग्रा. 500 ग्रा. = 4500 ग्रा.
अतः बक्सों की संख्या जिनको वैन में भरा जा सकता है
= 800000 ÷ 4500
अब,
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 11
अतः वैन में 177 बक्से लादे जा सकते हैं।

प्रश्न 11.
एक स्कूल और किसी विद्यार्थी के घर के बीच की दूरी 1 किमी. 875 मी. है। प्रत्येक दिन यह दूरी दो बार तय की जाती है। 6 दिन में उस विद्यार्थी द्वारा तय की गई कुल दूरी ज्ञात कीजिए।
हल:
घर से विद्यालय की दूरी = 1 किमी. 875 मी.
प्रत्येक दिन विद्यार्थी द्वारा तय की गई दूरी = 1 किमी. 875 मी. × 2
अब,
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 12
अतः 1 दिन में तय की गई दूरी = 3 किमी. 750 मी.
अतः 6 दिनों में उस विद्यार्थी द्वारा तय की गई दूरी = 3 किमी. 750 मी. × 6
अब,
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 13
अतः एक सप्ताह में तय की गई दूरी = 22 किमी. 500 मी.

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2

प्रश्न 12.
एक बर्तन में 4 ली 500 मिली दही है। 25 मिली धारिता वाले कितने गिलासों में इसे भरा जा सकता है?
हल:
बर्तन में कुल दही = 4 ली. 500 मिली.
= 4 × 1000 मिली. + 500 मिली.
= 4500 मिली.
एक गिलास की धारिता = 25 मिली.
अतः बर्तन के दही से भरे हुए गिलासों की संख्या होगी
= 4500 मिली. ÷ 25 मिली.
अब,
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 14
अतः 180 गिलास भरे जा सकते हैं।

Bhagya
Last Updated on June 25, 2022, 11:49 a.m.
Published June 25, 2022