RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 5 अनोखी सूझ

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 5 अनोखी सूझ Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 Hindi Solutions Chapter 5 अनोखी सूझ

RBSE Class 5 Hindi अनोखी सूझ Textbook Questions and Answers

उच्चारण के लिए - 

मान्यवर, प्रजापति, आमंत्रित, मिष्ठान्न। 
उत्तर :
छात्र स्वयं उच्चारण करें।

सोचें और बताएँ - 

प्रश्न 1. 
प्रजापति किसे कहा गया है? 
उत्तर : 
प्रजापति ब्रह्मा जी को कहा गया है।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 5 अनोखी सूझ

प्रश्न 2. 
पहले दिन प्रजापति ने देवता और दानवों को क्या उत्तर दिया? 
उत्तर : 
पहले दिन प्रजापति ने दोनों को यह उत्तर दिया कि मैं तुम्हारे प्रश्न का उत्तर कल दूंगा। 

प्रश्न 3. 
देवताओं और दानवों ने प्रजापति से क्या प्रश्न किया? 
उत्तर : 
देवताओं और दानवों ने प्रजापति से यह प्रश्न किया कि हममें से कौन अधिक बुद्धिमान है। 

लिखें - 

प्रश्न 1. 
दिए गए शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति करें - 
श्रेष्ठ, दूसरों, खुद, लपकते, परीक्षा 
(क) भोजन के बाद बताऊँगा कि कौन बुद्धि में ........
(ख) आ ही गए हैं तो ................... देनी ही पड़ेगी। 
(ग) वे उन्हें पाने के लिए .............. रहे। 
(घ) .......... भी खाओ और ............को भी खाने दो। 
उत्तर : 
(क) श्रेष्ठ 
(ख) परीक्षा 
(ग) लपकते 
(घ) खुद, दूसरों। 

प्रश्न 2. 
नीचे दिए गए वाक्य सही होने पर (✓) व गलत होने पर (✗) का निशान लगाएँ।
(क) देवताओं और दानवों में युद्ध होता रहता था। ( ) 
(ख) देवता और दानव दोनों को एक ही कमरे में बैठाया गया। ( )
(ग) प्रजापति ने बिना शर्त भोजन करवाया। ( ) 
(घ) देवता परीक्षा में श्रेष्ठ निकले। ( ) 
उत्तर :
(क) देवताओं और दानवों में युद्ध होता रहता था। (✓) 
(ख) देवता और दानव दोनों को एक ही कमरे में बैठाया गया। (✗)
(ग) प्रजापति ने बिना शर्त भोजन करवाया। (✗) 
(घ) देवता परीक्षा में श्रेष्ठ निकले। (✓)  

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 5 अनोखी सूझ

प्रश्न 3. 
प्रजापति ने भोजन करने के लिए किनको आमंत्रित किया? 
उत्तर : 
प्रजापति ने भोजन करने के लिए देवताओं और दानवों को आमंत्रित किया। 

प्रश्न 4. 
प्रजापति ने भोजन करने की क्या शर्त रखी?
उत्तर : 
प्रजापति ने भोजन करने की यह शर्त रखी कि कोहनी को बिना मोड़े देवताओं और दानवों को भोजन करना

प्रश्न 5. 
देवताओं ने अपनी सूझ-बूझ कैसे दिखाई? 
उत्तर : 
देवताओं ने आपूसी सहयोग से एक दूसरे को भोजन कराकर सूझ-बूझ दिखाई। 

प्रश्न 6. 
शोरगुल कौन कर रहे थे और क्यों? 
उत्तर : 
शोरगुल दानव कर रहे थे। बिना कुहनी मोड़े लड्डू खाने के चक्कर में वे लड्डुओं को ऊपर उछालते. मुँह में लपकते। इस चक्कर में कपड़े गंदे हो रहे थे, कमरा गंदा हो रहा था। इस कारण दानव शोरगुल कर रहे थे। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 5 अनोखी सूझ

प्रश्न 7.
प्रजापति ने किसको श्रेष्ठ बताया और क्यों?
उत्तर : 
प्रजापति ने देवताओं को श्रेष्ठ बताया क्योंकि देवताओं ने शर्त के अनुसार बिना कोहनी मोड़े अपनी सूझ-बूझ से एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बुद्धिमानी दिखाई।

भाषा की बात - 

'टूट पड़ना'-एक मुहावरा है, जिसका अर्थ है झपटना। इसी प्रकार नीचे लिखे मुहावरों का अर्थ बताएँ1. चूर-चूर होना। 2. सूझ-बूझ दिखाना। 
उत्तर : 
1. नष्ट होना। 
2. बुद्धिमानी दिखाना। प्रजापति दानवों के कमरे में गाए। इस वाक्य में के'दानवों और कमरे का संबंध बता रहा है। का, के, की ये तीनों संबंध बताने के काम आते हैं। 

अब तुम पाठ में से वे पाँच वाक्य बैटो, जिनमें का/के/की का प्रयोग हुआ हो। जहाँ एक संज्ञा शब्द का दूसरे शब्द के साथ संबंध
बताया जाए उसे 'संबंध कारक' कहते हैं। इस संबंध को बताने वाले का/के/की को संबंध कारक चिह्न | कहते हैं। 
उत्तर : 
1. कमरे के किवाड़ बंद किए।
2. लड्डुओं के थाल पर टूट पड़े। 
3. वे एक दूसरे का मुँह ताकने लगे। 
4. खुद भी खाओ और दूसरों को भी खिलाओ। 
5. एक दूसरे के मुँह में लड्डू देते रहे। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 5 अनोखी सूझ

यह भी करें - 

इस पाठ की कहानी का मंचन अपनी कक्षा में करें। 
उत्तर : 
छात्र अध्यापक की सहायता से स्वयं करें। 

अपनी कक्षा को दो भागों में आमने-सामने बैठाएँ। चर्चा का विषय तय करें और एक समूह दूसरे से तय विषय पर कोई सवाल करे। उसके सामने वाला बच्चा उत्तर दे। यह क्रम बारी-बारी से पूरा करें। बाद में उत्तर देने वाला समूह प्रश्न करे और दूसरा समूह उत्तर दे। बीच-बीच में विषय बदला जा सकता है। 
उत्तर : 
छात्र अध्यापक की सहायता से स्वयं करें। 

मेरा संकलन - 

सूझ-बूझ को स्पष्ट करने वाली कोई अन्य कहानी 'मेरा संकलन' में लिखें। 
उत्तर : 
इसमें बुद्धिमान खरगोश वाली कहानी लिख सकते हैं जिसमें बुद्धि बल से छोटे से खरगोश ने शेर को कुएँ में गिराकर मार दिया।

RBSE Class 5 Hindi अनोखी सूझ Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न - 

प्रश्न 1. 
सही विकल्प का चयन कीजिए- 
(i) देवता और दानव गए
(क) विष्णु के पास 
(ख) प्रजापति के पास
(ग) शंकर के पास
(घ) राजा के पास 
उत्तर :
(ख) प्रजापति के पास

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 5 अनोखी सूझ

(ii) प्रजापति ने खाने को दिए - 
(क) भोजन 
(ख) कचौड़ी।
(ग) रोटियाँ 
(घ) लड्डू। 
उत्तर :
(घ) लड्डू। 

(iii) लड्डु खाने में सफल हुए - 
(क) देवता 
(ख) दानव
(ग) राक्षस
(घ) प्रजापति। 
उत्तर :
(क) देवता 

(iv) सबसे श्रेष्ठ सिद्ध हुए - 
(क) प्रजापति 
(ख) दानव
(ग) देवता 
(घ) कोई नहीं। 
उत्तर :
(ग) देवता 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 5 अनोखी सूझ

रिक्तस्थान पूर्ति - 

प्रश्न 2. 
दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए - 
लड्डू, जीने, प्रजापति, टेढ़ा, किवाड़ 
(i) एक बार देवता और दानव ............. के पास गए।
(ii) बड़ा .............. प्रश्न था। 
(iii) कमरे के .............. बंद किए।
(iv) जिओ और .............. दो। 
(v) एक दूसरे के मुँह में .............. देते रहे।
उत्तर : 
(i) प्रजापति 
(ii) टेढ़ा 
(iii) किवाड़ 
(iv) जीने 
(v) लड्डू

सत्य-असत्य - 

प्रश्न 3. 
नीचे दिए गए वाक्यों के सामने सही होने पर (✓) व तथा गलत होने पर (✗) का निशान लगाएँ - 
(i) कोहनी को मोड़कर भोजन करना है। ( ) 
(ii) प्रजापति की बात सुनकर दोनों परेशान हुए। ( )  
(iii) देवता लड्डुओं के थाल पर टूट पड़े। ( )  
(iv) दानवों का पेट नहीं भरा। ( ) 
(v) खुद खाओ दूसरों को नहीं खिलाओ। ( )  
उत्तर : 
(i) कोहनी को मोड़कर भोजन करना है। (✗) 
(ii) प्रजापति की बात सुनकर दोनों परेशान हुए। (✓)  
(iii) देवता लड्डुओं के थाल पर टूट पड़े। (✗)  
(iv) दानवों का पेट नहीं भरा। (✗) 
(v) खुद खाओ दूसरों को नहीं खिलाओ। (✓)  

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 5 अनोखी सूझ

सुमेलित कीजिए - 

प्रश्न 4. 
सही शब्दों के साथ मेल कीजिए - 

  • देवता - मान्यवर 
  • दानव - प्रश्न 
  • प्रजापति - शोरगुल
  • टेवा - श्रेष्ठ 

उत्तर : 

  • देवता - श्रेष्ठ 
  • दानव - शोरगुल 
  • प्रजापति - मान्यवर 
  • टेदन - प्रश्न।

सार्थक शब्द निर्माण - 

प्रश्न 5. 
सार्थक शब्दों के समूह से शब्द बनते हैं। आप निम्नांकित वर्ग पहेली में से अक्षरों का प्रयोग करते हुए सार्थक शब्द बनाइए - 
RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 5 अनोखी सूझ 1
उत्तर : 
(i) दानव 
(ii) कोहनी 
(iii) परीक्षा 
(iv) हरी 
(v) परी 
(vi) कोप। 

अति लयूत्तरीय प्रश्न -

प्रश्न 6. 
युद्धा किन-किन के बीच होता रहता था?
उत्तर : 
युद्ध देवता और दानवों के बीच होता रहता था।

प्रश्न 7. 
देवताओं और दानवों के झगड़ने का कारण क्या था?
उत्तर : 
देवताओं और दानवों के झगड़ने का कारण यह था कि दोनों अपने को बुद्धि में श्रेष्ठ समझते थे। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 5 अनोखी सूझ

प्रश्न 8. 
प्रजापति ब्रह्मा के पास कौन गए? 
उत्तर : 
प्रजापति ब्रहमा के पास दैत्य और देवता टोनों प्रक्ष गए थे। 

प्रश्न 9. 
श्रेष्ठ कौन सिद्ध हुए? 
उत्तर : 
श्रेष्ठ देवता सिद्ध हुए। 

लयु/दीर्य उत्तरीय प्रश्न - 

प्रश्न 10. 
देवता और दानव अपनी समस्या लेकर किसके पास गए और क्यों? 
उत्तर : 
देवता और दानव अपनी समस्या लेकर प्रजापति (ब्रह्मा) के पास गए। उन्हें विश्वास था कि प्रजापति उनकी समस्या का शीघ्र समाधान कर देंगे। 

प्रश्न 11. 
प्रजापति ने उन्हें उसी समय उत्तर क्यों नहीं दिया? 
उत्तर :
प्रजापति ने उन्हें उसी समय उत्तर इसलिए नहीं दिया क्योंकि यदि वे उसी समय किसी एक को श्रेष्ठ बता देते तो दूसरा नाराज हो जाता इसलिए उन्होंने अगले दिन उत्तर देने के लिए कहा। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 5 अनोखी सूझ

प्रश्न 12. 
देवताओं ने किस प्रकार भोजन किया? 
उत्तर : 
देवताओं ने कमरे के किवाड़ बंद किये और आमने-सामने बैठ गए तथा लड्डू उठा-उठाकर एक-दूसरे के मुँह में देने लगे। इस तरह उन्होंने शांतिपूर्वक भोजन कर लिया। 

प्रश्न 13. 
दानव भोजन करते समय क्यों परेशान थे? 
उत्तर :
दानव लड्डुओं के थाल पर ट्ट पड़े और लड्ड उछालकर लपकने लगे जिससे कुछ लड्डू उनके मुँह में गए और कुछ नीचे गिरकर खराब हो गए। इस तरह वे चीखते-चिल्लाते और हंगामा करते रहे। 

प्रश्न 14. 
अपने कमरे में दानव भोजन के बारे में क्या सोच रहे थे? 
उत्तर : 
अपने कमरे में दानव भोजन के बारे में सोच रहे थे कि बेकार ही यहाँ आए। नहीं आते तो यह परीक्षा नहीं देनी पड़ती अब आ गए हैं तो परीक्षा देनी ही पड़ेगी। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 5 अनोखी सूझ

प्रश्न 15. 
कहानी के अनुसार वास्तव में श्रेष्ठ और बलशाली कौन होता है? 
उत्तर : 
अंनोखी सूझ कहानी में देवता और दानवों के बीच इस बात को लेकर विवाद था कि हम दोनों में बुदधि में कौन बड़ा है? प्रजापति ब्रह्मा ने दोनों की परीक्षा ली। परीक्षा में देवता सफल रहे। अत: कहानी के अनुसार वास्तव में श्रेष्ठ और बलशाली वही होता है जिसके पास बुद्धि होती है। कठिनाई व संकट के समय में बुद्धि ही साथ देती है।

अनोखी सूझ Summary in Hindi

पाठ-सार - प्राचीनकाल में देवता और दानव प्रजापति (ब्रह्मा) के पास गए और पूछा कि हम आपकी संतान हैं, हममें से बुद्धि में कौन अधिक बड़ा है?
प्रजापति ने सोचा कि दोनों में से जिसे बड़ा कहा जाएगा वह खुश तथा दूसरा नाराज हो जाएगा। बेहतर होगा कि दोनों को स्वयं अपनी बुद्धि की परीक्षा के आधार पर निर्णय करने का मौका दिया जाय।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 5 अनोखी सूझ 2

दूसरे दिन उन्होंने देवता और दानों को अपने यहाँ भोजन पर आमंत्रित किया तथा उनके भोजन के लिए लड्डू भिजवा दिए। उनके भोजन के लिए यह शर्त रखी गई कि जो लोग बिना कोहनी मोड़े भोजन कर लेंगे वहीं सबसे अधिक बुद्धिमान होंगे।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 5 अनोखी सूझ 3

प्रजापति की बात सुनकर सभी परेशान थे। देवताओं ने एक उपाय निकाला। वे कमरे का दरवाजा बंद करके भोजन एक-दूसरे के मुँह में डालने लगे। सबने भोजन किया और सारा भोजन समाप्त कर दिया। दूसरी ओर दानव बहुत परेशान थे कि भोजन कैसे करें। वे लड्डूओं को हवा में उछाल-उछालकर मुंह में डालने लगे। कुछ लड्डू फूट गए सदा कमरो गंदा हो गया। दानव चीखने-चिल्लाने लगे लेकिन भोजन नहीं कर सके।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 5 अनोखी सूझ 4

अंत में प्रजापति ने कहा कि देवता ही दानवों से श्रेष्ठ हैं। देवताओं ने एक-दूसरे का सहयोग करके जीओ और जीने दो की भावना के साथ भोजन किया जबकि दानव झगड़ते रहे और भूखे रहे। उन्होंने सबको यह पाठ पढ़ाया कि जिसके पास बुद्धि है बल उसी के पास होता है।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 5 अनोखी सूझ

कठिन शब्दार्थ : 

  • युद्ध - लड़ाई। 
  • प्रजापति - ब्रह्मा, जगत की उत्पति करने वाला। 
  • मान्यवर - सम्मानित व्यक्ति के लिए संबोधन। 
  • संतान - औलाद। 
  • दानव - राक्षस 
  • ताकना - देखना। 
  • आज्ञा - आदेश। 
  • उपाय - तरकीब। 
  • किवाड़ - दरवाजा। 
  • शोरगुल - हंगामा। 
  • परीक्षा - इम्तहान। 
  • लपकना - पकड़ना। 
  • मिष्ठान्न - मिठाई, मीठा भोजन। 
  • टूट - पड़नाझपटना। 
  • टेढ़ा प्रश्न - कठिन बात। 
  • आमंत्रित - बुलाया। 
  • समस्या - परेशानी।
  • सहकार - सहयोग। 

त्योहारों का देश महत्त्वपूर्ण गद्यांशों पर आधारित प्रश्नोत्तर :

(अ) बात पुराने जमाने की है उन दिनों देवताओं और दानवों में युद्ध होता रहता था दोनों पक्ष मिलकर एक बार प्रजापति के पास गए वहाँ जाकर बोले-“मान्यवर! हम दोनों ही आपकी संतान हैं बताइए कि हम दोनों में बुद्धि में कौन बड़ा है?".

1. उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए 
2. प्रजापति के पास कौन गए और क्यों। 
3. प्रजापति के सामने क्या समस्या थी? 
4. ब्रह्मा का पर्यायवाची शब्द गद्यांश से चुनकर लिखिए। 
उत्तर :  
1. उचित शीर्षक-श्रेष्ठ कौन ? 
2. दोनों में बुद्धि में कौन श्रेष्ठ है, यह पूछने के लिए प्रजापति के पास देवता और दानव गए थे। 
3. प्रजापति के सामने समस्या थी कि वे किस को बुद्धि में श्रेष्ठ बताएँ किसी एक को श्रेष्ठ बताने पर आपस में लड़ने-झगड़ने का अंदेशा था 
4. ब्रह्मा का पर्यायवाची है-प्रजापति। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 5 अनोखी सूझ

(ब) प्रजापति ने कहा-"देवता ही श्रेष्ठ हैं जानते हो क्यों? इसलिए कि इन्होंने सहकार की भावना से काम किया है। खुद भी खाओ और दूसरों को भी खिलाओ जिओ और जीने दो यह थी इनकी विशेषता इन्होंने बुद्धि से काम लिया सूझ-बूझ दिखाई ये आमने-सामने बैठ गए एक दूसरे के मुँह में लड्डू देते रहे थोड़ी देर में थाल साफ कर दिए। 

1. देवताओं की क्या विशेषता थी ? लिखिए 
2. देवताओं ने भोजन किस प्रकार किया ? 
3. प्रजापति के अनुसार बुद्धि में कौन श्रेष्ठ थे?
4. "ये आमने-सामने बैठ गए" वाक्य में सर्वनाम शब्द छाँटिए। 
उत्तर :  
1. देवताओं की विशेषता थी-जिओ और जीने दो। 
2. देवता आमने-सामने बैठ गए एक-दूसरे के मुँह में लड्डू देते रहे इस प्रकार सहकार व सूझबूझ से उन्होंने भोजन किया | 
3. प्रजापति के अनुसार देवता बुद्धि में श्रेष्ठ थे। 
4. सर्वनाम शब्द-ये

Prasanna
Last Updated on Sept. 3, 2022, 10:37 a.m.
Published Aug. 30, 2022