RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 Hindi Solutions Chapter 4 त्योहारों का देश

RBSE Class 5 Hindi त्योहारों का देश Textbook Questions and Answers

उच्चारण के लिए -

लोकतंत्र, बासंती, मल्हार, त्योहार, तमाशे, मुबारक क्रिसमस।
नोट - छात्र स्वयं उच्चारण करें।

सोचें और बताएँ - 

प्रश्न 1. 
त्योहारों का देश किसे कहते हैं? 
उत्तर : 
त्योहारों का देश भारत को कहते हैं। 

प्रश्न 2. 
आजादी के दिन तिरंगा किस बात की याद दिलाता है? 
उत्तर : 
आजादी के दिन तिरंगा हमें शहीदों की याद दिलाता है। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश

प्रश्न 3. 
गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है? 
उत्तर : 
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। 

लिखें - 

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थान की पूर्ति करें - 
त्योहारों का देश हमारा..........
.........फूली नहीं समाती है। 
दीवाली पर दीप-दान.....
........रंगों की बौछार है। 
उत्तर : 
1. हमको इससे प्यार है। 
2. राखी के दिन बहिन खुशी से
3. फुलझड़ियाँ खील बताशे हैं। 
4. होली में डफ ढोल, मंजीरे। 

प्रश्न 2. 
सही उत्तर का क्रमाक्षर कोष्ठक में लिखें - 
(क) पंद्रह अगस्त है - 
(अ) महिला दिवस 
(ब) शिक्षक दिवस
(स) आजादी का दिवस
(द) बाल दिवस
उत्तर : 
(स) आजादी का दिवस

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश

(ख) लोकतंत्र की झाँकी लेकर आती है - 
(अ) होली 
(ब) छब्बीस जनवरी
(स) दीवाली 
(द) ईद 
उत्तर : 
(ब) छब्बीस जनवरी

प्रश्न 3. 
राखी का त्योहार कैसे मनाया जाता है? 
उत्तर : 
राखी का त्योहार बड़ी हँसी-खुशी से मनाया जाता है। इस दिन बहिन खुशी से फूली नहीं समाती। बहिन अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधती है और रक्षा का वचन लेती है। 

प्रश्न 4. 
क्रिसमस पर क्या उपहार मिलते हैं? 
उत्तर : 
क्रिसमस पर खेल-खिलौनों के विभिन्न उपहार मिलते हैं। सेंटाक्लॉज बच्चों को उपहार देकर उन्हें खुश करते हैं। 

प्रश्न 5. 
हमारे देश को त्योहारों का देश क्यों कहते हैं? 
उत्तर : 
हमारे देश को त्योहारों का देश इसलिए कहते हैं क्योंकि हमारे देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख तथा ईसाई सभी मिलकर रहते हैं। यहाँ सबके त्योहारों होली, दिवाली, ईद, क्रिसमस, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश

प्रश्न 6. 
वीर शहीदों की गाथाएँ सुनकर मन में क्या भाव उठते हैं? 
उत्तर : 
वीर शहीदों की गाथाएँ सुनकर मन में देशभक्ति की भावना जाग जाती है। हमारे मन में उनके प्रति सम्मान का भाव पैदा होता है जिन्होंने अपना बलिदान देकर हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराया। 

प्रश्न 7. 
भाईचारे का संदेश कौनसा त्योहार देता है? 
उत्तर : 
भाईचारे का संदेश ईद का त्योहार देता है। 

भाषा की बात - 

एक शब्द में लिखें 
1. बहिनों का त्योहार है- 
2. लोकतंत्र का दिवस है 
3. एक राग जिसे वर्षा ऋतु में गाया जाता है - .......... 
4. वह व्यक्ति जो मातृभूमि के लिए बलिदान होता है - ...... 
उत्तर : 
1. रक्षाबंधन 
2. 26 जनवरी
3. राग-मल्हार
4. शहीद

यह भी करें - 

राजस्थान में मनाए जाने वाले 'त्योहारों व पर्वो' के नाम सारणी बनाकर लिखें - 
RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश 3
उत्तर : 
RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश 1

त्योहारों से संबंधित गीतों को उत्तरपुस्तिका में इस तरह से सूचीबद्ध करें - 
RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश 4
उत्तर :
RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश 2

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश

किसी एक त्योहार पर अपने शब्दों में दस वाक्य तैयार कीजिए। 
उत्तर :
1. होली रंगों का त्योहार है। 
2. फाल्गुन मास की पूर्णिमा को यह त्योहार राजस्थान सहित संपूर्ण भारतदेश में मनाया जाता है। 
3. होली के दिन होलिका का दहन व दूसरे दिन फाग खेलने की प्रथा है।
4. महावीर जी में लट्ठमार, बाड़मेर में पत्थर-मार होली तथा आदिवासी अंचल में भगोरिया खेला जाता है। 
5. भिनाय (अजमेर) में एक दूसरे पर कोड़े बरसाकर होली खेलते हैं। 
6. होली आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। 
7. होली बुराई पर अच्छाई की विजय का त्योहार है। 
8. होलिका के दहन के साथ सारी बुराइयाँ भी जल जाती
9. होली का त्योहार सबके जीवन में रंग भर देता है। 
10. होली पर हमें मिलजुलकर रहने का संकल्प लेना चाहिए।

RBSE Class 5 Hindi त्योहारों का देश Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न - 

प्रश्न 1. 
सही विकल्प का चयन कीजिए - 
(i) निम्न में से वह त्योहार कौन-सा है जिसमें बहिनों द्वारा भाई को राखी बाँधी जाती है - 
(क) होली 
(ख) दीपावली
(ग) विजयदशमी 
(घ) रक्षाबंधन 
उत्तर : 
(घ) रक्षाबंधन 

(ii) गणतंत्र दिवस मनाया जाता है - 
(क) 15 अगस्त 
(ख) 26 जनवरी
(ग) 14 नवंबर 
(घ) 2 अक्टूबर 
उत्तर : 
(ख) 26 जनवरी

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश

(iii) रामलीला का आयोजन किस पर्व पर होता है -
(क) विजयदशमी 
(ख) जन्माष्टमी
(ग) क्रिसमस 
(घ) ईद 
उत्तर : 
(क) विजयदशमी 

रिक्तस्थान पूर्ति - 

प्रश्न 2. 
दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए - 
(i) भाईचारे का संदेशा, ले ............ आती है। 
(ii) त्योहारों का देश हमारा, ............ इससे प्यार है। 
(iii) आजादी के दिवस ............, घर-घर पर लहराता है। 
(iv) वीर शहीदों की............हमको याद दिलाता है। 
उत्तर :
(i) ईद-मुबारक
(ii) हमको 
(iii) तिरंगा 
(iv) गाथाएँ -सुमेलित कीजिए 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश

प्रश्न 3. 
सही शब्दों के साथ मेल कीजिए- 
होली ईसाई .......... क्रिसमस हिंदू
सिख ......... गुरुपर्व मुस्लिम 
उत्तर : 
होली-हिंदू, क्रिसमस-ईसाई, ईद-मुस्लिम, गुरुपर्व-सिख।

सार्थक शब्द निर्माण - 

प्रश्न 4. 
सार्थक शब्दों के समूह से शब्द बनते हैं। आप निम्नांकित वर्ग पहेली में से अक्षरों का प्रयोग करते हुए सार्थक शब्द बनाइए - 
RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश 11
उत्तर : 
(i) होली 
(ii) खील 
(iii) झूला 
(iv) रोज 
(v) अहो 
(vi) रोली।

अति लघूत्तरीय - 

प्रश्न 5. 
राग मल्हार किसे कहते हैं? 
उत्तर : 
वर्षा ऋतु के दिनों में महिला एवं पुरुषों द्वारा एक विशेष राग गाया जाता है जिसे राग मल्हार कहते हैं। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश

प्रश्न 6. 
महिलाएं झूला कब झूलती हैं? 
उत्तर : 
श्रावण मास में महिलाएं झूला झूलती हैं। वे तीज का त्योहार व हिंडोला उत्सव मनाकर बहुत प्रसन्न होती हैं। 

लघु/दीर्घ उत्तरीय प्रश्न - 

प्रश्न 7. 
दीपावली का त्योहार किस प्रकार मनाते हैं? 
उत्तर : 
दीपावली के पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है हम खील-बताशे, मिठाई आदि खाते हैं और फुलझड़ियाँ-पटाखे आदि जलाते हैं। 

प्रश्न 8. 
वसंत ऋतु की क्या विशेषता है? 
उत्तर : 
वसंत ऋतु के आने पर प्रकृति में परिवर्तन आने लगते हैं। पेड़ों पर नये पत्ते आने लगते हैं, बागों में कोयल कूकने लगती है, मोर खुशी से नाच उठते हैं। खेतों में सरसों फूलने लगती है। फूल खिल जाते हैं और वातावरण मनोरम होने लगता है। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश

प्रश्न 9. 
स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या अंतर है? 
उत्तर : 
स्वतंत्रता दिवस आजादी का दिवस. कहलाता है। 15 अगस्त सन् 1947 को हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। गणतंत्र दिवस को संविधान दिवस के नाम से भी जाना जाता है। 26 जनवरी सन् 1950 को हमारे देश में अपना बनाया हुआ संविधान लागू हुआ था।

त्योहारों का देश Summary in Hindi

पाठ-सार - 'त्योहारों का देश' कविता में भारत देश के विभिन्न त्योहारों व उत्सवों का वर्णन किया गया है। कवि कहता है कि यहाँ हरियाली तीज, रक्षाबंधन, विजयादशमी, दीपावली, ईद, क्रिसमस, वसंत, होली, स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) आदि त्योहार हमारे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाये जाते हैं। त्योहारों से भाईचारे की भावना भरने वाले इस भारत देश से हम सब बहुत प्यार करते हैं।

त्योहारों का देश पदयांशों के कठिन शब्दार्थ और सरलार्थ :

कठिन शब्दार्थ :

  • हुलसना - प्रसन्न होना। 
  • माटी - मिट्टी। 
  • कण-कण - टुकड़ा, अंश। 
  • रस-धार - आनंदधारा। 
  • प्यार - प्रेम। 
  • मन-भावन - मन को अच्छी लगने वाली। 
  • हरियाली - हराभरा होना। 
  • खुशी - प्रसन्नता। 
  • फूली न समाना - बहुत खुश होना। 
  • राग - गीत। 
  • मल्हार - वर्षा ऋतु में गाया जाने वाला एक राग। 
  • तिरंगा - भारतीय ध्वज। 
  • शहीद - बलिदानी। 
  • गाथाएँ - कहानियाँ।
  • खुशबू - सुगंध। 
  • दीप-दान - दीपकों को दान करना। 
  • भरमार - ज्यादा होना। 
  • संदेशा - सूचना। 
  • भाती - अच्छी लगती।
  • उपहार - भेंट। 
  • लोकतंत्र - जनता की आवाज। 
  • बासंती - वसंत के। 
  • डफ - ढपली। 
  • ढोल - ढोलक। 
  • बौछार - बरसना। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश

1. हुलस रहा माटी का कण-कण, उमड़ रही रस धार है।
त्योहारों का देश हमारा, हमको इससे प्यार है। 
मन-भावन सावन आते ही, हरियाली छा जाती है। 
राखी के दिन बहिन खुशी से, फूली नहीं समाती है। 
घर बाहर झूले ही झूले, गाते रग मल्हार हैं। 
त्योहारों का देश हमारा, हमको इससे प्यार है।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश 5

सरलार्थ - भारत देश की मिट्टी का कण-कण प्रसन्नता से भरा हुआ है। यहाँ रस की धार बह रही है। हमारा देश त्योहारों का देश है, हमें इससे बहुत प्यार है। सावन आते ही यहाँ हरियाली छा जाती है और महिलाएँ वर्षा ऋतु के गीत गाकर खुशी से झूला झूलती हैं। यहाँ रक्षाबंधन के त्योहार पर बहिन बहुत खुश होती है। भाई बड़े प्रेम से इस त्योहार को मनाते हैं। हमारा देश त्योहारों का देश है। हमें अपने देश से बहुत प्यार है। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश

2. आजादी के दिवस तिरंगा, घर-घर पर लहराता है।
वीर शहीदों की गाथाएँ, हमको याद दिलाता है। 
मन भावों से भर जाता है, माँ की जय जयकार है। 
त्योहारों का देश हमारा, हमको इससे प्यार है॥

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश 9

सरलार्थ - स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी बड़े हर्षोल्लास से हर जगह तिरंगा ध्वज फहराकर आजादी का पर्व मनाते हैं। स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने अपना बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई थी। उनकी याद में हमारा मन श्रद्धा भाव से भर जाता है। हम सभी भारतमाता की जय बोलकर प्रसन्नता व्यक्त करते हैं। हमारा देश भारत त्योहारों का देश है। हमें इससे बहुत प्यार है। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश

3. आता है हर वर्ष दशहरा, होते खेल तमाशे हैं।
दीवाली पर दीप-दान, फुलझड़ियाँ खील बताशे हैं। 
धूम-धड़ाके और पटाखों, की कैसी भरमार है। 
त्योहारों का देश हमारा, हमको इससे प्यार है।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश 6

सरलार्थ - हमारे भारत देश में प्रतिवर्ष विजयादशमी (दशहरा) का त्योहार मनाया जाता है। यहाँ दीपावली का त्योहार दीपक जलाकर, पटाखों और फुलझड़ियों के साथ धूमधाम से मनाया जाता हैं। भारत त्योहारों का देश है। हमें इससे बहुत प्यार है।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश

4. भाईचारे का संदेशा, ले ईद-मुबारक आती है।
मीठी खीर, सिवैयाँ, सबके मन को भाती हैं। 
खेल-खिलौने पाते बच्चे, क्रिसमस के उपहार हैं। 
त्योहारों का देश हमारा, हमको इससे प्यार है॥

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश 7

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश 8

सरलार्थ - हमारे भारत देश में सब भाईचारे के साथ आपस में मिलकर त्योहार मनाते हैं। ईद भाईचारे का संदेश लेकर आती है। मीठी खीर और सिवैयाँ सबके मन को अच्छी लगती हैं। क्रिसमस के त्योहार पर सेंटाक्लॉज सब बच्चों को खिलौनों का उपहार देते हैं। हमारा देश भारत त्योहारों का देश है। हमें इससे बहुत प्यार है। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश

5. लोकतंत्र की झाँकी ले, छब्बीस जनवरी आती है।
बासंती फूलों की खुशबू, झोली में भर जाती है। 
होली में डफ ढोल, मंजीरे, रंगों की बौछार है। 
त्योहारों का देश हमारा, हमको इससे प्यार है।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश 10

सरलार्थ - हमारे देश में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोकतंत्र की अनेक झाँकियाँ निकलती हैं। वसंत ऋतु में सुगंधित फूलों की खुशबू सब जगह फैल जाती है। यहाँ होली का त्योहार ढोल मंजीरे बजाकर, नाच गाकर, रंगों के साथ हँसी-खुशी से मनाया जाता है। हमारा देश भारत त्योहारों का देश है। हमें इससे बहुत प्यार है।

Prasanna
Last Updated on Sept. 3, 2022, 10:37 a.m.
Published Aug. 29, 2022