RBSE Solutions for Class 5 Maths Chapter 12 भार

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Maths Chapter 12 भार Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 Maths are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 Maths Solutions Chapter 12 भार

पातुगत प्रश्न: 

पृष्ठ सं. 107:

अभ्यास कार्य:

प्रश्न 1. 
चार किलोग्राम को ग्राम में बदलिए। 
हल : 
4 किलोग्राम = ................. ग्राम
4 किलोग्राम = 1 किलोग्राम + 1 किलोग्राम + 1 वकिलोग्राम + 1 किलोग्राम
∵ 4 किलोग्राम = 1000 ग्राम + 1000 ग्राम + 1000 ग्राम + 1000 ग्राम 
= 4000 ग्राम या = 4 × 1000 ग्राम 
= 4000 ग्राम 

प्रश्न 2. 
3000 ग्राम को किग्रा में बदलिए। 
हल : 
3000 ग्राम = .......... किलोग्राम
∵ 3000 ग्राम = 1000 ग्राम + 1000 ग्राम + 1000 ग्राम
= 1 किलोग्राम + 1 किलोग्राम + 1 किलोग्राम
= 3 किलोग्राम = = 3 किलोग्राम 
या 3000 ÷ 1000 = 3 किलोग्राम

RBSE solutions for Class 5 Maths chapter 12 भार 

प्रश्न 3. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति करो
(i) 200 ग्राम = ........................... किलोग्राम 
(ii) 400 ग्राम = ........................... किलोग्राम 
(iii) 1250 ग्राम = ........................... किलोग्राम 
हल : 
(i) 200 ग्राम = 200 × \(\frac{1}{1000}\) किलोग्राम
= \(\frac{200}{1000}\) किलोग्राम
= 0.2 किलोग्राम

(ii) 400 ग्राम = 400 × \(\frac{1}{1000}\)  किलोग्राम
= \(\frac{400}{1000}\) किलोग्राम 
= 0.4 किलोग्राम

(iii) 1250 ग्राम = 1250 × \(\frac{1}{1000}\) किलोग्राम
= \(\frac{1250}{1000}\) किलोग्राम
= 1.250 किलोग्राम

प्रश्न 4.
1\(\frac{1}{4}\) किलोग्राम को ग्राम में बदलो ? 
हल : 
1\(\frac{1}{4}\) किलोग्राम = \(\frac{5}{4}\) × 1000 ग्राम
= 5 × 250 ग्राम
= 1250 ग्राम

प्रश्न 5.
1\(\frac{3}{4}\) किलोग्राम को ग्राम में बदलों ? 
हल : 
1\(\frac{3}{4}\) किलोग्राम = \(\frac{7}{4}\) × 1000 ग्राम
= 7 × 250 ग्राम 
= 1750 ग्राम 

RBSE solutions for Class 5 Maths chapter 12 भार 

पृष्ठ सं. 108 (प्रयास करो):

प्रश्न-निम्नलिखित भार का बाटों के आधार पर विभाजन करो-

RBSE 5th Class Maths Solutions Chapter 12 भार 1

हल:

RBSE 5th Class Maths Solutions Chapter 12 भार 2

प्रश्न 6. 
रमेश के पास एक बाट 5 किलोग्राम तथा एक बाट 500 ग्राम है। उसे 4 किग्रा. 500 ग्राम चीनी तौलनी है। तराजू को ध्यान से देखकर बताइये कि क्या थैली में रखी चीनी की मात्रा 4 किलोग्राम 500 ग्राम होगी?

RBSE 5th Class Maths Solutions Chapter 12 भार 3

हल : 
चूँकि थैली तथा 500 ग्राम का बाट मिलकर 5 किगा. भार के बराबर है। 
अतः थैली में 5 किलो ग्राम से 500 ग्राम चीनी कम होगी अर्थात् चीनी का भार = 5 किग्रा. - 500 ग्राम = 4 किग्रा. 500 ग्राम होगा।  

RBSE solutions for Class 5 Maths chapter 12 भार 

पृष्ठ सं. 109 (प्रयास करो):

प्रश्न 1. 
500 ग्राम तथा 200 ग्राम के दो बाँटों से 300 ग्राम तौल कीजिए।  
हल : 
500 ग्राम के बाँट को एक तरफ व 200 ग्राम के बाट को 300 ग्राम की तौल के साथ दूसरी तरफ रखकर हम तौल कर सकते हैं।

प्रश्न 2. 
1 किग्रा, 200 ग्राम तथा 100 ग्राम के तीन बाटों की सहायता से 700 ग्राम की तोल कीजिए।
हल :
1 किग्रा के बाट का एक तरफ रखकर 200 व 100 ग्राम के बाटों को 700 ग्राम के तौल के साथ रखकर हम तौल कर सकते हैं।

RBSE solutions for Class 5 Maths chapter 12 भार 

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न:

प्रश्नावली: 

प्रश्न 1. 
रीना बाजार से 1 किग्रा 400 ग्राम टमाटर, 750 ग्राम मिर्च तथा 2 किग्रा 600 ग्राम आलू खरीद कर अपने थैले में रखती है। उसके थैले का कुल भार कितना है? 
हल : 

RBSE 5th Class Maths Solutions Chapter 12 भार 4

= 3 किग्रा + 1 किग्रा + 750 ग्राम 
= 4 किग्रा 750 ग्राम 
अतः थैले का कुल भार 4 किग्रा 750 ग्राम है।

प्रश्न 2. 
मनोज बाजार से 10 किग्रा चीनी की | एक थैली खरीदता है। घर आते समय थैली के एक सुराख से चीनी निकलने के कारण थैली का भार 8 किग्रा 750 ग्राम रह जाता है। रास्ते में बिखरी चीनी की मात्रा ज्ञात कीजिए? 
हल : 
(∵ 1 किग्रा = 1000 ग्राम)

RBSE 5th Class Maths Solutions Chapter 12 भार 5

अतः रास्ते में 1 किग्रा - 8 750 250 ग्राम चीनी बिखरी थी।

RBSE solutions for Class 5 Maths chapter 12 भार 

प्रश्न 3. 
शीला के पास 5 किग्रा 470 ग्राम भार का एक पैकेट तथा 3 किग्रा 690 ग्राम भार का एक डिब्बा है। पैकेट का भार डिब्बे के भार से कितना अधिक है?
हल : 
(∵ 1 किग्रा = 1000 ग्राम)

RBSE 5th Class Maths Solutions Chapter 12 भार 6

अतः पैकेट का भार डिब्बे के भार से 1 किग्रा 780 ग्राम अधिक है।

प्रश्न 4. 
एक दुकानदार 6 किग्रा मसाले पिसवा कर उसमें से 250 ग्राम के पैकेट बनाकर बेचता है। इस प्रकार बनने वाले पैकेटों की संख्या ज्ञात कीजिए? यदि 1 किग्रा में 250 ग्राम के 4 पैकट बनते हैं। 
हल : 
6 किग्रा मसाले पिसवा कर उसमें से 250 ग्राम के पैकेटों की संख्या इस प्रकार ज्ञात करते हैं: 
∵ 1 किग्रा में 250 ग्राम के पैकेट बनते हैं = 4 
∴ 6 किग्रा में 250 ग्राम के पैकेट बनते हैं = 6 × 4 = 24 
अतः इस प्रकार बनने वाले पैकेटों की संख्या 24 है।

प्रश्न 5. 
मध्याहन भोजन में प्रति बालक 150 ग्राम गेहूँ तथा 100 ग्राम चावल के हिसाब से 60 बच्चों के लिये कितने गेहूँ तथा चावल की आवश्य| कता होगी?
हल : 
प्रति बालक आवश्यक गेहूँ = 150 ग्राम
प्रति बालक आवश्यक चावल = 100 ग्राम 
60 बालकों के लिए आवश्यक गेहूँ की मात्रा = (60 × 150) ग्राम 
= 9000 ग्राम
= \(\frac{9000}{1000}\) किया = 9 किग्रा
60 बालकों के लिए आवश्यक चावल की मात्रा = (60 × 100) ग्राम 
= 6000 ग्राम 
\(\frac{6000}{1000}\) किग्रा = 6 किग्रा
अतः 9 किग्रा गेहूँ तथा 6 किग्रा चावल की आवश्यकता होगी।

RBSE solutions for Class 5 Maths chapter 12 भार 

प्रश्न 6. 
सविता बाजार से 2 किग्रा, गोभी, 4 किग्रा ककड़ी, 3 किग्रा. 700 ग्राम रतालूव 2 किग्रा 900 ग्राम अन्य सब्जियाँ खरीद कर लायी बताओ उसके थैले में कुल कितना भार हो गया ? 
हल : 

RBSE 5th Class Maths Solutions Chapter 12 भार 7

अतः थैले में कुल भार = 11 किग्रा + 1000 ग्राम + 600 ग्राम = 12 किग्रा 600 ग्राम 
सविता के थैले में कुल भार 12 किग्रा 600 ग्राम हो गया।

प्रश्न 7. 
हरीश धानमण्डी से 2 किग्रा. 500 ग्राम हल्दी, 5 किग्रा. 200 ग्राम मिर्ची, 4 किग्रा, 700 ग्राम धनिया व 10 किग्रा नमक लेकर आया। सामान का कुल कितना वजन है। हल :

RBSE 5th Class Maths Solutions Chapter 12 भार 8

अतः वह 21 किग्रा + 1000 ग्राम + 400 ग्राम = 22 किग्रा 400 ग्राम वजन घर लेकर आया। 

RBSE solutions for Class 5 Maths chapter 12 भार 

प्रश्न 8. 
ज्ञात कीजिए
(i) 3\(\frac{1}{2}\) किग्रा = ...... ग्राम
(ii) 3\(\frac{2}{5}\) किग्रा = ...... ग्राम 
(iii) 4\(\frac{3}{4}\) किग्रा =..... ग्राम
(iv) 2\(\frac{1}{5}\) किग्रा = ..... ग्राम  
हल : 
(i) 3\(\frac{1}{2}\) किग्रा = \(\frac{7}{2}\) × 1000 ग्राम
= 7 × 500 ग्राम = 3500 ग्राम

(ii) 3\(\frac{2}{5}\) किग्रा = \(\frac{17}{5}\) × 1000 ग्राम
= 17 × 200 ग्राम
= 3400 ग्राम 

(iii) 4\(\frac{3}{4}\) किग्रा = \(\frac{19}{4}\) × 1000 ग्राम
= 19 × 250 ग्राम = 4750 ग्राम

(iv) 2\(\frac{1}{5}\) किग्रा = \(\frac{11}{5}\) × 1000 ग्राम 
= 11 × 200 ग्राम
= 2200 ग्राम 

प्रश्न 9. 
ज्ञात कीजिए
(i) 1500 ग्राम = ................................ किग्रा
(ii) 2250 ग्राम = ................................ किग्रा
(iii) 100 ग्राम = ................................ किग्रा 
(iv) 4750 ग्राम = ................................ किग्रा  
हल : 
(i) 1500 ग्राम = 1500 × \(\frac{1}{1000}\)किग्रा
\(\frac{1500}{1000}\) किग्रा
\(\frac{3}{2}=1 \frac{1}{2}\) किग्रा

(ii) 2250 ग्राम = 2250 × \(\frac{1}{1000}\) किग्रा
\(\frac{2250}{1000}\) किग्रा
\(=\frac{9}{4}=2 \frac{1}{4}\) किग्रा

(iii) 100 ग्राम = 100 × \(\frac{1}{1000}\)
= \(\frac{1}{10}\) किग्रा 

(iv) 4750 ग्राम = 4750 × \(\frac{1}{1000}\) किग्रा
\(\frac{4750}{1000}=\frac{475}{100}=\frac{95}{20}\)
= \(\frac{19}{4}=4 \frac{3}{4}\) किग्रा

RBSE solutions for Class 5 Maths chapter 12 भार 

प्रश्न 10. 
सत्य/असत्य कथन छाँटकर लिखिए। 
(i) 1 ग्राम 1 किलोग्राम का सौवां भाग होता है। 
(ii) किलोग्राम इकाई को ग्राम इकाई में बदलने के लिये 1000 का गुणा करते हैं। 
(iii) 1 किलोग्राम नमक से 250 ग्राम भार के चार पैकेट बनाये जा सकते हैं। 
(iv) समान आकार के लकड़ी तथा लोहे के बांटों का भार भी समान होगा। 
हल : 
(i) असत्य, 
(ii) सत्य
(iii) सत्य
(iv) असत्य।

महत्वपूर्ण प्रश्न:

बहुविकल्पीय प्रश्न:

प्रश्न 1. 
एक किलोग्राम में ग्राम होते हैं
(अ) 10 ग्राम 
(ब) 1 ग्राम
(स) 100 ग्राम 
(द) 1000 ग्राम। 
हल :
(द) 1000 ग्राम।

प्रश्न 2. 
3 किलोग्राम में 750 ग्राम मिलाने पर कुल भार होगा
(अ) 3750 ग्राम 
(ब) 3570 ग्राम
(स) 3150 ग्राम 
(द) 6250 ग्राम।
हल :
(अ) 3750 ग्राम 

RBSE solutions for Class 5 Maths chapter 12 भार 

प्रश्न 3. 
2000 ग्राम में किलोग्राम होते हैं
(अ) 2000 किग्रा 
(ब) 200 किग्रा. 
(स) 2 किग्रा.
(द) 20 किग्रा.। 
हल :
(स) 2 किग्रा.

प्रश्न 4. 
5 किग्रा. में ग्राम होते हैं
(अ) 500 ग्राम 
(ब) 5000 ग्राम 
(स) 15 ग्राम 
(द) 50 ग्राम।
हल :
(ब) 5000 ग्राम 

प्रश्न 5. 
22 किग्रा में19 किग्रा. मिलाने पर कुलभार होगा- 
(अ) 41 किग्रा. 
(ब) 39 किग्रा. 
(स) 40 किग्रा. 
(द) 42 किग्रा. 
हल :
(अ) 41 किग्रा. 

RBSE solutions for Class 5 Maths chapter 12 भार 

अतिलघूत्तरीय प्रश्न:

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थान भरो

1. 300 ग्राम =...........किग्रा.। 
2. 1650 ग्राम = ...........किग्रा। 
3. 475 ग्राम = ...........किग्रा.
हल :
1. 0.3 किग्रा
2. 1.650 किग्रा
3. 0.475 किग्रा

प्रश्न 2.
5 किग्रा. 950 ग्राम को बाटों के अनुसार विभाजित करो-
हल : 
5 किग्रा. + 500 ग्राम + 200 ग्राम + 200 ग्राम + 50 ग्राम।

प्रश्न 3. 
क्या तुम किन्हीं दो बाटों से 700 ग्राम की तौल कर सकते हो? कैसे ? जबकि 500 ग्राम का बाट प्रयोग नहीं करना है।
हल : 
हम 1 किग्रा., 200 ग्राम तथा 100 ग्राम का बाट लेकर ये तौल कर सकते हैं-
1 किग्रा का बाट एक तरफ तथा दूसरी तरफ 700 ग्राम की तौल के साथ 200 ग्राम तथा 100 ग्राम के बांट रखकर ये तौल कर सकते हैं।

प्रश्न 4. 
सत्य अथवा असत्य बताओ-
1. 6\(\frac{1}{2}\) किग्रा., 6500 ग्राम के समान है। 
2. 2.450 किग्रा की तौल के लिए 3 या 4 बांटों का प्रयोग किया जा सकता है। 
3. यदि 50 ग्राम से 10 किग्रा तक के बांटों का योग किया जाए तो 18 किग्रा 850 ग्राम प्राप्त होगा।
4. 120 ग्राम में \(\frac{1}{50}\) किलोग्राम का वजन होता है।
हल : 
1. सत्य
2. सत्य
3. सत्य
4. असत्य।

RBSE solutions for Class 5 Maths chapter 12 भार 

लघूत्तरीय प्रश्न:

प्रश्न 1. 
'एक बार के भोजन के लिए 500 ग्राम आटा चाहिए तो2 किग्रा. आटे से कितनी बार भोजन बनाया जा सकता है ? 
हल : 
1 किग्रा. = 1000 ग्राम,
\(\frac{1}{2}\) किग्रा. = 500 ग्राम
किग्रा. (500 ग्राम) आटे से बनता है = 1 बार का भोजन तथा \(\frac{1}{2}\) + \(\frac{1}{2}\) (1 किग्रा.) आटे से बनता है = 2 
बार का भोजन तो, 2 किग्रा. आटे से बनेगा = 2 × 2 = 4 बार का भोजन
अतः 2 किग्रा. आटे से 4 बार का भोजन बनाया जा सकता है।

प्रश्न 2. 
एक पशुपालक को भेड़ों से 63 किग्रा. 250 ग्राम एवं ऊँटों से 32 किग्रा. 675 ग्राम ऊन मिलता। बताओ उसको कुल कितना ऊन मिला ? 
हल:
किग्रा. ग्राम पशुपालक को भेड़ों से ऊन मिला = 63 किग्रा. 250 ग्राम
ऊँटों से ऊन मिला = 32 किग्रा. 675 ग्राम 
अतः उसको कुल ऊन मिला = 95 किग्रा. 925 ग्राम

RBSE 5th Class Maths Solutions Chapter 12 भार 9

अतः पशुपालक को कुल 95 किग्रा. 925 ग्राम ऊन मिला। 

RBSE solutions for Class 5 Maths chapter 12 भार 

प्रश्न 3. 
दिये गये माप को किग्रा. में लिखिए
(अ) 70 ग्राम 
(ब) 999 ग्राम 
(स) 10 किग्रा. 800 ग्राम।
हल : 
(अ) 70 ग्राम = \(\frac{70}{1000}\) = 0.070 किया।

(ब) 999 ग्राम = \(\frac{999}{1000}\) किग्रा. = 0.999 किग्रा.। 

(स) 10 किग्रा. 800 ग्राम।
= 10 किग्रा. + 800 ग्राम 
= 10 किग्रा. + \(\frac{800}{1000}\) किग्रा. 
= 10 किग्रा. + 0.8 किग्रा. = 10.8 किग्रा.।

प्रश्न 4. 
नवीन किसान ने अपने पशुओं के लिए 70 किग्रा. 500 ग्राम घास खरीदी। उसमें से उसने 53 किग्रा. 250 ग्राम घास पशुओं को खिला दी। बताओ अब उसके पास कितनी घास बची ? 
हल:
किग्रा. ग्राम नवीन किसान ने घास खरीदी = 70 किग्रा. 500 ग्राम
उसमें से पशुओं को खिला दी = 53 किग्रा. 250 ग्राम
अब उसके पास घास बची = 17 किग्रा. 250 ग्राम

RBSE 5th Class Maths Solutions Chapter 12 भार 10
 
अत: नवीन किसान के पास अब 17 किग्रा. 250 ग्राम घास बची।

RBSE solutions for Class 5 Maths chapter 12 भार 

प्रश्न 5. 
सुरेश अपनी दुकान पर 95 किग्रा. 500 ग्राम चीनी की बोरी लाया। उसमें से उसने 78 किग्रा. 250 ग्राम चीनी बेच दी। तो बताओ उसके पास.कितनी चीनी बची? किग्रा. ग्राम
हल : 
सुरेश कुल चीनी लाया = 95 किग्रा. 500 ग्राम 
उसमें से उसने चीनी बेच दी = 78 किग्रा. 250 ग्राम

RBSE 5th Class Maths Solutions Chapter 12 भार 11

सुरेश के पास शेष चीनी बची = 17 किग्रा. 250 ग्राम।

प्रश्न 6. 
प्राथमिक विद्यालय कोटड़ा को पोषाहार वितरण हेतु 225 किग्रा. गेहूँ प्राप्त हुआ। उसमें से 207 किग्रा. गेहूँ विद्यार्थियों को बाँट दिया। बताओ अब कितना गेहूँ शेष रहा? किग्रा. 
हल : 
विद्यालय कोटड़ा को गेहूँ प्राप्त हुआ = 225
विद्यार्थियों को गेहूँ बाँट दिया = 207

RBSE 5th Class Maths Solutions Chapter 12 भार 12

अत: गेहूँ शेष रहा = 18

Raju
Last Updated on Sept. 17, 2022, 11:23 a.m.
Published Sept. 16, 2022